दिल्ली एआई शिखर सम्मेलन : भारत के लिए वैश्विक तकनीकी कूटनीति का बड़ा अवसर

वाशिंगटन । नई दिल्ली में होने वाला एआई इम्पैक्ट सम्मेलन दुनिया के 100 देशों को एक साथ लाएगा, ताकि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के न्यायसंगत और समावेशी नियम बनाए जा सकें। यह जानकारी भारत के राजदूत विनय क्वात्रा ने अमेरिका के वरिष्ठ अधिकारियों और टेक्नोलॉजी लीडर्स को दी। उन्होंने कहा कि यह सम्मेलन भारत की वैश्विक तकनीकी भूमिका के लिए बहुत महत्वपूर्ण अवसर है।

क्वात्रा इस सप्ताह वाशिंगटन में एक कार्यक्रम में बोल रहे थे, जिसे आईटीआई नामक ग्लोबल टेक ट्रेड एसोसिएशन ने इंडिया एआई मिशन और भारतीय दूतावास के साथ मिलकर आयोजित किया। इस बैठक में भारत और अमेरिका के अधिकारियों ने दिल्ली सम्मेलन से अपनी उम्मीदों को साझा किया। भारत इस सम्मेलन को जिम्मेदार एआई पर अंतरराष्ट्रीय सहमति बनाने की दिशा में बड़ा कदम मान रहा है।

राजदूत ने बताया कि यह सम्मेलन तीन सिद्धांतों- मनुष्य, प्रकृति और प्रगति पर आधारित है। भारत का लक्ष्य है कि एआई से विकास सबके लिए हो, किसी को पीछे न छोड़ा जाए। उन्होंने कहा, “हम 100 देशों की सरकारों और विशेषज्ञों को एक मंच पर ला रहे हैं, ताकि ऐसे सुझाव बन सकें जो एआई को दुनिया में असमानता बढ़ाने से रोकें और इसके लाभ सबको मिलें।”

क्वात्रा ने अमेरिकी उद्योगपतियों से कहा कि दिल्ली में होने वाली यह मीटिंग सहयोग के लिए एक मजबूत अवसर प्रदान करती है। उन्होंने कहा, “अमेरिकी कंपनियों के लिए, यह समिट भारत के बेजोड़ पैमाने, प्रतिभा और इनोवेशन इकोसिस्टम के साथ खुले, सुरक्षित और न्यायसंगत एआई के भविष्य को मिलकर बनाने का एक महत्वपूर्ण अवसर है – एक ऐसी साझेदारी जो एआई युग में जिम्मेदार नेतृत्व को परिभाषित करेगी।”

अमेरिका के आर्थिक मामलों के उप सचिव जैकब हेलबर्ग ने भी कहा कि एआई नीति बनाते समय भारत-अमेरिका सहयोग और मजबूत होना चाहिए। उन्होंने कहा, “अमेरिका दुनिया की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है और भारत सबसे अधिक जनसंख्या वाला देश। दोनों मिलकर असीमित उपलब्धियां हासिल कर सकते हैं।”

हेलबर्ग ने कहा कि दोनों देश एआई अर्थव्यवस्था को सुरक्षित और विकसित करने में स्वाभाविक साझेदार हैं और दोनों के लोकतांत्रिक मूल्य नई तकनीकों में साझा प्रयासों का मार्ग खोलते हैं। उनके अनुसार यह समय मानव प्रगति के इतिहास में एक नया अध्याय लिखने जैसा है।

आईटीआई के अध्यक्ष जैसन ऑक्समन ने कहा कि तकनीकी उद्योग दिल्ली सम्मेलन को एक बहुत महत्वपूर्ण वैश्विक मंच के रूप में देख रहा है। उन्होंने कहा, “एआई से पूरे समाज और अर्थव्यवस्था को लाभ तभी मिलेगा जब देशों के बीच मजबूत साझेदारी और समान नीति बने।” उन्होंने बताया कि आईटीआई और उसकी सदस्य कंपनियां एआई के विकास और नीति, दोनों क्षेत्रों में अग्रणी भूमिका निभा रही हैं।

सोशल मीडिया पर आईटीआई ने वाशिंगटन की बातचीत को एआई से आर्थिक विकास बढ़ाने और तकनीकी नेतृत्व मजबूत करने के लिए उपयोगी बताया। इसी दौरान राजदूत क्वात्रा ने लिखा कि दिल्ली सम्मेलन दुनिया भर की सरकारों और विशेषज्ञों को एक साथलाएगा ताकि जिम्मेदार और सबके हित में काम करने वाला एआई ढांचा तैयार किया जा सके।

–आईएएनएस

ईरान में हमलों से उठा धुआं पहुंच सकता है पश्चिमी पाकिस्तान, एक्यूआई बिगड़ने का खतरा

इस्लामाबाद । पाकिस्तान के मौसम विभाग (पीएमडी) ने कहा है कि ईरान में हुए हवाई हमलों के बाद वहां से उठने वाला धुआं और प्रदूषण पाकिस्तान की हवा को भी...

