33 साल से भगवा खेमे का अभेद्य किला बनी हुई है गोरखपुर सीट’

गोरखपुर: उत्तर प्रदेश की गोरखपुर सदर विधानसभा सीट के इतिहास की बात करें तो यह सीट भगवा खेमे का ऐसा अभेद्य किला है, जिसे पिछले लगातार 33 साल साल से कोई भेद नहीं पाया है। 1989 के चुनाव में इस सीट से कांग्रेस का सूरज डूबा तो अभी तक निकला ही नहीं। इस सीट पर सपा और बसपा की तो बोहनी तक नहीं हुई।

राजनीतिक पंडितों की माने तो 33 वर्षों से लेकर आज तक इस सीट की रणनीति और समीकरण गोरखनाथ मंदिर तय करता है। इन 33 वर्षों में कुल आठ चुनाव हुए जिनमें से सात बार भाजपा और एक बार हिन्दू महासभा (योगी आदित्यनाथ के समर्थन से) के उम्मीदवार ने जीत हासिल की है। वर्ष 2002 में इस सीट से डॉ.राधा मोहन दास अग्रवाल अखिल भारतीय हिन्दू महासभा के बैनर तले जीते थे लेकिन जीतने के बाद वह भाजपा में शामिल हो गए थे। तब से वह आज तक इस सीट पर काबिज हैं।

मुख्यमंत्री योगी गोरखपुर सदर सीट से ही 1998 से 2017 तक सांसद रहे हैं। वह सबसे पहले 1998 में यहां से भाजपा प्रत्याशी के तौर पर लोकसभा चुनाव लड़े थे। उस चुनाव में उन्होंने बहुत ही कम अंतर से जीत दर्ज की थी लेकिन उसके बाद हर चुनाव में उनका जीत का अंतर बढ़ता गया। वे 1999, 2004, 2009 तथा 2014 में सांसद चुने गए।

चुनावी आकड़ों की माने तो इस विधानसभा सीट पर पहला चुनाव 1952 में हुआ था। तब कांग्रेस के इस्तफा हुसैन जीते थे। वह दोबारा 1957 में भी जीते। 1962 में कांग्रेस ने प्रत्याशी बदला। इस्तफा हुसैन की जगह नियामतुल्लाह अंसारी को टिकट दिया। उन्होंने भी जीत दर्ज की। इस तरह इस सीट पर कांग्रेस ने जीत की तिकड़ी बनाई। पर, चौका लगाने की आस धरी की धरी रह गई। इसके बाद से भगवा खेमे ने इसे अपना गढ़ बना लिया। 1967 में जनसंघ से उदय प्रताप दुबे, 1969 रामलाल भाई, 1974 और 77 में अवधेश कुमार श्रीवास्तव ने इस सीट से भगवा झंडा फहराया। 1980 और 1985 में पूर्व प्रधानमंत्री लालबहादुर शास्त्री के बेटे सुनील शास्त्री ने इस सीट का कांग्रेस से प्रतिनिधित्व किया। वह प्रदेश सरकार में मंत्री भी रहे। इसके बाद कांग्रेस के हाथ से यह सीट फिसल गई। यहां भगवा रंग फिर छा गया।

भाजपा के शिवप्रताप शुक्ल ने पहली बार इस सीट पर जीत हासिल की। 1989 से 1996 तक उन्होंने लगातार चार बार भाजपा की ओर से जीत दर्ज की। वह भी प्रदेश की दो सरकारों में मंत्री रहे। वर्ष 2002 से इस सीट पर डॉ. राधामोहन दास अग्रवाल विधायक हैं। शुरूआत उन्होंने हिंदू महासभा से की थी। शिवप्रताप के खिलाफ उनको लड़ाने और जिताने वाले भाजपा के ही लोग थे। लिहाजा मूल रूप से वह भाजपा के ही थे और पहले चुनाव के बाद उन्होंने बाकी चुनाव भाजपा से ही लड़कर जीत दर्ज की। फिलहाल उनका टिकट कट गया है। सपा के मुखिया अखिलेश यादव उनको टिकट देने का खुला ऑफर दे चुके हैं।

उधर भीम आर्मी के संस्थापक चंद्रशेखर रावण भी यहां से चुनाव लड़ रहे जबकि किसी भी दूसरे की उम्मीदवारी से बेपरवाह भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष धर्मेंन्द्र सिंह उत्साह से लबरेज हैं। उनका कहना है यहाँ महाराज जी (पूर्वांचल में प्यार से योगी को लोग यही कहते हैं) नहीं, जनता चुनाव लड़ रही है। इसे वह अपना चुनाव मान चुकी है। महाराज की सिर्फ वोट देने आना है।

गोरखपुर की राजनीति में दशकों से नजर रखने वाले वरिष्ठ राजनीतिक जानकार आमोदकांत मिश्रा कहते हैं कि योगी के गोरखपुर से विधानसभा चुनाव लड़ाने के पीछे भाजपा की रणनीति गोरखपुर-बस्ती मंडल में 2017 का प्रदर्शन दोहराने की है। इन दोनों मंडलों में 41 सीटें हैं जिनमें से 35 पर 2017 में भाजपा ने जीत हासिल की थी। दो सीटें भाजपा के सहयोगी दलों को मिली थीं। उन्होंने बताया कि उत्तर भारत की मशहूर धार्मिक पीठों में शुमार और नाथ पंथ का हेडक्वार्टर मानी जाने वाली इस पीठ के मौजूदा पीठाधीश्वर योगी ही हैं। पीठ के पीठाधीश्वर का चुनाव लड़ना और पीठ के प्रति करोड़ों लोंगों की आस्था भी इस सीट की सुर्खियों की वजह है।

–आईएएनएस

अमेरिका और ईरान के बीच समझौते का कनाडाई प्रधानमंत्री ने किया स्वागत, पाकिस्तान को कहा धन्यवाद

नई दिल्‍ली । अमेरिका और ईरान के बीच हुए समझौते का कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी ने स्‍वागत क‍िया। साथ ही उन साझेदारों की तारीफ की, ज‍िन्‍होंने इस समझौते को...

