अफगानिस्तान में प्रमुख पदों पर हक्कानी नेटवर्क के आतंकियों को लाना, यूएन का मजाक उड़ाना

नई दिल्ली: तालिबान का उपनेता सिराजुद्दीन हक्कानी अब अफगानिस्तान का गृहमंत्री है। वह हक्कानी नेटवर्क (एचक्यूएन) चलाता है, जो एक वैश्विक नामित आतंकवादी संगठन है। उसके सिर पर अभी भी 1 करोड़ डॉलर का इनाम है।

पाकिस्तान की कुख्यात जासूसी एजेंसी इंटर-सर्विसेज इंटेलिजेंस (आईएसआई) के प्रमुख फैज हमीद के हस्तक्षेप के लिए तालिबान कैबिनेट ने धन्यवाद ज्ञापित किया है।

नवगठित तालिबान सरकार में कम से कम छह मंत्री हैं जो अफगानिस्तान में सबसे खतरनाक संयुक्त राष्ट्र नामित आतंकवादी संगठन से सीधे जुड़े हुए हैं। देश के आंतरिक मंत्री के रूप में, एचक्यूएन प्रमुख सिराजुद्दीन हक्कानी अफगानिस्तान की खुफिया एजेंसी चलाएगा।

वह 34 प्रांतों के सभी राज्यपालों और पुलिस प्रमुखों की नियुक्ति करेगा। उसके चाचा, खलील-उर-हक्कानी, एक क्रूर आतंकवादी है, जो काबुल का सुरक्षा प्रमुख और शरणार्थी मंत्री है। दो अन्य रिश्तेदार, अब्दुल बाकी हक्कानी और नजीबुल्लाह हक्कानी क्रमश: उच्च शिक्षा मंत्री और संचार मंत्री हैं।

सिराजुद्दीन के करीबी विश्वासपात्र और संयुक्त राष्ट्र द्वारा घोषित आतंकवादी अब्दुल हक वसीक को देश के खुफिया प्रमुख के रूप में नियुक्त किया गया है। एक और भरोसेमंद लेफ्टिनेंट और आत्मघाती बम विस्फोट के विशेषज्ञ मुल्ला ताज मीर जवाद को गृहमंत्री का पहला डिप्टी नियुक्त किया गया है। वसीक और जवाद दोनों आईएसआई के ‘पसंदीदा’ हैं और माना जाता है कि वे आईएसआई के इशारे पर अफगानिस्तान में भारतीय मिशनों पर हमलों में शामिल थे।

मौलवी अब्दुल सलाम हनफी, जो उज्बेक समुदाय से है, उसे प्रधानमंत्री मुल्ला मुहम्मद हसन अखुंद का नया दूसरा डिप्टी बनाया गया है। वह पाकिस्तान के हक्कानिया मदरसा से स्नातक है। इस मदरसे को जिहाद यूनिवर्सिटी के रूप में जाना जाता है। दारुल उलूम हक्कानिया मदरसा, जो पाकिस्तान में अकोरा खट्टक में स्थित है, हक्कानी नेटवर्क का नाम उसी मदरसे के नाम पर रखा गया है। यहीं इसके नेताओं ने पढ़ाया था और बाद के नेताओं ने अध्ययन किया था। हक्कानिया मदरसा सबसे महत्वपूर्ण और प्रभावशाली कट्टरपंथी सुन्नी नेटवर्क है और यह एक ‘आतंकवादी कारखाने’ के रूप में काम करता है, जहां छात्रों को युद्ध प्रशिक्षण, बम बनाने और गुरिल्ला युद्ध करना सिखाया जाता है।

हक्कानी नेटवर्क एक विशाल और लंबे समय तक चलने वाला आपराधिक नेटवर्क है। इन नेताओं ने बयात की कसम खाई, तालिबान के प्रति निष्ठा की प्रतिज्ञा की और तालिबान के तहत लड़े और वास्तव में देश पर कब्जा करने में तालिबान की रणनीति को परवान चढ़ाया।

