नगा शांति वार्ता ने रफ्तार पकड़ी, गृह मंत्रालय को जल्द ही समस्या हल होने का भरोसा

नई दिल्ली, 24 सितंबर (आईएएनएस)| शांति वार्ताकार आर.एन. रवि के इस्तीफे के अगले दिन केंद्र ने नगा मुद्दे के हल के लिए के लिए लंबे समय से चले आ रहे समाधान का पता लगाने के लिए नगा गुटों के साथ बातचीत फिर से शुरू कर दी है। पूर्व विशेष निदेशक, आईबी, ए.के. मिश्रा आने वाले दिनों में बातचीत को आगे बढ़ाएंगे। मिश्रा को इस साल अप्रैल में सेवानिवृत्त होने के बाद गृह मंत्रालय का सलाहकार नियुक्त किया गया था और उन्होंने रवि का स्थान लिया है। पता चला कि पिछले रविवार को मिश्रा ने इंटेलिजेंस ब्यूरो के प्रमुख अरविंद कुमार के साथ नेशनल सोशलिस्ट काउंसिल ऑफ नगालिम-इसाक-मुइवा के नेता टी. मुइवा और नगा नेशनल पॉलिटिकल ग्रुप्स (एनएनपीजी) के अन्य नेताओं से दीमापुर में मुलाकात की थी और उन्होंने शांति प्रक्रिया के लिए जल्द ही अनौपचारिक दौर की बातचीत शुरू किए जाने का संकेत दिया।

सुरक्षा व्यवस्था के सूत्रों ने कहा कि बहुत जल्द मिश्रा मुइवा और एनएनपीजी के नेताओं से फिर मुलाकात करेंगे। उन्होंने यह भी कहा कि अलग संविधान और झंडे के मुद्दे पर उन्हें राजी करना केंद्र के प्रतिनिधि के लिए एक वास्तविक चुनौती होगी।

उन्होंने यह भी कहा कि केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने असम के मुख्यमंत्री और भाजपा के नेतृत्व वाले नॉर्थ ईस्ट डेमोक्रेटिक अलायंस (एनईडीए) के संयोजक हिमंत बिस्वा सरमा को भी शांति प्रक्रिया में लाया है और वह नगालैंड के समकक्ष नीफियू रियो सहित मुइवा से भी मुलाकात करेंगे।

सरमा के शांति प्रक्रिया के अन्य हितधारकों और एनएनपीजी के नेताओं से भी मिलने की उम्मीद है।

राजस्थान कैडर के 1987 बैच के सेवानिवृत्त आईपीएस अधिकारी मिश्रा ने कहा है कि उन्होंने असम के कार्बी-आंगलोंग जिले में स्थित आतंकवादी समूहों के साथ शांति समझौते पर हस्ताक्षर करने और नेशनल सोशलिस्ट काउंसिल ऑफ नगालैंड-निकी समूह के साथ संघर्ष विराम समझौते में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

रवि और नगा समूहों के बीच भारी विश्वास की कमी ने 2020 की शुरुआत में शांति प्रक्रिया में बाधा उत्पन्न की, जब मुइवा ने 2015 में हस्ताक्षरित रूपरेखा समझौते पर विवाद के बाद उनके साथ कोई बातचीत करने से इनकार कर दिया। रवि केरल कैडर के एक आईपीएस 1976 बैच के अधिकारी थे। 2012 में इंटेलिजेंस ब्यूरो में विशेष निदेशक और उनकी सेवानिवृत्ति के बाद, उन्हें 2014 में नागा शांति वार्ता पर सरकारी वातार्कार के रूप में नियुक्त किया गया था और 2015 में उन्होंने 3 अगस्त, 2015 को केंद्र की ओर से एक रूपरेखा समझौते पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मौजूदगी में हस्ताक्षर किए।

2019 में मुइवा के विरोध के बावजूद उन्हें वार्ताकार की जिम्मेदारी के साथ नगालैंड का राज्यपाल बनाया गया था।

–आईएएनएस

अमेरिका और ईरान के बीच समझौते का कनाडाई प्रधानमंत्री ने किया स्वागत, पाकिस्तान को कहा धन्यवाद

नई दिल्‍ली । अमेरिका और ईरान के बीच हुए समझौते का कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी ने स्‍वागत क‍िया। साथ ही उन साझेदारों की तारीफ की, ज‍िन्‍होंने इस समझौते को...

ईरान को अमेरिका पर भरोसा कम! बाघेई ने याद दिलाया इतिहास, बोले- ‘लंबा रास्ता तय करना होगा’

तेहरान । अमेरिका-ईरान शांति समझौता जिनेवा में 19 जून को संपन्न होगा। समझौते का ऐलान अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप कर चुके हैं, मध्यस्थ की भूमिका निभा रहे पाकिस्तान के पीएम शहबाज...

