मप्र में छह लाख नवजात शिशुओं को नहीं मिल पाता मां का दूध !

भोपाल: शिशुओं को आवश्यक पोषण प्रदान करने का सबसे अच्छा तरीका स्तनपान है, मगर मध्य प्रदेश में हर साल लगभग छह लाख नवजात शिशुओं को छह माह नहीं मिल पाता मां का दूध। स्तनपान को प्रोत्साहित करने और दुनियाभर के शिशुओं के स्वास्थ्य में सुधार लाने के लिए हर वर्ष एक से सात अगस्त तक ‘विश्व स्तनपान सप्ताह’ मनाया जाता है। इसी क्रम में मध्य प्रदेश में भी विविध कार्यक्रम आयोजित कर स्तनपान को प्रोत्साहित किया जाएगा।

महिला-बाल विकास विभाग की संचालक निधि निवेदिता ने बताया कि मध्यप्रदेश में प्रति वर्ष जन्म लेने वाले 14 लाख बच्चों में से केवल 4.8 लाख बच्चों को जन्म के तुरंत बाद जीवन रक्षक खीस (कोल्स्ट्रम) मिलता है। लगभग नौ लाख बच्चे इससे वंचित रहते हैं।

उन्होंने बताया कि केवल आठ लाख बच्चों को छह माह तक मां का दूध दिया जाता है, 5.8 लाख बच्चे इससे वंचित रह जाते हैं। जन्म से 24 घंटे के बाद स्तनपान शुरू कराने से शिशुओं के मौत का खतरा 2.4 गुना बढ़ जाता है। स्तनपान एवं ऊपरी आहार से शिशु मृत्यु दर में 19 प्रतिशत की कमी लाई जा सकती है। समाज को भी अपनी जिम्मेदारी निभानी होगी। परिवार के सदस्यों को यह समझना आवश्यक है कि स्तनपान विशेष रूप से विभिन्न संक्रामक बीमारियों से बचाने में सक्षम है, क्योंकि यह सीधे मां से रोग प्रतिकारक क्षमता को स्थानांतरित करके शिशु की रोग प्रतिरोधक प्रणाली को मजबूत कर देता है।

संचालक निधि निवेदिता ने बताया कि विश्व स्तनपान सप्ताह पर सभी जिलों में साप्ताहिक वेबिनार, स्थानीय भाषा में स्लोगन का पोस्टर एवं वीडियो का प्रचार, मीडिया का संवेदीकरण, स्तनपान कराने वाली महिलाओं को सफल गाथाओं का संकलन कर रेडियो में प्रसारण, डिजिटल पिक्च र स्टोरी प्रतियोगिता, पोषण प्रशिक्षण आदि कार्यक्रम आयोजित होंगे।

–आईएएनएस

ईरान परमाणु हथियार बनाने की सीमा से कुछ हफ्ते दूर, अमेरिकी सीनेटरों ने दी चेतावनी

वाशिंगटन । अमेरिका की सीनेट आर्म्ड सर्विसेज कमेटी की सुनवाई में अधिकारियों ने चेतावनी दी कि ईरान हथियार बनाने योग्य यूरेनियम संवर्धन से बस कुछ हफ्ते दूर है। ऊर्जा मंत्री...

कीर स्टार्मर के खिलाफ बढ़ी बगावत, नेतृत्व चुनौती पर पीएम बोले- ‘लेबर पार्टी में फैल जाएगी अराजकता’

लंदन । ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर ने स्थानीय चुनावों में खराब नतीजों के बाद सत्ता पर मंडराते खतरे के बीच बगावत करने वाले नेताओं को कड़ी चेतावनी दी है।...

ट्रंप ने चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग को बताया महान नेता, बोले-आपके साथ होना सम्मान की बात

बीजिंग । अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग द्विपक्षीय बैठक कर रहे हैं। बैठक शुरू होने से पहले दोनों नेताओं ने ओपनिंग रिमार्क दिया। अमेरिकी राष्ट्रपति...

