बिहार में अगुवानी पुल का स्ट्रक्चर फिर हुआ ध्वस्त, पुल का बचा हिस्सा गंगा में समाया

भागलपुर । बिहार में पुल, पुलिया के क्षतिग्रस्त और गिरने का सिलसिला थम नहीं रहा है। इस बीच, निर्माणाधीन अगुवानी पुल का स्ट्रक्चर शनिवार को फिर गिरकर गंगा में समा गया।

बताया जाता है कि गंगा के पानी के दबाव को वह झेल नहीं सका। इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। बताया जाता है कि अगुवानी और सुल्तानगंज के बीच गंगा नदी में पिलर संख्या 9 और 10 के बीच की घटना है। स्लैब के सेगमेंट के लिए बना स्ट्रक्चर ध्वस्त हुआ है।

पिछले एक माह से निर्माण कार्य बढ़ते जलस्तर के कारण बाधित था। लेकिन इस बीच लगातार गंगा नदी में जलस्तर ज्यादा बढ़ जाने के कारण दबाव में स्लैब का आयरन स्ट्रक्चर नदी में जा गिरा। इस महासेतु का निर्माण एसपी सिंगला कंपनी द्वारा किया जा रहा है। भागलपुर जिले के सुल्तानगंज में बन रहा यह पुल खगड़िया और भागलपुर जिलों को जोड़ने के लिए बनाया जा रहा है।

पहले भी चार जून 2023 को सुल्तानगंज-अगुवानी गंगा नदी पर बन रहा निर्माणाधीन फोरलेन पुल गिरा था। निर्माणाधीन पुल का सुपर स्ट्रक्चर नदी में गिर गया था। वहीं पुल पर ड्यूटी कर रहे दो गार्ड भी हादसे के बाद से लापता हो गए थे। उस वक्त अगुवानी के तरफ से पुल के पाया नंबर 10,11,12 के ऊपर का पूरा स्ट्रक्चर गिर गया था, जो लगभग 200 मीटर का हिस्सा होगा। उसके पहले 27 अप्रैल 2022 को इस निर्माणाधीन पुल का सुपर स्ट्रक्चर नदी में गिर गया था।

तेज आंधी और बारिश में करीब 100 फीट लंबा हिस्सा भरभराकर जमीन में गिर गया था। हालांकि, उस वक्त जानमाल को क्षति नहीं पहुंची थी। इसके बाद पुल निर्माण का काम फिर शुरू हुआ। इस बार करीब 80 प्रतिशत काम पूरा हो गया था। इतना ही नहीं अप्रोच रोड का काम भी 45 फीसदी पूरा कर लिया गया है।

इस पुल को उत्तर और दक्षिण बिहार को जोड़ने वाली बिहार सरकार की महत्वाकांक्षी परियोजना माना जाता है। 1710.77 करोड़ रुपये लागत से बनने वाले इस महासेतु का शिलान्यास मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने 23 फरवरी 2014 को किया था। इस पुल तथा सड़क निर्माण से एनएच 31 तथा एनएच 80 आपस में जुड़ जाएंगे। बता दें कि इस पुल की लंबाई 3.160 किलोमीटर है।

–आईएएनएस

संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में सुधार के लिए ‘साहसी बने रहें : मैकी सैल

संयुक्त राष्ट्र । संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (यूएनएससी) में सुधार की दिशा में “हमें साहसी बने रहना होगा”, यह बात संयुक्त राष्ट्र महासचिव पद के उम्मीदवार मैकी सैल ने कही।...

अमेरिकी व्यापार प्रतिनिधि ग्रीर ने भारत को बताया ‘कठिन बाजार’

वाशिंगटन । अमेरिका के व्यापार प्रतिनिधि जेमिसन ग्रीर ने प्रतिनिधियों से कहा कि भारत अभी भी अमेरिका के लिए व्यापार के लिहाज से सबसे कठिन बाजारों में से एक है।...

कीमतों में बढ़ोतरी की आशंका के बीच अमेरिका ने रूसी तेल पर छूट का बचाव किया

वाशिंगटन । अमेरिका के ट्रेजरी सेक्रेटरी स्कॉट बेसेंट ने रूस के तेल पर लगाए गए प्रतिबंधों में दी गई अस्थायी छूट का बचाव किया। उन्होंने कहा कि इस फैसले से...

