अमेरिकी पॉडकास्टर से बोले पीएम मोदी, ‘दुनिया कुछ भी कर ले, भारत के बिना एआई अधूरा है’

नई दिल्ली । प्रसिद्ध पॉडकास्टर लेक्स फ्रिडमैन के साथ एक साक्षात्कार में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तीन घंटे से भी अधिक समय तक विभिन्न मुद्दों पर बात की। उन्होंने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई), शिक्षा, लर्निंग एंड फोकस, मंत्र और मेडिटेशन जैसे विषयों पर खुलकर बात की। इस दौरान उन्होंने कहा कि दुनिया एआई के लिए कुछ भी कर ले, लेकिन भारत के बिना एआई अधूरा है।

पीएम मोदी ने कुछ सप्ताह पहले फ्रांस शिखर सम्मेलन में एआई पर भाषण दिया था। इस दौरान उन्होंने भारत में एआई इंजीनियरों की बड़ी संख्या के बारे में बताया था।

एआई के क्षेत्र में वैश्विक नेतृत्व को लेकर पॉडकास्ट में पूछे गए सवाल पर पीएम मोदी ने कहा, “दुनिया एआई के लिए कुछ भी कर ले, लेकिन भारत के बिना एआई अधूरा है। यह बहुत ही जिम्मेदारी से दिया गया बयान है। एआई डेवलपमेंट एक कोलैबोरेशन है, यहां हर कोई एक-दूसरे को अपने अनुभव और लर्निंग से सपोर्ट कर सकता है। इंडिया सिर्फ इसका मॉडल नहीं बना रहा, बल्कि इसके विशेष उपयोग के मामलों के हिसाब से एआई आधारित एप्लिकेशन को भी विकसित कर रहा है। जीपीयू को समाज के सभी वर्गों तक पहुंचाने के लिए हमारे पास एक यूनिक मार्केटप्लेस आधारित मॉडल पहले से मौजूद है। भारत की सोच में बदलाव आ रहा है। जब 5जी आया तो दुनिया को लगता था कि हम काफी पीछे हैं, लेकिन एक बार जब हमने शुरू किया तो दुनिया में सबसे तेज 5जी पहुंचाने वाले देश बन गए।”

एक वाक्या याद करते हुए पीएम मोदी ने बताया, “हाल ही में, एक अमेरिकी कंपनी के कार्यकारी ने मुझसे मुलाकात की और इस तथ्य के बारे में अपने अनुभव साझा किए। उन्होंने मुझे बताया कि अगर वह इंजीनियरों के लिए अमेरिका में विज्ञापन दें, तो उन्हें केवल एक कमरे को भरने तक के पर्याप्त आवेदन मिलेंगे। लेकिन अगर वह भारत में भी विज्ञापन दें, तो उन्हें रखने के लिए एक फुटबॉल मैदान भी छोटा पड़ेगा। यह दर्शाता है कि भारत के पास असाधारण रूप से विशाल प्रतिभाओं तक पहुंच है, और यही हमारी सबसे बड़ी ताकत है। आखिरकार, एआई मूल रूप से मानव बुद्धिमत्ता द्वारा संचालित और निर्देशित होती है। वास्तविक मानवीय बुद्धिमत्ता के बिना, एआई न तो पनप सकता है और न ही स्थायी रूप से प्रगति कर सकता है, और वह वास्तविक बुद्धिमत्ता भारत के युवाओं और प्रतिभाओं में प्रचुर मात्रा में मौजूद है, और मेरा मानना है कि यह हमारी सबसे बड़ी संपत्ति है।”

अमेरिका में शीर्ष टेक कंपनियों का नेतृत्व भारतीय मूल के लोग कर रहे हैं, जिनमें सुंदर पिचाई, सत्य नडेला, और अरविंद श्रीनिवासन हैं। यह पूछे जाने पर कि भारतीय मूल की ऐसी कौन सी भावना है, जो इन्हें सफल बनाती है, पीएम मोदी ने बताया, “भारतीय संस्कृति इस बात पर जोर देती है कि जिस स्थान पर आप पैदा हुए हैं और जिस स्थान पर आप काम करते हैं, उसके लिए समान सम्मान होना चाहिए। कोई अंतर नहीं होना चाहिए। जितना समर्पण जन्मभूमि के प्रति है, उतना ही समर्पण कर्मभूमि के प्रति भी होना चाहिए। आप जहां भी हों, आपको हमेशा अपना सर्वश्रेष्ठ देना चाहिए। इन समृद्ध सांस्कृतिक मूल्यों के कारण, प्रत्येक भारतीय अपनी भूमिका या पद की परवाह किए बिना अपना सर्वश्रेष्ठ प्रयास करने का प्रयत्न करता है। वे तब तक इंतजार नहीं करते जब तक कि वे वरिष्ठ पदों पर न आ जाएं, यहां तक कि छोटी भूमिकाओं में भी नहीं।”

–आईएएनएस

इजरायली हमले की वर्षगांठ पर बाघेई ने याद द‍िलाई ईरान की ताकत, कहा- ‘दुश्मन का सपना हार में बदला’

नई द‍िल्‍ली । ईरान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता इस्माइल बाघेई ने इजरायल की ओर से अमेरिका के समर्थन से ईरान पर किए गए सैन्य हमले की पहली वर्षगांठ पर...

