आईडीएफ का दावा, ‘हमारे सटीक हमले में कुद्स फोर्स के दो टॉप कमांडर की मौत’

तेल अवीव । इजरायल डिफेंस फोर्सेज (आईडीएफ) ने शनिवार को दावा किया कि उसके सटीक हमलों में वरिष्ठ ईरानी सैन्य अधिकारी सईद इजादी और कुद्स फोर्स के वेपन ट्रांसफर यूनिट कमांडर बेहनाम शाहरियारी की पश्चिमी ईरान में मौत हो गई है।

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में, आईडीएफ ने बताया, “ईरानी शासन के इजरायल को नष्ट करने की योजना के संस्थापक सईद इजादी को आईडीएफ के सटीक हमले में मार गिराया गया। इजादी, कुद्स फोर्स के (फिलिस्तीन कोर) कमांडर भी थे, जो ईरानी शासन और हमास के बीच एक मुख्य समन्वयक और 7 अक्टूबर के नरसंहार के मुख्य संचालकों में से एक थे।”

आईडीएफ ने बताया कि इजादी ने ईरान के इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (आईआरजीसी) के वरिष्ठ कमांडर्स और हमास के प्रमुख लोगों के बीच सैन्य समन्वय में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। वह इजरायल के खिलाफ आतंकवादी अभियान चलाने के लिए ईरान की ओर से हमास को वित्तीय सहायता उपलब्ध कराते थे।

एक्स पोस्ट में लिखा गया, “युद्ध के दौरान, इजादी ने लेबनान से संचालित हमास बलों को निर्देशित किया। तभी से, वह हमास की सैन्य शाखा के पुनर्निर्माण और हमास को गाजा पर नियंत्रण बनाए रखने में सक्रिय रूप से शामिल था।”

एक अन्य पोस्ट में कार पर हमले का एक वीडियो शेयर किया गया। आईडीएफ ने बेहनाम शाहरियारी की मौत का दावा करते हुए लिखा, “आईआरजीसी में कुद्स फोर्स के वेपन ट्रांसफर यूनिट के कमांडर बेहनाम शाहरियारी को पश्चिमी ईरान में आईडीएफ के सटीक हमले में मार गिराया गया। शाहरियारी ईरानी शासन से लेकर मध्य पूर्व में (प्रॉक्सी के तौर पर) सभी हथियारों के ट्रांसफर के लिए जिम्मेदार था, ताकि सीधे तौर पर ईरानी शासन की इजरायल को नष्ट करने की योजना को आगे बढ़ाया जा सके।”

आईडीएफ ने आगे लिखा, “शाहरियारी ने विभिन्न आतंकवादी संगठनों को सालाना सैकड़ों मिलियन डॉलर के ट्रांसफर की भी कमान संभाली। इसके अलावा, उन्होंने इन आतंकवादी संगठनों को फाइनेंस करने और हथियार देने के व्यापक प्रयास का नेतृत्व किया। एक ऐसा प्रयास जिसके परिणामस्वरूप कई इजरायली नागरिक और सैनिक मारे गए और घायल हुए। पश्चिमी ईरान में यात्रा करते समय उन्हें इजरायल से 1,000 किलोमीटर से अधिक दूर मार गिराया गया। उनका खात्मा युद्ध के दौरान आईडीएफ के भारी नुकसान पहुंचाए जाने के बाद इजरायल के आसपास के आतंकवादी संगठनों की फिर से संगठित होने और मजबूत होने की क्षमता के लिए एक गंभीर झटका है।”

–आईएएनएस

अफगानिस्तान ने लगाया आरोप, युद्धविराम के बावजूद पाकिस्तान डूरंड लाइन पर कर रहा गोलाबारी

काबुल । पाकिस्तान और अफगानिस्तान ने ईद के मद्देनजर 18 से 23 मार्च अस्थायी युद्ध विराम पर सहमति जताई है, लेकिन अफगानिस्तान का आरोप है कि पाकिस्तान की सेना युद्ध...

सऊदी अरब की राजधानी र‍ियाद में एक भारतीय नागरिक की मौत, दूतावास ने जताया दुख

नई द‍िल्‍ली । अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच जंग को आज 21 द‍िन हो गए हैं। इस बीच सऊदी अरब की राजधानी र‍ियाद से एक भारतीय नागरिक की मौत की...

एमनेस्टी इंटरनेशनल ने काबुल हवाई हमले पर उठाए गंभीर सवाल, पाकिस्तान से मांगा जवाब

काबुल/इस्लामाबाद । वैश्विक मानवाधिकार संगठन एमनेस्टी इंटरनेशनल ने अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में स्थित एक नशामुक्ति पुनर्वास केंद्र पर पाकिस्तान के हालिया हवाई हमले को लेकर अंतरराष्ट्रीय मानवीय कानून के...

