मध्यप्रदेश के मंदिरों में तय हो रहा है ड्रेस कोड

भोपाल : देश के कई मंदिरों में श्रद्धालुओं के लिए ड्रेस कोड तय है। मध्य प्रदेश के कई मंदिर भी श्रद्धालुओं के लिए ड्रेस कोड तय कर रहे हैं और श्रद्धालुओं से शालीन कपड़े पहनकर मंदिर आने का आग्रह भी करने लगे हैं। इसके लिए मंदिरों के बाहर सूचनाएं भी दर्ज की जा रही हैं। मंदिरों में श्रद्धालु शालीन और मर्यादित वस्त्र पहनकर ही आएं, इसकी पहल राज्य के कई स्थानों के मंदिर में चल रही है।

पहले हम बात करते हैं अशोकनगर शहर में लगभग दो शताब्दी पुराने तार वाले बालाजी मंदिर की। यह ऐसा मंदिर है जहां मंगलवार और शनिवार को श्रद्धालुओं की भीड़ बहुत ज्यादा रहती है। यहां कई लोग ऐसे वस्त्र धारण करके आते हैं जो परंपराओं के अनुकूल नहीं होते और वह मंदिर के धार्मिक माहौल पर भी असर डालते हैं, लिहाजा मंदिर के बाहर सर्व समाज की ओर से एक बोर्ड लगाया गया है जिसमें श्रद्धालुओं से अपील की गई है और कहा गया है कि मंदिर परिसर में मर्यादित वस्त्र पहनकर ही प्रवेश करें। हाफ पैंट, कैपरी, लोअर पर प्रतिबंध है। इतना ही नहीं महिलाओं से आग्रह किया गया है कि वह सिर ढंककर मंदिर में प्रवेश करें।

इसी तरह की पहल राज्य के अन्य स्थानों के मंदिर में भी शुरू हो गई है। राजधानी भोपाल के टीन शैड इलाके में प्लेटिनम प्लाजा के करीब स्थित मां वैष्णो धाम आदर्श नव दुर्गा मंदिर में भी मर्यादित कपड़े पहन कर आने का आग्रह किया गया है। यहां एक बोर्ड भी लगाया गया है जिसमें कहा गया है कि यहां पर मर्यादित वस्त्र ही पहनकर प्रवेश करें। छोटे वस्त्र, हाफ पैंट, मिनी स्कर्ट, नाइट सूट पहनकर आने पर प्रवेश निषेध रहेगा।

राजधानी के जैन मंदिर में भी शालीन वस्त्र पहनकर आने का आग्रह करने की सूचना चस्पा की गई है। चंद्रप्रभु दिगंबर जैन मंदिर ट्रस्ट ने पश्चिमी सभ्यता के वस्त्रों को मंदिर में पहन कर आने पर पूरी तरह रोक लगा दी है, इसके लिए मंदिर के द्वार पर भी एक बोर्ड लगाया गया है जिसमें कहा गया है कि पाश्चात्य वस्त्रों में आने वाले लोगों को प्रवेश नहीं दिया जाएगा।

–आईएएनएस

ट्रंप ने ईरान को दी चेतावनी, 48 घंटों में होर्मुज स्ट्रेट न खोलने पर पावर प्लांट्स पर करेंगे हमला

वाशिंगटन । अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने धमकी दी है कि अगर ईरान 48 घंटों के भीतर होर्मुज जलडमरूमध्य को पूरी तरह से नहीं खोलता है तो संयुक्त राज्य अमेरिका...

डिमोना और अराद में ईरान के हमले के बाद पीएम नेतन्याहू ने लिया स्थिति का जायजा, जरूरी मदद का दिया निर्देश

तेल अवीव । ईरान ने इजरायल के परमाणु ठिकाने पर बड़ा हमला किया है। ईरान ने इजरायल के दक्षिणी शहरों में न्यूक्लियर सिटी डिमोना के साथ अराद में बड़ा मिसाइल...

श्रीलंका में ईंधन की कीमतों में एक बार फिर बढ़ोतरी, बस सेवाएं प्रभावित

कोलंबो । श्रीलंका की सरकारी स्वामित्व वाली सीलोन पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन ने ईंधन की कीमतों में संशोधन की घोषणा की। ऑटो डीजल, पेट्रोल और केरोसिन सहित सभी ईंधन उत्पादों की कीमतों...

