पूर्वोत्तर भारत, बिहार और उत्तराखंड में अगले पांच दिनों के दौरान भारी बारिश का अनुमान : आईएमडी

नई दिल्ली : भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने मंगलवार को बताया कि अगले पांच दिनों के दौरान पूर्वोत्तर भारत, बिहार और उत्तराखंड में भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है। जबकि, शेष भागों में हल्की बारिश की गतिविधि होने की उम्मीद है।

आईएमडी ने अपने बुलेटिन में बताया कि उत्तर पश्चिम भारत में मौसम का पूर्वानुमान हल्की से मध्यम, छिटपुट से लेकर काफी व्यापक वर्षा की आशंका का संकेत देता है। यह पैटर्न मंगलवार से शनिवार तक जारी रहने की उम्मीद है। इस अवधि के दौरान उत्तराखंड के क्षेत्र में भारी बारिश की संभावना अधिक है।

पूर्वी उत्तर प्रदेश के क्षेत्रों में भी बुधवार और शनिवार को इन स्थितियों का अनुमान है। बुधवार को पश्चिमी उत्तर प्रदेश के लिए भी ऐसा ही पूर्वानुमान है। विशेष रूप से उत्तराखंड के क्षेत्र में बुधवार और गुरुवार को बहुत भारी वर्षा देखी जा सकती हैं। इसके विपरीत उत्तर पश्चिम भारत के अन्य हिस्से में आगामी सप्ताह में अपेक्षाकृत कम वर्षा की उम्मीद है। पूर्वी भारत में हल्की से मध्यम, काफी व्यापक से व्यापक वर्षा का पूर्वानुमान है।

आईएमडी के मुताबिक मौसम का ऐसा मिजाज गुरुवार तक रहने का अनुमान है। इस समय सीमा में बिहार जैसे क्षेत्रों में भारी वर्षा देखने को मिल सकती है। मंगलवार और बुधवार को अलग-अलग स्थानों पर बहुत भारी वर्षा होने की संभावना है।

उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में भी बुधवार, शुक्रवार और शनिवार को इसी तरह का मौसम रहने का पूर्वानुमान है। पूर्वोत्तर भारत में अपेक्षित मौसम पैटर्न हल्की से मध्यम, काफी व्यापक से व्यापक वर्षा की है।

आईएमडी ने कहा कि अगले पांच दिनों में अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा जैसे क्षेत्रों में भारी बारिश की संभावना है। मध्य, पश्चिम और दक्षिण भारत में आगामी सप्ताह में वर्षा गतिविधि का स्तर कम होने का अनुमान है। पूर्वानुमान से पता चलता है कि इन क्षेत्रों में अगले सात दिनों में न्यूनतम वर्षा होगी।

आईएएनएस

अमेरिका और ईरान के बीच समझौते का कनाडाई प्रधानमंत्री ने किया स्वागत, पाकिस्तान को कहा धन्यवाद

नई दिल्‍ली । अमेरिका और ईरान के बीच हुए समझौते का कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी ने स्‍वागत क‍िया। साथ ही उन साझेदारों की तारीफ की, ज‍िन्‍होंने इस समझौते को...

ईरान को अमेरिका पर भरोसा कम! बाघेई ने याद दिलाया इतिहास, बोले- ‘लंबा रास्ता तय करना होगा’

तेहरान । अमेरिका-ईरान शांति समझौता जिनेवा में 19 जून को संपन्न होगा। समझौते का ऐलान अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप कर चुके हैं, मध्यस्थ की भूमिका निभा रहे पाकिस्तान के पीएम शहबाज...

इजरायली हमले की वर्षगांठ पर बाघेई ने याद द‍िलाई ईरान की ताकत, कहा- ‘दुश्मन का सपना हार में बदला’

नई द‍िल्‍ली । ईरान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता इस्माइल बाघेई ने इजरायल की ओर से अमेरिका के समर्थन से ईरान पर किए गए सैन्य हमले की पहली वर्षगांठ पर...

