कुशीनगर विकास के नए रनवे से उड़ान को तैयार, अगले माह से कोलकाता और मुंबई के लिए शुरू होगी उड़ान सेवा

गोरखपुर: तथागत (बुद्ध) की महापरिनिर्वाण स्थली कुशीनगर योगी सरकार के प्रयास से विकास के नए रनवे से उड़ान भरने को पूरी तरह तैयार है। इसका बड़ा आधार बना है कुशीनगर में बना इंटरनेशनल एयरपोर्ट, जिसका उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बीते 20 अक्टूबर को किया था।

इस एयरपोर्ट से पहली यात्री उड़ान सेवा शुक्रवार (26 नवम्बर) को शुरू हो रही है। पहली पैसेंजर फ्लाइट दिल्ली और कुशीनगर के बीच होगी। इससे दिल्ली की यात्रा महज डेढ़ से दो घण्टे में पूरी हो जाएगी। अगले माह से कुशीनगर से कोलकाता और मुंबई के लिए भी यात्री उड़ान सेवा प्रारंभ हो जाएगी।

बुद्धभूमि के रूप में सांस्कृतिक समृद्धता के बावजूद कुशीनगर का शुमार कभी पूर्वांचल के सबसे पिछड़े जिलों में होता था। 2017 में मुख्यमंत्री बनने के बाद योगी आदित्यनाथ ने यहां बुनियादी सुविधाओं को तो मजबूत किया ही, इसके ऐतिहासिक महत्व को देखते हुए विकास की नई संभावनाओं को भी तलाशा। कुशीनगर में इंटरनेशनल एयरपोर्ट की सौगात भी इसी संभावनाओं को परवान चढ़ाने की दिशा में बड़ा कदम है। एयरपोर्ट कुशीनगर ने न केवल इस जिले समेत आसपास के जिलों और सीमावर्ती बिहार के लोगों की सुगम हवाई यात्रा का मार्ग प्रशस्त किया है बल्कि पर्यटन विकास और निवेश के नए द्वार भी खोल दिया।

कुशीनगर इंटरनेशनल एयरपोर्ट से पहली यात्री उड़ान सेवा 26 नवम्बर को शुरू हो रही है। इस दिन विमानन सेवा प्रदाता कम्पनी स्पाइस जेट का जहाज दिन में 12 बजे दिल्ली से उड़ान भरकर 1:35 बजे कुशीनगर पहुंचेगा। यानी सड़क मार्ग से लगने वाला अमूमन 15 घण्टे का समय महज डेढ़ घण्टे में सिमट जाएगा। कुशीनगर से दिल्ली की फ्लाइट का 1:55 पर टेकऑफ होगा और लैंडिंग 3:55 बजे होगी।

कुशीनगर से दिल्ली पहुंचने में सिर्फ दो घण्टे लगेंगे। दिल्ली से कुशीनगर और कुशीनगर से दिल्ली के बीच यह सेवा सप्ताह में चार दिन, सोमवार, बुधवार, शुक्रवार और रविवार को उपलब्ध होगी।

इसके साथ ही दिसम्बर माह में कुशीनगर से कोलकाता और मुंबई के लिए भी हवाई सेवा प्रारम्भ हो जाएगी। इसके लिए भी स्पाइस जेट ने एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया से मंजूर शेड्यूल जारी कर दिया है। कोलकाता के लिए 17 दिसम्बर और मुंबई के लिए 18 दिसम्बर से फ्लाइट शुरू होगी। स्पाइस जेट का विमान 17 दिसम्बर को दोपहर में 1:35 बजे कोलकाता से उड़ान भरकर दोपहर बाद 3:20 बजे कुशीनगर पहुंचेगा। जबकि 3:40 बजे कुशीनगर से उड़ान भरकर कोलकाता वापसी शाम 5:15 बजे होगी। कुशीनगर-मुंबई के बीच हवाई सेवा सप्ताह में तीन दिन सोमवार, बुधवार व शुक्रवार के लिए होगी।

इसी तरह 18 दिसम्बर को मुंबई से स्पाइस जेट की कुशीनगर के लिए पहली फ्लाइट 12:10 बजे से उड़ान भरकर दोपहर बाद 2:25 बजे पहुंचेगी। कुशीनगर से मुंबई जी वापसी उड़ान दोपहर बाद 3 बजे से होगी। वापसी की फ्लाइट शाम 5:35 बजे मुंबई पहुंचेगी। कुशीनगर व मुंबई के बीच उड़ान की सुविधा सप्ताह में तीन दिन मंगलवार, गुरुवार व शनिवार को उपलब्ध होगी।

कुशीनगर का एयरपोर्ट प्रदेश का तीसरा फंक्शनल इंटरनेशनल एयरपोर्ट है। घरेलू उड़ान शुक्रवार से शुरू हो रहा है तो अंतरराष्ट्रीय उड़ान के लिए भी ज्यादा देर नहीं है। कई विमानन कम्पनियां इसके लिए सर्वे कर रही हैं। स्पाइस जेट की एक तकनीकी टीम तो इस संबंध में विगत दिनों एयरपोर्ट का सघन निरीक्षण भी कर चुकी है। बुद्धभूमि होने के चलते कुशीनगर से बौद्ध अनुयायी देशों यथा श्रीलंका, जापान, दक्षिण कोरिया, थाईलैंड, सिंगापुर आदि के लिए फ्लाइट की संभावनाएं अधिक हैं।

–आईएएनएस

रूस के पहले डिप्टी पीएम डेनिस मंटुरोव का दो दिवसीय भारत दौरा, पश्चिम एशिया समेत अन्य मुद्दों पर की चर्चा

नई दिल्ली । रूस के पहले उपप्रधानमंत्री डेनिस मंटुरोव दो दिवसीय दौरे पर भारत पहुंचे हुए हैं। डिप्टी पीएम मंटुरोव का ये दौरा 2 और 3 अप्रैल 2026 तक है,...

