समुद्र तट पर रहस्यमय वस्तु संभवतः भारतीय रॉकेट का मलबा: ऑस्ट्रेलियाई अंतरिक्ष एजेंसी

चेन्नई : ऑस्ट्रेलियाई अंतरिक्ष एजेंसी ने सोमवार को दावा किया कि कुछ दिन पहले उसके समुद्र तट पर जो रहस्यमय वस्तु मिली थी, वह संभवतः भारतीय प्रक्षेपण यान पीएसएलवी का मलबा है।

ऑस्ट्रेलियाई अंतरिक्ष एजेंसी ने ट्वीट किया, “हमने निष्कर्ष निकाला है कि पश्चिमी ऑस्ट्रेलिया में ज्यूरियन खाड़ी के पास एक समुद्र तट पर स्थित वस्तु के ध्रुवीय उपग्रह प्रक्षेपण यान (पीएसएलवी) के तीसरे चरण में उपयोग किया गया मलबा होने की सबसे अधिक संभावना है। पीएसएलवी इसरो (भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन) का एक मध्यम-लिफ्ट प्रक्षेपण यान है।”

अंतरिक्ष एजेंसी ने यह नहीं बताया कि वह इस निष्कर्ष पर कैसे पहुंची।

ऑस्ट्रेलियाई अंतरिक्ष एजेंसी ने कहा, “मलबा भंडारण में है और ऑस्ट्रेलियाई अंतरिक्ष एजेंसी इसरो के साथ काम कर रही है, जो संयुक्त राष्ट्र अंतरिक्ष संधियों के तहत दायित्वों पर विचार करने सहित अगले कदमों को निर्धारित करने के लिए पुष्टि प्रदान करेगा।”

इससे पहले, इसरो ने कहा था कि वह इस बात की पुष्टि या खंडन नहीं कर सकता कि ऑस्ट्रेलिया में समुद्र तट पर पाई गई विशाल वस्तु उसके पीएसएलवी रॉकेट का हिस्सा थी या नहीं।

इसरो के एक वरिष्ठ अधिकारी ने नाम न छापने की शर्त पर आईएएनएस को बताया था, “हम वस्तु को व्यक्तिगत रूप से देखे बिना और उसकी जांच किये बिना उसके बारे में किसी भी बात की पुष्टि या खंडन नहीं कर सकते। सबसे पहले ऑस्ट्रेलियाई अंतरिक्ष एजेंसी को वस्तु का एक वीडियो भेजना होगा। हमें यह देखना होगा कि उस पर कोई निशान तो नहीं है। उन्हें वस्तु को एक अलग स्थान पर ले जाना होगा। अगर जरूरत पड़ी तो इसरो के अधिकारी यह पुष्टि करने के लिए वहां जा सकते हैं कि यह भारतीय रॉकेट का हिस्‍सा है या नहीं।”

इसरो अधिकारी ने पुष्टि की कि ऑस्ट्रेलियाई अंतरिक्ष एजेंसी ने इस संबंध में भारतीय अंतरिक्ष एजेंसी से संपर्क किया है।

ऑस्‍ट्रेलियाई अंतरिक्ष एजेंसी ने पहले ट्वीट किया था, “हम वर्तमान में पश्चिमी ऑस्ट्रेलिया में ज्यूरियन खाड़ी के पास एक समुद्र तट पर स्थित इस वस्तु से संबंधित पूछताछ कर रहे हैं। वस्तु किसी विदेशी अंतरिक्ष प्रक्षेपण यान से हो सकती है और हम वैश्विक समकक्षों के साथ संपर्क कर रहे हैं जो अधिक जानकारी प्रदान करने में सक्षम हो सकते हैं।”

तस्वीर को करीब से देखने पर धातु की वस्तु पर बहुत सारे बार्नेकल दिखाई देते हैं, जो एक तरह से साबित करता है कि यह बहुत पुराना रहा होगा और हाल ही में लॉन्च किए गए किसी भी रॉकेट का हिस्सा नहीं है।”

आईएएनएस

ओमान की खाड़ी के पास इंडियन नेवी ने बढ़ाई अपने वॉरशिप की तादाद, भारतीय फ्लैग्ड शिप्स को कर रही है एस्कॉर्ट

नई दिल्ली । वेस्ट एशिया में युद्ध जैसे हालातों ने दुनिया भर में एनर्जी सिक्योरिटी पर संकट के बादल खड़े कर दिए हैं। भारतीय फ्लैग्ड टैंकरों को 'स्ट्रेट ऑफ होर्मुज'...

लारीजानी देश के समर्पित सेवक थे, यूएस-इजरायल के खिलाफ निर्णायक कदम उठाए यूएन : ईरान

नई दिल्ली । ईरान के सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद सचिव अली लारीजानी, उनके बेटे मोर्तेजा लारीजानी, सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद सचिवालय में आंतरिक सुरक्षा के उप-प्रमुख अलीरेजा बायात, समेत कई...