एफबीआई के रिवार्डस फॉर जस्टिस प्रोग्राम के अनुसार, “युनाइटेड स्टेट्स डिपार्टमेंट ऑफ स्टेट सिराजुद्दीन हक्कानी की गिरफ्तारी के लिए सीधे सूचना देने के वाले को 1 करोड़ डॉलर तक का इनाम दे रहा है।”

अमेरिका का कहना है कि “हक्कानी को पाकिस्तान में रहने वाला माना जाता है, विशेष रूप से पाकिस्तान के मिराम शाह, उत्तरी वजीरिस्तान क्षेत्र में। वह हक्कानी नेटवर्क का प्रमुख है और तालिबान व अल कायदा के साथ घनिष्ठ संबंध रखता है। हक्कानी विशेष रूप से वैश्विक आतंकवादी घोषित है।”

सिराजुद्दीन हक्कानी का पिता और नेटवर्क का संस्थापक जलालुद्दीन हक्कानी पहले पाकिस्तानी जिहादी था, जिसने 1973 में पहली बार अफगान राज्य में हथियार ले गया और वहां से संबंध जारी रखा। हक्कानी नेटवर्क, जिसे पाकिस्तानी सुरक्षा प्रतिष्ठान के तत्वों का समर्थन प्राप्त है, अब अफगानिस्तान के सबसे अनुभवी और परिष्कृत विद्रोही संगठनों में से एक है।

एचक्यूएन अभी भी पाकिस्तान के उत्तरी वजीरिस्तान में अफगानिस्तान की दक्षिण-पूर्वी सीमा के पार एक सुरक्षित पनाहगाह रखता है। अल-कायदा के वरिष्ठ नेतृत्व की मौजूदगी के बावजूद पाकिस्तानी सेना ने उत्तरी वजीरिस्तान में सैन्य अभियान शुरू करने से लगातार इनकार किया है।

पाकिस्तानी सेना और आईएसआई अफगानिस्तान में अपने हितों का प्रतिनिधित्व करने के लिए एचक्यूएन को एक उपयोगी सहयोगी और प्रॉक्सी बल के रूप में देखते हैं।

इसके लिए हक्कानी बलों ने अफगानिस्तान में भारतीय बुनियादी ढांचे और निर्माण परियोजनाओं को बार-बार निशाना बनाया है।

पाकिस्तानी मीडिया के अनुसार, आईएसआई प्रमुख फैज हमीद व्यक्तिगत रूप से काबुल में तालिबान की सरकार के गठन को संभाल रहे थे और उन्होंने यह सुनिश्चित किया कि एक संरक्षक के रूप में हक्कानी को सरकार में एक मजबूत और रणनीतिक स्थान मिले।

(यह सामग्री इंडिया नैरेटिव के साथ एक व्यवस्था के तहत प्रस्तुत है)

–इंडिया नैरेटिव

अमेरिका और ईरान के बीच समझौते का कनाडाई प्रधानमंत्री ने किया स्वागत, पाकिस्तान को कहा धन्यवाद

नई दिल्‍ली । अमेरिका और ईरान के बीच हुए समझौते का कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी ने स्‍वागत क‍िया। साथ ही उन साझेदारों की तारीफ की, ज‍िन्‍होंने इस समझौते को...

ईरान को अमेरिका पर भरोसा कम! बाघेई ने याद दिलाया इतिहास, बोले- ‘लंबा रास्ता तय करना होगा’

तेहरान । अमेरिका-ईरान शांति समझौता जिनेवा में 19 जून को संपन्न होगा। समझौते का ऐलान अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप कर चुके हैं, मध्यस्थ की भूमिका निभा रहे पाकिस्तान के पीएम शहबाज...

इजरायली हमले की वर्षगांठ पर बाघेई ने याद द‍िलाई ईरान की ताकत, कहा- ‘दुश्मन का सपना हार में बदला’

नई द‍िल्‍ली । ईरान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता इस्माइल बाघेई ने इजरायल की ओर से अमेरिका के समर्थन से ईरान पर किए गए सैन्य हमले की पहली वर्षगांठ पर...

