ओडिशा : लोकसभा चुनाव में बड़ी जीत की ओर भाजपा, विधानसभा में भी बहुमत की तरफ

भुवनेश्वर । ओडिशा में मंगलवार को लोकसभा में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को शुरुआती रुझानों में भारी बढ़त मिलती दिख रही है। विधानसभा में भी वह बहुमत के करीब पहुंचती दिख रही है।

भारतीय चुनाव आयोग के आंकड़ों से अब तक प्राप्त रुझानों के अनुसार, ओडिशा की 21 लोकसभा सीटों में से भाजपा 19 पर आगे चल रही है, जबकि सत्तारूढ़ बीजू जनता दल (बीजद) और कांग्रेस एक-एक सीट पर आगे हैं।

केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान, पार्टी प्रवक्ता संबित पात्रा, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बैजयंत पांडा, पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रताप चंद्र सारंगी और अपराजिता सारंगी जैसे कई भाजपा के दिग्गज क्रमशः संबलपुर, पुरी, केंद्रपाड़ा, बालासोर और भुवनेश्वर से आगे चल रहे हैं।

विधानसभा की 147 सीटों के शुरुआती रुझान मुख्यमंत्री नवीन पटनायक के दो दशक से अधिक के शासन के लिए अच्छे संकेत नहीं हैं। विपक्षी भाजपा 72 सीटों पर आगे चल रही है, उसके बाद बीजद (57) और कांग्रेस (14) पर आगे है।

सीएम पटनायक जहां हिंजिली और कांटाबंजी दोनों विधानसभा क्षेत्रों में आगे चल रहे हैं, वहीं बीजद के कई वरिष्ठ नेता और मंत्री अपनी-अपनी सीटों पर भाजपा उम्मीदवारों से पीछे चल रहे हैं।

पूर्व मंत्री तुकुनी साहू टिटलागढ़ में पीछे चल रहे हैं, जबकि अतनु सब्यसाची नायक महाकालपाड़ा में पीछे हैं।

गौरतलब है कि 2019 में ओडिशा में भाजपा ने सिर्फ आठ लोकसभा और 23 विधानसभा सीटें जीती थीं।

–आईएएनएस

आईबीसी ने भारत में बदली दिवालिया कंपनियों की दशा, एसेट वैल्यू रिकवरी को मिला बढ़ावा: पीएचडीसीसीआई उपाध्यक्ष

नई दिल्ली । दिवाला और शोधन अक्षमता संहिता (आईबीसी) ने भारत में दिवालिया प्रक्रिया में गई कंपनियों का समाधान जल्द करने में बड़ी भूमिका निभाई है और इससे एसेट वैल्यू...

नाटो महासचिव मार्क रूटे ने अलायंस से अमेरिका के निकलने की संभावना को किया खारिज

बर्लिन । नाटो के महासचिव मार्क रूटे ने एक इंटरव्यू में अलायंस से अमेरिका के संभावित हटने की चिंताओं को खारिज कर दिया है। पश्चिम एशिया में तनाव के बीच...

बुल्गारिया: 5 साल में 8वीं बार संसदीय चुनाव, आखिर वजह क्या?

सोफिया । बुल्गारिया में रविवार को लोग अपने मताधिकार का प्रयोग करते दिखे। बाल्कन प्रायद्वीप में मौजूद इस देश ने पांच साल में आठवीं बार संसदीय चुनाव होते देखा है।...

इमरान खान की पत्नी बुशरा बीबी ने अल-कादिर ट्रस्ट मामले में सजा सस्पेंड करने की मांग की, स्वास्थ्य का दिया हवाला

इस्लामाबाद । पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री और पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) के प्रमुख इमरान खान की पत्नी बुशरा बीबी ने स्वास्थ्य का हवाला देकर अल-कादिर ट्रस्ट मामले में सजा को सस्पेंड...

इजरायल-लेबनान सीजफायर का वैश्विक स्तर पर स्वागत, खाड़ी देशों ने उल्लंघन से बचने पर दिया जोर

नई दिल्ली । इजरायल और लेबनान के बीच दस दिनों का सीजफायर हुआ है। सीजफायर की खबर से लेबनान के लोगों में खुशी और जश्न का माहौल है। लोग खुशी...

सीजफायर के दौरान इजरायल दक्षिणी लेबनान में 10 किमी का सुरक्षा जोन बनाए रखेगा : नेतन्याहू

यरूशलम । इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने कहा कि हिजबुल्लाह के साथ युद्धविराम लागू होने के बाद भी इजरायल दक्षिणी लेबनान में 10 किलोमीटर का सुरक्षा क्षेत्र बनाए रखेगा।...

अंतरराष्ट्रीय समुदाय ने इजरायल-लेबनान सीजफायर का किया स्वागत

बेरूत । इजरायल और लेबनान के बीच बढ़ते तनाव के बीच आखिरकार राहत की खबर सामने आई है। शुक्रवार को दोनों देशों के बीच 10 दिनों का युद्धविराम लागू हो...

होर्मुज स्ट्रेट खुलवाने के लिए मैक्रों और स्टार्मर करेंगे ग्लोबल मीटिंग की मेजबानी, लगभग 40 देशों के नेता होंगे शामिल

नई दिल्ली । अमेरिका और ईरान के बीच तनाव की वजह से होर्मुज स्ट्रेट से जहाजों के ट्रांजिट को लेकर काफी मुश्किलें आ रही है। एक तरफ ईरान होर्मुज पर...

होर्मुज स्ट्रेट खुला, ईरान पर अमेरिकी नाकेबंदी जारी: डोनाल्ड ट्रंप

वॉशिंगटन । मिडिल ईस्ट में युद्धविराम के बीच स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को वाणिज्यिक जहाजों के लिए “पूरी तरह खुला” घोषित किया गया है। हालांकि, अमेरिका ने संकेत दिया है कि...

अमेरिका ने ईरान वार्ता में प्रगति के दिए संकेत, कहा-समझौते की संभावनाओं को लेकर हैं आश्वस्त

वॉशिंगटन । व्हाइट हाउस ने कहा है कि ईरान के साथ बातचीत “सार्थक और जारी” है। हालांकि होरमुज़ जलडमरूमध्य को लेकर जारी तनाव अब भी वार्ता की गति और परिणाम...

ईरान की कमर तोड़ने के लिए अमेरिका ने तेल व्यापार से जुड़े देशों को दी सेकेंडरी बैन की चेतावनी

वॉशिंगटन । पाकिस्तान में अमेरिका-ईरान की वार्ता विफल होने के बाद अमेरिकी सरकार अब तेहरान को घेरने के लिए दूसरा तरीका अपना रही है। अमेरिका का कहना है कि ईरान...

ट्रंप ने इजरायल और लेबनान के बीच 34 साल बाद हो रही वार्ता का किया स्वागत

वॉशिंगटन । अमेरिका ने एक बार फिर से साफ किया है कि इजरायल और लेबनान के बीच संभावित सीजफायर ईरान के साथ उसकी बातचीत का हिस्सा नहीं है। अमेरिका के...

admin

Read Previous

मणिपुर में दोनों लोकसभा सीटों पर कांग्रेस आगे

Read Next

टी 20 विश्व कप में आत्मविश्वास से उतरने के लिए तैयार कमिंस

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com