महेंद्र नाथ पांडेय ने पंचामृत उत्सव का किया उद्घाटन

नई दिल्ली: केंद्रीय भारी उद्योग मंत्री डॉ. महेंद्र नाथ पांडे ने केंद्र सरकार की प्रमुख संस्था इंटरनेशनल सेंटर फॉर ऑटोमोटिव टेक्नोलॉजी सेंटर – 2 मानेसर, हरियाणा में “पंचामृत की ओर”विषय पर आयोजित राष्ट्रीय सम्मेलन सह प्रदर्शनी का उद्घाटन किया। यह सम्मेलन पी एल आई- ऑटो, पी एल आई- एसीसी और फेम जैसे प्रमुख विषयों पर केंद्रित था।इस राष्ट्रीय सम्मेलन सह प्रदर्शनी में उन्नत ऑटोमोटिव प्रौद्योगिकी, घटक और वाहन डिस्प्ले के साथ पर्यावरण अनुकूल और घरेलू विनिर्माण की दिशा में भारत में मोटर वाहन उद्योग के प्रचार और विकास के लिए भारी उद्योग मंत्रालय की योजनाओं – पीएलआई- ऑटो, पीएलआई एसीसी, सीजी-2 और फेम के कार्यान्वयन और इसके होने वाले सकारात्मक प्रभाव पर विचार- विमर्श किया गया।इस अवसर पर केंद्रीय भारी उद्योग मंत्री डॉ महेंद्र नाथ पांडेय और भारी उद्योग राज्य मंत्री कृष्ण पाल गुर्जर ने प्रदर्शनी एवं आईकैट इंक्विबेशन सेंटर का भी उद्घाटन किया। केंद्रीय मंत्री ने कुछ इलेक्ट्रिक वाहनों का अनावरण भी किया।
कार्यक्रम के दौरान मंत्रालय के संयुक्त सचिव डॉ हनीफ कुरैशी ने केंद्रीय मंत्री का स्वागत किया और केंद्र सरकार नीतियों के बारे में जानकारी दी। इस कार्यक्रम में ऑटोमोटिव उद्योग के प्रमुख प्रतिनिधियों, नीति आयोग, एमएचआई, एमओआरटीएंडएच, एमएनआरई, एमओईएफसीसी, एमओपी, एमओपीएंडएनजी के वरिष्ठ सरकारी अधिकारियों, वरिष्ठ शिक्षाविदों, स्टार्ट- अप प्रतिनिधियों, विशेषज्ञों और कई इंजीनियरिंग कालेजों के छात्र भी बडे पैमाने पर शामिल हुए।केंद्रीय भारी उद्योग मंत्री डॉ महेंद्र नाथ पांडेय ने अपने संबोधन में गत एक फरवरी को लोकसभा में केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण की ओर से प्रस्तुत केंद्रीय बजट 2023-24 की चर्चा की। उन्होंने कहा कि यह बजट हरित गतिशीलता को बढ़ावा देने पर निरंतर ध्यान देने के साथ सरकार की “मेक इन इंडिया” पहल पर ध्यान केंद्रित करते हुए भारतीय ऑटोमोटिव क्षेत्र के लिए भविष्योन्मुखी है।इस मौके पर इलेक्ट्रिकल।व्हीकल के विकास में योगदान देने वाले छात्रों को पुरस्कृत किया गया।

डोनाल्ड ट्रंप ने 1.5 ट्रिलियन डॉलर का रक्षा बजट प्रस्ताव रखा

वाशिंगटन । अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने वित्त वर्ष 2027 के लिए रिकॉर्ड 1.5 ट्रिलियन डॉलर के रक्षा बजट का प्रस्ताव रखा है, जो 44 प्रतिशत की वृद्धि है। इससे...

नाटो प्रमुख मार्क रुट्टे अगले सप्ताह वाशिंगटन में डोनाल्ड ट्रंप से करेंगे मुलाकात

वाशिंगटन । उत्तरी अटलांटिक संधि संगठन (नाटो) के महासचिव मार्क रुट्टे 8 से 12 अप्रैल तक वाशिंगटन डीसी की यात्रा पर रहेंगे, जहां वे अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और अन्य...

उत्तरी अफगानिस्तान में 5.9 तीव्रता के भूकंप से आठ लोगों की मौत

काबुल । अफगानिस्तान में 5.9 तीव्रता के भूकंप के झटके महसूस हुए। अफगानिस्तान नेशनल डिजास्टर मैनेजमेंट अथॉरिटी के प्रवक्ता मोहम्मद यूसुफ हम्माद ने बताया कि उत्तरी अफगानिस्तान में आए इस...

