डीयू : यूजीसी की नई गाइडलाइंस से एडहॉक टीचर्स परेशान, 1 पोस्ट पर 30 अभ्यार्थी

नई दिल्ली, 17 जनवरी, (आईएएनएस)| दिल्ली विश्वविद्यालय से संबद्ध विभागों व कॉलेजों में शिक्षकों की स्थायी नियुक्ति की प्रक्रिया शुरू करने के लिए विश्ववविद्यालय प्रशासन की ओर से कॉलेज प्रिंसिपलों को अभ्यर्थियों की स्क्रीनिंग व शॉर्टलिस्टिंग संबंधी गाइडलाइंस भेजी गई है। इसको लेकर एडहॉक शिक्षक परेशान हैं। उनका कहना है कि नई गाइडलाइन्स के प्रावधान ऐसे हैं] जिससे कई शिक्षकों को इंटरव्यू के लिए कॉल नहीं आएगा। दिल्ली विश्वविद्यालय में गाइडलाइंस का पालन करते हुए आवेदन पत्रों की जांच चल रही है। बता दें कि पिछले दिनों विभिन्न विभागों में सहायक प्रोफेसरों की नियुक्ति संबंधी विज्ञापन निकाला गया था। आजकल विभागों में शिक्षकों के आवेदन पत्रों की स्क्रीनिंग का कार्य जोरों पर है।

स्क्रीनिंग के तहत विश्वविद्यालय के नियमानुसार विभागों की नियुक्ति में उन्हीं अभ्यर्थियों को इंटरव्यू में बुलाया जाएगा, जिनका एपीआई स्कोर सामान्य वर्गो व ओबीसी के लिए- 65 है, एससी, एसटी के लिए 60 एपीआई स्कोर होगा। जिन शिक्षकों की पीएचडी हो चुकी है, उनका एपीआई स्कोर अधिक होगा और बिना पीएचडी किए शिक्षक इस दौड़ में पीछे छूट जाएंगे।

विभाग के कई प्रोफेसरों ने बताया है कि उनके यहां एमए, एमकॉम, एलएलएम, एमएड नेट जेआरएफ के आधार पर बहुत से एडहॉक टीचर्स लंबे समय से लगे हुए हैं । लेकिन पीएचडी न होने के कारण इन शिक्षकों का एपीआई स्कोर कम है।

ऐसी स्थिति में यदि स्थायी नियुक्ति की प्रक्रिया के अंतर्गत एससी/एसटी-60 और सामान्य व ओबीसी के अभ्यर्थियों को 65 एपीआई स्कोर पर बुलाया जाएगा तो वे इंटरव्यू प्रॉसेस से बाहर हो जाएंगे। जबकि पिछले दिनों शिक्षा मंत्रालय ने कहा था कि शिक्षकों की नियुक्तियों में पीएचडी की अनिवार्यता नहीं है। यदि पीएचडी की अनिवार्यता नहीं है तो जो एडहॉक टीचर्स वर्षो से लगे हुए हैं और जो एमए, एमकॉम नेट, जेआरएफ के आधार पर विभागों में असिस्टेंट प्रोफेसर लगे हुए हैं, उन सभी को इंटरव्यू में बुलाने की मांग फोरम ऑफ एकेडेमिक्स फॉर सोशल जस्टिस ने दिल्ली यूनिवर्सिटी के वाइस चांसलर से की है।

फोरम के चेयरमैन डॉ. हंसराज सुमन का कहना है कि उन्हें बहुत से कॉलेजों के एडहॉक टीचर्स ने बताया है कि विश्वविद्यालय द्वारा भेजी गई गाइडलाइंस के अनुसार, 10 से 20 फीसदी वे एडहॉक टीचर्स जो पिछले कई वर्षों से कॉलेजों में पढ़ा रहे हैं और जो एमए, एमकॉम, एमएससी, नेट, जेआरएफ करके लगे हुए हैं, वे सिस्टम से बाहर हो जाएंगे। इसको लेकर एडहॉक शिक्षक परेशान हैं। उनका कहना है कि इस गाइडलाइंस के अनुसार बिना पीएचडी एससी एसटी, ओबीसी व विक्लांग अभ्यर्थियों को इंटरव्यू के लिए कॉल नहीं आएगा, जबकि यूजीसी शिक्षा मंत्रालय ने सहायक प्रोफेसर की नियुक्ति में पीएचडी से छूट मिली है फोरम ने सभी एलिजिबल केंडिडेटस को इंटरव्यू में बुलाने की मांग की है।

फोरम के चेयरमैन डॉ. हंसराज सुमन ने बताया कि दिल्ली विश्वविद्यालय के विभागों के लगभग 850 पदों पर व कॉलेजों में 5000 से अधिक स्थायी नियुक्ति की प्रक्रिया शुरू करने के लिए डीयू के विभिन्न विभागों और संबद्ध कॉलेजों में सहायक प्रोफेसर के पदों को भरने के लिए स्क्रीनिंग का कार्य जोर शोर से चल रहा है। उन्होंने बताया है कि यह स्क्रीनिंग सभी पुराने विज्ञापनों के आधार पर निकाली गई थी।

–आईएएनएस

डोनाल्ड ट्रंप ने 1.5 ट्रिलियन डॉलर का रक्षा बजट प्रस्ताव रखा

वाशिंगटन । अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने वित्त वर्ष 2027 के लिए रिकॉर्ड 1.5 ट्रिलियन डॉलर के रक्षा बजट का प्रस्ताव रखा है, जो 44 प्रतिशत की वृद्धि है। इससे...

