रामायण सर्किट पथ एक से ढेड़ वर्ष में पूरा हो जाएगा – बिहार पथ निर्माण मंत्री

पटना, 2 अक्टूबर, (आईएएनएस)| बिहार के पथ निर्माण मंत्री नितिन नवीन ने यहां शुक्रवार को कहा कि बिहार की सड़कों की स्थिति में लगातार सुधार हो रहा है। उन्होंने कहा कि रामायण सर्किट पथ एक से ढेड़ वर्ष में पूरा हो जाएगा। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश कार्यालय में संवाददताओं से चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि रामायण सर्किट से जोड़ने वाली सड़क को आमस-दरभंगा पथ के पार्ट को तीन स्तर पर वैशाली, राजगीर, बोधगया से जोड़ा जाएगा।

उन्होंने भरोसा जताते हुए कहा कि रामायण सर्किट पथ एक से ढेड़ वर्ष में पूरा हो जाएगा। मंत्री ने बताया कि नवादा से लदनिया पथ को भारत-माला प्रोजेक्ट में लेने का प्रस्ताव दिया गया है। इसके अलावे इंडो-नेपाल पथ को फोर लेन करने का प्रस्ताव तथा भारत-माला प्रोजेक्ट से जोड़ने का प्रस्ताव भी दिया गया है। उन्होंने बताया कि भारत माला सड़क के निर्माण में नेपाल से सैद्घांतिक सहमति भी मिल गई है।

पथ निर्माण मंत्री नवीन ने पूछे गये प्रश्नों के उत्तर में कहा कि उत्तर बिहार के सड़कों में काफी सुधार हुआ है, दक्षिण बिहार में भी सड़के बन रही है। सड़कों के रखरखाव की समस्या को दूर करने का लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।

उन्होंने बताया कि पटना-रांची सड़क के निर्माण में तीन चरणों में काम चल रहा है। उन्होंने स्वीकार करते हुए कहा कि जमीन की समस्या के कारण काम की गति धीमी हुई थी, लेकिन पटना उच्च न्यायालय के संज्ञान के बाद तथा विभाग के द्वारा किए जा रहे प्रयास से जमीन का मामला भी समाप्त हो गया है। उन्होंने विश्वास जताते हुए कहा कि इस सड़क के निर्माण में अब गति आएगी।

उन्होंने कहा कि राज्य में बिहार पुल रखरखाव (मेंटेनेंस) पॉलिसी लाने जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि इस पॉलिसी के आने के बाद पुल के नीचे अवैध कब्जा की समस्या समाप्त हो जाएगी। उन्होंने कहा कि पुलों पर रोशनी की व्यवस्था सहित पुलों को सुंदर और स्वस्थ दिखे इस ओर में विभाग की तैयारी चल रही है।

–आईएएनएस

पहले अंतरिम डील होगी लागू, फिर परमाणु मुद्दे पर करेंगे बात: अब्बास अराघची

तेहरान । ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने स्पष्ट किया है कि अमेरिका के साथ होने वाली संभावित शांति वार्ता कोई अंतिम परमाणु समझौता नहीं होगी। यह पहले एक...

स्पेसएक्स के शेयरों की धमाकेदार शुरुआत, पहले ही दिन 19 प्रतिशत चढ़े; कंपनी का मार्केट कैप रिकॉर्ड 2.2 ट्रिलियन डॉलर पहुंचा

नई दिल्ली । एलन मस्क की कंपनी स्पेसएक्स के आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) ने अमेरिकी शेयर बाजार में शानदार शुरुआत की। कंपनी के शेयरों ने शुरुआती निवेशकों को 31 प्रतिशत...

भारत और पापुआ न्यू गिनी के बीच दूसरी विदेश कार्यालय परामर्श बैठक, द्विपक्षीय सहयोग बढ़ाने पर जोर

नई दिल्ली । भारत और पापुआ न्यू गिनी के बीच दूसरी विदेश कार्यालय परामर्श (एफओसी) बैठक 12 जून 2026 को वर्चुअल माध्यम से आयोजित की गई। दोनों देशों के बीच...