इजरायली हमले की वर्षगांठ पर बाघेई ने याद द‍िलाई ईरान की ताकत, कहा- ‘दुश्मन का सपना हार में बदला’

नई द‍िल्‍ली । ईरान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता इस्माइल बाघेई ने इजरायल की ओर से अमेरिका के समर्थन से ईरान पर किए गए सैन्य हमले की पहली वर्षगांठ पर...

यूक्रेन युद्ध के समर्थकों पर ब्रिटेन की सख्ती, इंग्लिश चैनल में रूसी ऑयल टैंकर को रोका

नई द‍िल्‍ली । यूनाइटेड किंगडम (यूके) के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर ने रूस को एक बड़ा झटका द‍िया। उनके आदेश के बाद सेना ने इंग्लिश चैनल से गुजरने की कोशिश कर...

पीएम मोदी फ्रांस में भारत इनोवेट्स समिट से पहले वैश्विक निवेशकों से मिले

नीस/नई दिल्ली | भारत इनोवेट्स समिट के उद्घाटन से पहले, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को भारत, फ्रांस और कई अन्य देशों के चुनिंदा निवेशकों और वेंचर कैपिटल लीडर्स के...

पहले अंतरिम डील होगी लागू, फिर परमाणु मुद्दे पर करेंगे बात: अब्बास अराघची

तेहरान । ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने स्पष्ट किया है कि अमेरिका के साथ होने वाली संभावित शांति वार्ता कोई अंतिम परमाणु समझौता नहीं होगी। यह पहले एक...

स्पेसएक्स के शेयरों की धमाकेदार शुरुआत, पहले ही दिन 19 प्रतिशत चढ़े; कंपनी का मार्केट कैप रिकॉर्ड 2.2 ट्रिलियन डॉलर पहुंचा

नई दिल्ली । एलन मस्क की कंपनी स्पेसएक्स के आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) ने अमेरिकी शेयर बाजार में शानदार शुरुआत की। कंपनी के शेयरों ने शुरुआती निवेशकों को 31 प्रतिशत...

भारत और पापुआ न्यू गिनी के बीच दूसरी विदेश कार्यालय परामर्श बैठक, द्विपक्षीय सहयोग बढ़ाने पर जोर

नई दिल्ली । भारत और पापुआ न्यू गिनी के बीच दूसरी विदेश कार्यालय परामर्श (एफओसी) बैठक 12 जून 2026 को वर्चुअल माध्यम से आयोजित की गई। दोनों देशों के बीच...

ईडी ने रिलायंस अनिल अंबानी समूह के दो पूर्व अधिकारियों को किया गिरफ्तार, कंपनी ने दी प्रतिक्रिया

मुंबई । अधिकारियों के अनुसार, प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने मनी लॉन्ड्रिंग निवारण अधिनियम (पीएमएलए) के तहत रिलायंस अनिल अंबानी समूह (एडीएजी) के दो पूर्व अधिकारियों को मुंबई में गिरफ्तार किया...

नेट-जीरो लक्ष्य के लिए गैर-जीवाश्म ऊर्जा की हिस्सेदारी 80 प्रतिशत से अधिक होनी चाहिए : नीति आयोग

नई दिल्ली । भारत को अपने नेट-जीरो लक्ष्य को हासिल करने के लिए जीवाश्म ईंधनों पर निर्भरता में बड़ी कमी लानी होगी और अपनी कुल ऊर्जा खपत में गैर-जीवाश्म ऊर्जा...

अमेरिका ने उत्तर कोरिया को चिकित्सा उपकरणों के निर्यात लाइसेंस संबंधी जरुरतों को और कड़ा किया

वाशिंगटन । अमेरिकी वित्त विभाग ने उन चिकित्सा उपकरणों की एक सूची जारी की है, जिनके उत्तर कोरिया को निर्यात के लिए अब "विशिष्ट प्राधिकरण" की आवश्यकता होगी। यह जानकारी...

ईरान के विदेश मंत्री अराघची बोले- अमेरिकी कार्रवाई से अप्रैल का सीजफायर निष्प्रभावी हो गया

तेहरान । ईरान के विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराघची ने गुरुवार को कहा कि ईरान के खिलाफ अमेरिका के नए हमलों ने दोनों पक्षों के बीच अप्रैल में हुए सीजफायर...

editors

Read Previous

किम कार्दशियन ने अपने 2021 मेट गाला लुक को किया डिफेंड

Read Next

140 अवैध बांग्लादेशी प्रवासियों को लीबिया से उनके देश भेजा गया

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com