ओडिशा के दो दिवसीय दौरे पर राष्ट्रपति मुर्मू, विभिन्न कार्यक्रमों में लेंगी भाग

नई दिल्ली । राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू सोमवार और मंगलवार को दो दिवसीय ओडिशा दौरे पर रहेंगी। इस दौरान वे भुवनेश्वर और कटक में आयोजित कई महत्वपूर्ण कार्यक्रमों में शिरकत करेंगी।

अपने दौरे के पहले दिन, यानी 14 जुलाई को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स), भुवनेश्वर के पांचवें दीक्षांत समारोह की मुख्य अतिथि होंगी और छात्रों को डिग्रियां प्रदान करेंगी।

अगले दिन 15 जुलाई को वे कटक में स्थित रेवेंशॉ विश्वविद्यालय के 13वें वार्षिक दीक्षांत समारोह में हिस्सा लेंगी। साथ ही, वे रेवेंशॉ गर्ल्स हाई स्कूल की तीन इमारतों के पुनर्विकास कार्य का शिलान्यास भी करेंगी।

इसके अलावा, राष्ट्रपति आदिकवि सारला दास की जयंती समारोह में भी भाग लेंगी और इस अवसर पर कालींग रत्न पुरस्कार-2024 प्रदान करेंगी।

राष्ट्रपति का यह दौरा ओडिशा के शैक्षिक, सांस्कृतिक और बौद्धिक विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

इससे पहले ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात की। मुलाकात के बाद सीएम ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा कि राष्ट्रपति भवन में ओडिशा की धरती की गौरव राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से शिष्टाचार भेंट हुई। इस अवसर पर, हमने ओडिशा की विकास यात्रा, एक समृद्ध ओडिशा के निर्माण के लिए हमारे रोडमैप और केंद्र एवं राज्य के बीच प्रभावी समन्वय के माध्यम से ओडिशा के विकास को और गति देने के तरीकों पर चर्चा की।

उन्होंने कहा कि मैंने राष्ट्रपति को “ओडिशा विजन 2036 – 2047” भी प्रस्तुत किया।

इसके साथ ही, मोहन चरण माझी ने पीएम मोदी से भी मुलाकात की थी। मुख्यमंत्री माझी ने मुलाकात के बाद सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में प्रधानमंत्री का आभार जताया।

उन्होंने लिखा, “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलना मेरे लिए गर्व की बात है। मैं ओडिशा के विकास के लिए उनके निरंतर समर्थन और मार्गदर्शन के लिए आभारी हूं।”

–आईएएनएस

अमेरिका और ईरान के बीच समझौते का कनाडाई प्रधानमंत्री ने किया स्वागत, पाकिस्तान को कहा धन्यवाद

नई दिल्‍ली । अमेरिका और ईरान के बीच हुए समझौते का कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी ने स्‍वागत क‍िया। साथ ही उन साझेदारों की तारीफ की, ज‍िन्‍होंने इस समझौते को...

ईरान को अमेरिका पर भरोसा कम! बाघेई ने याद दिलाया इतिहास, बोले- ‘लंबा रास्ता तय करना होगा’

तेहरान । अमेरिका-ईरान शांति समझौता जिनेवा में 19 जून को संपन्न होगा। समझौते का ऐलान अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप कर चुके हैं, मध्यस्थ की भूमिका निभा रहे पाकिस्तान के पीएम शहबाज...

इजरायली हमले की वर्षगांठ पर बाघेई ने याद द‍िलाई ईरान की ताकत, कहा- ‘दुश्मन का सपना हार में बदला’

नई द‍िल्‍ली । ईरान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता इस्माइल बाघेई ने इजरायल की ओर से अमेरिका के समर्थन से ईरान पर किए गए सैन्य हमले की पहली वर्षगांठ पर...