यूक्रेन युद्ध के समर्थकों पर ब्रिटेन की सख्ती, इंग्लिश चैनल में रूसी ऑयल टैंकर को रोका

नई द‍िल्‍ली । यूनाइटेड किंगडम (यूके) के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर ने रूस को एक बड़ा झटका द‍िया। उनके आदेश के बाद सेना ने इंग्लिश चैनल से गुजरने की कोशिश कर...

पीएम मोदी फ्रांस में भारत इनोवेट्स समिट से पहले वैश्विक निवेशकों से मिले

नीस/नई दिल्ली | भारत इनोवेट्स समिट के उद्घाटन से पहले, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को भारत, फ्रांस और कई अन्य देशों के चुनिंदा निवेशकों और वेंचर कैपिटल लीडर्स के...

पहले अंतरिम डील होगी लागू, फिर परमाणु मुद्दे पर करेंगे बात: अब्बास अराघची

तेहरान । ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने स्पष्ट किया है कि अमेरिका के साथ होने वाली संभावित शांति वार्ता कोई अंतिम परमाणु समझौता नहीं होगी। यह पहले एक...

स्पेसएक्स के शेयरों की धमाकेदार शुरुआत, पहले ही दिन 19 प्रतिशत चढ़े; कंपनी का मार्केट कैप रिकॉर्ड 2.2 ट्रिलियन डॉलर पहुंचा

नई दिल्ली । एलन मस्क की कंपनी स्पेसएक्स के आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) ने अमेरिकी शेयर बाजार में शानदार शुरुआत की। कंपनी के शेयरों ने शुरुआती निवेशकों को 31 प्रतिशत...

भारत और पापुआ न्यू गिनी के बीच दूसरी विदेश कार्यालय परामर्श बैठक, द्विपक्षीय सहयोग बढ़ाने पर जोर

नई दिल्ली । भारत और पापुआ न्यू गिनी के बीच दूसरी विदेश कार्यालय परामर्श (एफओसी) बैठक 12 जून 2026 को वर्चुअल माध्यम से आयोजित की गई। दोनों देशों के बीच...

ईडी ने रिलायंस अनिल अंबानी समूह के दो पूर्व अधिकारियों को किया गिरफ्तार, कंपनी ने दी प्रतिक्रिया

मुंबई । अधिकारियों के अनुसार, प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने मनी लॉन्ड्रिंग निवारण अधिनियम (पीएमएलए) के तहत रिलायंस अनिल अंबानी समूह (एडीएजी) के दो पूर्व अधिकारियों को मुंबई में गिरफ्तार किया...

नेट-जीरो लक्ष्य के लिए गैर-जीवाश्म ऊर्जा की हिस्सेदारी 80 प्रतिशत से अधिक होनी चाहिए : नीति आयोग

नई दिल्ली । भारत को अपने नेट-जीरो लक्ष्य को हासिल करने के लिए जीवाश्म ईंधनों पर निर्भरता में बड़ी कमी लानी होगी और अपनी कुल ऊर्जा खपत में गैर-जीवाश्म ऊर्जा...

अमेरिका ने उत्तर कोरिया को चिकित्सा उपकरणों के निर्यात लाइसेंस संबंधी जरुरतों को और कड़ा किया

वाशिंगटन । अमेरिकी वित्त विभाग ने उन चिकित्सा उपकरणों की एक सूची जारी की है, जिनके उत्तर कोरिया को निर्यात के लिए अब "विशिष्ट प्राधिकरण" की आवश्यकता होगी। यह जानकारी...

ईरान के विदेश मंत्री अराघची बोले- अमेरिकी कार्रवाई से अप्रैल का सीजफायर निष्प्रभावी हो गया

तेहरान । ईरान के विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराघची ने गुरुवार को कहा कि ईरान के खिलाफ अमेरिका के नए हमलों ने दोनों पक्षों के बीच अप्रैल में हुए सीजफायर...

admin

Read Previous

‘पुष्पा 2’ से फहाद फासिल का लुक जारी

Read Next

अविश्वास प्रस्ताव पर बोलने के लिए किस दल को मिला कितना समय

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com