तिरुपति के होटलों, मंदिर को बम से उड़ाने की धमकी

तिरुपति । आंध्र प्रदेश के तिरुपति में रविवार को दो होटलों और एक मंदिर को बम से उड़ाने की धमकियां मिलीं। ये धमकियां आतंकवादी समूहों के नाम पर दी गई थीं। हालांकि, पुलिस ने बताया कि ये सभी धमकियां झूठी निकली हैं।

यह लगातार तीसरा दिन था जब होटलों को धमकी भरे ईमेल मिले हैं। शहर के दो होटलों और वरदराज मंदिर को ईमेल के जरिए सूचना मिली कि उनके परिसर में बम हैं। होटलों और मंदिर के प्रबंधन ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। इसके बाद कानून प्रवर्तन एजेंसियों ने स्निफर डॉग्स और बम निरोधक दस्तों की मदद से परिसर की तलाशी ली, लेकिन कोई विस्फोटक नहीं मिला।

धमकी भरे ये ईमेल डीएमके के पूर्व नेता जाफर सादिक और पाकिस्तान की इंटर-सर्विसेज इंटेलिजेंस (आईएसआई) के नाम से मिले थे।

इससे पहले शनिवार को दो होटलों के प्रबंधन को एक ईमेल मिला था, जिसमें कहा गया था कि होटलों में बम रखे गए हैं। पुलिस ने डॉग स्क्वॉड की मदद से परिसर की गहन तलाशी ली, लेकिन कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला। रविवार को दो और होटलों को ईमेल मिले। पहली बार शहर के एक मंदिर को भी बम की धमकी मिली। गहन तलाशी के बाद यह धमकी झूठी साबित हुई।

पुलिस अधिकारियों ने लोगों को बताया कि घबराने की कोई जरूरत नहीं है।

मंदिर नगरी के तीन होटलों को शुक्रवार को ईमेल के जरिए बम से उड़ाने की ऐसी ही धमकियां मिली थीं। सभी ईमेल में कहा गया था कि डीएमके के जाफर सादिक की हाल ही में गिरफ्तारी के कारण ‘अंतर्राष्ट्रीय दबाव’ बढ़ गया है।

तमिलनाडु की सत्तारूढ़ डीएमके के पूर्व सदस्य जाफर सादिक को इस साल फरवरी में नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) ने नशीले पदार्थों की तस्करी के आरोप में गिरफ्तार किया था।

ईमेल में तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन का भी नाम शामिल है। पुलिस ने कहा कि वे इन ईमेल को भेजने वाले की पहचान करने के लिए जांच जारी रखे हुए हैं। देश के विभिन्न हिस्सों में विमानों और सीआरपीएफ स्कूलों को दी गईं धमकियों के तुरंत बाद तिरुपति के होटलों और मंदिरों को बम से उड़ाने की धमकी मिली।

–आईएएनएस

ईरान के विदेश मंत्री अराघची बोले- अमेरिकी कार्रवाई से अप्रैल का सीजफायर निष्प्रभावी हो गया

तेहरान । ईरान के विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराघची ने गुरुवार को कहा कि ईरान के खिलाफ अमेरिका के नए हमलों ने दोनों पक्षों के बीच अप्रैल में हुए सीजफायर...

भारतीय नाविकों की मौत पर अमेरिका की कार्रवाई की निंदा, ईरान ने जहाजों पर हमलों को बताया ‘समुद्री डकैती’

नई द‍िल्‍ली । ईरान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता इस्माइल बाघेई ने अमेरिका पर भारतीय वाणिज्यिक जहाजों पर हमले को लेकर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने इन घटनाओं में भारतीय...

अमेरिकी सीनेट की सुनवाई में चीन के साथ एआई की होड़ मुख्य मुद्दा बनी

वॉशिंगटन । अमेरिका की दोनों पार्टियों के सांसदों ने चेतावनी दी है कि अगर अमेरिका आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) से जुड़ी सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत नहीं करता है, तो उसे चीन...

