पहलगाम हमले पर अनुपम खेर बोले- ‘कश्मीर फाइल्स इसकी छोटी कहानी, जिसे कुछ लोगों ने प्रोपेगेंडा कहा’

मुंबई । पहलगाम आतंकी हमले को लेकर देशवासियों में रोष देखने को मिल रहा है। राजनीति से लेकर बॉलीवुड तक, समाज के हर तबके के लोग हमले की निंदा कर रहे हैं। इसी कड़ी में बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता अनुपम खेर ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर करके अपनी भावनाएं प्रकट की।

बॉलीवुड एक्टर अनुपम खेर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ एक वीडियो शेयर करते हुए कहा, “पहलगाम में हिंदुओं के साथ नरसंहार हुआ है। हिंदुओं को चुन-चुनकर मारा गया है। उससे मन दुखी तो है, लेकिन क्रोध और गुस्से की इंतेहा की कोई सीमा भी नहीं है। मैंने जिंदगी में कश्मीरी हिंदुओं के साथ ऐसा होते हुए बहुत बार देखा है। कश्मीर फाइल्स इसी की एक छोटी सी कहानी थी, जिसे काफी सारे लोगों ने प्रोपेगेंडा बोला था।”

उन्होंने कहा, “हिंदुस्तान के अलग-अलग इलाकों से छुट्टियां मनाने आए लोगों से उनका धर्म पूछकर मार देना, इस पर कहने के लिए शब्द नहीं हैं। मैं उस महिला की तस्वीर को भूल नहीं सकता, जो अपनी पति के शव के पास बैठी है। मैं उस पल्लवी का इंटरव्यू सुना, जिसमें वो कह रही थी कि आतंकियों ने जब मेरे पति को मारा तो मैंने खुद को और अपने बेटे को मारने के लिए बोली, लेकिन उन्होंने ऐसा नहीं किया, क्योंकि शायद वो कोई पैगाम पहुंचाना चाह रहे थे।”

सरकार से सख्त कार्रवाई की मांग करते हुए अनुपम खेर ने कहा, “मैं देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृहमंत्री और पूरी सरकार से दरख्वास्त करना चाहता हूं कि इस बार आतंकियों को ऐसा सबक सिखाया जाए कि अगले सात जन्म तक वो ऐसी हरकत करने के लायक नहीं रहें।”

उन्होने कहा, “वीडियो बनाने से पहले मैंने कई बार सोचा, ऐसा नहीं है कि मैं अपने जज्बात जाहिर नहीं करना चाहता था, लेकिन मैं अपने शब्दों पर नियंत्रण रखना चाहता था और अपनी मर्यादा को तोड़ना नहीं चाहता था। दुनिया के किसी भी इलाके में ऐसी हरकत गलत है।”

–आईएएनएस

अमेरिका और ईरान के बीच समझौते का कनाडाई प्रधानमंत्री ने किया स्वागत, पाकिस्तान को कहा धन्यवाद

नई दिल्‍ली । अमेरिका और ईरान के बीच हुए समझौते का कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी ने स्‍वागत क‍िया। साथ ही उन साझेदारों की तारीफ की, ज‍िन्‍होंने इस समझौते को...

ईरान को अमेरिका पर भरोसा कम! बाघेई ने याद दिलाया इतिहास, बोले- ‘लंबा रास्ता तय करना होगा’

तेहरान । अमेरिका-ईरान शांति समझौता जिनेवा में 19 जून को संपन्न होगा। समझौते का ऐलान अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप कर चुके हैं, मध्यस्थ की भूमिका निभा रहे पाकिस्तान के पीएम शहबाज...

इजरायली हमले की वर्षगांठ पर बाघेई ने याद द‍िलाई ईरान की ताकत, कहा- ‘दुश्मन का सपना हार में बदला’

नई द‍िल्‍ली । ईरान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता इस्माइल बाघेई ने इजरायल की ओर से अमेरिका के समर्थन से ईरान पर किए गए सैन्य हमले की पहली वर्षगांठ पर...

