यौन उत्पीड़न मामला : भाजपा नेताओं की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बंगाल सरकार को नोटिस

नई दिल्ली, 26 अक्टूबर (आईएएनएस)| सुप्रीम कोर्ट ने सामूहिक दुष्कर्म के एक मामले में वरिष्ठ भाजपा नेता कैलाश विजयवर्गीय और अन्य की याचिका पर सोमवार को पश्चिम बंगाल सरकार और एक महिला शिकायतकर्ता को नोटिस जारी कर जवाब मांगा। याचिकाकर्ताओं का प्रतिनिधित्व करने वाले वरिष्ठ अधिवक्ता महेश जेठमलानी ने न्यायमूर्ति एम.आर. शाह की अध्यक्षता वाली पीठ के समक्ष कहा कि शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया है कि 2018 में उसके साथ दुष्कर्म किया गया था, लेकिन शिकायत 2020 में दर्ज की गई है। शीर्ष अदालत को सूचित किया गया कि इस संबंध में एक क्लोजर रिपोर्ट दायर की गई है, लेकिन हाईकोर्ट ने पुनरीक्षण (रिविजन) याचिका को मंजूर कर लिया।

वरिष्ठ वकील ने आगे दलील दी कि 2018 से 2020 में शिकायत दर्ज करने तक शिकायतकर्ता द्वारा सामूहिक दुष्कर्म के आरोपों के संबंध में एक कोई बात नहीं की गई। उन्होंने अदालत को यह भी बताया कि इस अवधि के दौरान आरोपी व्यक्तियों के खिलाफ कई अन्य आपराधिक शिकायतें दर्ज की गई थीं, लेकिन उनमें से किसी में भी सामूहिक दुष्कर्म का कथित अपराध नहीं था।

याचिकाकर्ताओं की ओर से पेश एक और वरिष्ठ अधिवक्ता पी.एस. पटवालिया ने शीर्ष अदालत से मामले में याचिकाकर्ताओं को सुरक्षा प्रदान करने का आग्रह किया। मामले में गिरफ्तारी से संरक्षण के पहलू पर, शीर्ष अदालत ने याचिकाकर्ताओं से अंतरिम संरक्षण के लिए अपने अनुरोध के साथ उच्च न्यायालय जाने को कहा।

याचिकाकर्ताओं के वकील ने ललिता कुमारी मामले में संविधान पीठ के फैसले का हवाला दिया और कहा कि वर्तमान मामले में प्रारंभिक जांच की गई है, जहां यह पाया गया कि शिकायत में कुछ भी महत्वपूर्ण नहीं है।

उन्होंने कहा कि उनके मुव्वकिलों की अवैध जांच की गई थी।

पश्चिम बंगाल सरकार का प्रतिनिधित्व कर रहे वरिष्ठ अधिवक्ता कपिल सिब्बल ने पीठ के समक्ष दलील दी कि वह इस मामले में गुण-दोष या मेरिट पर बहस नहीं करेंगे।

हालांकि, शीर्ष अदालत ने दोहराया कि याचिकाकर्ताओं को उच्च न्यायालय का रुख करना चाहिए और दिवाली की छुट्टी के बाद मामले की आगे की सुनवाई निर्धारित की गई।

शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया था कि जिष्णु बसु और प्रदीप जोशी सहित अन्य ने 29 नवंबर, 2018 को एक अपार्टमेंट में उसके साथ दुष्कर्म किया। महिला ने उसके साथ मारपीट का भी आरोप लगाया।

याचिकाकर्ताओं ने अलीपुर के मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट के फैसले से असंतुष्ट होकर शीर्ष अदालत का रुख किया है। मजिस्ट्रेट ने इनके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने का निर्देश दिया था।

–आईएएनएस

इजरायल-लेबनान सीजफायर का वैश्विक स्तर पर स्वागत, खाड़ी देशों ने उल्लंघन से बचने पर दिया जोर

नई दिल्ली । इजरायल और लेबनान के बीच दस दिनों का सीजफायर हुआ है। सीजफायर की खबर से लेबनान के लोगों में खुशी और जश्न का माहौल है। लोग खुशी...

सीजफायर के दौरान इजरायल दक्षिणी लेबनान में 10 किमी का सुरक्षा जोन बनाए रखेगा : नेतन्याहू

यरूशलम । इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने कहा कि हिजबुल्लाह के साथ युद्धविराम लागू होने के बाद भी इजरायल दक्षिणी लेबनान में 10 किलोमीटर का सुरक्षा क्षेत्र बनाए रखेगा।...

