‘ईरान में अब नई लीडरशिप का समय’, डोनाल्ड ट्रंप ने की खामेनेई शासन को खत्म करने की मांग

वाशिंगटन । ईरान में गहराते संकट के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर बड़ा बयान दिया है। डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई के दशकों लंबे शासन को समाप्त करने की मांग की और कहा कि लगातार जारी जन आंदोलन और असंतोष के बीच इस मुल्क को नए नेतृत्व की जरूरत है।

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा, “ईरान में नई लीडरशिप खोजने का समय आ गया है।” उन्होंने यह टिप्पणी इस्लामिक देश में हफ्तों से चल रहे विरोध प्रदर्शनों के बाद कही। ये प्रदर्शन राजनीतिक दमन, आर्थिक कठिनाइयों और मानवाधिकारों के उल्लंघन को लेकर लोगों के गुस्से के कारण हो रहे हैं।

ट्रंप ने ईरान की लीडरशिप की कड़ी आलोचना करते हुए उस पर हिंसा और डर के जरिए शासन करने का आरोप लगाया। कथित फांसी का जिक्र करते हुए अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा, “उन्होंने जो सबसे अच्छा फैसला लिया, वह यह था कि दो दिन पहले 800 से ज्यादा लोगों को फांसी नहीं दी।”

अमेरिकी राष्ट्रपति ने तर्क दिया कि ईरान की मौजूदा लीडरशिप सत्ता में बने रहने के लिए दमन पर निर्भर है। ट्रंप ने अयातुल्ला अली खामेनेई पर देश को पूरी तरह से बर्बाद करने और असहमति को दबाने के लिए हिंसा का इस्तेमाल करने का आरोप लगाया।

ट्रंप ने कहा, “भले ही देश बहुत निचले स्तर पर ही क्यों न हो, लीडरशिप को अपने देश को ठीक से चलाने पर ध्यान देना चाहिए, न कि कंट्रोल बनाए रखने के लिए हजारों लोगों को मारना चाहिए।” इस दौरान अमेरिकी राष्ट्रपति ने अपना स्वयं का एक उदाहरण दिया। उन्होंने आगे कहा कि नेतृत्व सम्मान पर आधारित होता है, डर और मौत पर नहीं।

ट्रंप ने खामेनेई को एक ‘बीमार व्यक्ति’ बताते हुए कहा कि ईरान की बुरी हालत उसकी मौजूदा लीडरशिप का नतीजा है। उन्होंने कहा कि ईरान के शासकों की वजह से ही यह देश ‘कहीं भी रहने के लिए सबसे खराब जगह’ बन गया है।

इससे पहले, खामेनेई ने अपने एक बयान में कहा कि ईरान ने अमेरिका और इजरायल को एक बार फिर हरा दिया है और उस बगावत को बुझा दिया है, जो वाशिंगटन व तेल अवीव की तरफ से भड़काई गई। खामेनेई ने अमेरिका पर ईरान को हड़पने के मकसद से अशांति की योजना बनाने का आरोप लगाया।

उन्होंने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को ‘अपराधी’ बताते हुए हालिया दंगों में हुई हत्याओं और तबाही का जिम्मेदार ठहराया। खामेनेई ने कहा कि ट्रंप ने व्यक्तिगत रूप से दखल दिया, सार्वजनिक रूप से टिप्पणी की, और सैन्य समर्थन का वादा करके दंगाईयों को प्रोत्साहित किया।

खामेनेई ने अपने बयान में कहा कि ईरान युद्ध नहीं चाहेगा, लेकिन वह देश के अंदर और बाहर अशांति के लिए जिम्मेदार लोगों को सजा देने से पीछे नहीं हटेगा।

–आईएएनएस

ओमान की खाड़ी के पास इंडियन नेवी ने बढ़ाई अपने वॉरशिप की तादाद, भारतीय फ्लैग्ड शिप्स को कर रही है एस्कॉर्ट

नई दिल्ली । वेस्ट एशिया में युद्ध जैसे हालातों ने दुनिया भर में एनर्जी सिक्योरिटी पर संकट के बादल खड़े कर दिए हैं। भारतीय फ्लैग्ड टैंकरों को 'स्ट्रेट ऑफ होर्मुज'...

लारीजानी देश के समर्पित सेवक थे, यूएस-इजरायल के खिलाफ निर्णायक कदम उठाए यूएन : ईरान

नई दिल्ली । ईरान के सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद सचिव अली लारीजानी, उनके बेटे मोर्तेजा लारीजानी, सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद सचिवालय में आंतरिक सुरक्षा के उप-प्रमुख अलीरेजा बायात, समेत कई...