यूक्रेन युद्ध के समर्थकों पर ब्रिटेन की सख्ती, इंग्लिश चैनल में रूसी ऑयल टैंकर को रोका

नई द‍िल्‍ली । यूनाइटेड किंगडम (यूके) के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर ने रूस को एक बड़ा झटका द‍िया। उनके आदेश के बाद सेना ने इंग्लिश चैनल से गुजरने की कोशिश कर...

पीएम मोदी फ्रांस में भारत इनोवेट्स समिट से पहले वैश्विक निवेशकों से मिले

नीस/नई दिल्ली | भारत इनोवेट्स समिट के उद्घाटन से पहले, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को भारत, फ्रांस और कई अन्य देशों के चुनिंदा निवेशकों और वेंचर कैपिटल लीडर्स के...

पहले अंतरिम डील होगी लागू, फिर परमाणु मुद्दे पर करेंगे बात: अब्बास अराघची

तेहरान । ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने स्पष्ट किया है कि अमेरिका के साथ होने वाली संभावित शांति वार्ता कोई अंतिम परमाणु समझौता नहीं होगी। यह पहले एक...

स्पेसएक्स के शेयरों की धमाकेदार शुरुआत, पहले ही दिन 19 प्रतिशत चढ़े; कंपनी का मार्केट कैप रिकॉर्ड 2.2 ट्रिलियन डॉलर पहुंचा

नई दिल्ली । एलन मस्क की कंपनी स्पेसएक्स के आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) ने अमेरिकी शेयर बाजार में शानदार शुरुआत की। कंपनी के शेयरों ने शुरुआती निवेशकों को 31 प्रतिशत...

भारत और पापुआ न्यू गिनी के बीच दूसरी विदेश कार्यालय परामर्श बैठक, द्विपक्षीय सहयोग बढ़ाने पर जोर

नई दिल्ली । भारत और पापुआ न्यू गिनी के बीच दूसरी विदेश कार्यालय परामर्श (एफओसी) बैठक 12 जून 2026 को वर्चुअल माध्यम से आयोजित की गई। दोनों देशों के बीच...

ईडी ने रिलायंस अनिल अंबानी समूह के दो पूर्व अधिकारियों को किया गिरफ्तार, कंपनी ने दी प्रतिक्रिया

मुंबई । अधिकारियों के अनुसार, प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने मनी लॉन्ड्रिंग निवारण अधिनियम (पीएमएलए) के तहत रिलायंस अनिल अंबानी समूह (एडीएजी) के दो पूर्व अधिकारियों को मुंबई में गिरफ्तार किया...

नेट-जीरो लक्ष्य के लिए गैर-जीवाश्म ऊर्जा की हिस्सेदारी 80 प्रतिशत से अधिक होनी चाहिए : नीति आयोग

नई दिल्ली । भारत को अपने नेट-जीरो लक्ष्य को हासिल करने के लिए जीवाश्म ईंधनों पर निर्भरता में बड़ी कमी लानी होगी और अपनी कुल ऊर्जा खपत में गैर-जीवाश्म ऊर्जा...

अमेरिका ने उत्तर कोरिया को चिकित्सा उपकरणों के निर्यात लाइसेंस संबंधी जरुरतों को और कड़ा किया

वाशिंगटन । अमेरिकी वित्त विभाग ने उन चिकित्सा उपकरणों की एक सूची जारी की है, जिनके उत्तर कोरिया को निर्यात के लिए अब "विशिष्ट प्राधिकरण" की आवश्यकता होगी। यह जानकारी...

ईरान के विदेश मंत्री अराघची बोले- अमेरिकी कार्रवाई से अप्रैल का सीजफायर निष्प्रभावी हो गया

तेहरान । ईरान के विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराघची ने गुरुवार को कहा कि ईरान के खिलाफ अमेरिका के नए हमलों ने दोनों पक्षों के बीच अप्रैल में हुए सीजफायर...

admin

Read Previous

पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में मिर्यान थाने पर ड्रोन हमला, एक महीने में पांचवीं वारदात

Read Next

मायावती ने की सात राज्यों में पार्टी संगठन की तैयारियों की समीक्षा, बोलीं भाषाई विवाद घातक

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com