मप्र : नीमच में आदिवासी को वाहन से घसीटकर मारने वालों के मकान ढहाए गए, कांग्रेस ने जांच दल बनाया

नीमच/भोपाल 30 अगस्त (आईएएनएस)| मध्य प्रदेश के नीमच जिले में आदिवासी युवक को वाहन से बांधकर घसीटकर मारने के तीन आरेापियों के मकानों को ढहा दिया गया है। वहीं इस हत्याकांड को जघन्य वारदात बताते हुए कांग्रेस ने एक चार सदस्यीय जांच दल बनाया है। नीमच जिले की तहसील सिंगोली के ग्राम बांणदा में आदिवासी युवक कान्हा उर्फ कन्हैया लाल भील को वाहन से बांधकर घसीटा गया, जिससे उसकी मौत हो गई। घटना में पुलिस ने आठ आरोपियों में से पांच को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस प्रशासन ने रविवार को तीन आरापियों के मकान भी ध्वस्त कर दिए हैं।

नीमच कलेक्टर मयंक अग्रवाल एवं पुलिस अधीक्षक सूरज कुमार वर्मा ने ग्राम बांणदा पहुंचकर मृतक कान्हा उर्फ कन्हैया लाल भील के दो बड़े भाइयों और काका सहित अन्य परिवारजन से भेंट कर उन्हें ढाढस बंधाया। पुलिस अधीक्षक वर्मा ने कहा कि आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। उन्होंने विश्वास दिलाया कि दोषियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जा रही है।

वहीं कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री कमल नाथ ने कहा है कि मध्यप्रदेश में लगातार बर्बरता व अमानवीयता की घटनाएं सामने आ रही है। पूरे प्रदेश में अराजकता का माहौल बनता जा रहा है, लोग बेखौफ होकर कानून हाथ में ले रहे हैं, कानून का कोई डर नजर नही आ रहा है, सरकार नाम की चीज कहीं नजर नहीं आ रही है।

उन्होंने आगे कहा कि बात करें इंदौर, देवास, सतना उज्जैन और अब नीमच जिले के सिंगोली में कन्हैया लाल भील नाम के एक आदिवासी युवक को बुरी तरीके से पीटा गया, फिर उसे एक पिकअप वाहन से बांधकर घसीटा गया, जिससे उसकी मौत हो गई। यह घटना मानवता और प्रदेश के माथे पर कलंक है।

प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमल नाथ ने इस घटना को गंभीरता से लेते हुए प्रदेश कांग्रेस कमेटी का एक दल पूर्व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कांतिलाल भूरिया की अध्यक्षता में नीमच जिले के सिंगोली भेजने का निर्णय लिया है। यह दल मौके पर जाकर पीड़ित परिवार व स्थानीय नागरिकों से मुलाकात कर अपनी रिपोर्ट प्रदेश कांग्रेस कमेटी को सौंपेगा।

इस जांच दल में अध्यक्ष के अलावा चार विधायक हर्ष विजय गहलोत, पाची लाल मीणा, दिलीप गुर्जर, मनोज चावला शामिल किए गए हैं।

–आईएएनएस

अमेरिका और ईरान के बीच समझौते का कनाडाई प्रधानमंत्री ने किया स्वागत, पाकिस्तान को कहा धन्यवाद

नई दिल्‍ली । अमेरिका और ईरान के बीच हुए समझौते का कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी ने स्‍वागत क‍िया। साथ ही उन साझेदारों की तारीफ की, ज‍िन्‍होंने इस समझौते को...

ईरान को अमेरिका पर भरोसा कम! बाघेई ने याद दिलाया इतिहास, बोले- ‘लंबा रास्ता तय करना होगा’

तेहरान । अमेरिका-ईरान शांति समझौता जिनेवा में 19 जून को संपन्न होगा। समझौते का ऐलान अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप कर चुके हैं, मध्यस्थ की भूमिका निभा रहे पाकिस्तान के पीएम शहबाज...

इजरायली हमले की वर्षगांठ पर बाघेई ने याद द‍िलाई ईरान की ताकत, कहा- ‘दुश्मन का सपना हार में बदला’

नई द‍िल्‍ली । ईरान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता इस्माइल बाघेई ने इजरायल की ओर से अमेरिका के समर्थन से ईरान पर किए गए सैन्य हमले की पहली वर्षगांठ पर...