लेबनान में इजरायली हमले में एक और शांति सैनिक की मौत, यूएन महासचिव गुटेरेस ने जताया दुख

संयुक्त राष्ट्र । लेबनान में इजरायली हमले में एक फ्रांसीसी सैनिक की मौत हो गई। संयुक्त राष्ट्र ने इजरायली हमले में मारे गए फ्रांसीसी सैनिकों को लेकर चिंता जाहिर की...

अमेरिकी विदेश विभाग ने एयरस्पेस फिर से खुलने के बाद अमेरिकियों को ईरान छोड़ने की दी सलाह

वाशिंगटन । अमेरिकी विदेश विभाग ने ईरान में मौजूद अमेरिकी नागरिकों से देश छोड़ने की अपील की है, क्योंकि मध्य पूर्वी देश ने आंशिक रूप से अपना हवाई क्षेत्र (एयरस्पेस)...

इजरायली हमले में लेबनानी पत्रकार की मौत पर भड़के पीएम नवाफ, बोले-इजरायल के लिए अब यह आम हो गया है

बेरूत । लेबनान की नेशनल न्यूज एजेंसी (एनएनए) ने बताया कि दक्षिणी लेबनान में इजरायली हमलों में एक पत्रकार समेत पांच लोग मारे गए। इजरायल और लेबनान के बीच 10...

सिबी जॉर्ज ने एंटोनियो गुटेरेस से की मुलाकात, बहुपक्षवाद में भारत की प्रतिबद्धता को दोहराया

नई दिल्ली । भारत के विदेश सचिव (पश्चिम) सिबी जॉर्ज ने संयुक्त राष्ट्र के महासचिव एंटोनियो गुटेरेस से मुलाकात की। उन्होंने बहुपक्षवाद के लिए भारत की प्रतिबद्धता को दोहराया और...

लंबे समय तक नहीं टिक पाएगी ईरान की व्यवस्था: पूर्व अमेरिकी एनएसए

वॉशिंगटन । अमेरिका और ईरान के बीच तनाव के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सीजफायर को बढ़ाने का ऐलान किया। इस बीच पूर्व अमेरिकी नेशनल सिक्योरिटी एडवाइजर एचआर मैकमास्टर...

पहलगाम हमले के एक साल: अर्जेंटीना और ऑस्ट्रेलिया ने कहा, ‘किसी भी रूप में आतंक अस्वीकार’

नई दिल्ली । पहलगाम आतंकी हमले को एक साल बीत चुके हैं। पहली बरसी पर भारत में अर्जेंटीना के राजदूत, मारियानो कॉसिनो और ऑस्ट्रेलिया के उच्चायुक्त फिलिप ग्रीन ने पीड़ितों...

ईरान पर आर्थिक दबाव तेज, हर दिन 50 करोड़ डॉलर का नुकसान : ट्रंप

वाशिंगटन/तेहरान । अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया है कि ईरान की हालिया संघर्ष का अर्थव्यवस्था पर गंभीर दबाव पड़ रहा है। ट्रंप ने ट्रुथ सोशल पर एक छोटे...

इजरायल का 78वां स्वतंत्रता दिवस, भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर ने दी बधाई

नई दिल्ली । विदेश मंत्री एस जयशंकर ने इजरायल के 78वें स्वतंत्रता दिवस पर वहां की सरकार और जनता को शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने दोनों देशों की विशेष रणनीतिक साझेदारी...

ओमान तट के पास कंटेनर जहाज पर फायरिंग, ईरान ने दिया कानून का हवाला

तेहरान/लंदन । ओमान के तट के पास एक कंटेनर जहाज पर कथित फायरिंग और हस्तक्षेप की घटना ने क्षेत्रीय समुद्री सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ा दी है। ईरान की अर्ध-सरकारी...

admin

Read Previous

विनेश फोगाट का स्वदेश वापसी पर भव्य स्वागत

Read Next

मध्य प्रदेश सरकार का फैसला, गैर मुस्लिम बच्चों को मदरसे में दाखिले के लिए किया बाध्य तो होगी कार्रवाई

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com