अंतरराष्ट्रीय समुदाय ने इजरायल-लेबनान सीजफायर का किया स्वागत

बेरूत । इजरायल और लेबनान के बीच बढ़ते तनाव के बीच आखिरकार राहत की खबर सामने आई है। शुक्रवार को दोनों देशों के बीच 10 दिनों का युद्धविराम लागू हो...

होर्मुज स्ट्रेट खुलवाने के लिए मैक्रों और स्टार्मर करेंगे ग्लोबल मीटिंग की मेजबानी, लगभग 40 देशों के नेता होंगे शामिल

नई दिल्ली । अमेरिका और ईरान के बीच तनाव की वजह से होर्मुज स्ट्रेट से जहाजों के ट्रांजिट को लेकर काफी मुश्किलें आ रही है। एक तरफ ईरान होर्मुज पर...

होर्मुज स्ट्रेट खुला, ईरान पर अमेरिकी नाकेबंदी जारी: डोनाल्ड ट्रंप

वॉशिंगटन । मिडिल ईस्ट में युद्धविराम के बीच स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को वाणिज्यिक जहाजों के लिए “पूरी तरह खुला” घोषित किया गया है। हालांकि, अमेरिका ने संकेत दिया है कि...

अमेरिका ने ईरान वार्ता में प्रगति के दिए संकेत, कहा-समझौते की संभावनाओं को लेकर हैं आश्वस्त

वॉशिंगटन । व्हाइट हाउस ने कहा है कि ईरान के साथ बातचीत “सार्थक और जारी” है। हालांकि होरमुज़ जलडमरूमध्य को लेकर जारी तनाव अब भी वार्ता की गति और परिणाम...

ईरान की कमर तोड़ने के लिए अमेरिका ने तेल व्यापार से जुड़े देशों को दी सेकेंडरी बैन की चेतावनी

वॉशिंगटन । पाकिस्तान में अमेरिका-ईरान की वार्ता विफल होने के बाद अमेरिकी सरकार अब तेहरान को घेरने के लिए दूसरा तरीका अपना रही है। अमेरिका का कहना है कि ईरान...

ट्रंप ने इजरायल और लेबनान के बीच 34 साल बाद हो रही वार्ता का किया स्वागत

वॉशिंगटन । अमेरिका ने एक बार फिर से साफ किया है कि इजरायल और लेबनान के बीच संभावित सीजफायर ईरान के साथ उसकी बातचीत का हिस्सा नहीं है। अमेरिका के...

ईरान ने यूरेनियम संवर्धन के अधिकारों पर समझौते से किया इनकार, यूएस पर युद्ध भड़काने का लगाया आरोप

तेहरान । ईरान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता इस्माइल बाघेई ने कहा कि ईरान अपने न्यूक्लियर संवर्धन अधिकारों से कोई समझौता नहीं करेगा। सरकारी मीडिया ने गुरुवार को बताया कि...

ऑस्ट्रिया के चांसलर क्रिश्चियन स्टॉकर पहुंचे भारत, द्विपक्षीय संबंधों और रणनीतिक साझेदारी को बढ़ावा

नई दिल्ली । ऑस्ट्रिया के फेडरल चांसलर क्रिश्चियन स्टॉकर बुधवार को अपने पहले आधिकारिक दौरे पर भारत पहुंचे। क्रिश्चियन स्टॉकर इस दौरे पर व्यापार, निवेश और नई तकनीक जैसे खास...

अमेरिका के बिना होर्मुज मिशन की योजना बना रहा है यूरोप : रिपोर्ट

वाशिंगटन । यूरोपीय देश अमेरिका और ईरान के बीच एक महीने से ज्यादा समय तक चले संघर्ष के बाद होर्मुज स्ट्रेट को लेकर एक योजना तैयार कर रहे हैं। यूरोपीय...

मध्य-पूर्व का संघर्ष वैश्विक विकास के लिए खतरा, मुद्रास्फीति की आशंकाएं बढ़ीं

वाशिंगटन । मध्य पूर्व में जारी युद्ध का असर अब पूरी दुनिया की अर्थव्यवस्था पर साफ दिखने लगा है। अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) ने चेतावनी दी है कि यह संघर्ष...

editors

Read Previous

सभी देश मिलकर काम करे तो कोरोना को 2022 में परास्त किया जा सकता है : गेब्रेसियस

Read Next

महाराष्ट्र में तीसरी लहर से 80,000 मौतों की चेतावनी : महाराष्ट्र सरकार

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com