नशे और हथियारों की तस्करी रोकने केंद्र सरकार सीमावर्ती क्षेत्र में ड्रोन रोकथाम तकनीक लगाए-तिवाड़ी

चंडीगढ़/अमृतसर, 21 अगस्त:लोक सभा सदस्य, ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता और पूर्व केंद्रीय मंत्री श्री मनीष तिवाड़ी ने अमृतसर में प्रैस वार्ता करते हुए पंजाब में सरहद पार से लगातार हो रहे नशे और हथियारों की सप्लाई पर चिंता प्रकट करते हुए केंद्र सरकार से माँग की कि पंजाब की सरहद से ड्रोन के ज़रिये होने वाली इस तस्करी को रोकने के लिए ड्रोन रोकने वाली तकनीक लगाई जाए। उन्होंने बताया कि मैं इस बाबत अपने स्तर पर केंद्रीय गृह मंत्री को पत्र भी लिख चुका हूँ।

अफगानिस्तान में पैदा हुए हलात संबंधी चिंता ज़ाहिर करते हुए श्री तिवाड़ी ने कहा कि तालिबान की वापसी से हमारे पड़ोसी देश पाकिस्तान में बैठीं अलगाववादी ताकतों को बड़ा बल मिला है और इसका हमारे सरहदी राज्यों ख़ासकर पंजाब और जम्मू-कश्मीर को बड़ा नुकसान हो सकता है।

श्री तिवाड़ी ने कहा कि आई.एस.आई. लगातार भारत में अमन-शांति भंग करने की कोशिश कर रही है और पिछले दो सालों से ड्रोन के द्वारा नशे और हथियार आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि भले ही हमारी सुरक्षाबलों ने बड़ी मात्रा में इनकी बरामदगी की है, परन्तु अंदेशा है कि कई ड्रोन अपने लक्ष्य को पाने में सफल रहे हों।

श्री तिवाड़ी ने मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिन्दर सिंह की प्रशंसा करते हुए कहा कि पंजाब की मौजूदा सरकार ने केंद्र के नकारात्मक रवैया और कोरोना संकट के बावजूद जहाँ पंजाब को आर्थिक तौर पर मज़बूत बनाए रखा, वहीं पंजाब को इस प्राकृतिक आपदा के दौरान संभाला। उन्होंने कहा कि केंद्र ने आर.डी.एफ. और जी.एस.टी. का पैसा रोक कर अपनी पूरी ताकत पंजाब को दबाने में लगाई, परन्तु मुख्यमंत्री के नेतृत्व स्वरूप केंद्र की रुकावटों का कोई प्रभाव पंजाब पर नहीं पड़ा। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री संजीदा और अनुभवी हैं और पंजाब को आने वाले चुनावों में ऐसी लीडरशिप की ज़रूरत है, जो पंजाब के मुद्दों की बात करते समय अपनी निजी राजनीति को भी दाव पर लगाने से गुरेज़ न करे। श्री तिवाड़ी ने कहा कि कैप्टन अमरिन्दर सिंह में यह सभी खूबियाँ हैं।

गन्ना किसानों द्वारा किए जा रहे आंदोलन संबंधी बोलते हुए श्री तिवाड़ी ने स्पष्ट किया कि केंद्र सरकार ने कभी भी गन्ने पर न्युनतम समर्थन मूल्य नहीं दिया, राज्य सरकारें जो मूल्य गन्ने का जारी करती हैं, वह सिफऱ् मिलों को सलाह तक सीमित हो कर रह जाता है। इसलिए ज़रूरी है कि केंद्र जैसे बाकी 22 फसलों का न्युनतम समर्थन मूल्य तय करता है, उसी तरह गन्ने का भी मूल्य तय किया जाए।

