नई दिल्ली। राजधानी में डॉक्टरों पर पुलिस की बर्बर करवाई के विरोध में देश भर के रेजीडेंट डॉक्टरों ने बुधवार से हड़ताल पर जाने का फैसला किया है।
फेडरेशन आल इंडिंया मेडिकल एसोसिएशन ने आज यहां जारी बयान में यह घोषणा की।
गौर तलब है कि देश के डॉक्टर नीट पीजी की परीक्षा में काउन्सलिंग को लेकर हो रहे विलम्ब के विरोध में एक माह से हड़ताल कर रहे हैं।
इस मसले को लेकर डॉक्टरों ने कलकेंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख माण्डविया के आवास को घेरने की कोशिश की और आई टी ओ पर धरना प्रदर्शन किया। इस दौरान पुलिस और डॉक्टरों में जम कर झड़प हुई और दोनों पक्षों के लोग घायल हुए। पुलिस ने कई डॉक्टरों को हिरासत में भी ले लिया।
देश भर के डॉक्टर इस घटना से उत्तेजित हो गए और उन्होंने कल सुबह 8 बजे सेहड़ताल पर जाने का फैसला कियाहै लेकिन आपात सेवाएं जारी रहेगी। उनके इस फैसले के समर्थंन में एम्स के रेसीजेन्ट डॉक्टर्स एसोसिएशन ने भी कल से हड़ताल पर जाने का निर्णय लिया है।