मिडिल ईस्ट संघर्ष की वजह से कंबोडिया में डीजल की कीमत दोगुनी से ज्यादा हुई: सरकार

नोम पेन्ह । मिडिल ईस्ट में जारी संघर्ष की वजह से तेल संकट की गहरी समस्या देखने को मिल रही है। तेल संकट की वजह से इसकी कीमतों में भी...

ईरानी संघर्ष में मध्यस्थ बन रहे पाकिस्तान की बढ़ी मुसीबत, यूएई ने वापस मांगा 3.5 अरब डॉलर का कर्ज

इस्लामाबाद । ईरान और अमेरिका के बीच संघर्ष खत्म करने के लिए पाकिस्तान ने मध्यस्थता करने की कोशिश की। हालांकि आर्थिक मोर्चे पर खुद तंगहाली से जूझ रहे पाकिस्तान को...

पश्चिम एशिया तनाव के चलते कच्चे तेल की कीमतें कई वर्षों के उच्चतम स्तर पर, ब्रेंट क्रूड में 8 प्रतिशत की वृद्धि

नई दिल्ली । वैश्विक कच्चे तेल की कीमतों में शुक्रवार को तेज उछाल देखा गया। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा ईरान पर अगले 2-3 हफ्तों में संभावित सैन्य हमले की...

अमेरिकी सीनेटरों ने चीन की चिप टूल एक्सेस पर रोक के लिए पेश किया एमएटीसीएच एक्ट

वाशिंगटन । अमेरिका ने चीन और अन्य प्रतिद्वंद्वियों को महत्वपूर्ण चिप निर्माण तकनीक तक पहुंचने से रोकने के उद्देश्य से बड़ा कदम उठाया है। कांग्रेस में अमेरिकी सीनेटरों ने उन्नत...

अफगानिस्तान-ताजिकिस्तान सीमा क्षेत्र था भूकंप का केंद्र, भारत समेत 4 देशों की धरती डोली

नई दिल्ली । देश के कई हिस्सों में शुक्रवार रात भूकंप के झटके महसूस किए गए। दिल्ली-एनसीआर, जम्मू-कश्मीर में भी झटके महसूस किए गए हैं। भूकंप का केंद्र अफगानिस्तान-ताजिकिस्तान सीमा...

भारत समेत नए ट्रेड डील ने अमेरिका के घाटे को कम करने में मदद की : व्हाइट हाउस

वाशिंगटन । अमेरिका के व्हाइट हाउस ने दावा किया है कि भारत सहित कई देशों के साथ हुए नए व्यापार समझौतों ने अमेरिकी व्यापार घाटे को कम करने में अहम...

रूस के पहले डिप्टी पीएम डेनिस मंटुरोव का दो दिवसीय भारत दौरा, पश्चिम एशिया समेत अन्य मुद्दों पर की चर्चा

नई दिल्ली । रूस के पहले उपप्रधानमंत्री डेनिस मंटुरोव दो दिवसीय दौरे पर भारत पहुंचे हुए हैं। डिप्टी पीएम मंटुरोव का ये दौरा 2 और 3 अप्रैल 2026 तक है,...

ट्रंप ने स्टील, एल्युमीनियम और तांबे पर लगाया 50 प्रतिशत टैरिफ

वाशिंगटन । अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बड़ा आदेश जारी किया है, जिसके तहत स्टील, एल्युमिनियम और कॉपर के आयात पर भारी टैक्स (टैरिफ) लगाया गया है। सरकार...

अमेरिका ने पेटेंट वाली दवाओं पर लगाया 100 प्रतिशत टैरिफ

वॉशिंगटन । संयुक्त राज्य अमेरिका आयातित पेटेंट दवाओं पर 100 प्रतिशत तक शुल्क लगाएगा। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इसके पीछे राष्ट्रीय सुरक्षा जोखिमों और विदेशी आपूर्ति शृंखलाओं पर भारी निर्भरता...

akash

Read Previous

एआई की नई शराब नीति- फ्लायर को ‘शराबी’ न कहें, उन्हें विनम्रता से बताएं कि उनका व्यवहार अस्वीकार्य है

Read Next

भारत सरकार ने यूट्यूब पर व्यापक पैमाने पर फैली फर्जी खबरों पर हमला बोला

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com