ओमप्रकाश राजभर ने की भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव से मुलाकात, सियासी सरगर्मियां तेज

लखनऊ, 3 अगस्त (आईएएनएस)| उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव से राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गयी है। भारतीय जनता पार्टी को जमकर कोसने वाले सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी की मुखिया ओम प्रकाश राजभर ने लखनऊ में मंगलवार को भाजपा यूपी के अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह के आवास पर जाकर भेंट की। करीब एक घंटे की इनकी मुलाकात के बाद यूपी की राजनीति में खलबली मच गई है। सुभासपा के अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर ने मंगलवार को भाजपा के अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह से उनके आवास पर जाकर मुलाकात की है। भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष दयाशंकर सिंह भी उनके साथ थे। यूपी में ओवैसी की पार्टी के साथ भागीदारी संकल्प मोर्चा बनाने वाले राजभर भाजपा के अध्यक्ष के आवास पर करीब एक घंटा तक रहे। भागीदारी मोर्चा के संयोजक ओमप्रकाश राजभर की स्वतंत्र देव सिंह ने इतनी लम्बी भेंट के बाद राजनीतिक सगर्मियां तेज हो गयी है।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव से मुलाकात को सुभासपा अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर ने इसे महज औपचारिक भेंट बताया। राजभर ने मीडिया से कहा, ” राजनीति में कुछ भी संभव हो सकता है। स्वतंत्र देव सिंह पहले पिछड़ों के नेता हैं उसके बाद भाजपा प्रदेश अध्यक्ष। यह मुलाकात निजी थी लेकिन कुछ लोग अर्थ का अनर्थ लगाएंगे, तो मैं उनसे कहना चाहता हूं कि आने वाले विधानसभा चुनाव में सुभासपा भाजपा के साथ मिलकर चुनाव नहीं लड़ेगी। सपा, बसपा, कांग्रेस के लिए दरवाजे खुले हैं। भाजपा का अंहकार चकनाचूर करना है। साल 2022 में सरकार बनाना है। मिलना जुलना तो लगा रहता है। स्वतंत्रदेव पिछड़े समाज के नेता है।”

राजभर ने कहा कि वैसे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष से मुलाकात तो शिष्टाचार मुलाकात थी, लेकिन राजनीति में कौन-कौन क्या कर रहा है, इसकी थाह समय-समय पर लेते रहना चाहिए।

उन्होंने कहा कि दो बड़े नेता व्यक्तिगत मुलाकात भी कर सकते हैं। जब ममता बनर्जी और सोनिया गांधी मिल सकती हैं, जब मायावती और अखिलेश मिल सकते हैं तो राजनीति में कुछ भी संभव है। सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के अध्यक्ष और पूर्व मंत्री ओम प्रकाश राजभर विधानसभा चुनावों से पहले प्रदेश के सभी राजनीतिक दलों के प्रमुख से लगभग मिल चुके हैं।

उन्होंने कहा कि भागीदारी संकल्प मोर्चा सरकार बनाने को अग्रसर है। उन्होंने कहा कि देश पहले कृषि प्रधान था, लेकिन अब जाति प्रधान हो गया है। छोटी जातियों की काफी उपेक्षा हुई है, हम प्रदेश में भागीदारी संकल्प मोर्चा इन सबको को न्याय दिलाएंगे।

राजभर ने कहा कि हम जनगणना में पिछड़ी जातियों को जातिवार कॉलम में भाजपा के निर्णय के खिलाफ थे। हमने इसका विरोध किया है। इसके साथ ही हम सामाजिक न्याय समिति की रिपोर्ट को लागू कराने के संघर्ष में हैं। यह रिपोर्ट चार वर्ष तीन महीने से डिब्बे में बंद है।

ओमप्रकाष भाजपा की राज्य व केंद्र सरकार पर जमकर बयानबाजी करते रहे हैं लेकिन भाजपा प्रदेश अध्यक्ष से मुलाकात के बाद फिर से कयास लगने शुरू हो गए हैं। बीते दिनों उन्होंने कहा था कि भागीदारी संकल्प मोर्चा आगामी विधानसभा चुनाव में सभी 403 सीटों पर चुनाव लड़ेगा। उन्होंने प्रदेश में सरकार बनाने का दावा भी किया था। मुख्यमंत्री पद के लिए मोर्चा की ओर से चेहरा कौन होगा? इस सवाल पर राजभर ने कहा था कि मोर्चा एक चुनाव, पांच साल सरकार, पांच मुख्यमंत्री के फामूर्ले पर चलेगा। मोर्चा पांच साल में पांच जाति (मुस्लिम, राजभर, कुशवाहा, चौहान व पटेल) मुख्यमंत्री बनाएगा। इसके अलावा हर साल चार उप मुख्यमंत्री भी बनाए जाएंगे।

भागीदारी संकल्प मोर्चा का गठन करने वाले सुभासपा अध्यक्ष का भाजपा के प्रति अचानक झुकाव सपा और आप सहित उन सभी छोटे दलों को झटका हो सकता है, जिनको राजभर से काफी उम्मीदें थी। राजभर ने कहा कि राजनीति में कुछ भी संभव है।

–आईएएनएस

धनबाद में मिला कोरोना से संक्रमित मरीज

धनबाद । झारखंड के धनबाद में कोरोनावायरस से संक्रमित पाए जाने के बाद मरीज को तत्काल केंद्रीय अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। मरीज का उपचार जारी है। इस संबंध...