यूक्रेन में युद्ध का अंत बहुत करीब : ट्रंप

वाशिंगटन । अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि रूस और यूक्रेन के बीच समझौते की संभावना अब काफी करीब दिखाई दे रही है। उन्होंने उम्मीद जताई कि...

कुवैत में घुसपैठ के आरोप को ईरान ने बताया ‘बेबुनियाद और अस्वीकार्य’

तेहरान । ईरान ने कुवैत के उस आरोप को सिरे से खारिज किया है जिसमें उसने कहा था कि इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड्स कॉर्प्स के कुछ सदस्यों ने कुवैती इलाके में...

कराची में पाबंदियों के बावजूद ‘औरत मार्च’ में जुटी भीड़, अध‍िकारों को लेकर उठाई आवाज

कराची । पाकिस्तानी अधिकारियों की ओर से कराची में 'औरत मार्च' पर पाबंदियां लगाए जाने के बावजूद, सैकड़ों लोग सी-व्यू पर इकट्ठा हुए, ताकि उन मुद्दों पर आवाज उठाई जा...

तमिलनाडु : विजय सरकार ने ज्योतिषी की ओएसडी के तौर पर नियुक्ति रद्द की

चेन्नई । नवगठित 'तमिलगा वेट्री कजगम' (टीवीके) सरकार के लिए एक बड़ी शर्मिंदगी की बात यह रही कि मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय के निजी ज्योतिषी, रिकी राधन पंडित वेट्रिवेल की,...

अफ्रीका सीडीसी और डब्ल्यूएचओ ने किया हंतावायरस के लिए पूरी तैयारी करने का आह्वान

अदीस अबाबा । अफ्रीका रोग नियंत्रण और रोकथाम केंद्र (अफ्रीका सीडीसी) और विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने स्वास्थ्य अधिकारियों और आम जनता से सतर्क रहने और हंतावायरस निगरानी उपायों को...

कैद में पाकिस्तान के पूर्व पीएम, बहनों को भाई इमरान खान से मिलने की फिर नहीं मिली इजाजत

इस्लामाबाद । पाकिस्तान की अदियाला जेल में बंद पूर्व वजीर-ए आजम (प्रधानमंत्री) और पाकिस्तान तहरीक ए इंसाफ के संस्थापक इमरान खान की बहनों को एक बार फिर पुलिस ने मिलने...

वैश्विक संकट के दौर में भी भारतीय अर्थव्यवस्था ने दिखाई मजबूती: पीयूष गोयल

नई दिल्ली । केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने मंगलवार को कहा कि वैश्विक भू-राजनीतिक और आर्थिक चुनौतियों के बावजूद भारतीय अर्थव्यवस्था लगातार मजबूती दिखा रही है। उन्होंने...

अमेरिका-ईरान तनाव के बीच चीन पर खाद और अनाज की जमाखोरी का आरोप : रिपोर्ट

नई दिल्ली । विश्व बैंक के पूर्व अध्यक्ष डेविड मालपास ने कहा क‍ि चीन को अमेरिका-ईरान युद्ध की वजह से पैदा हुए वैश्विक खाद्य और उर्वरक संकट को कम करने...

पाकिस्तान: केपी में धमाका, 7 की मौत और 23 घायल

पेशावर । पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा स्थित लक्की मरवत की सराय नौरंग तहसील में मंगलवार को एक जबरदस्त धमाका हुआ। इस धमाके में दो पुलिसकर्मियों समेत 7 लोगों की मौत...

editors

Read Previous

सीजीएसटी अधिकारियों ने 7 फर्मो से जुड़े 34 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी का खुलासा किया

Read Next

टी20 विश्व कप : ऑस्ट्रेलिया ने न्यूजीलैंड को हराकर ट्रॉफी जीती

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com