कर्नाटक के राज्यपाल ने कहा, संविधान हमारे लिए राष्ट्रीय धर्म है

बेंगलुरु । कर्नाटक विधानसभा के संयुक्त सत्र के दौरान गवर्नर थावरचंद गहलोत ने अपने संबोधन में संविधान को ‘राष्ट्रीय धर्म’ बताया।

गवर्नर ने कहा, ”संविधान के मुताबिक, चुनाव में धर्म और जाति का इस्तेमाल करने की इजाजत नहीं है। हमें यह सुनिश्चित करना चाहिए कि हमारेे सभी काम संविधान के अनरूप हों। किसी भी संवैधानिक संस्था का कोई अनुचित उपयोग ना करें। इसके लिए जरूरी है कि हम संकल्पबद्ध होकर संवैधानिक संस्थाओं की सुरक्षा करें। हमारे लिए संविधान राष्ट्रीय धर्म है। हमें यह प्रतिज्ञा लेनी होगी कि जब संविधान की सुरक्षा करेंगे, तभी संविधान भी हमारी सुरक्षा करेगा।”

उन्होंने कहा, ”पिछले कुछ दिनों में सरकार ने इस बात को महसूस किया है कि कैसे शिक्षा के क्षेत्र में मौजूदा कमी को सुधारा जाए। मुझे विश्वास है कि राज्य की मौजूदा शिक्षा नीति आगामी दिनों में देश को नई राह दिखाएगी।”

गवर्नर ने आगे कहा, ”कन्नड़ भाषा की समृद्धि हमारे लिए जीवन और मृत्यु का विषय है। हम अपनी भाषा और संस्कृति पर किसी भी प्रकार का प्रहार बर्दाश्त नहीं कर सकेंगे। वहीं हमारी सरकार अपनी मातृ भाषा को सुरक्षित करने की दिशा में प्रतिबद्ध है। कन्नड़ भाषा व्यापक विकास अधिनियम – 2022 कन्नड़ भाषा के समग्र विकास के लिए बनाया गया है और इसे शीघ्र ही लागू किया जाएगा।”

उन्होंने कहा, ”जहां विकास चंद तक लोगों तक सीमित या केंद्रित रह जाए, उसे विकास नहीं कहा जा सकता, इसलिए सरकार ने आर्थिक विकास के आयाम को बढ़ाने का फैसला किया है, ताकि वंचित जनता को समग्र विकास में शामिल किया जा सके। आर्थिक विकास सभी को हासिल हो सके। वहीं, गारंटी योजनाएं तो महज एक शुरुआत है। इसके आगे का परिणाम और व्यापक होने जा रहा है।”

उन्होंने आगे कहा, ”तकनीक के क्षेत्र में हो रहे नवाचार ने मानवजीवन के विभिन्न पहलुओँ को ना महज प्रभावित किया है, बल्कि कई नए अवसरों का भी सृजन किया है। हम नई शिक्षा नीति तैयार कर रहे हैं, ताकि वो उद्ममिता विकसित कर नए अवसरों को अपना सकें। कर्नाटक की नई शिक्षा नीति आगामी दिनों में नए-नए संभावनाओं के द्वार खोलेगी, जो कि शिक्षा क्षेत्र में मौजूदा प्रगति को ध्यान में रखते हुए वर्तमान और भविष्य की जरूरतों की पूर्ति करेगी।”

गवर्नर ने आगे कहा, ”पिछले आठ महीने में राज्य मेँ 77 हजार करोड़ से भी ज्यादा का निवेश हुआ है और मुझे यह बताते हुए गर्व हो रहा है कि जीएसटी कलेक्शन के मामले में भी हमारा राज्य देश में पहले स्थान पर आया है।”

–आईएएनएस

पश्चिम एशिया तनाव के बीच एलपीजी लेकर पहुंचा पहला भारतीय जहाज शिवालिक

गांधीनगर । पश्चिम एशिया की तनावपूर्ण स्थिति के बीच भारतीय जहाज शिवालिक एलपीजी कैरियर गुजरात स्थित मुंद्रा पोर्ट पहुंच चुका है। यह कतर से गैस लेकर भारत पहुंचा है। यह...

पीएम गोल्डा मेयर: इजरायल की ‘दादी’, जिन्होंने भारत का मुश्किल समय में दिया साथ

नई दिल्ली । 'यू कैन नॉट शेक हैंड्स विद अ क्लेंच्ड फिस्ट'—यानी मुट्ठी बंद हो तो हाथ नहीं मिलते। यही मशहूर कथन है इजरायल की पहली और दुनिया की तीसरी...

