हैदराबाद के नए पुलिस आयुक्त बने सी.वी. आनंद

हैदराबाद, 25 दिसम्बर (आईएएनएस)| तेलंगाना सरकार ने सी.वी. आनंद को हैदराबाद के नए पुलिस आयुक्त के रूप में नियुक्त किया है। आनंद अब अंजनी कुमार की जगह लेंगे जो मार्च 2018 से इस पद पर कार्यरत हैं। आनंद 1991 बैच के एक भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) अधिकारी, जो हाल ही में केंद्र सरकार में प्रतिनियुक्ति पर केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) के महानिरीक्षक बने थे। जबकि अंजनी कुमार को मौजूदा रिक्ति में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) के महानिदेशक के रूप में तैनात किया गया है।

आनंद की नियुक्ति और अंजनी कुमार का स्थानांतरण पुलिस विभाग में बड़े फेरबदल का हिस्सा है।

शुक्रवार देर रात गैर संवर्ग के पुलिस अधीक्षक समेत 18 आईपीएस अधिकारियों के तबादले और 10 अन्य को नई पदस्थापना के आदेश जारी कर दिए गए।

आनंद ने पहले साइबराबाद के आयुक्त के रूप में कार्य किया था और पुलिस उपायुक्त सहित हैदराबाद में विभिन्न पदों पर भी कार्य किया।

फरवरी 2018 में केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर जाने के बाद, आनंद बेंगलुरु में आईजी एयरपोर्ट सेक्टर-2 के रूप में कार्यरत थे। बाद में उन्हें हैदराबाद में राष्ट्रीय औद्योगिक सुरक्षा अकादमी (एनआईएसए) के निदेशक के रूप में नियुक्त किया गया।

श्री वेंकटेश्वर विश्वविद्यालय, तिरुपति से मैकेनिकल इंजीनियरिंग में स्नातक के बाद उन्होंने पुलिस विभाग और बाहर दोनों जगह विभिन्न पदों पर कार्य किया। उन्होंने 1983 में एक कार्यकारी अभियंता प्रशिक्षु के रूप में एनटीपीसी में कार्यभार ग्रहण किया था।

आईपीएस अधिकारी के रूप में, आनंद ने अपनी सेवा के पहले 10 साल वारंगल, आदिलाबाद और निजामाबाद के माओवादी प्रभावित जिलों में बिताए। उन्हें 2002 में राष्ट्रपति के वीरता पदक से नवाजा किया गया था।

आनंद को मेट्रोपोलिटन अर्बन पुलिसिंग में 11 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने हैदराबाद में तीन साल के लिए पुलिस उपायुक्त, दो साल के लिए पुलिस आयुक्त विजयवाड़ा, साढ़े तीन साल के लिए अतिरिक्त पुलिस आयुक्त यातायात हैदराबाद और तीन साल के लिए पुलिस आयुक्त साइबराबाद के रूप में कार्य किया।

2010 से 2013 तक अतिरिक्त पुलिस आयुक्त, यातायात के रूप में, आनंद ने बेहतर यातायात प्रबंधन के लिए नई तकनीकों की शुरूआत की। उन्होंने ‘ड्रंक ड्राइविंग’ के खिलाफ प्रसिद्ध अभियान शुरू किया और इसके प्रवर्तन से संबंधित एसओपी निर्धारित किए।

एक अच्छे खिलाड़ी के तौर पर आनंद ने सभी स्तरों पर हैदराबाद के लिए क्रिकेट खेला और आईपीएस में शामिल होने से पहले अंडर 19 टीम के साथ इंग्लैंड का दौरा किया। वह राष्ट्रीय पुलिस अकादमी में सर्वश्रेष्ठ एथलीट थे।

–आईएएनएस

पहले अंतरिम डील होगी लागू, फिर परमाणु मुद्दे पर करेंगे बात: अब्बास अराघची

तेहरान । ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने स्पष्ट किया है कि अमेरिका के साथ होने वाली संभावित शांति वार्ता कोई अंतिम परमाणु समझौता नहीं होगी। यह पहले एक...

स्पेसएक्स के शेयरों की धमाकेदार शुरुआत, पहले ही दिन 19 प्रतिशत चढ़े; कंपनी का मार्केट कैप रिकॉर्ड 2.2 ट्रिलियन डॉलर पहुंचा

नई दिल्ली । एलन मस्क की कंपनी स्पेसएक्स के आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) ने अमेरिकी शेयर बाजार में शानदार शुरुआत की। कंपनी के शेयरों ने शुरुआती निवेशकों को 31 प्रतिशत...