ईरान में नया नेतृत्व उभरा, उनके पास देश के पुनर्निर्माण का मौका : डोनाल्ड ट्रंप

वॉशिंगटन । अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि हाल ही में अमेरिका की सैन्य कार्रवाई ने ईरान की नेतृत्व व्यवस्था को बदल दिया है। उनके मुताबिक, तेहरान...

बांग्लादेश: जशोर में जुबो लीग कार्यकर्ता की हत्या पर अवामी लीग का कड़ा विरोध, निष्पक्ष जांच की मांग

ढाका । बांग्लादेश की अवामी लीग ने जशोर जिले में पार्टी के एक कार्यकर्ता की हत्या की कड़ी निंदा की है। पार्टी ने कहा कि यह घटना देश में राजनीतिक...

पाकिस्तान: बन्नू में हथियारबंद हमलावरों का कहर, दो पुलिसकर्मियों की गोली मारकर हत्या

इस्लामाबाद । पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के बन्नू जिले में अलग-अलग घटनाओं में हथियारबंद हमलावरों की गोलीबारी में दो पुलिसकर्मियों की मौत हो गई। अधिकारियों ने शुक्रवार को यह...

रूस से तेल खरीद का कारण स्‍पष्‍ट कर जयशंकर ने हथियारों पर उठाए सवाल, यूरोप को दिखाया आईना

हेलसिंकी । विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने गुरुवार को रूस से तेल खरीदने के भारत के फैसले का मजबूती से बचाव किया। उन्होंने कहा कि भारत ने यह फैसला कीमत...

भारत ने अमेरिकी राजदूत को फिर किया तलब, तीन नाविकों की मौत पर दूसरी बार जताया कड़ा विरोध

नई दिल्ली । भारत के विदेश मंत्रालय ने शुक्रवार को अमेरिका के चार्ज डी'अफेयर्स जेसन मीक्स को एक बार फिर से तलब किया। ओमान के तट पर कमर्शियल जहाजों पर...

स्ट्रेट ऑफ होर्मुज अगली सूचना तक पूरी तरह बंद : ईरान

तेहरान । ईरान की समुद्री निगरानी संस्था ने घोषणा की है कि रणनीतिक रूप से बेहद महत्वपूर्ण स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को "अगली सूचना तक पूरी तरह बंद" कर दिया गया...

कतर ने जॉर्डन, बहरीन और कुवैत पर हमलों को बताया न‍िंदनीय, ईरान ने होर्मुज स्‍ट्रेट क‍िया बंद

नई द‍िल्‍ली अमेर‍िका और ईरान के बीच फिर शुरू हुए युद्ध के शोर ने एक बार फ‍िर से क्षेत्र में अशांत‍ि का माहौल बना द‍िया है। कतर विदेश मंत्रालय ने...

अमेरिका ने माना, ‘एमटी जलवीर पर ओमान की खाड़ी में दागीं मिसाइलें’

टाम्पा (फ्लोरिडा) । अमेरिका ने माना है कि उसने गिनी-बिसाऊ के झंडे वाले एमटी जलवीर को निशाना बनाया है। कथित तौर पर उनके निर्देशों का पालन न करने के कारण...

दक्षिण कोरिया और अमेरिका ने दोहराया प्योंगयांग के परमाणु निरस्त्रीकरण का संकल्प

सोल । दक्षिण कोरिया और अमेरिका ने गुरुवार को दोहराया कि उत्तर कोरिया का परमाणु निरस्त्रीकरण उनका साझा लक्ष्य है। प्योंगयांग के परमाणु खतरों के खिलाफ आयोजित एक महत्वपूर्ण द्विपक्षीय...

admin

Read Previous

विकसित भारत को साकार करने के लिए विज्ञान को प्रोत्साहन दे रही सरकार : जितेंद्र सिंह

Read Next

जार्जिया संसदीय चुनाव नतीजों पर बवाल, रूस ने ‘हस्तक्षेप करने’ के आरोप किए खारिज, नाटो ने की जांच की मांग

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com