उन्होंने कहा कि हम किसानों के साथ हैं और काले कृषि कानूनों के विरुद्ध भी हमारे संसद सदस्यों ने संकल्प पेश किए हैं, जोकि संसद का काम न चलने के कारण विचारे नहीं जा सके। उन्होंने लोक सभा के स्पीकर से माँग की कि वह विशेष सदन बुलाकर इन संकल्पों पर चर्चा करवाएं। उन्होंने कहा कि जब हमारे पड़ोसी दिल्ली में बड़े-बड़े धनी और रसूखदार लोग ऑक्सीजन के बिना अस्पतालों की पार्किंग में कोरोना के कारण मर रहे थे, उस समय भी पंजाब कैप्टन अमरिन्दर सिंह के नेतृत्व अधीन अपने निवासियों के साथ-साथ बाहर से आए मरीज़ों का इलाज करता रहा है।

उन्होंने केंद्र की कोरोना वैक्सीन के वितरण को असफल करार देते हुए कहा कि विरोधी पार्टियों की सरकारों वाले राज्यों को कोरोना की वैक्सीन पूरी मात्रा में नहीं मिल रही, जबकि भाजपा शासित राज्यों में रोज़ाना पूरी मात्रा में कोरोना वैक्सीन आ रही है। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार द्वारा चयन मनोरथ पत्र में किए गए लगभग सभी वादे पूरे किए हैं और जो एक-दो बाकी हैं, वह भी पूरे किए जाएंगे। उन्होंने आशा अभिव्यक्त की कि आने वाले समय में सरकार और पार्टी एकसाथ मिलकर काम करेंगे और पंजाब में फिर कांग्रेस की सरकार बनेगी।

बरगाड़ी मुद्दे संबंधी पूछे जाने पर श्री तिवाड़ी ने कहा कि जो जांच अकाली-भाजपा सरकार ने सी.बी.आई. को सौंपी थी और उन्होंने पाँच साल जांच के बाद केस बंद करने की सिफ़ारिश की थी, को कैप्टन अमरिन्दर सिंह ने फिर खोला और चार्जशीट जारी की। इसी तरह पुलिस गोलीबारी के बारे में हुई पड़ताल एक अधिकारी की गलती के कारण भले ही पटरी से उतर गई थी, परन्तु इसको नई जांच टीम के हवाले किया गया है, जोकि अपनी कार्यवाही कर रहे हैं और जल्द ही इन्साफ मिलेगा।

इस मौके पर विधायक श्री सुनील दत्ती, चेयरमैन पंजाब बड़े उद्योग विकास बोर्ड श्री पवन दीवान, चेयरमैन श्री जुगल किशोर, चेयरमैन श्री राजकंवलप्रीत सिंह लक्की, कांग्रेस नेता श्री संजय कुमार और अन्य नेता उपस्थित थे।

इससे पहले श्री तिवाड़ी श्री दरबार साहिब और श्री दुरग्याना मंदिर में नतमस्तक हुए। वह इस दौरे के दौरान भारत के विभाजन पर बने संग्रहालय में भी गए और करीब एक घंटा बहुत गहराई से इस दर्द भरी दास्तान को पढ़ा।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सऊदी क्राउन प्रिंस से की फोन पर बात

नई दिल्ली । पश्चिम एशिया संकट के बीच भारत ने खाड़ी देशों और मध्य पूर्व एशिया के सहयोगियों से संवाद कायम रखने का सिलसिला जारी रखा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी...

यूएस एंबेसी ने पीएम मोदी के लिए ट्रंप के बयान को दोहराया, प्रधानमंत्री को ‘काम पूरा करने वाला लीडर’ बताया

नई दिल्ली । भारत में अमेरिकी दूतावास ने शुक्रवार को अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के उस बयान का जिक्र किया, जिसमें उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सराहना करते हुए उन्हें...

पीएम बनते ही बालेंद्र शाह के एक्स अकाउंट का बदला बायो, प्रधानमंत्री बनने से पहले रिलीज किया गाना

काठमांडू । राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी (आरएसपी) के नेता बालेंद्र शाह ने शुक्रवार को नेपाल के प्रधानमंत्री पद की शपथ ली। महज 35 साल की उम्र में पीएम बनने वाले बालेंद्र...

