गाजा युद्धविराम वार्ता का दूसरा चरण होना चाहिए शुरू, हमास ने दोहराया अपना रुख

गाजा । हमास ने रविवार को युद्धविराम वार्ता के दूसरे चरण को शुरू करने और राहत सामग्री को गाजा में प्रवेश करने की अनुमति देने का अपना रुख दोहराया।

फिलिस्तीनी ग्रुप ने एक बयान में कहा कि हमास नेतृत्व के एक प्रतिनिधिमंडल ने काहिरा में मिस्र पक्ष के साथ मुलाकात की। दोनों के बीच मुद्दों पर ‘सकारात्मक और जिम्मेदार भावना से’ चर्चा की गई, विशेष रूप से युद्ध विराम समझौते के कार्यान्वयन और विभिन्न चरणों में कैदियों की अदला-बदली पर।

बयान में कहा गया कि प्रतिनिधिमंडल ने समझौते की शर्तों का पालन करने की जरुरत पर जोर दिया। साथ ही वार्ता के दूसरे चरण को तत्काल शुरू करने, सीमा चौकियों को फिर से खोलने और गाजा में सहायता सामग्री के बिना रुकावट प्रवेश की मांग की।

मिस्र, कतर और संयुक्त राज्य अमेरिका की मध्यस्थता से इजरायल और हमास के बीच तीन चरणों वाला गाजा संघर्ष विराम समझौता 19 जनवरी को प्रभावी हुआ। हालांकि, 1 मार्च को शुरुआती 42-दिवसीय चरण की समाप्ति के बाद दूसरे चरण के लिए बातचीत रुकी हुई है।

मिस्र ने स्थायी युद्ध विराम हासिल करने और गाजा के पुनर्निर्माण को आगे बढ़ाने के लिए कूटनीतिक प्रयास तेज कर दिए।

मंगलवार को, मिस्र ने एक आपातकालीन अरब शिखर सम्मेलन की मेजबानी की और गाजा के निवासियों को विस्थापित किए बिना 53 बिलियन अमेरिकी डॉलर की पुनर्निर्माण योजना का प्रस्ताव रखा।

मार्च की शुरुआत में, इजरायल ने ‘गाजा में किसी भी प्रकार के माल और आपूर्ति के प्रवेश को रोकने’ के फैसले की घोषणा की।

यहूदी राष्ट्र ने यह कदम इसलिए उठाया ताकि हमास पर जनवरी में हुए युद्ध विराम समझौते के प्रथम चरण के विस्तार को स्वीकार करने के लिए दबाव बनाया जा सके।

–आईएएनएस

नेतन्याहू का सख्त बयान: इजरायल के खिलाफ टेढ़ा रुख रखने वाले देशों पर कार्रवाई की चेतावनी

नई द‍िल्‍ली । इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने एक सख्त बयान में कहा कि इजरायल अपने खिलाफ किसी भी हमले या विरोध के सामने चुप नहीं रहेगा। उन्होंने कहा...

राष्ट्रपति ट्रंप ने होर्मुज स्ट्रेट में तेल टैंकरों से शुल्क वसूले जाने की रिपोर्टों पर ईरान को दी चेतावनी

वाशिंगटन । अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान पर होर्मुज स्ट्रेट के रास्ते तेल की शिपमेंट को सीमित करके संघर्ष-विराम (सीजफायर) की सहमति का उल्लंघन करने का आरोप लगाया। इसके...

प्रणय वर्मा बेल्जियम में भारत के अगले राजदूत नियुक्त, यूरोपीय यूनियन में भी निभाएंगे अहम भूमिका

नई दिल्ली । भारतीय विदेश मंत्रालय ने शुक्रवार को वरिष्ठ राजनयिक प्रणय वर्मा को बेल्जियम में भारत का अगला राजदूत नियुक्त करने की घोषणा की। इसके साथ ही उन्हें यूरोपीय...

