दिल्ली विश्वविद्यालय ने जारी की स्पेशल कट ऑफ, कुछ ही छात्र कर सकेंगे आवेदन

नई दिल्ली, 26 अक्टूबर (आईएएनएस)| दिल्ली विश्वविद्यालय ने सोमवार को एक स्पेशल कट ऑफ लिस्ट जारी की है। विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रार विकास गुप्ता के मुताबिक यह विशेष कट-ऑफ उन उम्मीदवारों के लिए है जो पहले जारी की जा चुकी कट ऑफ लिस्ट के आधार पर दाखिले के पात्र तो थे लेकिन किन्हीं कारणों से प्रवेश नहीं ले सके।

दिल्ली विश्वविद्यालय में अंडर ग्रेजुएट कोर्स के लिए 70 हजार सीटें हैं। दिल्ली विश्वविद्यालय ने इन 70 हजार सीटों पर दाखिले के लिए अभी तक तीन कट-ऑफ लिस्ट जारी की हैं। तीनों कट-ऑफ के आधार पर अब तक कुल 1,70,186 छात्रों ने दाखिले के लिए आवेदन किया है। इनमें से 58,000 छात्रों को दिल्ली विश्वविद्यालय के विभिन्न कॉलेजों में दाखिला मिल चुका है।

विशेष कट-ऑफ, रिक्त सीटों की उपलब्धता के आधार कालेजों द्वारा तय की गई है। विशेष कट-ऑफ के तहत आवेदन करने की गारंटी नहीं है। यदि कोई उम्मीदवार आवेदन करने या भुगतान करने में विफल रहता है तो किसी भी शिकायत पर विचार नहीं किया जाएगा।

गौरतलब है कि दिल्ली विश्वविद्यालय ने 1 अक्टूबर को नामांकन हेतु पहली कट ऑफ जारी की थी। इसमें पिछले वर्षो के तुलना में अनियमित उछाल देखी गयी। परिणाम स्वरूप 99 प्रतिशत अंक पाने वाले छात्र भी हिंदू, हंसराज, रामजस जैसे देश के प्रतिष्ठ महाविद्यालयों के कई पाठ्यक्रमों में दाखिले से वंचित रह गए।

दिल्ली विश्वविद्यालय में दूसरी और तीसरी कटऑफ भी जारी की जा चुकी है। तीसरी कटऑफ लिस्ट के आधार पर 18 अक्टूबर से दाखिले एक बार फिर शुरू किए गए थे। तीसरी कट ऑफ के लिए यह दाखिला प्रक्रिया 21 अक्तूबर रात 11 बजकर 59 मिनट तक जारी रही। दिल्ली विश्वविद्यालय ने 16 अक्तूबर को अपनी तीसरी कट ऑफ जारी की थी।

दिल्ली विश्वविद्यालय में विभिन्न कॉलेजों के कई पाठ्यक्रमों के लिए पहली कट ऑफ लिस्ट 100 फीसदी तक गई थी। दूसरी कटऑफ लिस्ट में भी कोई खास अंतर नहीं आया था। दूसरी लिस्ट में विभिन्न कॉलेजों में कटऑफ को लेकर औसतन 0.25 फीसदी से लेकर 3 फीसदी तक गिरावट की गई थी। इसके बाद अब तीसरी कटऑफ में भी कोई बड़ी गिरावट नहीं आई।

तीसरी कटऑफ के बाद चौथी कट ऑफ के आधार पर दिल्ली विश्वविद्यालय में दाखिले के गिने-चुने अवसर ही रह जाएंगे। हालांकि बैचलर ऑफ मैनेजमेंट स्टडी और बैचलर ऑफ बिजनेस इकोनॉमिक्स कोर्सिस की प्रवेश परीक्षा का परिणाम आने पर बीकॉम व इकोनॉमिक्स जैसे पाठ्यक्रमों में कुछ सीटों पर अवसर मिल सकता है।

–आईएएनएस

बलूचिस्तान में टैंकों के साथ घुसी पाकिस्तानी सेना, मानवाधिकार कार्यकर्ता बोले- कब्जे की कोशिश होगी नाकाम

क्वेटा । बलूचिस्तान में बलूच विद्रोहियों और पाकिस्तानी सेना के बीच तनाव जारी है। इस बीच स्थानीय मीडिया ने जानकारी साझा की है कि बलूच विद्रोहियों के साथ जानलेवा झड़प...