मिडटर्म चुनाव में ‘ऐतिहासिक जीत’ का दावा, ट्रंप ने डेमोक्रेट्स पर साधा निशाना

वाशिंगटन । अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने आगामी मिडटर्म चुनावों को लेकर बड़ा दावा करते हुए रिपब्लिकन पार्टी की ऐतिहासिक जीत का भरोसा जताया। साथ ही उन्होंने डेमोक्रेट्स पर तीखा...

बदलते वैश्विक हालात में अमेरिका की मुश्किलें बढ़ीं, चीन-रूस बने बड़ी चुनौती

वॉशिंगटन । वैश्विक हालात में तेजी से बदलाव के बीच अमेरिका अब एक साथ दो परमाणु खतरों—चीन और रूस का सामना कर रहा है। यह बात शस्त्र नियंत्रण और अंतरराष्ट्रीय...

इजरायल का दावा ‘एयर स्ट्राइक में ईरानी नेवी कमांडर तंगसीरी की मौत’

तेल अवीव । इजरायल ने दावा किया है कि उसने ईरान के इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (आईआरजीसी) के नेवी कमांडर अलीरेजा तंगसीरी को मार गिराया है। इजरायली मीडिया ने इसकी...

ब्लैक सी में रूस से तेल ला रहे तुर्की के जहाज पर हमला, क्रू मेंबर सुरक्षित

इस्तांबुल । काला सागर (ब्लैक सी) में तुर्की के क्रूड ऑयल टैंकर 'अल्टुरा' पर गुरुवार सुबह ड्रोन हमला हुआ। स्थानीय मीडिया के अनुसार, इसमें कोई हताहत नहीं हुआ लेकिन जहाज...

अबू धाबी में गिरा मिसाइल का मलबा, दो की मौत और तीन घायल

अबू धाबी । संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) की राजधानी अबू धाबी में मिसाइल का मलबा गिरने से दो लोगों की मौत हो गई जबकि तीन घायल हो गए। गुरुवार को...

बांग्लादेश: राष्ट्रपति शहाबुद्दीन और प्रधानमंत्री रहमान ने स्वतंत्रता दिवस पर 1971 के शहीदों को दी श्रद्धांजलि

ढाका । बांग्लादेश के राष्ट्रपति मोहम्मद शहाबुद्दीन और प्रधानमंत्री तारिक रहमान ने गुरुवार को देश के 56वें ​​स्वतंत्रता और राष्ट्रीय दिवस के मौके पर राष्ट्रीय स्मारक पर फूल चढ़ाकर 'मुक्ति...

अपनी राजनीति में भारत को घसीट रहा रूस, छह नागरिकों की गिरफ्तारी में यूक्रेन ने रूस पर लगाया आरोप

नई दिल्ली । भारत में हाल ही में यूक्रेन के छह और एक अमेरिकी नागरिक को हिरासत में लिया गया। इस पर रूस के विदेश मंत्रालय की ओर से प्रतिक्रिया...

ईरानी फिल्ममेकर कियारोस्तामी के घर पर बमबारी, विदेश मंत्रालय का सवाल- क्या वो भी था खतरा?

तेहरान । ईरान के मशहूर और कई पुरस्कारों के विजेता रहे दिवंगत फिल्ममेकर अब्बास कियारोस्तामी का घर अमेरिका-इजरायल की बमबारी में क्षतिग्रस्त हो गया। उनके बेटे अहमद कियारोस्तामी ने मंगलवार...

यूएई को हथियारों और सैनिकों से ज्यादा समर्थन को लेकर स्पष्टता की जरूरत है : राष्ट्रपति के सलाहकार

नई दिल्ली । मिडिल ईस्ट में ईरान और अमेरिका-इजरायल के हमलों की वजह से तनाव का माहौल बना हुआ है। ऐसे में संयुक्त अरब अमीरात ने ईरान से लड़ने के...

editors

Read Previous

लोकसभा में कांग्रेस सांसदों ने दिया स्थगन नोटिस

Read Next

संपत्ति के लिए बेटे ने पिता की हत्या की

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com