योगी बोले, कब्रिस्तान में खर्च होने वाला पैसा अब तीर्थस्थलों के विकास में लग रहा है

मथुरा 9 दिसम्बर (आईएएनएस)| यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सपा प्रमुख अखिलेश यादव पर निशाना साधा और कहा कि कब्रिस्तान में खर्च होने वाले पैसे से अब तीर्थ स्थलों का विकास कराया जा रहा है। विकास परियोजनाओं को सभी समाज व जिलों तक पहुंचाया जा रहा है।

मुख्यमंत्री योगी आज यहां 201.16 करोड़ की 196 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास करने पहुंचे थे। कहा कि सपा सरकार ने उत्तर प्रदेश को अपने स्वार्थ के लिए बदनाम करने का काम किया। इन्होंने दंगे दिए विकास के नाम पर लूटखसोट कराई। विकास की परिभाषा प्रदेश नहीं परिवार हो गया था। बिजली देने में भेदभाव करते थे। कुछ जिलों को वीआईपी बना दिए गए बाकी 71 जिले टकटकी लगाकर देखते रहते थे। अपने लोगों को लाभान्वित कराने के लिए ऊलजुलूल योजनाएं बनाई जाती थीं। सत्ता का संरक्षण माफियाओं को प्राप्त था। दंगों में व्यापारियों के प्रतिष्ठान जलाए जाते थे उन्हें प्रताड़ित किया जाता था झूठे मुकदमे दर्ज कराए जाते थे। हमारी सरकार ने अपराधियों को सत्ता का नहीं बल्कि जेल के दरवाजे खोल दिए हैं। कब्रिस्तान में खर्च होने वाले पैसे से अब तीर्थ स्थलों का विकास कराया जा रहा है। विकास परियोजनाओं को सभी समाज व जिलों तक पहुंचाया जा रहा है। मथुरा में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सपा समेत अन्य विपक्षी दलों पर जमकर हमला बोला।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मथुरा में कहा कि उत्तर प्रदेश में भारत की आत्मा निवास करती है। यह बाबा विश्वनाथ, राम, श्रीकृष्ण, मां गंगा-जमुना की भूमि है। समाजवादी पार्टी को कटघरे में खड़ा करते हुए उन्होंने कहा कि अपने स्वार्थ के लिए इस भूमि को बदनाम करने में कोई कसर नहीं छोड़ी। इन्होंने दंगे दिए विकास के नाम पर लूटखसोट की।

उन्होंने कहा कि पिछली सरकार में सबसे पहले दंगा कोसीकला में ही हुआ था। इस दंगे में व्यापारियों के प्रतिष्ठानों को जलाया गया उन्हे प्रताड़ित किया गया, झूठे मुकदमे दर्ज कराए गए। सत्ता के गलियारों में माफियाओं को इस कदर संरक्षण दिया जाता था। उसका उदाहरण जवाहरबाग है। जिसमें एडीशनल एसपी की हत्या कर दी गई। यह सब वैसे ही हो रहा था जैसे कंस का अत्याचार होता था। पहले पेशेवर अपराधी और माफियाओं के लिए प्रदेश के अंदर सत्ता के द्वार खुले होते थे आज हमारी सरकार में अपराधियों के लिए जेल के द्वार खुले हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि कोरोना प्रबंधन में फ्री वैक्सीन, फ्री उपचार दिया गया। यूपी में अभी तक 17 करोड़ लोगों को फ्री में वैक्सीन लगाई जा चुकी है। कोई राज्य इतनी बड़ी संख्या में वैक्सीनेशन नहीं कर पाया है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने फ्री में प्रधानमंत्री अन्न योजना को मार्च तक बढ़ाने का फैसला किया है। प्रधानमंत्री ने कहा है कि बरसाने में होने वाले रंगउत्सव तक अगर कोरोना खत्म नहीं हुआ तो आगे भी खाद्यान्न दिया जाएगा। राज्य सरकार भी अन्न योजना को 12 दिसम्बर से लागू करने जा रहे हैं जिसका 15 करोड़ लोगों को फायदा मिलेगा।

उन्होंने कहा कि कोरोना महामारी में युवाओं की पढ़ाई पर असर पड़ा है। अब हमारी सरकार हर युवा को टैबलेट और स्मार्टफोन इसी महीने देने जा रही है। इसका मतलब वर्क फर्म होम ही नहीं होगा। अब ऑनलाइन एजूकेशन भी होगा। हमारी सरकार आने वाले समय में आनलाइन प्रतियोगी परीक्षा कराने का भी प्रयास करने की तैयारी कर रही है। जिससे युवाओं को इधर-उधर दौड़ लगाने से भी राहत मिलेगी।

उन्होंने सभी को आगाह करते हुए कहा कि चुनावी हलचल शुरू हो चुकी है तो यह कुछ षडयंत्र करने की साजिश कर सकते हैं। जब कोरोना महामारी थी तो यह सब होम आइसोलेशन में थे। अब यह फिर बाहर निकल रहे हैं कुछ गड़बड़ करने की तैयारी कर सकते हैं। उन्होंने एक बार फिर दोहराया कि हमने जो कहा वह किया प्रदेश को दंगा मुक्त किया, भव्य राममंदिर बनाया जा रहा है। यह कांग्रेस, बसपा और सपा नहीं कर सकती थी। पिछली सरकारें तो आतंकियों के मुकदमे वापस लेने में ही वयस्त थी। एक तरफ रामभक्त वाले लोग हैं तो दूसरी तरफ रामभक्तों पर गोली चलाने वाले हैं। एक तरफ किसान ऋण माफी और किसान सम्मान निधि देने वाली सरकार दूसरी तरफ किसानों के पेट में लात मारने वाले लोग हैं।

–आईएएनएस

अमेरिका और ईरान के बीच समझौते का कनाडाई प्रधानमंत्री ने किया स्वागत, पाकिस्तान को कहा धन्यवाद

नई दिल्‍ली । अमेरिका और ईरान के बीच हुए समझौते का कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी ने स्‍वागत क‍िया। साथ ही उन साझेदारों की तारीफ की, ज‍िन्‍होंने इस समझौते को...

