बारिश से झारखंड की कोयला खदानों से उत्पादन और आपूर्ति प्रभावित, पावर प्लांटों का संकट फिर हुआ विकट

रांची, 19 अक्टूबर (आईएएनएस)| चार दिनों से लगातार हो रही बारिश ने झारखंड की कोयला खदानों में उत्पादन और डिस्पैच को एक बार फिर बुरी तरह प्रभावित कर दिया है। इस वजह से झारखंड सहित दूसरे राज्यों के पावर प्लांट को कोयले की आपूर्ति में लगभग 25 प्रतिशत तक कमी आयी है। आखिरकार इसका असर बिजली उत्पादन पर पड़ने की आशंका ने सबकी चिंता बढ़ा दी है। झारखंड स्थित दामोदर घाटी निगम के तीन पावर प्लांटों के पास अब एक से दो दिन के कोयले का ही स्टॉक बचा है, जबकि एनटीपीसी के बाढ़ और फरक्का स्थित पावर प्लांट ने मांग के अनुसार कोयले की आपूर्ति न होने से बिजली उत्पादन में कटौती कर दी है। खदानों में बारिश के पानी के जमाव की वजह से कोयला उत्पादन अक्टूबर महीने की शुरूआत से ही प्रभावित है। इस वजह से पावर प्लांटों को कोयले की कम आपूर्ति से पूरे देश में नवरात्र के दौरान जब बिजली संकट गहराया था तो बीते हफ्ते केंद्रीय कोयला मंत्री प्रहलाद जोशी ने खुद झारखंड आकर कोयला कंपनियों सीसीएल, बीसीसीएल और ईसीएल के अफसरों के साथ बैठक की थी। उन्होंने पिपरवार, खलारी, धनबाद स्थित कोयला खदानों का दौरा कर स्थिति का जायजा लिया था और बारिश में कोयला उत्पादन प्रभावित होने की आशंका के मद्देनजर आवश्यक कदम न उठाने पर अधिकारियों को फटकार लगायी थी। इसके बाद झारखंड की कोयला खदानों में उत्पादन और देश भर के पावर प्लांटों को कोयले की आपूर्ति के चौबीसों घंटे जारी रखने का सिलसिला शुरू हुआ था। लेकिन, तेलंगाना के आसपास बने चक्रवात की वजह से झारखंड में पिछले 16 अक्टूबर से लगातार बारिश ने एक बार फिर कोयला उत्पादन और आपूर्ति की रफ्तार धीमी कर दी है। धनबाद स्थित बीसीसीएल ने पावर प्लांटों को प्रतिदिन 18 रैक कोयला सप्लाई करना का लक्ष्य तय किया था, लेकिन सोमवार को यहां से मात्र 14 रैक से ही कोयले की सप्लाई हुई। इसी तरह सीसीएल और ईसीएल की खदानों से भी निर्धारित लक्ष्य के अनुसार कोयला डिस्पैच नहीं हो पाया।

डीवीसी मुख्यालय के एक अधिकारी ने स्वीकार किया झारखंड स्थित निगम के तीन पावर प्लांटों कोडरमा, चंद्रपुरा और बोकारो में पूर्ण उत्पादन क्षमता की 70 प्रतिशत बिजली ही उत्पादित हो रही है। इसकी वजह से डीवीसी के कमांड एरिया में आनेवाले झारखंड के आठ जिलों में मांग के अनुसार बिजली की आपूर्ति नहीं हो रही है। डीवीसी की बोकारो थर्मल इकाई से मिली सूचना के अनुसार, वहां महज एक दिन के कोयले का स्टॉक बचा है। बताया जा रहा है कि समय रहते यदि 500 मेगावाट क्षमता वाले पावर प्लांट में कोयले की आपूर्ति नहीं की गई तो बिजली का उत्पादन पूरी तरह ठप हो सकता है। 1000 मेगावाट क्षमता वाले डीवीसी के केटीपीएस प्लांट से 500 से 600 मेगावाट बिजली का ही उत्पादन हो पा रहा है, क्योंकि यहां 11 हजार मीट्रिक टन मांग के विरुद्ध छह से सात हजार मीट्रिक टन कोयले की ही आपूर्ति हो पा रही है।

इधर झारखंड सरकार के अधीन तेनुघाट विद्युत निगम लिमिटेड के पावर प्लांट में भी कोयले की कमी हो गयी है। टीवीएनएल के प्रबंध निदेशक अनिल शर्मा ने कहा कि दो से तीन दिनों के अंदर कोयले की पर्याप्त आपूर्ति सुनिश्चित नहीं हुई तो उत्पादन बंद करने तक नौबत आ सकती है।

–आईएएनएस

अमेरिका और ईरान के बीच समझौते का कनाडाई प्रधानमंत्री ने किया स्वागत, पाकिस्तान को कहा धन्यवाद

नई दिल्‍ली । अमेरिका और ईरान के बीच हुए समझौते का कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी ने स्‍वागत क‍िया। साथ ही उन साझेदारों की तारीफ की, ज‍िन्‍होंने इस समझौते को...

