पाकिस्तान : तिराह घाटी में बमबारी के बाद पीड़ित लोग हर अत्याचार का हिसाब लेने पर आमादा

नई दिल्ली । पाकिस्तान में खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के तिराह घाटी में एयरफोर्स के हमले में महिलाओं और बच्चों समेत करीब 30 लोगों के मारे जाने के बाद स्थानीय लोगों में गुस्सा बढ़ रहा है। उन्होंने पूरी दुनिया से अपील कर पाकिस्तान सेना के अत्याचारों से निजात दिलाने की गुहार लगाई है। उत्पीड़न के खिलाफ लोगों ने दूसरे दिन भी विरोध प्रदर्शन किया।

इस दौरान खैबर पख्तूनख्वा असेंबली के सदस्य अब्दुल गनी अफरीदी भी पीड़ित परिवारों के साथ वहां मौजूद रहे। अब्दुल गनी अफरीदी ने कहा कि यह विरोध प्रदर्शन इस बात का ऐलान है कि अब निर्दोष नागरिकों के उत्पीड़न, अन्याय या बलिदान को नजरअंदाज नहीं किया जाएगा। जनता की आवाज को दबाया नहीं जा सकता। हवाई हमले में मारे गए लोगों का खून न्याय मांग रहा है।

उन्होंने कहा कि पीड़ित परिवारों को न्याय मिलने तक यह संघर्ष जारी रहेगा। अब समय आ गया है कि इन अत्याचारों का हिसाब लिया जाए और शहीदों के खून को व्यर्थ न जाने दिया जाए।

पाकिस्तानी सेना ने जेएफ-17 लड़ाकू विमानों से तिराह अकाखेल में बम गिराए थे। इस हमले में गांव का बड़ा हिस्सा तबाह हो गया और जगह-जगह बच्चों और महिलाओं समेत कई लोग देखते ही देखते मौत की आगोश में चले गए।

खैबर पख्तूनख्वा असेंबली के सदस्य अब्दुल गनी अफरीदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक के बाद एक कई पोस्ट किए और नरसंहार की तस्वीरें और वीडियो शेयर कर अमेरिका समेत पूरी दुनिया का ध्यान पाकिस्तानी सेना के जुल्मों की ओर दिलाया। अब्दुल गनी अफरीदी तिराह घाटी में घटनास्थल पर पहुंचे तो वहां का दृश्य हृदय विदारक था।

उन्होंने पोस्ट किया, “ऊपरी तिराह अकाखेल में पाकिस्तानी जेट विमानों की बमबारी ने एक प्रलय ला दिया है। वह घाटी, जहां बच्चे कभी खिलखिलाकर हंसते थे, अब उनकी लाशों से भर गई है। जिन घरों के आंगन में माताएं अपने बेटों के लिए सपने बुनती थीं, वे आज मलबे और चीखों से गूंज रहे हैं। नौजवानों का खून और मासूम बच्चियों के क्षत-विक्षत शरीर इस बात की गवाही देते हैं कि जुल्म की कोई हद नहीं छोड़ी गई। यह कैसा न्याय है कि दुश्मनों पर आग बरसाने के बजाय अपने ही नागरिकों पर बरसाया जाएं? क्या वे मासूम बच्चे आतंकवादी थे, जिनके हाथों में खिलौने थे? क्या वे मां अपराधी थीं, जिन्होंने अपने घरों में प्रार्थना के दीप जलाए? यह खुला अत्याचार है, यह राजकीय उत्पीड़न है और यह इतिहास के माथे पर एक ऐसा काला धब्बा है जिसे कभी नहीं मिटाया जा सकता।

अब्दुल गनी अफरीदी ने कहा कि हम इस बर्बरता की कड़ी निंदा करते हैं। शहीदों के खून का हिसाब लिया जाए, उनके शोकाकुल परिवारों को न्याय दिया जाए और इस धरती पर बहाए गए खून की हर बूंद का सवाल हुक्मरानों के गिरेबान तक पहुंचेगा। ऊपरी तिराह के जख्म कभी नहीं भरेंगे और इन बेगुनाह शहीदों की आहें हमेशा जुल्म की गलियों को हिलाती रहेंगी।

उन्होंने कहा कि यह मानवता के खिलाफ एक खुला अपराध है। हम दुनिया, अंतर्राष्ट्रीय मीडिया और मानवाधिकार संगठनों से विनती करते हैं कि जैसे आप गाजा, फिलिस्तीन और कश्मीर के लिए आवाज उठाते हैं, वैसे ही हमारे लिए भी उठाएं। दरअसल हाल ही में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा था कि उनका मुख्य लक्ष्य ‘विश्व शांति’ को बढ़ावा देना है। विश्व शांति के लिए उनसे बेहतर काम किसी ने नहीं किया और पिछले आठ महीने के कार्यकाल में उन्होंने सात युद्ध सुलझाए। ऐसे में खैबर पख्तूनख्वा के लोग दुनिया की ओर बड़ी आस के साथ नजर गड़ाए बैठे हैं।

–आईएएनएस

ट्रंप के ईरान अल्टीमेटम पर रूस का स्पष्ट मत, ‘राजनीतिक और रणनीतिक तरीका अपनाना ही बेहतर’

मास्को । अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे का अल्टीमेटम दिया, इसके बाद तेहरान ने भी जवाबी कार्रवाई की चेतावनी दी थी। दुनिया इन बयानों से...