ईडी ने रिलायंस अनिल अंबानी समूह के दो पूर्व अधिकारियों को किया गिरफ्तार, कंपनी ने दी प्रतिक्रिया

मुंबई । अधिकारियों के अनुसार, प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने मनी लॉन्ड्रिंग निवारण अधिनियम (पीएमएलए) के तहत रिलायंस अनिल अंबानी समूह (एडीएजी) के दो पूर्व अधिकारियों को मुंबई में गिरफ्तार किया...

नेट-जीरो लक्ष्य के लिए गैर-जीवाश्म ऊर्जा की हिस्सेदारी 80 प्रतिशत से अधिक होनी चाहिए : नीति आयोग

नई दिल्ली । भारत को अपने नेट-जीरो लक्ष्य को हासिल करने के लिए जीवाश्म ईंधनों पर निर्भरता में बड़ी कमी लानी होगी और अपनी कुल ऊर्जा खपत में गैर-जीवाश्म ऊर्जा...

अमेरिका ने उत्तर कोरिया को चिकित्सा उपकरणों के निर्यात लाइसेंस संबंधी जरुरतों को और कड़ा किया

वाशिंगटन । अमेरिकी वित्त विभाग ने उन चिकित्सा उपकरणों की एक सूची जारी की है, जिनके उत्तर कोरिया को निर्यात के लिए अब "विशिष्ट प्राधिकरण" की आवश्यकता होगी। यह जानकारी...

ईरान के विदेश मंत्री अराघची बोले- अमेरिकी कार्रवाई से अप्रैल का सीजफायर निष्प्रभावी हो गया

तेहरान । ईरान के विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराघची ने गुरुवार को कहा कि ईरान के खिलाफ अमेरिका के नए हमलों ने दोनों पक्षों के बीच अप्रैल में हुए सीजफायर...

भारतीय नाविकों की मौत पर अमेरिका की कार्रवाई की निंदा, ईरान ने जहाजों पर हमलों को बताया ‘समुद्री डकैती’

नई द‍िल्‍ली । ईरान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता इस्माइल बाघेई ने अमेरिका पर भारतीय वाणिज्यिक जहाजों पर हमले को लेकर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने इन घटनाओं में भारतीय...

अमेरिकी सीनेट की सुनवाई में चीन के साथ एआई की होड़ मुख्य मुद्दा बनी

वॉशिंगटन । अमेरिका की दोनों पार्टियों के सांसदों ने चेतावनी दी है कि अगर अमेरिका आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) से जुड़ी सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत नहीं करता है, तो उसे चीन...

ईरान में नया नेतृत्व उभरा, उनके पास देश के पुनर्निर्माण का मौका : डोनाल्ड ट्रंप

वॉशिंगटन । अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि हाल ही में अमेरिका की सैन्य कार्रवाई ने ईरान की नेतृत्व व्यवस्था को बदल दिया है। उनके मुताबिक, तेहरान...

बांग्लादेश: जशोर में जुबो लीग कार्यकर्ता की हत्या पर अवामी लीग का कड़ा विरोध, निष्पक्ष जांच की मांग

ढाका । बांग्लादेश की अवामी लीग ने जशोर जिले में पार्टी के एक कार्यकर्ता की हत्या की कड़ी निंदा की है। पार्टी ने कहा कि यह घटना देश में राजनीतिक...

पाकिस्तान: बन्नू में हथियारबंद हमलावरों का कहर, दो पुलिसकर्मियों की गोली मारकर हत्या

इस्लामाबाद । पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के बन्नू जिले में अलग-अलग घटनाओं में हथियारबंद हमलावरों की गोलीबारी में दो पुलिसकर्मियों की मौत हो गई। अधिकारियों ने शुक्रवार को यह...

editors

Read Previous

2019 यूएस ओपन चैंपियन आंद्रीस्कू ऑस्ट्रेलियन ओपन से हुईं बाहर

Read Next

कोहली की टीम को दक्षिण अफ्रीका के डी कॉक, नॉर्टजे और रबाडा देंगे चुनौती

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com