नाटो प्रमुख मार्क रुट्टे अगले सप्ताह वाशिंगटन में डोनाल्ड ट्रंप से करेंगे मुलाकात

वाशिंगटन । उत्तरी अटलांटिक संधि संगठन (नाटो) के महासचिव मार्क रुट्टे 8 से 12 अप्रैल तक वाशिंगटन डीसी की यात्रा पर रहेंगे, जहां वे अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और अन्य...

उत्तरी अफगानिस्तान में 5.9 तीव्रता के भूकंप से आठ लोगों की मौत

काबुल । अफगानिस्तान में 5.9 तीव्रता के भूकंप के झटके महसूस हुए। अफगानिस्तान नेशनल डिजास्टर मैनेजमेंट अथॉरिटी के प्रवक्ता मोहम्मद यूसुफ हम्माद ने बताया कि उत्तरी अफगानिस्तान में आए इस...

मिडिल ईस्ट संघर्ष की वजह से कंबोडिया में डीजल की कीमत दोगुनी से ज्यादा हुई: सरकार

नोम पेन्ह । मिडिल ईस्ट में जारी संघर्ष की वजह से तेल संकट की गहरी समस्या देखने को मिल रही है। तेल संकट की वजह से इसकी कीमतों में भी...

ईरानी संघर्ष में मध्यस्थ बन रहे पाकिस्तान की बढ़ी मुसीबत, यूएई ने वापस मांगा 3.5 अरब डॉलर का कर्ज

इस्लामाबाद । ईरान और अमेरिका के बीच संघर्ष खत्म करने के लिए पाकिस्तान ने मध्यस्थता करने की कोशिश की। हालांकि आर्थिक मोर्चे पर खुद तंगहाली से जूझ रहे पाकिस्तान को...

पश्चिम एशिया तनाव के चलते कच्चे तेल की कीमतें कई वर्षों के उच्चतम स्तर पर, ब्रेंट क्रूड में 8 प्रतिशत की वृद्धि

नई दिल्ली । वैश्विक कच्चे तेल की कीमतों में शुक्रवार को तेज उछाल देखा गया। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा ईरान पर अगले 2-3 हफ्तों में संभावित सैन्य हमले की...

अमेरिकी सीनेटरों ने चीन की चिप टूल एक्सेस पर रोक के लिए पेश किया एमएटीसीएच एक्ट

वाशिंगटन । अमेरिका ने चीन और अन्य प्रतिद्वंद्वियों को महत्वपूर्ण चिप निर्माण तकनीक तक पहुंचने से रोकने के उद्देश्य से बड़ा कदम उठाया है। कांग्रेस में अमेरिकी सीनेटरों ने उन्नत...

अफगानिस्तान-ताजिकिस्तान सीमा क्षेत्र था भूकंप का केंद्र, भारत समेत 4 देशों की धरती डोली

नई दिल्ली । देश के कई हिस्सों में शुक्रवार रात भूकंप के झटके महसूस किए गए। दिल्ली-एनसीआर, जम्मू-कश्मीर में भी झटके महसूस किए गए हैं। भूकंप का केंद्र अफगानिस्तान-ताजिकिस्तान सीमा...

भारत समेत नए ट्रेड डील ने अमेरिका के घाटे को कम करने में मदद की : व्हाइट हाउस

वाशिंगटन । अमेरिका के व्हाइट हाउस ने दावा किया है कि भारत सहित कई देशों के साथ हुए नए व्यापार समझौतों ने अमेरिकी व्यापार घाटे को कम करने में अहम...

रूस के पहले डिप्टी पीएम डेनिस मंटुरोव का दो दिवसीय भारत दौरा, पश्चिम एशिया समेत अन्य मुद्दों पर की चर्चा

नई दिल्ली । रूस के पहले उपप्रधानमंत्री डेनिस मंटुरोव दो दिवसीय दौरे पर भारत पहुंचे हुए हैं। डिप्टी पीएम मंटुरोव का ये दौरा 2 और 3 अप्रैल 2026 तक है,...

ट्रंप ने स्टील, एल्युमीनियम और तांबे पर लगाया 50 प्रतिशत टैरिफ

वाशिंगटन । अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बड़ा आदेश जारी किया है, जिसके तहत स्टील, एल्युमिनियम और कॉपर के आयात पर भारी टैक्स (टैरिफ) लगाया गया है। सरकार...

अमेरिका ने पेटेंट वाली दवाओं पर लगाया 100 प्रतिशत टैरिफ

वॉशिंगटन । संयुक्त राज्य अमेरिका आयातित पेटेंट दवाओं पर 100 प्रतिशत तक शुल्क लगाएगा। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इसके पीछे राष्ट्रीय सुरक्षा जोखिमों और विदेशी आपूर्ति शृंखलाओं पर भारी निर्भरता...

editors

Read Previous

अश्विन के खराब प्रदर्शन को लेकर सोशल मीडिया पर हुई आलोचना

Read Next

यूपी: काशी विश्वनाथ मंदिर ने टिकट बिक्री रोकी

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com