एलए फायर की तबाही से दुखी हैं हॉलीवुड स्टार लियोनार्डो डिकैप्रियो, 1 मिलियन डॉलर का किया दान

लॉस एंजेल्स । हॉलीवुड स्टार लियोनार्डो डिकैप्रियो लॉस एंजेल्स को विनाशकारी जंगल की आग से उबरने में मदद के लिए 1 मिलियन डॉलर का दान दे रहे हैं।

पीपुल डॉट कॉम की रिपोर्ट के मुताबिक ऑस्कर विजेता ने बुधवार, 15 जनवरी को अपने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर घोषणा की कि वह राहत प्रयासों के लिए 1 मिलियन डॉलर दान कर रहे हैं।

उन्होंने लिखा, “लॉस एंजेल्स के जंगल की आग हमारे शहर को तबाह कर रही है। मैं रैपिड रिस्पांस प्रोग्राम में साझेदारी कर रहा हूं। इस मद में 1 मिलियन डॉलर देने का ऐलान करता हूं, ताकि तात्कालिक जरूरतों और आग के बाद की रिकवरी के प्रयासों में मदद मिल सके। ”

अभिनेता ने कहा, ” एलए फायर डिपार्टमेंट फाउंडेशन, कैलिफोर्निया फायर फाउंडेशन, वर्ल्ड सेंट्रल किचन, कैलिफोर्निया कम्युनिटी फाउंडेशन, पासाडेना ह्यूमेन सोसाइटी और सोकल फायर फंड को इससे मदद मिलेगी। ये फ्रंटलाइन संगठन हैं जो वहां पर काम कर रहे मददगारों और अग्निशामकों, जानवरों और समुदायों को बहुत जरूरी संसाधन प्रदान करते हैं। ”

डिकैप्रियो, जो एलए में पले-बढ़े हैं, ने री:वाइल्ड की सह-स्थापना की है। उन्होंने लिखा कि इसका रैपिड रिस्पांस प्रोग्राम “पर्यावरणीय आपदाओं और आपात स्थितियों का जवाब देने के लिए अद्वितीय रूप से तैयार किया गया है।”

7 जनवरी को लगी जंगल की आग एलए के इतिहास में सबसे विनाशकारी बन गई है, जिसमें हजारों लोग विस्थापित हुए हैं और वर्तमान में मरने वालों की संख्या 25 है।

इससे पहले 9 जनवरी को जेमी ली कर्टिस के परिवार ने आपदा राहत प्रयासों के लिए 1 मिलियन डॉलर दान करने का फैसला लिया था। उन्होंने कहा, “हमारे महान शहर और राज्य और वहां रहने वाले और प्यार करने वाले महान लोगों” के लिए ये एक प्रयास है।

जेनिफर गार्नर, जेसिका अल्बा, हैली बेरी और कई सितारों ने आग से प्रभावित परिवारों की मदद करने के लिए स्वेच्छा से मदद पहुंचाई है।

ग्रैमी विजेता बेयोंसे अपने बेगुड चैरिटी फाउंडेशन के माध्यम से लॉस एंजेल्स की आग से प्रभावित लोगों की मदद कर रही हैं। वैरायटी डॉट कॉम की रिपोर्ट के अनुसार, चैरिटी फाउंडेशन ने नुकसान झेलने वाले परिवारों को पुनर्निर्माण में मदद करने के लिए 2.5 मिलियन डॉलर दान करने की बात कही है।

–आईएएनएस

नेतन्याहू का सख्त बयान: इजरायल के खिलाफ टेढ़ा रुख रखने वाले देशों पर कार्रवाई की चेतावनी

नई द‍िल्‍ली । इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने एक सख्त बयान में कहा कि इजरायल अपने खिलाफ किसी भी हमले या विरोध के सामने चुप नहीं रहेगा। उन्होंने कहा...

राष्ट्रपति ट्रंप ने होर्मुज स्ट्रेट में तेल टैंकरों से शुल्क वसूले जाने की रिपोर्टों पर ईरान को दी चेतावनी

वाशिंगटन । अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान पर होर्मुज स्ट्रेट के रास्ते तेल की शिपमेंट को सीमित करके संघर्ष-विराम (सीजफायर) की सहमति का उल्लंघन करने का आरोप लगाया। इसके...