यूक्रेन युद्ध के समर्थकों पर ब्रिटेन की सख्ती, इंग्लिश चैनल में रूसी ऑयल टैंकर को रोका

नई द‍िल्‍ली । यूनाइटेड किंगडम (यूके) के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर ने रूस को एक बड़ा झटका द‍िया। उनके आदेश के बाद सेना ने इंग्लिश चैनल से गुजरने की कोशिश कर...

पीएम मोदी फ्रांस में भारत इनोवेट्स समिट से पहले वैश्विक निवेशकों से मिले

नीस/नई दिल्ली | भारत इनोवेट्स समिट के उद्घाटन से पहले, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को भारत, फ्रांस और कई अन्य देशों के चुनिंदा निवेशकों और वेंचर कैपिटल लीडर्स के...

पहले अंतरिम डील होगी लागू, फिर परमाणु मुद्दे पर करेंगे बात: अब्बास अराघची

तेहरान । ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने स्पष्ट किया है कि अमेरिका के साथ होने वाली संभावित शांति वार्ता कोई अंतिम परमाणु समझौता नहीं होगी। यह पहले एक...

स्पेसएक्स के शेयरों की धमाकेदार शुरुआत, पहले ही दिन 19 प्रतिशत चढ़े; कंपनी का मार्केट कैप रिकॉर्ड 2.2 ट्रिलियन डॉलर पहुंचा

नई दिल्ली । एलन मस्क की कंपनी स्पेसएक्स के आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) ने अमेरिकी शेयर बाजार में शानदार शुरुआत की। कंपनी के शेयरों ने शुरुआती निवेशकों को 31 प्रतिशत...

भारत और पापुआ न्यू गिनी के बीच दूसरी विदेश कार्यालय परामर्श बैठक, द्विपक्षीय सहयोग बढ़ाने पर जोर

नई दिल्ली । भारत और पापुआ न्यू गिनी के बीच दूसरी विदेश कार्यालय परामर्श (एफओसी) बैठक 12 जून 2026 को वर्चुअल माध्यम से आयोजित की गई। दोनों देशों के बीच...

ईडी ने रिलायंस अनिल अंबानी समूह के दो पूर्व अधिकारियों को किया गिरफ्तार, कंपनी ने दी प्रतिक्रिया

मुंबई । अधिकारियों के अनुसार, प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने मनी लॉन्ड्रिंग निवारण अधिनियम (पीएमएलए) के तहत रिलायंस अनिल अंबानी समूह (एडीएजी) के दो पूर्व अधिकारियों को मुंबई में गिरफ्तार किया...

नेट-जीरो लक्ष्य के लिए गैर-जीवाश्म ऊर्जा की हिस्सेदारी 80 प्रतिशत से अधिक होनी चाहिए : नीति आयोग

नई दिल्ली । भारत को अपने नेट-जीरो लक्ष्य को हासिल करने के लिए जीवाश्म ईंधनों पर निर्भरता में बड़ी कमी लानी होगी और अपनी कुल ऊर्जा खपत में गैर-जीवाश्म ऊर्जा...

अमेरिका ने उत्तर कोरिया को चिकित्सा उपकरणों के निर्यात लाइसेंस संबंधी जरुरतों को और कड़ा किया

वाशिंगटन । अमेरिकी वित्त विभाग ने उन चिकित्सा उपकरणों की एक सूची जारी की है, जिनके उत्तर कोरिया को निर्यात के लिए अब "विशिष्ट प्राधिकरण" की आवश्यकता होगी। यह जानकारी...

ईरान के विदेश मंत्री अराघची बोले- अमेरिकी कार्रवाई से अप्रैल का सीजफायर निष्प्रभावी हो गया

तेहरान । ईरान के विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराघची ने गुरुवार को कहा कि ईरान के खिलाफ अमेरिका के नए हमलों ने दोनों पक्षों के बीच अप्रैल में हुए सीजफायर...

भारतीय नाविकों की मौत पर अमेरिका की कार्रवाई की निंदा, ईरान ने जहाजों पर हमलों को बताया ‘समुद्री डकैती’

नई द‍िल्‍ली । ईरान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता इस्माइल बाघेई ने अमेरिका पर भारतीय वाणिज्यिक जहाजों पर हमले को लेकर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने इन घटनाओं में भारतीय...

अमेरिकी सीनेट की सुनवाई में चीन के साथ एआई की होड़ मुख्य मुद्दा बनी

वॉशिंगटन । अमेरिका की दोनों पार्टियों के सांसदों ने चेतावनी दी है कि अगर अमेरिका आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) से जुड़ी सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत नहीं करता है, तो उसे चीन...

admin

Read Previous

औरंगजेब की कब्र हटाने पर मुस्लिम समुदाय बोला, “माहौल किया जा रहा है खराब”

Read Next

एक्ट्रेस हिना खान ने रमजान के दौरान क‍िया उमराह

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com