पश्चिम एशिया तनाव के बीच 4,300 से ज्यादा भारतीय उड़ानें रद्द: सरकार

नई दिल्ली । पश्चिम एशिया में जारी तनाव के कारण भारतीय और विदेशी एयरलाइंस ने हजारों उड़ानें रद्द कर दी हैं। यह जानकारी सोमवार को केंद्रीय नागर विमानन मंत्री किंजरापु...

पाक‍िस्‍तान के पूर्वी पंजाब प्रांत में इमारत की छत गिरने से आठ महिलाओं की मौत, 50 घायल

इस्लामाबाद । पाकिस्तान के पूर्वी पंजाब प्रांत के रहीम यार खान जि‍ले में सोमवार को एक दर्दनाक हादसे में आठ मह‍िलाओं की मौत हो गई। कल्याणकारी भुगतान के वितरण के...

अफवाहों के बीच नेतन्याहू का नया वीडियो आया सामने, आम लोगों से घुलते-मिलते दिखे इजरायली पीएम

नई दिल्ली । इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू को लेकर अफवाहों का बाजार गर्म है। लगातार ऐसी खबरें आ रही हैं जिनमें उनकी मौजूदगी को लेकर सवाल खड़े किए जा...

मध्य-पूर्व स्थिति पर चीन के विशेष दूत ने कुवैत और कतर से बातचीत की

बीजिंग । मध्य पूर्व मामलों के लिए चीन के विशेष दूत जाई जून ने कुवैत सिटी में कुवैती विदेश मंत्री खालिद अल-जर्राह से मुलाकात की। खालिद अल-जर्राह ने कहा कि...

ईरान में हमलों से उठा धुआं पहुंच सकता है पश्चिमी पाकिस्तान, एक्यूआई बिगड़ने का खतरा

इस्लामाबाद । पाकिस्तान के मौसम विभाग (पीएमडी) ने कहा है कि ईरान में हुए हवाई हमलों के बाद वहां से उठने वाला धुआं और प्रदूषण पाकिस्तान की हवा को भी...

यूएन ने जताई चिंता, तालिबान की पाबंदियों से अफगान महिलाओं तक मदद पहुंचाने में मुश्किल

काबुल । संयुक्त राष्ट्र सहायता मिशन (यूएनएएमए) ने चेतावनी दी है कि अफगानिस्तान में महिलाओं पर लगाए गए प्रतिबंध देश की तरक्की को नुकसान पहुंचा रहे हैं। स्थानीय मीडिया के...

मध्य पूर्व संकट: ईरान में भारतीय दूतावास की अपील, ‘लैंड बॉर्डर से दूर रहें, सतर्कता बरतें’

तेहरान । अमेरिका और इजरायल के ईरान पर संयुक्त सैन्य हमले के बाद खाड़ी क्षेत्र में तनाव बढ़ गया है। हालात को देखते हुए भारत सरकार ने सोमवार को एक...

मिडिल ईस्ट संकट से बाधित इंडिगो की लंदन-मुंबई फ्लाइट 10 मार्च को भरेगी उड़ान

नई दिल्ली । भारत की सबसे किफायती माने जाने वाली एयरलाइन इंडिगो मिडिल ईस्ट संकट की वजह से 8 मार्च को मुंबई-लंदन उड़ान पूरी नहीं कर पाई थी। अब 10...

यूएई का दावा: ईरान की 12 बैलिस्टिक मिसाइलें और 17 ड्रोन मार गिराए

अबू धाबी । संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के रक्षा मंत्रालय ने दावा किया है कि उसकी वायु रक्षा प्रणाली ने ईरान की ओर से दागी गई कई बैलिस्टिक मिसाइलों और...

सीबीएसई का बड़ा फैसला: कतर में 12 मार्च से होने वाली बोर्ड परीक्षाएं स्थगित

दोहा । केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, यानी सीबीएसई, ने कतर में 12 मार्च से आयोजित होने वाली 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं को लेकर एक नया सर्कुलर जारी किया है। कतर...

admin

Read Previous

भारत जोड़ो न्याय यात्रा के लिए चंदा देने के मामले में आंध्र प्रदेश सबसे आगे

Read Next

गाजा स्थित अस्पताल से हमास के 20 आतंकी गिरफ्तार

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com