प्रणय वर्मा बेल्जियम में भारत के अगले राजदूत नियुक्त, यूरोपीय यूनियन में भी निभाएंगे अहम भूमिका

नई दिल्ली । भारतीय विदेश मंत्रालय ने शुक्रवार को वरिष्ठ राजनयिक प्रणय वर्मा को बेल्जियम में भारत का अगला राजदूत नियुक्त करने की घोषणा की। इसके साथ ही उन्हें यूरोपीय...

दक्षिण कोरिया में मध्य पूर्व युद्ध के प्रभाव को कम करने के लिए अतिरिक्त बजट विधेयक पर होगा मतदान

सियोल । दक्षिण कोरिया की राष्ट्रीय संसद शुक्रवार को एक अतिरिक्त बजट विधेयक पर विचार करने वाली है, जिसका उद्देश्य मध्य पूर्व में जारी युद्ध के आर्थिक प्रभाव से निपटना...

जापान मई से 20 दिन का अतिरिक्त तेल भंडार जारी करेगा

टोक्यो । जापान की प्रधानमंत्री सनाए ताकाइची ने शुक्रवार को कहा कि उनकी सरकार मई से 20 दिनों के तेल भंडार बाजार में जारी करेगी। यह कदम मार्च के मध्य...

वेंस की पाकिस्तान यात्रा से पहले सुरक्षा को लेकर चिंता, सालों बाद यूएस के किसी शीर्ष अधिकारी का पाक दौरा

नई दिल्ली । अमेरिका और ईरान के बीच इस हफ्ते के अंत में पाकिस्तान में बातचीत होने वाली है। अमेरिका की तरफ से इस बैठक में शामिल होने के लिए...

भारत में बढ़ रहा है रक्षा बजट पर खर्च, आईएमएफ ने तेजी से बढ़ोतरी की उम्मीद जताई

वॉशिंगटन । अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) ने कहा कि भारत का घरेलू डिफेंस मैन्युफैक्चरिंग बढ़ाने का कदम आर्थिक बढ़ोतरी को मजबूत कर सकता है। आईएमएफ ने बताया कि जब सैन्य...

भारत-अमेरिका वार्ता में व्यापार, प्रौद्योगिकी और रक्षा मामलों को अहम स्थान

वॉशिंगटन । भारत और अमेरिका ने व्यापार, रक्षा और जरूरी तकनीक के मामले में बातचीत बढ़ाई है। भारत के विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने अपने तीन दिवसीय अमेरिकी दौरे के...

नाटो से निकलने पर विचार कर रहे हैं ट्रंप, चर्चा को गठबंधन के महासचिव मार्क रूटे से की मुलाकात

वॉशिंगटन । ईरान के साथ संघर्ष के बीच नाटो और अमेरिका के बीच मतभेद बढ़ता हुआ नजर आ रहा है। ईरान के खिलाफ अमेरिकी सरकार की कार्रवाई से नाटो देश...

नाजुक युद्धविराम के बीच बातचीत के लिए इस्लामाबाद जाएंगे जेडी वेंस, ईरान के न्यूक्लियर मुद्दे पर रहेगा फोकस

वॉशिंगटन । अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस हंगरी की अपनी यात्रा समाप्त करने के बाद अब इस सप्ताह के अंत में इस्लामाबाद के लिए रवाना होंगे, जहां वह ईरान के साथ...

मैक्रों ने लेबनान में इजरायल के हमलों की आलोचना की, सभी देशों से शांति बनाए रखने पर दिया जोर

पेरिस । ईरान और अमेरिका के बीच एक महीने से ज्यादा समय तक भीषण संघर्ष चलने के बाद दोनों पक्षों के बीच पाकिस्तान की मध्यस्थता में सीजफायर हुई। सीजफायर के...

ईरान के साथ युद्धविराम पर इजरायल भी सहमत, प्रधानमंत्री बेंजामिन बोले- सीजफायर लेबनान पर लागू नहीं

तेल अवीव । ईरान और अमेरिका के बीच युद्धविराम की घोषणा के बीच इजरायल की लड़ाई लेबनान के मोर्च पर जारी रह सकती है। इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने...

admin

Read Previous

इजरायल-हमास युद्धविराम समझौते पर पहुंचे, जो बाइडेन ने कहा- ‘इसकी राह आसान नहीं रही’

Read Next

दिल्ली-एनसीआर में घने कोहरे और बारिश के कारण 29 ट्रेनें लेट

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com