गोवा चाहता है ‘अमीर पर्यटक’, कम बजट पर यात्रा करने वाले नहीं चाहिए : मंत्री

पणजी:गोवा के पर्यटन मंत्री मनोहर अजगांवकर ने मंगलवार को कहा कि गोवा केवल ‘सबसे अमीर पर्यटक’ को चाहता है, न कि उस तरह के यात्री जो कम बजट में तटीय राज्य का दौरा करते हैं और गोवा में यात्रा करने वाली बसों में खाना बनाते हैं। उन्होंने कहा, “हम उन पर्यटकों को नहीं चाहते, जो ड्रग्स का सेवन करते हैं। हम गोवा को बर्बाद करने वाले पर्यटकों को नहीं चाहते हैं। हम गोवा में बसों में खाना पकाने वाले पर्यटकों को नहीं चाहते हैं। हम सबसे अमीर पर्यटक चाहते हैं। हम ऐसे पर्यटक चाहते हैं जो हमारी संस्कृति, विरासत और गोवा-नेस का सम्मान करते हैं। हम पर्यटकों का स्वागत करते हैं, लेकिन उन्हें संस्कृति और परंपरा की सीमा के भीतर गोवा का आनंद लेना चाहिए।”

पर्यटन मंत्री ने यह भी कहा कि राज्य सरकार गोवा आने वाले पर्यटकों को नशीले पदार्थो के सेवन को बर्दाश्त नहीं करेगी।

पर्यटन मंत्री ने कहा, “हम ड्रग्स के खिलाफ हैं। हमारी सरकार इसके खिलाफ है। हमारे सीएम इसके खिलाफ हैं। मैं इसके खिलाफ हूं।”

अजगांवकर ने यह भी कहा कि अंतर्राष्ट्रीय पर्यटकों को पांच लाख वीजा मुफ्त देने के प्रधानमंत्री के फैसले से गोवा को फायदा होगा।

उन्होंने कहा, “पर्यटन खुलने जा रहा है। पीएम ने पांच लाख मुफ्त वीजा की घोषणा की है। चार्टर उड़ानें अब शुरू होंगी। हमने पहले ही झोपड़ी और होटल लाइसेंस से संबंधित 50 प्रतिशत शुल्क माफ कर दिया है।”

गोवा को देश के शीर्ष समुद्र तट और नाइटलाइफ पर्यटन स्थलों में से एक माना जाता है। महामारी के आगमन से पहले गोवा ने घरेलू और अंतर्राष्ट्रीय दोनों तरह के लगभग 80 लाख पर्यटकों को सालाना आकर्षित किया है।

–आईएएनएस

इजरायली हमले की वर्षगांठ पर बाघेई ने याद द‍िलाई ईरान की ताकत, कहा- ‘दुश्मन का सपना हार में बदला’

नई द‍िल्‍ली । ईरान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता इस्माइल बाघेई ने इजरायल की ओर से अमेरिका के समर्थन से ईरान पर किए गए सैन्य हमले की पहली वर्षगांठ पर...

यूक्रेन युद्ध के समर्थकों पर ब्रिटेन की सख्ती, इंग्लिश चैनल में रूसी ऑयल टैंकर को रोका

नई द‍िल्‍ली । यूनाइटेड किंगडम (यूके) के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर ने रूस को एक बड़ा झटका द‍िया। उनके आदेश के बाद सेना ने इंग्लिश चैनल से गुजरने की कोशिश कर...

पीएम मोदी फ्रांस में भारत इनोवेट्स समिट से पहले वैश्विक निवेशकों से मिले

नीस/नई दिल्ली | भारत इनोवेट्स समिट के उद्घाटन से पहले, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को भारत, फ्रांस और कई अन्य देशों के चुनिंदा निवेशकों और वेंचर कैपिटल लीडर्स के...

पहले अंतरिम डील होगी लागू, फिर परमाणु मुद्दे पर करेंगे बात: अब्बास अराघची

तेहरान । ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने स्पष्ट किया है कि अमेरिका के साथ होने वाली संभावित शांति वार्ता कोई अंतिम परमाणु समझौता नहीं होगी। यह पहले एक...