यूक्रेन युद्ध के समर्थकों पर ब्रिटेन की सख्ती, इंग्लिश चैनल में रूसी ऑयल टैंकर को रोका

नई द‍िल्‍ली । यूनाइटेड किंगडम (यूके) के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर ने रूस को एक बड़ा झटका द‍िया। उनके आदेश के बाद सेना ने इंग्लिश चैनल से गुजरने की कोशिश कर...

पीएम मोदी फ्रांस में भारत इनोवेट्स समिट से पहले वैश्विक निवेशकों से मिले

नीस/नई दिल्ली | भारत इनोवेट्स समिट के उद्घाटन से पहले, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को भारत, फ्रांस और कई अन्य देशों के चुनिंदा निवेशकों और वेंचर कैपिटल लीडर्स के...

पहले अंतरिम डील होगी लागू, फिर परमाणु मुद्दे पर करेंगे बात: अब्बास अराघची

तेहरान । ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने स्पष्ट किया है कि अमेरिका के साथ होने वाली संभावित शांति वार्ता कोई अंतिम परमाणु समझौता नहीं होगी। यह पहले एक...

स्पेसएक्स के शेयरों की धमाकेदार शुरुआत, पहले ही दिन 19 प्रतिशत चढ़े; कंपनी का मार्केट कैप रिकॉर्ड 2.2 ट्रिलियन डॉलर पहुंचा

नई दिल्ली । एलन मस्क की कंपनी स्पेसएक्स के आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) ने अमेरिकी शेयर बाजार में शानदार शुरुआत की। कंपनी के शेयरों ने शुरुआती निवेशकों को 31 प्रतिशत...

भारत और पापुआ न्यू गिनी के बीच दूसरी विदेश कार्यालय परामर्श बैठक, द्विपक्षीय सहयोग बढ़ाने पर जोर

नई दिल्ली । भारत और पापुआ न्यू गिनी के बीच दूसरी विदेश कार्यालय परामर्श (एफओसी) बैठक 12 जून 2026 को वर्चुअल माध्यम से आयोजित की गई। दोनों देशों के बीच...

ईडी ने रिलायंस अनिल अंबानी समूह के दो पूर्व अधिकारियों को किया गिरफ्तार, कंपनी ने दी प्रतिक्रिया

मुंबई । अधिकारियों के अनुसार, प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने मनी लॉन्ड्रिंग निवारण अधिनियम (पीएमएलए) के तहत रिलायंस अनिल अंबानी समूह (एडीएजी) के दो पूर्व अधिकारियों को मुंबई में गिरफ्तार किया...

नेट-जीरो लक्ष्य के लिए गैर-जीवाश्म ऊर्जा की हिस्सेदारी 80 प्रतिशत से अधिक होनी चाहिए : नीति आयोग

नई दिल्ली । भारत को अपने नेट-जीरो लक्ष्य को हासिल करने के लिए जीवाश्म ईंधनों पर निर्भरता में बड़ी कमी लानी होगी और अपनी कुल ऊर्जा खपत में गैर-जीवाश्म ऊर्जा...

अमेरिका ने उत्तर कोरिया को चिकित्सा उपकरणों के निर्यात लाइसेंस संबंधी जरुरतों को और कड़ा किया

वाशिंगटन । अमेरिकी वित्त विभाग ने उन चिकित्सा उपकरणों की एक सूची जारी की है, जिनके उत्तर कोरिया को निर्यात के लिए अब "विशिष्ट प्राधिकरण" की आवश्यकता होगी। यह जानकारी...

ईरान के विदेश मंत्री अराघची बोले- अमेरिकी कार्रवाई से अप्रैल का सीजफायर निष्प्रभावी हो गया

तेहरान । ईरान के विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराघची ने गुरुवार को कहा कि ईरान के खिलाफ अमेरिका के नए हमलों ने दोनों पक्षों के बीच अप्रैल में हुए सीजफायर...

editors

Read Previous

प्रियंका के लहराते बालों वाले लुक को मिल रही अजब-गजब प्रतिक्रियाएं

Read Next

जेल अब मनोरंजन केंद्र नहीं, सुधार गृह: योगी

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com