फ्लोरिडा में यूक्रेन-यूएस के वार्ताकारों की बैठक, एनएसडीसी सचिव बोले- ‘मुख्य मुद्दों’ पर हुई चर्चा

फ्लोरिडा । यूक्रेन-यूएस के प्रतिनिधिमंडल ने फ्लोरिडा राज्य में हुई नई बातचीत में "खास मुद्दों" और यूक्रेन संकट को सुलझाने के अगले कदमों पर चर्चा की। यूक्रेन की राष्ट्रीय सुरक्षा...

रॉबर्ट मुलर : आतंकवाद के खिलाफ भारत-अमेरिकी संबंधों को मजबूत करने में अहम भूमिका निभाने वाली शख्सियत

वॉशिंगटन । फेडरल ब्यूरो ऑफ इन्वेस्टिगेशन के पूर्व डायरेक्टर रॉबर्ट एस. मुलर III को एक ऐसी शख्सियत के तौर पर याद किया जा रहा है जिनका व्यक्तित्व शांत था लेकिन...

अमेरिका विश्व ऊर्जा बाजार पर कब्जा करने की कोशिश कर रहा है: रूसी विदेश मंत्री

मॉस्को । रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव ने रूसी मीडिया को दिए एक इंटरव्यू में कहा कि अमेरिका ग्लोबल एनर्जी मार्केट में अपना दबदबा बनाने की नीति अपना रहा...

अफगानिस्तान ने लगाया आरोप, युद्धविराम के बावजूद पाकिस्तान डूरंड लाइन पर कर रहा गोलाबारी

काबुल । पाकिस्तान और अफगानिस्तान ने ईद के मद्देनजर 18 से 23 मार्च अस्थायी युद्ध विराम पर सहमति जताई है, लेकिन अफगानिस्तान का आरोप है कि पाकिस्तान की सेना युद्ध...

सऊदी अरब की राजधानी र‍ियाद में एक भारतीय नागरिक की मौत, दूतावास ने जताया दुख

नई द‍िल्‍ली । अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच जंग को आज 21 द‍िन हो गए हैं। इस बीच सऊदी अरब की राजधानी र‍ियाद से एक भारतीय नागरिक की मौत की...

एमनेस्टी इंटरनेशनल ने काबुल हवाई हमले पर उठाए गंभीर सवाल, पाकिस्तान से मांगा जवाब

काबुल/इस्लामाबाद । वैश्विक मानवाधिकार संगठन एमनेस्टी इंटरनेशनल ने अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में स्थित एक नशामुक्ति पुनर्वास केंद्र पर पाकिस्तान के हालिया हवाई हमले को लेकर अंतरराष्ट्रीय मानवीय कानून के...

हॉर्मुज स्ट्रेट से भारतीय जहाजों को सुरक्षित मार्ग देना तेहरान की दोस्ती का प्रमाण: ईरानी राजनयिक

मुंबई । मुंबई में ईरान के महावाणिज्य दूत सईद रज़ा मोसायब मोतलघ ने शुक्रवार को कहा कि हॉर्मुज़ स्ट्रेट के जरिए भारतीय जहाजों को सुरक्षित मार्ग देने का तेहरान का...

ओमान की खाड़ी के पास इंडियन नेवी ने बढ़ाई अपने वॉरशिप की तादाद, भारतीय फ्लैग्ड शिप्स को कर रही है एस्कॉर्ट

नई दिल्ली । वेस्ट एशिया में युद्ध जैसे हालातों ने दुनिया भर में एनर्जी सिक्योरिटी पर संकट के बादल खड़े कर दिए हैं। भारतीय फ्लैग्ड टैंकरों को 'स्ट्रेट ऑफ होर्मुज'...

लारीजानी देश के समर्पित सेवक थे, यूएस-इजरायल के खिलाफ निर्णायक कदम उठाए यूएन : ईरान

नई दिल्ली । ईरान के सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद सचिव अली लारीजानी, उनके बेटे मोर्तेजा लारीजानी, सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद सचिवालय में आंतरिक सुरक्षा के उप-प्रमुख अलीरेजा बायात, समेत कई...

admin

Read Previous

संप्रभुता का सम्मान व विवादों के शांतिपूर्ण समाधान में भारत का विश्वास : पीएम मोदी

Read Next

एक डॉक्टर के नाम पर यूपी में 83 अस्पताल पंजीकृत

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com