जापानी पीएम का यूएस दौरा: ट्रंप के साथ करेंगी अहम बैठक, ‘रेयर अर्थ’ और ‘एआई’ पर समझौते की उम्मीद

टोक्यो । जापानी प्रधानमंत्री साने ताकाइची बुधवार रात तीन-दिवसीय दौरे पर वाशिंगटन के लिए रवाना होंगी। स्थानीय मीडिया की रिपोर्ट के अनुसार, इस दौरान वह अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के...

आईडीएफ का दावा: गाजा में हमास नौसैनिक कमांडर यूनुस अलियान ढेर, बड़े हमले की साजिश नाकाम

नई द‍िल्‍ली । इजरायल ड‍िफेंस फोर्स (आईडीएफ) ने हमले में हमास की उत्तरी गाजा ब्रिगेड के नौसैनिक दस्ते के कमांडर यूनुस मोहम्मद हुसैन अलियान के खात्मे का दावा क‍िया है।...

इजरायली रक्षा मंत्री का दावा- ‘ईरान के सुरक्षा प्रमुख लारीजानी मारे गए’, तेहरान ने नहीं की पुष्टि

तेल अवीव । इजरायल के रक्षा मंत्री इजरायल काट्ज ने दावा किया है कि ईरान के राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के सचिव अली लारीजानी मिसाइल हमले में मारे गए हैं। हालांकि...

वियतनाम के प्रधानमंत्री और चीनी विदेश मंत्री के बीच मुलाकात

बीजिंग । वियतनाम के प्रधानमंत्री फाम मिन्ह चिन्ह ने 16 मार्च को वियतनाम की राजधानी हनोई में चीनी विदेश मंत्री वांग यी, सार्वजनिक सुरक्षा मंत्री वांग श्याओहोंग और रक्षा मंत्री...

चीन और अमेरिका के बीच कुछ मुद्दों पर शुरुआती समानता : ली छंगकांग

बीजिंग । चीन और अमेरिका ने पेरिस में आर्थिक और व्यापारिक वार्ता की। वार्ता के बाद चीनी वाणिज्य मंत्रालय के अंतरराष्ट्रीय व्यापार वार्ता प्रतिनिधि और उप मंत्री ली छंगकांग ने...

ईरानी राष्ट्रपति ने देशवासियों से 84 नौसैनिकों के अंतिम संस्कार में शामिल होने का किया आग्रह

तेहरान । ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान ने राजधानी तेहरान के लोगों से अपील की है कि वे उन 84 नौसैनिकों के अंतिम संस्कार में शामिल हों, जिनकी मौत इस...

काबुल: अस्पताल पर बमबारी में 400 की मौत, मानवाधिकार संगठन आईएचआरएफ ने उठाई स्वतंत्र जांच की मांग

काबुल । एक प्रमुख मानवाधिकार संगठन इंटरनेशनल ह्यूमन राइट्स फाउंडेशन (आईएचआरएफ) ने काबुल के एक अस्पताल पर पाकिस्तान की बमबारी की कड़ी न‍िंदा की है। इस हमले में 400 से...

पश्चिम एशिया तनाव के बीच एलपीजी लेकर पहुंचा पहला भारतीय जहाज शिवालिक

गांधीनगर । पश्चिम एशिया की तनावपूर्ण स्थिति के बीच भारतीय जहाज शिवालिक एलपीजी कैरियर गुजरात स्थित मुंद्रा पोर्ट पहुंच चुका है। यह कतर से गैस लेकर भारत पहुंचा है। यह...

पीएम गोल्डा मेयर: इजरायल की ‘दादी’, जिन्होंने भारत का मुश्किल समय में दिया साथ

नई दिल्ली । 'यू कैन नॉट शेक हैंड्स विद अ क्लेंच्ड फिस्ट'—यानी मुट्ठी बंद हो तो हाथ नहीं मिलते। यही मशहूर कथन है इजरायल की पहली और दुनिया की तीसरी...

पश्चिम एशिया तनाव के बीच 4,300 से ज्यादा भारतीय उड़ानें रद्द: सरकार

नई दिल्ली । पश्चिम एशिया में जारी तनाव के कारण भारतीय और विदेशी एयरलाइंस ने हजारों उड़ानें रद्द कर दी हैं। यह जानकारी सोमवार को केंद्रीय नागर विमानन मंत्री किंजरापु...

admin

Read Previous

ट्रेड डील पर भारत-अमेरिका की बनेगी बात! एस जयशंकर ने अमेरिकी सांसद स्टीव डैनिस से की मुलाकात

Read Next

अमेरिका ने सीरिया में की हॉकआई स्ट्राइक, अल-कायदा के एक लीडर को मार गिराया

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com