दिल्ली की शराब नीति की अन्ना हजारे ने की आलोचना, केजरीवाल को लिखा पत्र

नई दिल्ली: देशभर में भ्रष्टाचार को मिटाने के लिए और जन लोकपाल विधेयक को पारित कराने के लिये स्वतंत्रता संग्राम सैनानी एवं गांधीवादी नेता अन्ना हजारे ने वर्ष 2011 में दिल्ली में आमरण अनशन किया था। भ्रष्टाचार के खिलाफ उनकी इस मुहिम में अरविंद केजरीवाल, किरण बेदी, प्रशांत भूषण, बाबा रामदेव एवं अन्य अनेक प्रसिद्ध समाजसेवी शामिल थे। इसके बाद अन्ना हजारे धीरे धीरे भूमिगत होने लगे, जबकि भ्रष्टाचार देश से नहीं समाप्त नहीं हुआ। हो सकता है उनकी नजर में भ्रष्टाचार मिट गया हो। ऐसे में वह भी घर पर बैठ गए। आरोप लगते रहे कि बीजेपी और आरएसएस के इशारे पर उन्होंने आंदोलन किया था, लेकिन ये भी सच है कि उनके आंदोलन के समर्थन में पूरे देश का युवा खड़ा हो गया था। तब भ्रष्टाचार एक मुद्दा बन गया था। अब अन्ना हजारे ने फिर भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठाई। या कहें तो अपने आंदोलन के सहयोगी अरविंद केजरीवाल की ही मुसीबत बढ़ा दी।

दिल्ली की शराब नीति आप पार्टी के गले की फांस बनी हुई है। जहां इस मसले पर बीजेपी रोज आप पर हमलावर हो रही है। वहीं अब सामाजिक कार्यकर्ता अन्ना हजारे ने भी शराब नीति पर खफा होकर दिल्ली सीएम केजरीवाल को चिट्ठी लिख डाली। अरविंद केजरीवाल से अन्ना ने चिट्ठी में कहा है कि वह दिल्ली में शराब की दुकानों को बंद कर दें। उन्होंने कहा कि अरविंद केजरीवाल ने स्वराज पुस्तक में बड़ी-बड़ी बातें की थीं, लेकिन उनके आचरण में इसका असर नहीं दिख रहा है। यही नहीं, इस चिट्ठी में अन्ना हजारे ने केजरीवाल को खरी-खरी सुनाने में भी पीछे नहीं रहे। उन्होंने लिखा कि आप भी सत्ता के नशे में डूब गए हो।

अन्ना हजारे ने अपनी चिट्ठी में लिखा है कि आपके मुख्यमंत्री बनने के बाद पहली बार मैं आपको खत लिख रहा हूं। पिछले कई दिनों से दिल्ली सरकार की शराब नीति को लेकर जो खबरें आ रही हैं, उन्हें पढ़कर दुख होता है। अन्ना हजारे ने कहा कि महात्मा गांधी के गांव की ओर चलो के विचार से प्रेरित होकर मैंने अपनी जिंदगी गांव, समाज और देश के लिए समर्पित की है। पिछले 47 सालों से ग्राम विकास के लिए काम कर रहा हूं और भ्रष्टाचार के विरोध में आंदोलन कर रहा हूं।

चिट्ठी में अन्ना हजारे ने लिखा- आपने स्वराज नाम की इस किताब में कितनी आदर्श बातें लिखी थी। इसलिए तभी से आप से बड़ी उम्मीद थी, लेकिन राजनीति में जा कर सीएम बनने के बाद आप आदर्श विचारधारा को भूल गए ऐसा लगता है। जिस प्रकार शराब का नशा होता है, उस प्रकार सत्ता का भी नशा होता है। आप भी ऐसी सत्ता के नशे में डूब गये हो, ऐसा लग रहा है। इसलिए दिल्ली राज्य में आपकी सरकार ने नई शराब नीति बनाई। ऐसा लगता हैं कि जिससे शराब की बिक्री और शराब पिने को बढ़ावा मिल सकता है।

वहीं अन्ना हजारे ने अरविंद केजरीवाल को पुराने दिन याद दिलाते हुए लिखा है कि आप मनीष सिसोदिया कई बार हमारे गांव रालेगण सिद्धि आ चुके हैं। गांव वालों की ओर से किया हुआ काम आपने देखा है। पिछले 35 सालों से गांव में बिड़ी, सिगरेट, शराब बिक्री के लिए नहीं है। ये देखकर आप प्रेरित हुए थे। आप ने इस बात की प्रशंसा की थी।

इस चिट्ठी में अन्ना ने कहा कि गली गली में शराब की दुकानें खुलवाई जा सकती है। इससे भ्रष्टाचार को बढ़ावा मिल सकता हैं। यह बात जनता के हित में नहीं है। ऐतिहासिक आंदोलन का नुकसान कर के जो पार्टी बनी…। नई शराब नीति को देखकर अब पता चल रहा है कि एक ऐतिहासिक आंदोलन का नुकसान कर के जो पार्टी बन गयी, वह भी बाकी पार्टियों के रास्ते पर ही चलने लगी। यह बहुत दुख की बात हैं।

दिल्ली में आम आदमी पार्टी की सरकार ने नई आबकारी नीति को लेकर आरोपों से घिरी हुई है। बीजेपी का आरोप है कि इस नीति के जरिए पार्टी के करीबियों को फायदा पहुंचाया गया। इसके साथ ही बीजेपी ने दावा किया है कि इस नीति के जरिए बड़ा घोटाला किया गया। फिलहाल इस मामले में सीबीआई जांच कर रही है। वहीं बीजेपी की तरफ से मनीष सिसोदिया के इस्तीफे की मांग भी की जा रही है।

—————- इंडिया न्यूज़ स्ट्रीम

अमेरिका और ईरान के बीच समझौते का कनाडाई प्रधानमंत्री ने किया स्वागत, पाकिस्तान को कहा धन्यवाद

नई दिल्‍ली । अमेरिका और ईरान के बीच हुए समझौते का कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी ने स्‍वागत क‍िया। साथ ही उन साझेदारों की तारीफ की, ज‍िन्‍होंने इस समझौते को...

