कोविड-19 के संदेह के चलते प्रियंका गांधी वाड्रा हुईं आइसोलेट

नई दिल्ली, 4 जनवरी (आईएएनएस)| कांग्रेस नेता और महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने कोविड-19 के संदेह के चलते खुद को अलग (आइसोलेट) कर लिया है। दरअसल प्रियंका गांधी ने अपने में एक सदस्य और उनके एक कर्मचारी के रविवार को कोविड-19 टेस्ट में पॉजिटिव पाए जाने के बाद ये कदम उठाया है। हालांकि जानकारी के अनुसार प्रियंका गांधी की रिपोर्ट नेगेटिव आई है।

इससे पहले हरियाणा कांग्रेस के राज्यसभा सांसद दीपेंद्र हुड्डा अपने जन्मदिन के मौके पर कोरोना पॉजिटिव हो गए हैं। उन्होंने अपने समर्थकों और पार्टी कार्यकर्ताओं को उनके आवास पर न आने की सलाह दी है।

कांग्रेस सांसद ने पार्टी के कार्यकताओं से कहा कि अपने क्षेत्र में ही मानव-सेवा का काम करें। वहीं उनके लिए सबसे बड़ा उपहार होगा। मंगलवार को दीपेंद्र हुड्डा का जन्मदिन है।

इससे पहले रविवार को दीपेंद्र हुड्डा कहा था, कोविड के प्रारम्भिक लक्षण दिखने पर मैंने टेस्ट करवाया, जिसकी रिपोर्ट पॉजि़टिव आयी है। कोरोना संक्रमित होने पर डॉक्टरों की सलाह अनुसार पर मैं फिलहाल अपने निवास पर आइसोलेट हो गया हूं। जो साथी पिछले दिनों में मेरे संपर्क में आए उनसे अनुरोध है कि कृपया टेस्ट करवाएं।

हालांकि कोविड-19 की दूसरी लहर में सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने पीड़ितों की बढ़चढ़ कर मदद की थी। मरीजों को अस्पताल में बेड दिलवाने, दवाईयां, ऑक्सीजन सिलेंडर पहुंचाने में पार्टी लाइन से आगे बढ़कर काम किया था।

गौरतलब है कि देश में कोरोना का खतरा लगातार बढ़ता जा रहा है। ओमिक्रॉन के मामले भी दिन पर दिन बढ़ रहे हैं। देश में अब तक कुल 1700 ओमिक्रॉन के मामले सामने आ चुके हैं। वहीं देश की राजधानी दिल्ली, महाराष्ट्र और केरल में सबसे ज्यादा केस सामने आए हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार अब तक 639 लोग डिस्चार्ज भी हो चुके हैं। दिल्ली में पिछले 24 घंटे में ओमिक्रॉन के 351 नए मामले दर्ज हुए हैं। वहीं कुल कोरोना मामलों में भी जबरदस्त इजाफा देखा गया है। पिछले 24 घंटों 4100 नए मामले सामने आए हैं।

–आईएएनएस

पहले अंतरिम डील होगी लागू, फिर परमाणु मुद्दे पर करेंगे बात: अब्बास अराघची

तेहरान । ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने स्पष्ट किया है कि अमेरिका के साथ होने वाली संभावित शांति वार्ता कोई अंतिम परमाणु समझौता नहीं होगी। यह पहले एक...

स्पेसएक्स के शेयरों की धमाकेदार शुरुआत, पहले ही दिन 19 प्रतिशत चढ़े; कंपनी का मार्केट कैप रिकॉर्ड 2.2 ट्रिलियन डॉलर पहुंचा

नई दिल्ली । एलन मस्क की कंपनी स्पेसएक्स के आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) ने अमेरिकी शेयर बाजार में शानदार शुरुआत की। कंपनी के शेयरों ने शुरुआती निवेशकों को 31 प्रतिशत...

भारत और पापुआ न्यू गिनी के बीच दूसरी विदेश कार्यालय परामर्श बैठक, द्विपक्षीय सहयोग बढ़ाने पर जोर

नई दिल्ली । भारत और पापुआ न्यू गिनी के बीच दूसरी विदेश कार्यालय परामर्श (एफओसी) बैठक 12 जून 2026 को वर्चुअल माध्यम से आयोजित की गई। दोनों देशों के बीच...