भारत और पापुआ न्यू गिनी के बीच दूसरी विदेश कार्यालय परामर्श बैठक, द्विपक्षीय सहयोग बढ़ाने पर जोर

नई दिल्ली । भारत और पापुआ न्यू गिनी के बीच दूसरी विदेश कार्यालय परामर्श (एफओसी) बैठक 12 जून 2026 को वर्चुअल माध्यम से आयोजित की गई। दोनों देशों के बीच...

ईडी ने रिलायंस अनिल अंबानी समूह के दो पूर्व अधिकारियों को किया गिरफ्तार, कंपनी ने दी प्रतिक्रिया

मुंबई । अधिकारियों के अनुसार, प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने मनी लॉन्ड्रिंग निवारण अधिनियम (पीएमएलए) के तहत रिलायंस अनिल अंबानी समूह (एडीएजी) के दो पूर्व अधिकारियों को मुंबई में गिरफ्तार किया...

नेट-जीरो लक्ष्य के लिए गैर-जीवाश्म ऊर्जा की हिस्सेदारी 80 प्रतिशत से अधिक होनी चाहिए : नीति आयोग

नई दिल्ली । भारत को अपने नेट-जीरो लक्ष्य को हासिल करने के लिए जीवाश्म ईंधनों पर निर्भरता में बड़ी कमी लानी होगी और अपनी कुल ऊर्जा खपत में गैर-जीवाश्म ऊर्जा...

अमेरिका ने उत्तर कोरिया को चिकित्सा उपकरणों के निर्यात लाइसेंस संबंधी जरुरतों को और कड़ा किया

वाशिंगटन । अमेरिकी वित्त विभाग ने उन चिकित्सा उपकरणों की एक सूची जारी की है, जिनके उत्तर कोरिया को निर्यात के लिए अब "विशिष्ट प्राधिकरण" की आवश्यकता होगी। यह जानकारी...

ईरान के विदेश मंत्री अराघची बोले- अमेरिकी कार्रवाई से अप्रैल का सीजफायर निष्प्रभावी हो गया

तेहरान । ईरान के विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराघची ने गुरुवार को कहा कि ईरान के खिलाफ अमेरिका के नए हमलों ने दोनों पक्षों के बीच अप्रैल में हुए सीजफायर...

भारतीय नाविकों की मौत पर अमेरिका की कार्रवाई की निंदा, ईरान ने जहाजों पर हमलों को बताया ‘समुद्री डकैती’

नई द‍िल्‍ली । ईरान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता इस्माइल बाघेई ने अमेरिका पर भारतीय वाणिज्यिक जहाजों पर हमले को लेकर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने इन घटनाओं में भारतीय...

अमेरिकी सीनेट की सुनवाई में चीन के साथ एआई की होड़ मुख्य मुद्दा बनी

वॉशिंगटन । अमेरिका की दोनों पार्टियों के सांसदों ने चेतावनी दी है कि अगर अमेरिका आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) से जुड़ी सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत नहीं करता है, तो उसे चीन...

ईरान में नया नेतृत्व उभरा, उनके पास देश के पुनर्निर्माण का मौका : डोनाल्ड ट्रंप

वॉशिंगटन । अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि हाल ही में अमेरिका की सैन्य कार्रवाई ने ईरान की नेतृत्व व्यवस्था को बदल दिया है। उनके मुताबिक, तेहरान...

बांग्लादेश: जशोर में जुबो लीग कार्यकर्ता की हत्या पर अवामी लीग का कड़ा विरोध, निष्पक्ष जांच की मांग

ढाका । बांग्लादेश की अवामी लीग ने जशोर जिले में पार्टी के एक कार्यकर्ता की हत्या की कड़ी निंदा की है। पार्टी ने कहा कि यह घटना देश में राजनीतिक...

पाकिस्तान: बन्नू में हथियारबंद हमलावरों का कहर, दो पुलिसकर्मियों की गोली मारकर हत्या

इस्लामाबाद । पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के बन्नू जिले में अलग-अलग घटनाओं में हथियारबंद हमलावरों की गोलीबारी में दो पुलिसकर्मियों की मौत हो गई। अधिकारियों ने शुक्रवार को यह...

editors

Read Previous

आगामी विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा पूरी तरह तैयार : बैजयंत पांडा

Read Next

दिल्ली, तमिलनाडु ने 17 प्रतिशत अपनाने के साथ इलेक्ट्रिक कुकिंग में भारत का नेतृत्व किया: सीईईडब्ल्यू

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com