ईरान को अमेरिका पर भरोसा कम! बाघेई ने याद दिलाया इतिहास, बोले- ‘लंबा रास्ता तय करना होगा’

तेहरान । अमेरिका-ईरान शांति समझौता जिनेवा में 19 जून को संपन्न होगा। समझौते का ऐलान अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप कर चुके हैं, मध्यस्थ की भूमिका निभा रहे पाकिस्तान के पीएम शहबाज...

इजरायली हमले की वर्षगांठ पर बाघेई ने याद द‍िलाई ईरान की ताकत, कहा- ‘दुश्मन का सपना हार में बदला’

नई द‍िल्‍ली । ईरान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता इस्माइल बाघेई ने इजरायल की ओर से अमेरिका के समर्थन से ईरान पर किए गए सैन्य हमले की पहली वर्षगांठ पर...

यूक्रेन युद्ध के समर्थकों पर ब्रिटेन की सख्ती, इंग्लिश चैनल में रूसी ऑयल टैंकर को रोका

नई द‍िल्‍ली । यूनाइटेड किंगडम (यूके) के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर ने रूस को एक बड़ा झटका द‍िया। उनके आदेश के बाद सेना ने इंग्लिश चैनल से गुजरने की कोशिश कर...

पीएम मोदी फ्रांस में भारत इनोवेट्स समिट से पहले वैश्विक निवेशकों से मिले

नीस/नई दिल्ली | भारत इनोवेट्स समिट के उद्घाटन से पहले, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को भारत, फ्रांस और कई अन्य देशों के चुनिंदा निवेशकों और वेंचर कैपिटल लीडर्स के...

पहले अंतरिम डील होगी लागू, फिर परमाणु मुद्दे पर करेंगे बात: अब्बास अराघची

तेहरान । ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने स्पष्ट किया है कि अमेरिका के साथ होने वाली संभावित शांति वार्ता कोई अंतिम परमाणु समझौता नहीं होगी। यह पहले एक...

स्पेसएक्स के शेयरों की धमाकेदार शुरुआत, पहले ही दिन 19 प्रतिशत चढ़े; कंपनी का मार्केट कैप रिकॉर्ड 2.2 ट्रिलियन डॉलर पहुंचा

नई दिल्ली । एलन मस्क की कंपनी स्पेसएक्स के आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) ने अमेरिकी शेयर बाजार में शानदार शुरुआत की। कंपनी के शेयरों ने शुरुआती निवेशकों को 31 प्रतिशत...

भारत और पापुआ न्यू गिनी के बीच दूसरी विदेश कार्यालय परामर्श बैठक, द्विपक्षीय सहयोग बढ़ाने पर जोर

नई दिल्ली । भारत और पापुआ न्यू गिनी के बीच दूसरी विदेश कार्यालय परामर्श (एफओसी) बैठक 12 जून 2026 को वर्चुअल माध्यम से आयोजित की गई। दोनों देशों के बीच...

ईडी ने रिलायंस अनिल अंबानी समूह के दो पूर्व अधिकारियों को किया गिरफ्तार, कंपनी ने दी प्रतिक्रिया

मुंबई । अधिकारियों के अनुसार, प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने मनी लॉन्ड्रिंग निवारण अधिनियम (पीएमएलए) के तहत रिलायंस अनिल अंबानी समूह (एडीएजी) के दो पूर्व अधिकारियों को मुंबई में गिरफ्तार किया...

नेट-जीरो लक्ष्य के लिए गैर-जीवाश्म ऊर्जा की हिस्सेदारी 80 प्रतिशत से अधिक होनी चाहिए : नीति आयोग

नई दिल्ली । भारत को अपने नेट-जीरो लक्ष्य को हासिल करने के लिए जीवाश्म ईंधनों पर निर्भरता में बड़ी कमी लानी होगी और अपनी कुल ऊर्जा खपत में गैर-जीवाश्म ऊर्जा...

अमेरिका ने उत्तर कोरिया को चिकित्सा उपकरणों के निर्यात लाइसेंस संबंधी जरुरतों को और कड़ा किया

वाशिंगटन । अमेरिकी वित्त विभाग ने उन चिकित्सा उपकरणों की एक सूची जारी की है, जिनके उत्तर कोरिया को निर्यात के लिए अब "विशिष्ट प्राधिकरण" की आवश्यकता होगी। यह जानकारी...

ईरान के विदेश मंत्री अराघची बोले- अमेरिकी कार्रवाई से अप्रैल का सीजफायर निष्प्रभावी हो गया

तेहरान । ईरान के विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराघची ने गुरुवार को कहा कि ईरान के खिलाफ अमेरिका के नए हमलों ने दोनों पक्षों के बीच अप्रैल में हुए सीजफायर...

editors

Read Previous

2020 विवादित ट्वीट मामला : मुंबई पुलिस ने एक्टर कमाल आर. खान को किया गिरफ्तार

Read Next

कांग्रेस अध्यक्ष पद का चुनाव लड़ना चाहते शशि थरूर, निष्पक्ष चुनाव कराने का किया आह्वान

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com