ट्रंप ने स्टील, एल्युमीनियम और तांबे पर लगाया 50 प्रतिशत टैरिफ

वाशिंगटन । अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बड़ा आदेश जारी किया है, जिसके तहत स्टील, एल्युमिनियम और कॉपर के आयात पर भारी टैक्स (टैरिफ) लगाया गया है। सरकार...

अमेरिका ने पेटेंट वाली दवाओं पर लगाया 100 प्रतिशत टैरिफ

वॉशिंगटन । संयुक्त राज्य अमेरिका आयातित पेटेंट दवाओं पर 100 प्रतिशत तक शुल्क लगाएगा। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इसके पीछे राष्ट्रीय सुरक्षा जोखिमों और विदेशी आपूर्ति शृंखलाओं पर भारी निर्भरता...

ईरान के राष्ट्रपति ने अमेरिका को लिखा खुला पत्र, कहा-अमेरिकी जनता से कोई दुश्मनी नहीं

तेहरान । ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेज़ेशकियन ने कहा कि ईरानी जनता अमेरिकी लोगों के प्रति कोई दुश्मनी नहीं रखती है। वहीं, उन्होंने अमेरिकी प्रशासन पर ईरान के खिलाफ “इज़रायल...

ईरान के सर्वोच्च नेता ने लोगों से युद्ध पीड़ितों के सम्मान में पौधे लगाने का किया आग्रह

तेहरान । ईरान के सर्वोच्च नेता मोजतबा खामेनेई ने ईरानी लोगों से अपील की है कि वे अमेरिका-इज़राइल हमलों में मारे गए लोगों की स्मृति में पौधे लगाएं और इसे...

ट्रंप बोले, ईरान के खिलाफ कार्रवाई बच्चों के भविष्य में निवेश जैसी, हमले तेज करने की दी चेतावनी

वॉशिंगटन । अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने आने वाले हफ्तों में ईरान के खिलाफ हमले और तेज करने की बात कही और चेतावनी दी है कि ये हमले अभी...

ईरान में अमेरिका के सैनिक तैनात होंगे या नहीं, ट्रंप की चुप्पी से मीडिया परेशान

वॉशिंगटन । अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ईरान को लेकर लगातार अपने पुराने दावों को दोहरा रहे हैं। इसे लेकर अब अमेरिकी मीडिया में भी असंतोष देखने को मिल रहा...

पीएम अल्बानीज ने नाटो देशों को ट्रंप की धमकी पर टिप्पणी से किया इनकार, तनाव खत्म करने की अपील

कैनबरा । ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथनी अल्बानीज ने अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के भाषण के बाद तनाव कम करने की अपील की है। दरअसल, ट्रंप ने देश के नाम...

ईरान संघर्ष खत्म होने के बाद अमेरिका ‘नाटो’ पर फिर से कर सकता है विचार

वाशिंगटन । अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप नाटो से हटने पर विचार कर रहे हैं। विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने भी इसके संकेत दिए हैं। उन्होंने स्पष्ट कहा कि यूरोपीय...

पाकिस्तान : नौकरी में आरक्षण लागू न होने से बढ़ी बेरोजगारी और भेदभाव से ट्रांसजेंडर समुदाय परेशान

इस्लामाबाद । पाकिस्तान के फैसलाबाद में ट्रांसजेंडर समुदाय के सदस्यों ने भेदभाव और 'ट्रांसजेंडर व्यक्तियों (प्रोटेक्शन ऑफ राइट्स) अधिनियम 2018' के सही ढंग से लागू नहीं होने पर चिंता व्यक्त...

खार्ग ईरान-अमेरिका दोनों के लिए जरूरी, कब्जा आसान नहीं: पूर्व राजनयिक वीणा सिकरी

नई दिल्ली । अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने हाल ही में कहा कि वह "ईरान का तेल अपने कब्जे में लेना" चाहते हैं और खार्ग द्वीप पर भी नियंत्रण...

होर्मुज ‘टैक्स’! ईरान ने ट्रंप की रणनीति को क्या ‘अर्थ’ के जाल में फंसाया?

नई दिल्ली । अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का ईरान को लेकर असली खेल उनके हालिया बयानों में साफ झलकता है—एक तरफ कड़ी चेतावनी और दूसरी तरफ सीमित युद्ध का...

editors

Read Previous

चुनाव से पहले भाजपा ने उत्तराखंड में विधानसभा प्रभारी नियुक्त किए

Read Next

अकाउंट फिर से चालू होने के बाद राहुल गांधी ने किए सिर्फ 2 ट्वीट

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com