ईरान को अमेरिका पर भरोसा कम! बाघेई ने याद दिलाया इतिहास, बोले- ‘लंबा रास्ता तय करना होगा’

तेहरान । अमेरिका-ईरान शांति समझौता जिनेवा में 19 जून को संपन्न होगा। समझौते का ऐलान अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप कर चुके हैं, मध्यस्थ की भूमिका निभा रहे पाकिस्तान के पीएम शहबाज...

इजरायली हमले की वर्षगांठ पर बाघेई ने याद द‍िलाई ईरान की ताकत, कहा- ‘दुश्मन का सपना हार में बदला’

नई द‍िल्‍ली । ईरान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता इस्माइल बाघेई ने इजरायल की ओर से अमेरिका के समर्थन से ईरान पर किए गए सैन्य हमले की पहली वर्षगांठ पर...

यूक्रेन युद्ध के समर्थकों पर ब्रिटेन की सख्ती, इंग्लिश चैनल में रूसी ऑयल टैंकर को रोका

नई द‍िल्‍ली । यूनाइटेड किंगडम (यूके) के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर ने रूस को एक बड़ा झटका द‍िया। उनके आदेश के बाद सेना ने इंग्लिश चैनल से गुजरने की कोशिश कर...

पीएम मोदी फ्रांस में भारत इनोवेट्स समिट से पहले वैश्विक निवेशकों से मिले

नीस/नई दिल्ली | भारत इनोवेट्स समिट के उद्घाटन से पहले, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को भारत, फ्रांस और कई अन्य देशों के चुनिंदा निवेशकों और वेंचर कैपिटल लीडर्स के...

पहले अंतरिम डील होगी लागू, फिर परमाणु मुद्दे पर करेंगे बात: अब्बास अराघची

तेहरान । ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने स्पष्ट किया है कि अमेरिका के साथ होने वाली संभावित शांति वार्ता कोई अंतिम परमाणु समझौता नहीं होगी। यह पहले एक...

स्पेसएक्स के शेयरों की धमाकेदार शुरुआत, पहले ही दिन 19 प्रतिशत चढ़े; कंपनी का मार्केट कैप रिकॉर्ड 2.2 ट्रिलियन डॉलर पहुंचा

नई दिल्ली । एलन मस्क की कंपनी स्पेसएक्स के आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) ने अमेरिकी शेयर बाजार में शानदार शुरुआत की। कंपनी के शेयरों ने शुरुआती निवेशकों को 31 प्रतिशत...

भारत और पापुआ न्यू गिनी के बीच दूसरी विदेश कार्यालय परामर्श बैठक, द्विपक्षीय सहयोग बढ़ाने पर जोर

नई दिल्ली । भारत और पापुआ न्यू गिनी के बीच दूसरी विदेश कार्यालय परामर्श (एफओसी) बैठक 12 जून 2026 को वर्चुअल माध्यम से आयोजित की गई। दोनों देशों के बीच...

ईडी ने रिलायंस अनिल अंबानी समूह के दो पूर्व अधिकारियों को किया गिरफ्तार, कंपनी ने दी प्रतिक्रिया

मुंबई । अधिकारियों के अनुसार, प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने मनी लॉन्ड्रिंग निवारण अधिनियम (पीएमएलए) के तहत रिलायंस अनिल अंबानी समूह (एडीएजी) के दो पूर्व अधिकारियों को मुंबई में गिरफ्तार किया...

नेट-जीरो लक्ष्य के लिए गैर-जीवाश्म ऊर्जा की हिस्सेदारी 80 प्रतिशत से अधिक होनी चाहिए : नीति आयोग

नई दिल्ली । भारत को अपने नेट-जीरो लक्ष्य को हासिल करने के लिए जीवाश्म ईंधनों पर निर्भरता में बड़ी कमी लानी होगी और अपनी कुल ऊर्जा खपत में गैर-जीवाश्म ऊर्जा...

अमेरिका ने उत्तर कोरिया को चिकित्सा उपकरणों के निर्यात लाइसेंस संबंधी जरुरतों को और कड़ा किया

वाशिंगटन । अमेरिकी वित्त विभाग ने उन चिकित्सा उपकरणों की एक सूची जारी की है, जिनके उत्तर कोरिया को निर्यात के लिए अब "विशिष्ट प्राधिकरण" की आवश्यकता होगी। यह जानकारी...

ईरान के विदेश मंत्री अराघची बोले- अमेरिकी कार्रवाई से अप्रैल का सीजफायर निष्प्रभावी हो गया

तेहरान । ईरान के विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराघची ने गुरुवार को कहा कि ईरान के खिलाफ अमेरिका के नए हमलों ने दोनों पक्षों के बीच अप्रैल में हुए सीजफायर...

editors

Read Previous

भाजपा का अखिलेश पर निशाना, कहा- जिसे जिन्ना से प्यार, वह कैसे करे पाकिस्तान से इंकार

Read Next

दिल्ली के व्यक्ति की 4.5 करोड़ रुपये की क्रिप्टोकरेंसी को धोखाधड़ी से फिलिस्तीन के हमास विंग में स्थानांतरित किया गया

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com