ईरान को अमेरिका पर भरोसा कम! बाघेई ने याद दिलाया इतिहास, बोले- ‘लंबा रास्ता तय करना होगा’

तेहरान । अमेरिका-ईरान शांति समझौता जिनेवा में 19 जून को संपन्न होगा। समझौते का ऐलान अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप कर चुके हैं, मध्यस्थ की भूमिका निभा रहे पाकिस्तान के पीएम शहबाज...

इजरायली हमले की वर्षगांठ पर बाघेई ने याद द‍िलाई ईरान की ताकत, कहा- ‘दुश्मन का सपना हार में बदला’

नई द‍िल्‍ली । ईरान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता इस्माइल बाघेई ने इजरायल की ओर से अमेरिका के समर्थन से ईरान पर किए गए सैन्य हमले की पहली वर्षगांठ पर...

यूक्रेन युद्ध के समर्थकों पर ब्रिटेन की सख्ती, इंग्लिश चैनल में रूसी ऑयल टैंकर को रोका

नई द‍िल्‍ली । यूनाइटेड किंगडम (यूके) के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर ने रूस को एक बड़ा झटका द‍िया। उनके आदेश के बाद सेना ने इंग्लिश चैनल से गुजरने की कोशिश कर...

पीएम मोदी फ्रांस में भारत इनोवेट्स समिट से पहले वैश्विक निवेशकों से मिले

नीस/नई दिल्ली | भारत इनोवेट्स समिट के उद्घाटन से पहले, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को भारत, फ्रांस और कई अन्य देशों के चुनिंदा निवेशकों और वेंचर कैपिटल लीडर्स के...

पहले अंतरिम डील होगी लागू, फिर परमाणु मुद्दे पर करेंगे बात: अब्बास अराघची

तेहरान । ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने स्पष्ट किया है कि अमेरिका के साथ होने वाली संभावित शांति वार्ता कोई अंतिम परमाणु समझौता नहीं होगी। यह पहले एक...

स्पेसएक्स के शेयरों की धमाकेदार शुरुआत, पहले ही दिन 19 प्रतिशत चढ़े; कंपनी का मार्केट कैप रिकॉर्ड 2.2 ट्रिलियन डॉलर पहुंचा

नई दिल्ली । एलन मस्क की कंपनी स्पेसएक्स के आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) ने अमेरिकी शेयर बाजार में शानदार शुरुआत की। कंपनी के शेयरों ने शुरुआती निवेशकों को 31 प्रतिशत...

भारत और पापुआ न्यू गिनी के बीच दूसरी विदेश कार्यालय परामर्श बैठक, द्विपक्षीय सहयोग बढ़ाने पर जोर

नई दिल्ली । भारत और पापुआ न्यू गिनी के बीच दूसरी विदेश कार्यालय परामर्श (एफओसी) बैठक 12 जून 2026 को वर्चुअल माध्यम से आयोजित की गई। दोनों देशों के बीच...

ईडी ने रिलायंस अनिल अंबानी समूह के दो पूर्व अधिकारियों को किया गिरफ्तार, कंपनी ने दी प्रतिक्रिया

मुंबई । अधिकारियों के अनुसार, प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने मनी लॉन्ड्रिंग निवारण अधिनियम (पीएमएलए) के तहत रिलायंस अनिल अंबानी समूह (एडीएजी) के दो पूर्व अधिकारियों को मुंबई में गिरफ्तार किया...

नेट-जीरो लक्ष्य के लिए गैर-जीवाश्म ऊर्जा की हिस्सेदारी 80 प्रतिशत से अधिक होनी चाहिए : नीति आयोग

नई दिल्ली । भारत को अपने नेट-जीरो लक्ष्य को हासिल करने के लिए जीवाश्म ईंधनों पर निर्भरता में बड़ी कमी लानी होगी और अपनी कुल ऊर्जा खपत में गैर-जीवाश्म ऊर्जा...

अमेरिका ने उत्तर कोरिया को चिकित्सा उपकरणों के निर्यात लाइसेंस संबंधी जरुरतों को और कड़ा किया

वाशिंगटन । अमेरिकी वित्त विभाग ने उन चिकित्सा उपकरणों की एक सूची जारी की है, जिनके उत्तर कोरिया को निर्यात के लिए अब "विशिष्ट प्राधिकरण" की आवश्यकता होगी। यह जानकारी...

ईरान के विदेश मंत्री अराघची बोले- अमेरिकी कार्रवाई से अप्रैल का सीजफायर निष्प्रभावी हो गया

तेहरान । ईरान के विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराघची ने गुरुवार को कहा कि ईरान के खिलाफ अमेरिका के नए हमलों ने दोनों पक्षों के बीच अप्रैल में हुए सीजफायर...

editors

Read Previous

एटीपी कप : शापोवालोव कोविड से पाए गए संक्रमित, चैंपियनशिप से हुए बाहर

Read Next

‘मन की बात’ : मोदी ने वरुण सिंह को किया याद, ओमिक्रोन पर लोगों को किया आगाह

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com