खैबर पख्तूनख्वा के गवर्नर ने पाकिस्तानी हुक्मरानों को लताड़ा, गेहूं आपूर्ति पर ‘मनमाने प्रतिबंध’ से नाराज

नई दिल्ली । पाकिस्तान में चीनी के बाद गेहूं की बढ़ी कीमतों ने आवाम को परेशान कर रखा है। खबर खैबर पख्तूनख्वा से है। यहां के गवर्नर ने पाकिस्तान के पंजाब प्रांत पर मनमाने प्रतिबंध को लेकर हमला बोला है।

खैबर पख्तूनख्वा के गवर्नर फैसल करीम कुंडी ने गुरुवार को एक्स पोस्ट के जरिए अपना गुबार निकाला।

कुंडी ने कुछ रिपोर्ट्स का हवाला दिया जिसमें पंजाब से गेहूं की आपूर्ति रोकने का जिक्र था।

कुंडी ने एक्स पर कहा, “पंजाब सरकार द्वारा 31 अगस्त, 2025 को खैबर पख्तूनख्वा को गेहूं और आटे की आपूर्ति पर लगाया गया मनमाना प्रतिबंध संविधान के अनुच्छेद 151 का घोर उल्लंघन और राष्ट्रीय एकता का गंभीर उल्लंघन है।”

केपी के गवर्नर ने आगे कहा, “परिणामस्वरूप, पंजाब में 20 किलो आटे के एक बैग की कीमत लगभग 1,200 रुपये और केपी में 2,800 रुपये तक बढ़ गई है – जो पहले से ही महंगाई की मार झेल रहे परिवारों पर एक बेजा बोझ डाल रहा है।”

इसके साथ ही उन्होंने पंजाब (पाकिस्तान का प्रांत) की मुख्यमंत्री मरियम नवाज से खास अपील की। उन्होंने कहा, “केपी के लोगों की ओर से, मैं इस भेदभावपूर्ण कृत्य की कड़ी निंदा करता हूं और पंजाब की मुख्यमंत्री से आग्रह करता हूं कि वे न केवल इसकी निंदा करें, बल्कि इस मौखिक प्रतिबंध को तुरंत वापस भी लें।”

कुंडी ने केपी सरकार से “कीमतों को स्थिर करने और अपने लोगों के अधिकारों की रक्षा के लिए आटा मिलों को तत्काल गेहूं का कोटा प्रदान करने” का भी आह्वान किया।

बुधवार को, केपी विधानसभा ने सर्वसम्मति से एक प्रस्ताव पारित कर प्रांत में आटे की कीमतों में 68 प्रतिशत के इजाफे और पंजाब सरकार की ओर से लगाए गए “प्रतिबंधों” की निंदा की।

बता दें कि भारी बारिश और बाढ़ का दंश झेल रहे पाकिस्तान में लोगों की थाली पर आफत आ गई है। चीनी के बाद गेहूं और आटे की कीमतों में बेतहाशा बढ़ोतरी हो रही है। ब्रांडेड आटे की कीमतें भी बढ़ी हैं। इस साल की शुरुआत में नई गेहूं की फसल आने के बावजूद, पांच किलोग्राम मैदे के बैग की कीमत 700 रुपये हो गई है, जो 1 अगस्त को 500 रुपये और 1 सितंबर को 600 रुपये थी।

यह मुद्दा इस महीने की शुरुआत में तब सामने आया जब ‘ऑल पाकिस्तान फ्लोर मिल्स एसोसिएशन’ की केपी शाखा ने कहा कि पंजाब सरकार ने गेहूं की अंतर-प्रांतीय आवाजाही पर प्रतिबंध लगा दिया है। केपी ने इसे “असंवैधानिक” करार दिया है।

–आईएएनएस

अफगानिस्तान ने लगाया आरोप, युद्धविराम के बावजूद पाकिस्तान डूरंड लाइन पर कर रहा गोलाबारी

काबुल । पाकिस्तान और अफगानिस्तान ने ईद के मद्देनजर 18 से 23 मार्च अस्थायी युद्ध विराम पर सहमति जताई है, लेकिन अफगानिस्तान का आरोप है कि पाकिस्तान की सेना युद्ध...

सऊदी अरब की राजधानी र‍ियाद में एक भारतीय नागरिक की मौत, दूतावास ने जताया दुख

नई द‍िल्‍ली । अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच जंग को आज 21 द‍िन हो गए हैं। इस बीच सऊदी अरब की राजधानी र‍ियाद से एक भारतीय नागरिक की मौत की...