ईडी ने रिलायंस अनिल अंबानी समूह के दो पूर्व अधिकारियों को किया गिरफ्तार, कंपनी ने दी प्रतिक्रिया

मुंबई । अधिकारियों के अनुसार, प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने मनी लॉन्ड्रिंग निवारण अधिनियम (पीएमएलए) के तहत रिलायंस अनिल अंबानी समूह (एडीएजी) के दो पूर्व अधिकारियों को मुंबई में गिरफ्तार किया...

नेट-जीरो लक्ष्य के लिए गैर-जीवाश्म ऊर्जा की हिस्सेदारी 80 प्रतिशत से अधिक होनी चाहिए : नीति आयोग

नई दिल्ली । भारत को अपने नेट-जीरो लक्ष्य को हासिल करने के लिए जीवाश्म ईंधनों पर निर्भरता में बड़ी कमी लानी होगी और अपनी कुल ऊर्जा खपत में गैर-जीवाश्म ऊर्जा...

अमेरिका ने उत्तर कोरिया को चिकित्सा उपकरणों के निर्यात लाइसेंस संबंधी जरुरतों को और कड़ा किया

वाशिंगटन । अमेरिकी वित्त विभाग ने उन चिकित्सा उपकरणों की एक सूची जारी की है, जिनके उत्तर कोरिया को निर्यात के लिए अब "विशिष्ट प्राधिकरण" की आवश्यकता होगी। यह जानकारी...

ईरान के विदेश मंत्री अराघची बोले- अमेरिकी कार्रवाई से अप्रैल का सीजफायर निष्प्रभावी हो गया

तेहरान । ईरान के विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराघची ने गुरुवार को कहा कि ईरान के खिलाफ अमेरिका के नए हमलों ने दोनों पक्षों के बीच अप्रैल में हुए सीजफायर...

भारतीय नाविकों की मौत पर अमेरिका की कार्रवाई की निंदा, ईरान ने जहाजों पर हमलों को बताया ‘समुद्री डकैती’

नई द‍िल्‍ली । ईरान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता इस्माइल बाघेई ने अमेरिका पर भारतीय वाणिज्यिक जहाजों पर हमले को लेकर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने इन घटनाओं में भारतीय...

अमेरिकी सीनेट की सुनवाई में चीन के साथ एआई की होड़ मुख्य मुद्दा बनी

वॉशिंगटन । अमेरिका की दोनों पार्टियों के सांसदों ने चेतावनी दी है कि अगर अमेरिका आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) से जुड़ी सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत नहीं करता है, तो उसे चीन...

ईरान में नया नेतृत्व उभरा, उनके पास देश के पुनर्निर्माण का मौका : डोनाल्ड ट्रंप

वॉशिंगटन । अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि हाल ही में अमेरिका की सैन्य कार्रवाई ने ईरान की नेतृत्व व्यवस्था को बदल दिया है। उनके मुताबिक, तेहरान...

बांग्लादेश: जशोर में जुबो लीग कार्यकर्ता की हत्या पर अवामी लीग का कड़ा विरोध, निष्पक्ष जांच की मांग

ढाका । बांग्लादेश की अवामी लीग ने जशोर जिले में पार्टी के एक कार्यकर्ता की हत्या की कड़ी निंदा की है। पार्टी ने कहा कि यह घटना देश में राजनीतिक...

पाकिस्तान: बन्नू में हथियारबंद हमलावरों का कहर, दो पुलिसकर्मियों की गोली मारकर हत्या

इस्लामाबाद । पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के बन्नू जिले में अलग-अलग घटनाओं में हथियारबंद हमलावरों की गोलीबारी में दो पुलिसकर्मियों की मौत हो गई। अधिकारियों ने शुक्रवार को यह...

editors

Read Previous

एचडीएफसी बैंक ने विवादित क्रेडिट कार्ड बिल के एवज में ग्राहक के खाते से जबरन निकाले पैसे

Read Next

आरबीआई गवर्नर शक्तिकांत दास का कार्यकाल बढ़ाया गया

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com