इजरायली राष्ट्रपति हर्जोग का ऑस्ट्रेलिया में विरोध, आहत पीएम अल्बनीज ने की शांति अपील

सिडनी । इजरायली राष्ट्रपति इसाक हर्जोग ऑस्ट्रेलिया दौरे पर हैं। बोंडी बीच आतंकी हमले के बाद प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीज ने उन्हें न्योता भेजा था। सोमवार को हर्जोग पहुंचे, लेकिन स्वागत...

आईएफआर के जरिए अफ्रीकी देशों के लिए खुलेंगे नए आयाम, चीन के बढ़ते प्रभाव पर भी लगेगी लगाम

नई दिल्ली । चीन दुनिया भर के देशों को अपनी कर्ज नीति में फंसा रहा है। अफ्रीकी देशों पर भी वह पिछले एक दशक से ज्यादा समय से अपना फोकस...

बांग्लादेश में नहीं थम रहा हिंदुओं की हत्या का दौर, लूट के बाद कारोबारी को बेरहमी से मार डाला

ढाका । बांग्लादेश में अल्पसंख्यकों के खिलाफ हिंसक गतिविधियों में कोई कमी नहीं आई है। स्थानीय मीडिया ने मंगलवार को बताया कि मैमनसिंह जिले के त्रिशाल उपजिला में बदमाशों ने...

कुकी-जो काउंसिल की समुदाय के कर्मचारियों को सलाह, मैतेई इलाकों में पोस्टिंग से बचें

इंफाल । कुकी-जो समुदाय की शीर्ष संस्था कुकी-जो काउंसिल (केजेडसी) ने रविवार को अपने समुदाय से जुड़े राज्य और केंद्र सरकार के कर्मचारियों के साथ-साथ निजी क्षेत्र में कार्यरत कर्मचारियों...

झारखंड के खूंटी में सड़क पर लूटपाट के दौरान युवक को गोली मारी, हालत गंभीर

खूंटी । झारखंड के खूंटी जिले में बेखौफ अपराधियों ने सड़क पर लूटपाट के दौरान एक युवक को गोली मार दी। घटना मुरहू थाना क्षेत्र की है, जहां सड़क घेरकर...

नए इनकम टैक्स नियमों और फॉर्म्स पर सरकार ने लोगों से मांगे सुझाव

नई दिल्ली । केंद्र सरकार ने आयकर अधिनियम 2025 के तहत बनने वाले नए नियमों और फॉर्म्स पर लोगों से सुझाव मांगे हैं। ये नियम 1 अप्रैल 2026 से लागू...

आंतकवाद पर कोई दोहरा मापदंड नहीं और कोई समझौता नहीं : मलेशिया में बोले पीएम मोदी

कुआलालंपुर । भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मलेशिया की दो दिवसीय यात्रा पर हैं। इस दौरान उन्होंने मलेशिया के प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम के साथ प्रतिनिधिमंडल स्तर की बैठक की और...

अमेरिका के साथ बातचीत के बाद अराघची बोले- ईरान अपना यूरेनियम संवर्धन प्रोग्राम को नहीं छोड़ेगा

काहिरा । ईरान के विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराघची ने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि अमेरिका के साथ बातचीत का नया दौर जल्द शुरू होगा। उन्होंने एक दिन पहले...

सुरक्षा सहयोग से द्विपक्षीय भुगतान संबंधों तक, भारत और मलेशिया ने छह प्रमुख समझौतों पर लगाई मुहर

कुआलालंपुर । भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मलेशिया के प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम ने रविवार को कुआलालंपुर में द्विपक्षीय मुलाकातों के दौरान भारत और मलेशिया के बीच छह बड़े समझौतों...

गौरव गोगोई से जुड़े ‘पाकिस्तान कनेक्शन’ पर केंद्र से जांच चाहती है असम सरकार

गुवाहाटी । असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने रविवार को कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई से जुड़े कथित 'पाकिस्तान कनेक्शन' को लेकर गंभीर आरोप लगाए और इस मामले की जांच...

केंद्रीय बजट 2026-27 बदलाव के दौर से गुजर रही अर्थव्यवस्था के आत्मविश्वास और परिपक्वता को दिखाता है: हरदीप सिंह पुरी

देहरादून । केंद्रीय पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने शनिवार को कहा कि केंद्रीय बजट 2026-27 वर्ष 2014 के बाद से परिवर्तन से गुजरी अर्थव्यवस्था के आत्मविश्वास...

editors

Read Previous

महाराष्ट्र में तीसरी लहर से 80,000 मौतों की चेतावनी : महाराष्ट्र सरकार

Read Next

एलन मस्क ने युवाओं को ज्यादा से ज्यादा सीखने की दी सलाह

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com