दक्षिण कोरिया में मध्य पूर्व युद्ध के प्रभाव को कम करने के लिए अतिरिक्त बजट विधेयक पर होगा मतदान

सियोल । दक्षिण कोरिया की राष्ट्रीय संसद शुक्रवार को एक अतिरिक्त बजट विधेयक पर विचार करने वाली है, जिसका उद्देश्य मध्य पूर्व में जारी युद्ध के आर्थिक प्रभाव से निपटना...

जापान मई से 20 दिन का अतिरिक्त तेल भंडार जारी करेगा

टोक्यो । जापान की प्रधानमंत्री सनाए ताकाइची ने शुक्रवार को कहा कि उनकी सरकार मई से 20 दिनों के तेल भंडार बाजार में जारी करेगी। यह कदम मार्च के मध्य...

वेंस की पाकिस्तान यात्रा से पहले सुरक्षा को लेकर चिंता, सालों बाद यूएस के किसी शीर्ष अधिकारी का पाक दौरा

नई दिल्ली । अमेरिका और ईरान के बीच इस हफ्ते के अंत में पाकिस्तान में बातचीत होने वाली है। अमेरिका की तरफ से इस बैठक में शामिल होने के लिए...

भारत में बढ़ रहा है रक्षा बजट पर खर्च, आईएमएफ ने तेजी से बढ़ोतरी की उम्मीद जताई

वॉशिंगटन । अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) ने कहा कि भारत का घरेलू डिफेंस मैन्युफैक्चरिंग बढ़ाने का कदम आर्थिक बढ़ोतरी को मजबूत कर सकता है। आईएमएफ ने बताया कि जब सैन्य...

भारत-अमेरिका वार्ता में व्यापार, प्रौद्योगिकी और रक्षा मामलों को अहम स्थान

वॉशिंगटन । भारत और अमेरिका ने व्यापार, रक्षा और जरूरी तकनीक के मामले में बातचीत बढ़ाई है। भारत के विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने अपने तीन दिवसीय अमेरिकी दौरे के...

नाटो से निकलने पर विचार कर रहे हैं ट्रंप, चर्चा को गठबंधन के महासचिव मार्क रूटे से की मुलाकात

वॉशिंगटन । ईरान के साथ संघर्ष के बीच नाटो और अमेरिका के बीच मतभेद बढ़ता हुआ नजर आ रहा है। ईरान के खिलाफ अमेरिकी सरकार की कार्रवाई से नाटो देश...

नाजुक युद्धविराम के बीच बातचीत के लिए इस्लामाबाद जाएंगे जेडी वेंस, ईरान के न्यूक्लियर मुद्दे पर रहेगा फोकस

वॉशिंगटन । अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस हंगरी की अपनी यात्रा समाप्त करने के बाद अब इस सप्ताह के अंत में इस्लामाबाद के लिए रवाना होंगे, जहां वह ईरान के साथ...

मैक्रों ने लेबनान में इजरायल के हमलों की आलोचना की, सभी देशों से शांति बनाए रखने पर दिया जोर

पेरिस । ईरान और अमेरिका के बीच एक महीने से ज्यादा समय तक भीषण संघर्ष चलने के बाद दोनों पक्षों के बीच पाकिस्तान की मध्यस्थता में सीजफायर हुई। सीजफायर के...

ईरान के साथ युद्धविराम पर इजरायल भी सहमत, प्रधानमंत्री बेंजामिन बोले- सीजफायर लेबनान पर लागू नहीं

तेल अवीव । ईरान और अमेरिका के बीच युद्धविराम की घोषणा के बीच इजरायल की लड़ाई लेबनान के मोर्च पर जारी रह सकती है। इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने...

admin

Read Previous

सीरिया में हालात गंभीर, सैंकड़ों नागरिकों की हत्या, अंतरिम राष्ट्रपति की शांति की अपील

Read Next

होली और जुमे की नमाज को लेकर उठे विवाद के बाद रामपुर में बदला गया नमाज का वक्त

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com