नेस्ले इंडिया को 934.17 करोड़ रुपये का शुद्ध मुनाफा, डॉ. रेड्डीज लैब के साथ बनायेगी संयुक्त उपक्रम

नई दिल्ली । अपने बेबी फूड की गुणवत्ता को लेकर नियामक जांच का सामना कर रही एफएमसीजी कंपनी नेस्ले इंडिया पौष्टिक स्वास्थ्य उत्पादों से जुड़े समाधान के लिए डॉ. रेड्डीज...

इजरायल का समर्थन करने पर अमेरिका में विरोध-प्रदर्शन तेज, सैकड़ों छात्र गिरफ्तार

न्यूयॉर्क । मिडिल ईस्ट में गाजा युद्ध को लेकर इजरायल का समर्थन करने के अमेरिका के फैसले के खिलाफ विरोध प्रदर्शन तेज हो गया है। अमेरिकी विश्वविद्यालयों के कैंपस से...

अमेरिका ने यूक्रेन को नई लंबी दूरी की मिसाइलें सौंपी : पेंटागन

वाशिंगटन । पेंटागन ने बताया कि अमेरिका ने डिलीवरी पर गुप्त हस्ताक्षर मिलने के बाद यूक्रेन को एक नई लंबी दूरी की मिसाइल प्रणाली भेजी। हथियार मार्च में अमेरिका द्वारा...

तेलंगाना में कार खड़े ट्रक से टकराई, एक ही परिवार के छह की मौत

हैदराबाद । हैदराबाद-विजयवाड़ा नेशनल हाईवे पर गुरुवार तड़के एक कार खड़े ट्रक से टकरा गई। इस हादसे में एक ही परिवार के छह सदस्यों की मौत हो गई और दो...

गाजा युद्धविराम वार्ता में मध्यस्थ की भूमिका का पुनर्मूल्यांकन करेगा कतर

दोहा । कतर के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता का कहना है कि कतर, इजरायल और हमास के बीच मध्यस्थ के रूप में अपनी भूमिका का पुनर्मूल्यांकन कर रहा है। माजिद...

अमेरिकी कांग्रेस ने यूक्रेन के लिए 61 अरब डॉलर की सहायता को दी मंजूरी

वाशिंगटन । अमेरिकी कांग्रेस ने कई महीनों के इंतजार के बाद यूक्रेन के लिए 61 अरब डॉलर के सहायता पैकेज को आखिरकार मंजूरी दे दी है। इससे पहले शनिवार को...

पहली बार अपने आधिकारिक दौरे पर जर्मनी जाएंगे प्रधानमंत्री ऋषि सुनक

बर्लिन । ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक पदभार संभालने के 18 महीने बाद बुधवार को पहली बार बर्लिन जाएंगे। अपने जर्मन समकक्ष ओलाफ स्कोल्ज के साथ उनकी बैठक यूक्रेन के...

ईडी की कार्रवाई और अपनी गिरफ्तारी के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंचे हेमंत सोरेन

रांची । झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने अपनी गिरफ्तारी और ईडी की कार्रवाई के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में एसएलपी दाखिल की है। हेमंत सोरेन ने अपनी गिरफ्तारी के...

देश पर आपातकाल थोपने वाली कांग्रेस आज लोकतंत्र की दुहाई दे रही है : सीएम धामी (आईएएनएस साक्षात्कार)

नई दिल्ली । उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आईएएनएस से खास बातचीत में कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के...

हमारी प्राथमिकताएं प्रकृति केंद्रित भी होनी चाहिए : राष्ट्रपति मुर्मू

देहरादून । उत्तराखंड दौरे के दूसरे दिन राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू इंदिरा गांधी राष्ट्रीय वन अकादमी में प्रशिक्षणरत व्यावसायिक प्रशिक्षण पाठ्यक्रम के भारतीय वन सेवा के परिवीक्षार्थियों के दीक्षांत समारोह में...

कांग्रेस के मेनिफेस्टो के खिलाफ बीजेपी का प्रदर्शन, महिला मोर्चा ने निकाला मार्च

नई दिल्ली । कांग्रेस के मेनिफेस्टो को लेकर भाजपा ने मोर्चा खोल दिया है। दिल्ली में बीजेपी महिला मोर्चा ने जैसलमेर हाउस से लेकर अकबर रोड तक बुधवार को मार्च...

editors

Read Previous

संतों ने अखिलेश से ‘चिल्लमजीवी’ टिप्पणी के लिए माफी मांगने को कहा

Read Next

कृषि कानूनों को वापस लेने से विधानसभा चुनाव में मदद मिलेगी : भाजपा

Leave a Reply

Your email address will not be published.

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com