यूक्रेन युद्ध के समर्थकों पर ब्रिटेन की सख्ती, इंग्लिश चैनल में रूसी ऑयल टैंकर को रोका

नई द‍िल्‍ली । यूनाइटेड किंगडम (यूके) के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर ने रूस को एक बड़ा झटका द‍िया। उनके आदेश के बाद सेना ने इंग्लिश चैनल से गुजरने की कोशिश कर...

पीएम मोदी फ्रांस में भारत इनोवेट्स समिट से पहले वैश्विक निवेशकों से मिले

नीस/नई दिल्ली | भारत इनोवेट्स समिट के उद्घाटन से पहले, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को भारत, फ्रांस और कई अन्य देशों के चुनिंदा निवेशकों और वेंचर कैपिटल लीडर्स के...

पहले अंतरिम डील होगी लागू, फिर परमाणु मुद्दे पर करेंगे बात: अब्बास अराघची

तेहरान । ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने स्पष्ट किया है कि अमेरिका के साथ होने वाली संभावित शांति वार्ता कोई अंतिम परमाणु समझौता नहीं होगी। यह पहले एक...

स्पेसएक्स के शेयरों की धमाकेदार शुरुआत, पहले ही दिन 19 प्रतिशत चढ़े; कंपनी का मार्केट कैप रिकॉर्ड 2.2 ट्रिलियन डॉलर पहुंचा

नई दिल्ली । एलन मस्क की कंपनी स्पेसएक्स के आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) ने अमेरिकी शेयर बाजार में शानदार शुरुआत की। कंपनी के शेयरों ने शुरुआती निवेशकों को 31 प्रतिशत...

भारत और पापुआ न्यू गिनी के बीच दूसरी विदेश कार्यालय परामर्श बैठक, द्विपक्षीय सहयोग बढ़ाने पर जोर

नई दिल्ली । भारत और पापुआ न्यू गिनी के बीच दूसरी विदेश कार्यालय परामर्श (एफओसी) बैठक 12 जून 2026 को वर्चुअल माध्यम से आयोजित की गई। दोनों देशों के बीच...

ईडी ने रिलायंस अनिल अंबानी समूह के दो पूर्व अधिकारियों को किया गिरफ्तार, कंपनी ने दी प्रतिक्रिया

मुंबई । अधिकारियों के अनुसार, प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने मनी लॉन्ड्रिंग निवारण अधिनियम (पीएमएलए) के तहत रिलायंस अनिल अंबानी समूह (एडीएजी) के दो पूर्व अधिकारियों को मुंबई में गिरफ्तार किया...

नेट-जीरो लक्ष्य के लिए गैर-जीवाश्म ऊर्जा की हिस्सेदारी 80 प्रतिशत से अधिक होनी चाहिए : नीति आयोग

नई दिल्ली । भारत को अपने नेट-जीरो लक्ष्य को हासिल करने के लिए जीवाश्म ईंधनों पर निर्भरता में बड़ी कमी लानी होगी और अपनी कुल ऊर्जा खपत में गैर-जीवाश्म ऊर्जा...

अमेरिका ने उत्तर कोरिया को चिकित्सा उपकरणों के निर्यात लाइसेंस संबंधी जरुरतों को और कड़ा किया

वाशिंगटन । अमेरिकी वित्त विभाग ने उन चिकित्सा उपकरणों की एक सूची जारी की है, जिनके उत्तर कोरिया को निर्यात के लिए अब "विशिष्ट प्राधिकरण" की आवश्यकता होगी। यह जानकारी...

ईरान के विदेश मंत्री अराघची बोले- अमेरिकी कार्रवाई से अप्रैल का सीजफायर निष्प्रभावी हो गया

तेहरान । ईरान के विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराघची ने गुरुवार को कहा कि ईरान के खिलाफ अमेरिका के नए हमलों ने दोनों पक्षों के बीच अप्रैल में हुए सीजफायर...

editors

Read Previous

हैदरपोरा मुठभेड़ में दो आतंकियों समेत चार आतंकियों को सुरक्षाबलों ने ढेर किया

Read Next

यूपी: 1984 के सिख दंगों की जांच कर रही एसआईटी को 6 महीने का विस्तार

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com