गाजा युद्धविराम समझौता : रविवार से हो सकती है बंधकों की रिहाई की शुरुआत, इजरायल ने जताई उम्मीद

यरुशलम : प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के कार्यालय ने शुक्रवार को कहा कि फिलिस्तीनी ग्रुप हमास गाजा संघर्ष विराम समझौते के तहत रविवार को बंधकों को रिहा करेगा। इजरायली मीडिया के मुताबिक प्रधानमंत्री कार्यालय का कहना है कि समझौते पर हस्ताक्षर करने और सरकार की तरफ से इसे मंजूरी मिलने में देरी के बावजूद, योजना के अनुसार रविवार को ही बंधकों की गाजा से रिहाई होगी।

पीएमओ के एक बयान के अनुसार, एक बार जब युद्धविराम समझौते को सुरक्षा कैबिनेट और पूर्ण कैबिनेट दोनों की ओर से मंजूरी मिल जाएगी तो यह प्रभावी हो जाएगा और ‘बंधकों की रिहाई योजनाबद्ध तरीके से संभव सकेगी’ जिसके तहत रविवार को तीन महिला बंधकों को रिहा किया जाएगा।

इजरायली मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो इजराली सरकार की बैठक शुक्रवार को ही सकती है। इससे पहले पीएम नेतन्याहू ने सुरक्षा मंत्रिमंडल की बैठक भी बुलाई है।

इजराल-हमास समझौता 15 महीने के युद्ध के बाद हुआ, जिसने गाजा पट्टी के अधिकांश हिस्से को खत्म कर दिया। 46,000 से अधिक फिलिस्तीनियों की जान गई और लाखों लोगों को विस्थापित होना पड़ा।

तीन-चरणीय समझौते के छह सप्ताह के पहले चरण के तहत, हमास 33 इजरायली बंधकों को रिहा करेगा, जिसमें सभी महिलाएं (सैनिक और नागरिक), बच्चे और 50 वर्ष से अधिक आयु के पुरुष शामिल हैं।

इजरायल पहले चरण के अंत तक इजरायली जेलों में बंद फिलिस्तीनियों को रिहा करेगा।

रिहा किए गए फिलिस्तीनियों की कुल संख्या मुक्त किए गए बंधकों पर निर्भर करेगी। एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक पुरुषों, महिलाओं, बच्चों सहित 990 से 1,650 फिलिस्तीनी रिहा हो सकते हैं।

हमास ने शुक्रवार को एक बयान में कहा कि गाजा युद्धविराम समझौते की शर्तों के संबंध में उत्पन्न बाधाओं को दूर कर लिया गया है। हालांकि गाजा में इजरायली लड़ाकू विमानों ने तेज हमले जारी रखे हैं। नागरिक आपातकालीन सेवा ने शुक्रवार को कहा कि बुधवार को समझौते की घोषणा के बाद से 58 महिलाओं और बच्चों सहित कम से कम 101 लोग मारे गए हैं।

इजरायल ने आखिरी समय में देरी के लिए हमास को दोषी ठहराया, जबकि हमास ने गुरुवार को कहा कि वह इस समझौते के लिए प्रतिबद्ध है, जो रविवार को प्रभावी होने वाला है।

इजराइल का कहना है कि गाजा में अभी भी 98 बंधक हैं। माना जाता है कि उनमें से लगभग आधे जीवित हैं। इनमें इजराइली और गैर-इजरायली दोनों शामिल हैं। कुल बंधकों में से 94 को 7 अक्टूबर, 2023 को इजराइल पर हमास के नेतृत्व वाले हमले में पकड़ा गया था और चार को 2014 से गाजा में रखा गया है।

हमास ने 7 अक्टूबर 2023 को दक्षिणी इजरायल पर हमला किया था जिसमें लगभग 1,200 लोग मारे गए और 251 लोगों को बंधक बनाकर गाजा ले जाया गया था। इसके बाद इजरायल ने फिलिस्तीनी ग्रुप के कब्जे वाले गाजा पट्टी पर सैन्य हमले शुरू कर दिए।

हमास द्वारा संचालित स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, इजरायली हमलों में 46,000 से अधिक फिलिस्तीनियों की मौत हो गई।

—आईएएनएस

अमेरिका और ईरान के बीच समझौते का कनाडाई प्रधानमंत्री ने किया स्वागत, पाकिस्तान को कहा धन्यवाद

नई दिल्‍ली । अमेरिका और ईरान के बीच हुए समझौते का कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी ने स्‍वागत क‍िया। साथ ही उन साझेदारों की तारीफ की, ज‍िन्‍होंने इस समझौते को...

ईरान को अमेरिका पर भरोसा कम! बाघेई ने याद दिलाया इतिहास, बोले- ‘लंबा रास्ता तय करना होगा’

तेहरान । अमेरिका-ईरान शांति समझौता जिनेवा में 19 जून को संपन्न होगा। समझौते का ऐलान अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप कर चुके हैं, मध्यस्थ की भूमिका निभा रहे पाकिस्तान के पीएम शहबाज...