एमनेस्टी इंटरनेशनल ने काबुल हवाई हमले पर उठाए गंभीर सवाल, पाकिस्तान से मांगा जवाब

काबुल/इस्लामाबाद । वैश्विक मानवाधिकार संगठन एमनेस्टी इंटरनेशनल ने अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में स्थित एक नशामुक्ति पुनर्वास केंद्र पर पाकिस्तान के हालिया हवाई हमले को लेकर अंतरराष्ट्रीय मानवीय कानून के...

हॉर्मुज स्ट्रेट से भारतीय जहाजों को सुरक्षित मार्ग देना तेहरान की दोस्ती का प्रमाण: ईरानी राजनयिक

मुंबई । मुंबई में ईरान के महावाणिज्य दूत सईद रज़ा मोसायब मोतलघ ने शुक्रवार को कहा कि हॉर्मुज़ स्ट्रेट के जरिए भारतीय जहाजों को सुरक्षित मार्ग देने का तेहरान का...

ओमान की खाड़ी के पास इंडियन नेवी ने बढ़ाई अपने वॉरशिप की तादाद, भारतीय फ्लैग्ड शिप्स को कर रही है एस्कॉर्ट

नई दिल्ली । वेस्ट एशिया में युद्ध जैसे हालातों ने दुनिया भर में एनर्जी सिक्योरिटी पर संकट के बादल खड़े कर दिए हैं। भारतीय फ्लैग्ड टैंकरों को 'स्ट्रेट ऑफ होर्मुज'...

लारीजानी देश के समर्पित सेवक थे, यूएस-इजरायल के खिलाफ निर्णायक कदम उठाए यूएन : ईरान

नई दिल्ली । ईरान के सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद सचिव अली लारीजानी, उनके बेटे मोर्तेजा लारीजानी, सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद सचिवालय में आंतरिक सुरक्षा के उप-प्रमुख अलीरेजा बायात, समेत कई...

जापानी पीएम का यूएस दौरा: ट्रंप के साथ करेंगी अहम बैठक, ‘रेयर अर्थ’ और ‘एआई’ पर समझौते की उम्मीद

टोक्यो । जापानी प्रधानमंत्री साने ताकाइची बुधवार रात तीन-दिवसीय दौरे पर वाशिंगटन के लिए रवाना होंगी। स्थानीय मीडिया की रिपोर्ट के अनुसार, इस दौरान वह अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के...

आईडीएफ का दावा: गाजा में हमास नौसैनिक कमांडर यूनुस अलियान ढेर, बड़े हमले की साजिश नाकाम

नई द‍िल्‍ली । इजरायल ड‍िफेंस फोर्स (आईडीएफ) ने हमले में हमास की उत्तरी गाजा ब्रिगेड के नौसैनिक दस्ते के कमांडर यूनुस मोहम्मद हुसैन अलियान के खात्मे का दावा क‍िया है।...

इजरायली रक्षा मंत्री का दावा- ‘ईरान के सुरक्षा प्रमुख लारीजानी मारे गए’, तेहरान ने नहीं की पुष्टि

तेल अवीव । इजरायल के रक्षा मंत्री इजरायल काट्ज ने दावा किया है कि ईरान के राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के सचिव अली लारीजानी मिसाइल हमले में मारे गए हैं। हालांकि...

वियतनाम के प्रधानमंत्री और चीनी विदेश मंत्री के बीच मुलाकात

बीजिंग । वियतनाम के प्रधानमंत्री फाम मिन्ह चिन्ह ने 16 मार्च को वियतनाम की राजधानी हनोई में चीनी विदेश मंत्री वांग यी, सार्वजनिक सुरक्षा मंत्री वांग श्याओहोंग और रक्षा मंत्री...

चीन और अमेरिका के बीच कुछ मुद्दों पर शुरुआती समानता : ली छंगकांग

बीजिंग । चीन और अमेरिका ने पेरिस में आर्थिक और व्यापारिक वार्ता की। वार्ता के बाद चीनी वाणिज्य मंत्रालय के अंतरराष्ट्रीय व्यापार वार्ता प्रतिनिधि और उप मंत्री ली छंगकांग ने...

ईरानी राष्ट्रपति ने देशवासियों से 84 नौसैनिकों के अंतिम संस्कार में शामिल होने का किया आग्रह

तेहरान । ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान ने राजधानी तेहरान के लोगों से अपील की है कि वे उन 84 नौसैनिकों के अंतिम संस्कार में शामिल हों, जिनकी मौत इस...

admin

Read Previous

नेपाल की स्थिति अराजक और नियंत्रण से बाहर: केसी त्यागी

Read Next

अमेरिका पर किसकी ‘नजर’: एक साल, निशाने पर पांच हाई प्रोफाइल

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com