ईरान को अमेरिका पर भरोसा कम! बाघेई ने याद दिलाया इतिहास, बोले- ‘लंबा रास्ता तय करना होगा’

तेहरान । अमेरिका-ईरान शांति समझौता जिनेवा में 19 जून को संपन्न होगा। समझौते का ऐलान अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप कर चुके हैं, मध्यस्थ की भूमिका निभा रहे पाकिस्तान के पीएम शहबाज...

इजरायली हमले की वर्षगांठ पर बाघेई ने याद द‍िलाई ईरान की ताकत, कहा- ‘दुश्मन का सपना हार में बदला’

नई द‍िल्‍ली । ईरान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता इस्माइल बाघेई ने इजरायल की ओर से अमेरिका के समर्थन से ईरान पर किए गए सैन्य हमले की पहली वर्षगांठ पर...

यूक्रेन युद्ध के समर्थकों पर ब्रिटेन की सख्ती, इंग्लिश चैनल में रूसी ऑयल टैंकर को रोका

नई द‍िल्‍ली । यूनाइटेड किंगडम (यूके) के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर ने रूस को एक बड़ा झटका द‍िया। उनके आदेश के बाद सेना ने इंग्लिश चैनल से गुजरने की कोशिश कर...

पीएम मोदी फ्रांस में भारत इनोवेट्स समिट से पहले वैश्विक निवेशकों से मिले

नीस/नई दिल्ली | भारत इनोवेट्स समिट के उद्घाटन से पहले, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को भारत, फ्रांस और कई अन्य देशों के चुनिंदा निवेशकों और वेंचर कैपिटल लीडर्स के...

पहले अंतरिम डील होगी लागू, फिर परमाणु मुद्दे पर करेंगे बात: अब्बास अराघची

तेहरान । ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने स्पष्ट किया है कि अमेरिका के साथ होने वाली संभावित शांति वार्ता कोई अंतिम परमाणु समझौता नहीं होगी। यह पहले एक...

स्पेसएक्स के शेयरों की धमाकेदार शुरुआत, पहले ही दिन 19 प्रतिशत चढ़े; कंपनी का मार्केट कैप रिकॉर्ड 2.2 ट्रिलियन डॉलर पहुंचा

नई दिल्ली । एलन मस्क की कंपनी स्पेसएक्स के आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) ने अमेरिकी शेयर बाजार में शानदार शुरुआत की। कंपनी के शेयरों ने शुरुआती निवेशकों को 31 प्रतिशत...

भारत और पापुआ न्यू गिनी के बीच दूसरी विदेश कार्यालय परामर्श बैठक, द्विपक्षीय सहयोग बढ़ाने पर जोर

नई दिल्ली । भारत और पापुआ न्यू गिनी के बीच दूसरी विदेश कार्यालय परामर्श (एफओसी) बैठक 12 जून 2026 को वर्चुअल माध्यम से आयोजित की गई। दोनों देशों के बीच...

ईडी ने रिलायंस अनिल अंबानी समूह के दो पूर्व अधिकारियों को किया गिरफ्तार, कंपनी ने दी प्रतिक्रिया

मुंबई । अधिकारियों के अनुसार, प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने मनी लॉन्ड्रिंग निवारण अधिनियम (पीएमएलए) के तहत रिलायंस अनिल अंबानी समूह (एडीएजी) के दो पूर्व अधिकारियों को मुंबई में गिरफ्तार किया...

नेट-जीरो लक्ष्य के लिए गैर-जीवाश्म ऊर्जा की हिस्सेदारी 80 प्रतिशत से अधिक होनी चाहिए : नीति आयोग

नई दिल्ली । भारत को अपने नेट-जीरो लक्ष्य को हासिल करने के लिए जीवाश्म ईंधनों पर निर्भरता में बड़ी कमी लानी होगी और अपनी कुल ऊर्जा खपत में गैर-जीवाश्म ऊर्जा...

अमेरिका ने उत्तर कोरिया को चिकित्सा उपकरणों के निर्यात लाइसेंस संबंधी जरुरतों को और कड़ा किया

वाशिंगटन । अमेरिकी वित्त विभाग ने उन चिकित्सा उपकरणों की एक सूची जारी की है, जिनके उत्तर कोरिया को निर्यात के लिए अब "विशिष्ट प्राधिकरण" की आवश्यकता होगी। यह जानकारी...

ईरान के विदेश मंत्री अराघची बोले- अमेरिकी कार्रवाई से अप्रैल का सीजफायर निष्प्रभावी हो गया

तेहरान । ईरान के विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराघची ने गुरुवार को कहा कि ईरान के खिलाफ अमेरिका के नए हमलों ने दोनों पक्षों के बीच अप्रैल में हुए सीजफायर...

editors

Read Previous

वर्तिका तिवारी ने लॉकडाउन के दौरान असुरक्षा से जूझने के बारे में की बात

Read Next

स्मृति और झूलन बहुत प्रभावशाली रहीं : मिताली

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com