स्पेसएक्स के शेयरों की धमाकेदार शुरुआत, पहले ही दिन 19 प्रतिशत चढ़े; कंपनी का मार्केट कैप रिकॉर्ड 2.2 ट्रिलियन डॉलर पहुंचा

नई दिल्ली । एलन मस्क की कंपनी स्पेसएक्स के आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) ने अमेरिकी शेयर बाजार में शानदार शुरुआत की। कंपनी के शेयरों ने शुरुआती निवेशकों को 31 प्रतिशत...

भारत और पापुआ न्यू गिनी के बीच दूसरी विदेश कार्यालय परामर्श बैठक, द्विपक्षीय सहयोग बढ़ाने पर जोर

नई दिल्ली । भारत और पापुआ न्यू गिनी के बीच दूसरी विदेश कार्यालय परामर्श (एफओसी) बैठक 12 जून 2026 को वर्चुअल माध्यम से आयोजित की गई। दोनों देशों के बीच...

ईडी ने रिलायंस अनिल अंबानी समूह के दो पूर्व अधिकारियों को किया गिरफ्तार, कंपनी ने दी प्रतिक्रिया

मुंबई । अधिकारियों के अनुसार, प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने मनी लॉन्ड्रिंग निवारण अधिनियम (पीएमएलए) के तहत रिलायंस अनिल अंबानी समूह (एडीएजी) के दो पूर्व अधिकारियों को मुंबई में गिरफ्तार किया...

नेट-जीरो लक्ष्य के लिए गैर-जीवाश्म ऊर्जा की हिस्सेदारी 80 प्रतिशत से अधिक होनी चाहिए : नीति आयोग

नई दिल्ली । भारत को अपने नेट-जीरो लक्ष्य को हासिल करने के लिए जीवाश्म ईंधनों पर निर्भरता में बड़ी कमी लानी होगी और अपनी कुल ऊर्जा खपत में गैर-जीवाश्म ऊर्जा...

अमेरिका ने उत्तर कोरिया को चिकित्सा उपकरणों के निर्यात लाइसेंस संबंधी जरुरतों को और कड़ा किया

वाशिंगटन । अमेरिकी वित्त विभाग ने उन चिकित्सा उपकरणों की एक सूची जारी की है, जिनके उत्तर कोरिया को निर्यात के लिए अब "विशिष्ट प्राधिकरण" की आवश्यकता होगी। यह जानकारी...

ईरान के विदेश मंत्री अराघची बोले- अमेरिकी कार्रवाई से अप्रैल का सीजफायर निष्प्रभावी हो गया

तेहरान । ईरान के विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराघची ने गुरुवार को कहा कि ईरान के खिलाफ अमेरिका के नए हमलों ने दोनों पक्षों के बीच अप्रैल में हुए सीजफायर...

भारतीय नाविकों की मौत पर अमेरिका की कार्रवाई की निंदा, ईरान ने जहाजों पर हमलों को बताया ‘समुद्री डकैती’

नई द‍िल्‍ली । ईरान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता इस्माइल बाघेई ने अमेरिका पर भारतीय वाणिज्यिक जहाजों पर हमले को लेकर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने इन घटनाओं में भारतीय...

अमेरिकी सीनेट की सुनवाई में चीन के साथ एआई की होड़ मुख्य मुद्दा बनी

वॉशिंगटन । अमेरिका की दोनों पार्टियों के सांसदों ने चेतावनी दी है कि अगर अमेरिका आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) से जुड़ी सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत नहीं करता है, तो उसे चीन...

editors

Read Previous

दिल्ली सरकार ने बढ़ते कोविड मामलों के बीच अंबेडकर पर शो स्थगित किया

Read Next

राष्ट्रपति ने सरोगेसी (विनियमन)अधिनियम,2021 को मंजूरी दी

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com