यूक्रेन युद्ध के समर्थकों पर ब्रिटेन की सख्ती, इंग्लिश चैनल में रूसी ऑयल टैंकर को रोका

नई द‍िल्‍ली । यूनाइटेड किंगडम (यूके) के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर ने रूस को एक बड़ा झटका द‍िया। उनके आदेश के बाद सेना ने इंग्लिश चैनल से गुजरने की कोशिश कर...

पीएम मोदी फ्रांस में भारत इनोवेट्स समिट से पहले वैश्विक निवेशकों से मिले

नीस/नई दिल्ली | भारत इनोवेट्स समिट के उद्घाटन से पहले, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को भारत, फ्रांस और कई अन्य देशों के चुनिंदा निवेशकों और वेंचर कैपिटल लीडर्स के...

पहले अंतरिम डील होगी लागू, फिर परमाणु मुद्दे पर करेंगे बात: अब्बास अराघची

तेहरान । ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने स्पष्ट किया है कि अमेरिका के साथ होने वाली संभावित शांति वार्ता कोई अंतिम परमाणु समझौता नहीं होगी। यह पहले एक...

स्पेसएक्स के शेयरों की धमाकेदार शुरुआत, पहले ही दिन 19 प्रतिशत चढ़े; कंपनी का मार्केट कैप रिकॉर्ड 2.2 ट्रिलियन डॉलर पहुंचा

नई दिल्ली । एलन मस्क की कंपनी स्पेसएक्स के आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) ने अमेरिकी शेयर बाजार में शानदार शुरुआत की। कंपनी के शेयरों ने शुरुआती निवेशकों को 31 प्रतिशत...

भारत और पापुआ न्यू गिनी के बीच दूसरी विदेश कार्यालय परामर्श बैठक, द्विपक्षीय सहयोग बढ़ाने पर जोर

नई दिल्ली । भारत और पापुआ न्यू गिनी के बीच दूसरी विदेश कार्यालय परामर्श (एफओसी) बैठक 12 जून 2026 को वर्चुअल माध्यम से आयोजित की गई। दोनों देशों के बीच...

ईडी ने रिलायंस अनिल अंबानी समूह के दो पूर्व अधिकारियों को किया गिरफ्तार, कंपनी ने दी प्रतिक्रिया

मुंबई । अधिकारियों के अनुसार, प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने मनी लॉन्ड्रिंग निवारण अधिनियम (पीएमएलए) के तहत रिलायंस अनिल अंबानी समूह (एडीएजी) के दो पूर्व अधिकारियों को मुंबई में गिरफ्तार किया...

नेट-जीरो लक्ष्य के लिए गैर-जीवाश्म ऊर्जा की हिस्सेदारी 80 प्रतिशत से अधिक होनी चाहिए : नीति आयोग

नई दिल्ली । भारत को अपने नेट-जीरो लक्ष्य को हासिल करने के लिए जीवाश्म ईंधनों पर निर्भरता में बड़ी कमी लानी होगी और अपनी कुल ऊर्जा खपत में गैर-जीवाश्म ऊर्जा...

अमेरिका ने उत्तर कोरिया को चिकित्सा उपकरणों के निर्यात लाइसेंस संबंधी जरुरतों को और कड़ा किया

वाशिंगटन । अमेरिकी वित्त विभाग ने उन चिकित्सा उपकरणों की एक सूची जारी की है, जिनके उत्तर कोरिया को निर्यात के लिए अब "विशिष्ट प्राधिकरण" की आवश्यकता होगी। यह जानकारी...

ईरान के विदेश मंत्री अराघची बोले- अमेरिकी कार्रवाई से अप्रैल का सीजफायर निष्प्रभावी हो गया

तेहरान । ईरान के विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराघची ने गुरुवार को कहा कि ईरान के खिलाफ अमेरिका के नए हमलों ने दोनों पक्षों के बीच अप्रैल में हुए सीजफायर...

admin

Read Previous

अप्लॉज एंटरटेनमेंट ने यूट्यूब पर लॉन्च किया एनिमेशन चैनल ‘अप्लाटून’

Read Next

‘हमें पाकिस्तान को इजरायल की तरह देना चाहिए जवाब’, पहलगाम हमले पर बोले पूर्व डीजीपी एसपी वैद्य

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com