जापानी पीएम का यूएस दौरा: ट्रंप के साथ करेंगी अहम बैठक, ‘रेयर अर्थ’ और ‘एआई’ पर समझौते की उम्मीद

टोक्यो । जापानी प्रधानमंत्री साने ताकाइची बुधवार रात तीन-दिवसीय दौरे पर वाशिंगटन के लिए रवाना होंगी। स्थानीय मीडिया की रिपोर्ट के अनुसार, इस दौरान वह अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के...

आईडीएफ का दावा: गाजा में हमास नौसैनिक कमांडर यूनुस अलियान ढेर, बड़े हमले की साजिश नाकाम

नई द‍िल्‍ली । इजरायल ड‍िफेंस फोर्स (आईडीएफ) ने हमले में हमास की उत्तरी गाजा ब्रिगेड के नौसैनिक दस्ते के कमांडर यूनुस मोहम्मद हुसैन अलियान के खात्मे का दावा क‍िया है।...

इजरायली रक्षा मंत्री का दावा- ‘ईरान के सुरक्षा प्रमुख लारीजानी मारे गए’, तेहरान ने नहीं की पुष्टि

तेल अवीव । इजरायल के रक्षा मंत्री इजरायल काट्ज ने दावा किया है कि ईरान के राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के सचिव अली लारीजानी मिसाइल हमले में मारे गए हैं। हालांकि...

वियतनाम के प्रधानमंत्री और चीनी विदेश मंत्री के बीच मुलाकात

बीजिंग । वियतनाम के प्रधानमंत्री फाम मिन्ह चिन्ह ने 16 मार्च को वियतनाम की राजधानी हनोई में चीनी विदेश मंत्री वांग यी, सार्वजनिक सुरक्षा मंत्री वांग श्याओहोंग और रक्षा मंत्री...

चीन और अमेरिका के बीच कुछ मुद्दों पर शुरुआती समानता : ली छंगकांग

बीजिंग । चीन और अमेरिका ने पेरिस में आर्थिक और व्यापारिक वार्ता की। वार्ता के बाद चीनी वाणिज्य मंत्रालय के अंतरराष्ट्रीय व्यापार वार्ता प्रतिनिधि और उप मंत्री ली छंगकांग ने...

ईरानी राष्ट्रपति ने देशवासियों से 84 नौसैनिकों के अंतिम संस्कार में शामिल होने का किया आग्रह

तेहरान । ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान ने राजधानी तेहरान के लोगों से अपील की है कि वे उन 84 नौसैनिकों के अंतिम संस्कार में शामिल हों, जिनकी मौत इस...

काबुल: अस्पताल पर बमबारी में 400 की मौत, मानवाधिकार संगठन आईएचआरएफ ने उठाई स्वतंत्र जांच की मांग

काबुल । एक प्रमुख मानवाधिकार संगठन इंटरनेशनल ह्यूमन राइट्स फाउंडेशन (आईएचआरएफ) ने काबुल के एक अस्पताल पर पाकिस्तान की बमबारी की कड़ी न‍िंदा की है। इस हमले में 400 से...

पश्चिम एशिया तनाव के बीच एलपीजी लेकर पहुंचा पहला भारतीय जहाज शिवालिक

गांधीनगर । पश्चिम एशिया की तनावपूर्ण स्थिति के बीच भारतीय जहाज शिवालिक एलपीजी कैरियर गुजरात स्थित मुंद्रा पोर्ट पहुंच चुका है। यह कतर से गैस लेकर भारत पहुंचा है। यह...

पीएम गोल्डा मेयर: इजरायल की ‘दादी’, जिन्होंने भारत का मुश्किल समय में दिया साथ

नई दिल्ली । 'यू कैन नॉट शेक हैंड्स विद अ क्लेंच्ड फिस्ट'—यानी मुट्ठी बंद हो तो हाथ नहीं मिलते। यही मशहूर कथन है इजरायल की पहली और दुनिया की तीसरी...

पश्चिम एशिया तनाव के बीच 4,300 से ज्यादा भारतीय उड़ानें रद्द: सरकार

नई दिल्ली । पश्चिम एशिया में जारी तनाव के कारण भारतीय और विदेशी एयरलाइंस ने हजारों उड़ानें रद्द कर दी हैं। यह जानकारी सोमवार को केंद्रीय नागर विमानन मंत्री किंजरापु...

admin

Read Previous

आरपीएफ जवान ने की जयपुर-मुंबई ट्रेन में सहकर्मी व तीन यात्रियों की हत्‍या

Read Next

लंदन की सड़कों पर विलियम मोसली के साथ ‘आइना’ की शूटिंग कर रही ऋचा चड्ढा

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com