ईरान के साथ यूएस की बातचीत सकारात्मक, 5 दिन तक ऊर्जा संयंत्र पर हमने हमला टाला: ट्रंप

वाशिंगटन । अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ऐलान किया है कि ईरान के ऊर्जा संयंत्रों पर अमेरिका अगले 5 दिन तक कोई हमला नहीं करेगा। ट्रंप ने ट्रुथ पोस्ट...

होर्मुज से गुजरने पर 2 मिलियन डॉलर लेने का दावा निराधार: ईरान

नई दिल्ली । होर्मुज जलडमरूमध्य से गुजरने वाले जहाजों पर 2 मिलियन डॉलर वसूले जाने के दावे को लेकर फैल रही खबरों पर भारत स्थित ईरानी दूतावास ने स्पष्ट और...

ईरानी लॉन्ग रेंज मिसाइल के निशाने पर ब्रिटेन नहीं: पीएम स्टार्मर

लंदन । ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर ने कहा है कि फिलहाल ऐसा कोई संकेत नहीं है कि मुख्य भूमि ब्रिटेन को ईरान द्वारा निशाना बनाया जा रहा है, साथ...

सरकार को मिडिल ईस्ट युद्ध रुकवाने के लिए कोशिश करनी चाहिए : रामगोपाल यादव

नई दिल्ली । मिडिल ईस्ट में जारी संघर्ष के बीच लोकसभा में पीएम मोदी के संबोधन पर विपक्षी दलों के नेताओं ने कहा कि वर्तमान की स्थिति काफी गंभीर है...

ट्रंप के हमले रोकने की घोषणा के बाद बाजारों ने दी प्रतिक्रिया, तेल की कीमतों में ग‍िरावट

वॉशिंगटन । राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ओर से ईरान पर हमले टालने के फैसले के बाद तेल की कीमतों में गिरावट आई और बाजारों में तेजी देखी गई। भारत की...

ट्रंप ने ईरान को दी चेतावनी, 48 घंटों में होर्मुज स्ट्रेट न खोलने पर पावर प्लांट्स पर करेंगे हमला

वाशिंगटन । अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने धमकी दी है कि अगर ईरान 48 घंटों के भीतर होर्मुज जलडमरूमध्य को पूरी तरह से नहीं खोलता है तो संयुक्त राज्य अमेरिका...

डिमोना और अराद में ईरान के हमले के बाद पीएम नेतन्याहू ने लिया स्थिति का जायजा, जरूरी मदद का दिया निर्देश

तेल अवीव । ईरान ने इजरायल के परमाणु ठिकाने पर बड़ा हमला किया है। ईरान ने इजरायल के दक्षिणी शहरों में न्यूक्लियर सिटी डिमोना के साथ अराद में बड़ा मिसाइल...

श्रीलंका में ईंधन की कीमतों में एक बार फिर बढ़ोतरी, बस सेवाएं प्रभावित

कोलंबो । श्रीलंका की सरकारी स्वामित्व वाली सीलोन पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन ने ईंधन की कीमतों में संशोधन की घोषणा की। ऑटो डीजल, पेट्रोल और केरोसिन सहित सभी ईंधन उत्पादों की कीमतों...

फ्लोरिडा में यूक्रेन-यूएस के वार्ताकारों की बैठक, एनएसडीसी सचिव बोले- ‘मुख्य मुद्दों’ पर हुई चर्चा

फ्लोरिडा । यूक्रेन-यूएस के प्रतिनिधिमंडल ने फ्लोरिडा राज्य में हुई नई बातचीत में "खास मुद्दों" और यूक्रेन संकट को सुलझाने के अगले कदमों पर चर्चा की। यूक्रेन की राष्ट्रीय सुरक्षा...

रॉबर्ट मुलर : आतंकवाद के खिलाफ भारत-अमेरिकी संबंधों को मजबूत करने में अहम भूमिका निभाने वाली शख्सियत

वॉशिंगटन । फेडरल ब्यूरो ऑफ इन्वेस्टिगेशन के पूर्व डायरेक्टर रॉबर्ट एस. मुलर III को एक ऐसी शख्सियत के तौर पर याद किया जा रहा है जिनका व्यक्तित्व शांत था लेकिन...

अमेरिका विश्व ऊर्जा बाजार पर कब्जा करने की कोशिश कर रहा है: रूसी विदेश मंत्री

मॉस्को । रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव ने रूसी मीडिया को दिए एक इंटरव्यू में कहा कि अमेरिका ग्लोबल एनर्जी मार्केट में अपना दबदबा बनाने की नीति अपना रहा...

admin

Read Previous

ईडी ने मॉरीशस में मनी लॉन्ड्रिंग और वित्तीय खुफिया जानकारी पर प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया

Read Next

‘राइज एंड फॉल’: भड़के नयनदीप ने धनश्री और अरबाज पर लगाया राजनीति करने का आरोप

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com