इजरायली हमले की वर्षगांठ पर बाघेई ने याद द‍िलाई ईरान की ताकत, कहा- ‘दुश्मन का सपना हार में बदला’

नई द‍िल्‍ली । ईरान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता इस्माइल बाघेई ने इजरायल की ओर से अमेरिका के समर्थन से ईरान पर किए गए सैन्य हमले की पहली वर्षगांठ पर...

यूक्रेन युद्ध के समर्थकों पर ब्रिटेन की सख्ती, इंग्लिश चैनल में रूसी ऑयल टैंकर को रोका

नई द‍िल्‍ली । यूनाइटेड किंगडम (यूके) के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर ने रूस को एक बड़ा झटका द‍िया। उनके आदेश के बाद सेना ने इंग्लिश चैनल से गुजरने की कोशिश कर...

पीएम मोदी फ्रांस में भारत इनोवेट्स समिट से पहले वैश्विक निवेशकों से मिले

नीस/नई दिल्ली | भारत इनोवेट्स समिट के उद्घाटन से पहले, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को भारत, फ्रांस और कई अन्य देशों के चुनिंदा निवेशकों और वेंचर कैपिटल लीडर्स के...

पहले अंतरिम डील होगी लागू, फिर परमाणु मुद्दे पर करेंगे बात: अब्बास अराघची

तेहरान । ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने स्पष्ट किया है कि अमेरिका के साथ होने वाली संभावित शांति वार्ता कोई अंतिम परमाणु समझौता नहीं होगी। यह पहले एक...

स्पेसएक्स के शेयरों की धमाकेदार शुरुआत, पहले ही दिन 19 प्रतिशत चढ़े; कंपनी का मार्केट कैप रिकॉर्ड 2.2 ट्रिलियन डॉलर पहुंचा

नई दिल्ली । एलन मस्क की कंपनी स्पेसएक्स के आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) ने अमेरिकी शेयर बाजार में शानदार शुरुआत की। कंपनी के शेयरों ने शुरुआती निवेशकों को 31 प्रतिशत...

भारत और पापुआ न्यू गिनी के बीच दूसरी विदेश कार्यालय परामर्श बैठक, द्विपक्षीय सहयोग बढ़ाने पर जोर

नई दिल्ली । भारत और पापुआ न्यू गिनी के बीच दूसरी विदेश कार्यालय परामर्श (एफओसी) बैठक 12 जून 2026 को वर्चुअल माध्यम से आयोजित की गई। दोनों देशों के बीच...

ईडी ने रिलायंस अनिल अंबानी समूह के दो पूर्व अधिकारियों को किया गिरफ्तार, कंपनी ने दी प्रतिक्रिया

मुंबई । अधिकारियों के अनुसार, प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने मनी लॉन्ड्रिंग निवारण अधिनियम (पीएमएलए) के तहत रिलायंस अनिल अंबानी समूह (एडीएजी) के दो पूर्व अधिकारियों को मुंबई में गिरफ्तार किया...

नेट-जीरो लक्ष्य के लिए गैर-जीवाश्म ऊर्जा की हिस्सेदारी 80 प्रतिशत से अधिक होनी चाहिए : नीति आयोग

नई दिल्ली । भारत को अपने नेट-जीरो लक्ष्य को हासिल करने के लिए जीवाश्म ईंधनों पर निर्भरता में बड़ी कमी लानी होगी और अपनी कुल ऊर्जा खपत में गैर-जीवाश्म ऊर्जा...

अमेरिका ने उत्तर कोरिया को चिकित्सा उपकरणों के निर्यात लाइसेंस संबंधी जरुरतों को और कड़ा किया

वाशिंगटन । अमेरिकी वित्त विभाग ने उन चिकित्सा उपकरणों की एक सूची जारी की है, जिनके उत्तर कोरिया को निर्यात के लिए अब "विशिष्ट प्राधिकरण" की आवश्यकता होगी। यह जानकारी...

ईरान के विदेश मंत्री अराघची बोले- अमेरिकी कार्रवाई से अप्रैल का सीजफायर निष्प्रभावी हो गया

तेहरान । ईरान के विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराघची ने गुरुवार को कहा कि ईरान के खिलाफ अमेरिका के नए हमलों ने दोनों पक्षों के बीच अप्रैल में हुए सीजफायर...

admin

Read Previous

राहुल गांधी देर रात एम्स पहुंचे; मरीजों से बात कर उनकी समस्याएं सुनीं, कहा- ‘केंद्र और दिल्ली सरकार दोनों नाकाम’

Read Next

पटना पाइरेट्स ने पीकेएल सीजन 12 के लिए अनूप कुमार को मुख्य कोच नियुक्त किया

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com