हॉर्मुज स्ट्रेट से भारतीय जहाजों को सुरक्षित मार्ग देना तेहरान की दोस्ती का प्रमाण: ईरानी राजनयिक

मुंबई । मुंबई में ईरान के महावाणिज्य दूत सईद रज़ा मोसायब मोतलघ ने शुक्रवार को कहा कि हॉर्मुज़ स्ट्रेट के जरिए भारतीय जहाजों को सुरक्षित मार्ग देने का तेहरान का...

ओमान की खाड़ी के पास इंडियन नेवी ने बढ़ाई अपने वॉरशिप की तादाद, भारतीय फ्लैग्ड शिप्स को कर रही है एस्कॉर्ट

नई दिल्ली । वेस्ट एशिया में युद्ध जैसे हालातों ने दुनिया भर में एनर्जी सिक्योरिटी पर संकट के बादल खड़े कर दिए हैं। भारतीय फ्लैग्ड टैंकरों को 'स्ट्रेट ऑफ होर्मुज'...

लारीजानी देश के समर्पित सेवक थे, यूएस-इजरायल के खिलाफ निर्णायक कदम उठाए यूएन : ईरान

नई दिल्ली । ईरान के सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद सचिव अली लारीजानी, उनके बेटे मोर्तेजा लारीजानी, सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद सचिवालय में आंतरिक सुरक्षा के उप-प्रमुख अलीरेजा बायात, समेत कई...

जापानी पीएम का यूएस दौरा: ट्रंप के साथ करेंगी अहम बैठक, ‘रेयर अर्थ’ और ‘एआई’ पर समझौते की उम्मीद

टोक्यो । जापानी प्रधानमंत्री साने ताकाइची बुधवार रात तीन-दिवसीय दौरे पर वाशिंगटन के लिए रवाना होंगी। स्थानीय मीडिया की रिपोर्ट के अनुसार, इस दौरान वह अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के...

आईडीएफ का दावा: गाजा में हमास नौसैनिक कमांडर यूनुस अलियान ढेर, बड़े हमले की साजिश नाकाम

नई द‍िल्‍ली । इजरायल ड‍िफेंस फोर्स (आईडीएफ) ने हमले में हमास की उत्तरी गाजा ब्रिगेड के नौसैनिक दस्ते के कमांडर यूनुस मोहम्मद हुसैन अलियान के खात्मे का दावा क‍िया है।...

इजरायली रक्षा मंत्री का दावा- ‘ईरान के सुरक्षा प्रमुख लारीजानी मारे गए’, तेहरान ने नहीं की पुष्टि

तेल अवीव । इजरायल के रक्षा मंत्री इजरायल काट्ज ने दावा किया है कि ईरान के राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के सचिव अली लारीजानी मिसाइल हमले में मारे गए हैं। हालांकि...

वियतनाम के प्रधानमंत्री और चीनी विदेश मंत्री के बीच मुलाकात

बीजिंग । वियतनाम के प्रधानमंत्री फाम मिन्ह चिन्ह ने 16 मार्च को वियतनाम की राजधानी हनोई में चीनी विदेश मंत्री वांग यी, सार्वजनिक सुरक्षा मंत्री वांग श्याओहोंग और रक्षा मंत्री...

चीन और अमेरिका के बीच कुछ मुद्दों पर शुरुआती समानता : ली छंगकांग

बीजिंग । चीन और अमेरिका ने पेरिस में आर्थिक और व्यापारिक वार्ता की। वार्ता के बाद चीनी वाणिज्य मंत्रालय के अंतरराष्ट्रीय व्यापार वार्ता प्रतिनिधि और उप मंत्री ली छंगकांग ने...

ईरानी राष्ट्रपति ने देशवासियों से 84 नौसैनिकों के अंतिम संस्कार में शामिल होने का किया आग्रह

तेहरान । ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान ने राजधानी तेहरान के लोगों से अपील की है कि वे उन 84 नौसैनिकों के अंतिम संस्कार में शामिल हों, जिनकी मौत इस...

admin

Read Previous

प्रधानमंत्री ने विशाखापत्तनम में 3 लाख लोगों संग किया योग, दिया ‘हील इन इंडिया’ का भी मंत्र

Read Next

टॉम ऑल्टर और अमरीश पुरी: दो अलग शख्सियतें, लेकिन समानताएं अनेक

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com