यूएन ने जताई चिंता, तालिबान की पाबंदियों से अफगान महिलाओं तक मदद पहुंचाने में मुश्किल

काबुल । संयुक्त राष्ट्र सहायता मिशन (यूएनएएमए) ने चेतावनी दी है कि अफगानिस्तान में महिलाओं पर लगाए गए प्रतिबंध देश की तरक्की को नुकसान पहुंचा रहे हैं। स्थानीय मीडिया के...

मध्य पूर्व संकट: ईरान में भारतीय दूतावास की अपील, ‘लैंड बॉर्डर से दूर रहें, सतर्कता बरतें’

तेहरान । अमेरिका और इजरायल के ईरान पर संयुक्त सैन्य हमले के बाद खाड़ी क्षेत्र में तनाव बढ़ गया है। हालात को देखते हुए भारत सरकार ने सोमवार को एक...

मिडिल ईस्ट संकट से बाधित इंडिगो की लंदन-मुंबई फ्लाइट 10 मार्च को भरेगी उड़ान

नई दिल्ली । भारत की सबसे किफायती माने जाने वाली एयरलाइन इंडिगो मिडिल ईस्ट संकट की वजह से 8 मार्च को मुंबई-लंदन उड़ान पूरी नहीं कर पाई थी। अब 10...

यूएई का दावा: ईरान की 12 बैलिस्टिक मिसाइलें और 17 ड्रोन मार गिराए

अबू धाबी । संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के रक्षा मंत्रालय ने दावा किया है कि उसकी वायु रक्षा प्रणाली ने ईरान की ओर से दागी गई कई बैलिस्टिक मिसाइलों और...

सीबीएसई का बड़ा फैसला: कतर में 12 मार्च से होने वाली बोर्ड परीक्षाएं स्थगित

दोहा । केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, यानी सीबीएसई, ने कतर में 12 मार्च से आयोजित होने वाली 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं को लेकर एक नया सर्कुलर जारी किया है। कतर...

ईरान में 400 से ज्यादा ठिकानों पर की एयर स्ट्राइक: इजरायल

तेल अवीव । इजरायली सेना ने दावा किया है कि उसकी वायुसेना ने ईरान में 400 से ज्यादा सैन्य ठिकानों पर एयर स्ट्राइक की है। इनमें बैलिस्टिक मिसाइल लॉन्चर और...

कट्टरपंथ फैलाने के लिए आतंकी संगठनों ने सोशल मीडिया को बनाया अपना हथियार, ये रिपोर्ट चौंका देगी

नई दिल्ली । आज के डिजिटल युग में सोशल मीडिया के जरिए जानकारी और खबरें बहुत तेजी से लोगों तक पहुंचती हैं। लोग तुरंत घटनाओं की जानकारी प्राप्त कर सकते...

नॉर्वे में अमेरिकी दूतावास धमाका मामला: पुलिस ने जताई ‘आतंकी साजिश’ की आशंका

ओस्लो । नॉर्वे पुलिस ने रविवार तड़के राजधानी स्थित यूएस दूतावास में हुए जोरदार धमाके के मकसद को लेकर बड़ी टिप्पणी दी है, कहा है कि ये आतंकी हमला हो...

ऊर्जा केंद्रों पर हमला खतरनाक, ये वॉर क्राइम जो इंसानियत के खिलाफ: ईरान

तेहरान । इजरायल ने रविवार को दावा किया कि उसने ईरान के तेल ठिकानों को निशाना बनाया है। तेहरान और आसपास के शहरों में स्ट्राइक की वजह से पूरा आसमान...

नेपाल: आरएसपी की ‘महिला ब्रिगेड’ ने कर दिया कमाल, भारी जनसमर्थन के साथ बनाया खास मुकाम

काठमांडू । नेपाल के हालिया संसदीय चुनावों में राष्ट्रीय स्वतंत्रता पार्टी (आरएसपी) ने सिर्फ राजनीतिक सफलता ही नहीं हासिल की, बल्कि महिला प्रतिनिधित्व के मामले में भी एक उल्लेखनीय उदाहरण...

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर पाकिस्तानी पुलिस ने औरतों को नहीं करने दिया मार्च, हिरासत में लिया

इस्लामाबाद । पाकिस्तान की राजधानी में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर प्रस्तावित रैली से पहले पुलिस ने महिला अधिकार कार्यकर्ताओं के खिलाफ कार्रवाई करते हुए कई लोगों को हिरासत...

admin

Read Previous

इलाज के लिए विदेश जाने लायक फिट नहीं हैं खालिदा जिया, जानें कैसी है पूर्व पीएम की हालत

Read Next

म्यूचुअल फंड्स का इक्विटी निवेश नवंबर में दोगुना होकर 43,465 करोड़ रुपए हुआ

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com