चीन के किंडरगार्टन में चाकूबाजी, छह की मौत, आरोपी गिरफ्तार

बीजिंग : चीन के गुआंगडोंग प्रांत के एक किंडरगार्टन स्कूल में सोमवार को चाकूबाजी की घटना में तीन बच्चों, दो अभिभावक और एक शिक्षक की मौत हो गई। पुलिस ने कहा कि आरोपी व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया गया है।

पुलिस ने बीबीसी को बताया कि घटना सुबह करीब 7.40 बजे हुई और 25 वर्षीय एक व्यक्ति को लियानजियांग शहर से गिरफ्तार किया गया।

हालांकि पुलिस ने अभी तक पीड़ितों की पहचान नहीं की है। उन्होंने इस घटना को “जानबूझकर हमला” का मामला बताया है।

किंडरगार्टन के पास काम करने वाले एक स्टोर मालिक ने बीबीसी को बताया कि आसपास के इलाके को सील कर दिया गया है।

बीबीसी की रिपोर्ट के अनुसार, सोमवार की घटना से पहले भी देश में चाकूबाजी की घटनाएं बढ़ रही हैं जिनमें कई स्कूल में भी शामिल हैं।

अगस्त 2022 में एक चाकूधारी हमलावर ने जियांग्शी प्रांत में एक किंडरगार्टन पर हमला किया, जिसमें तीन लोगों की मौत हो गई और छह अन्य घायल हो गए।

अप्रैल 2021 में गुआंग्शी ज़ुआंग स्वायत्त क्षेत्र के बेइलिउ शहर में सामूहिक चाकूबाजी के दौरान दो बच्चों की मौत हो गई, जबकि 16 अन्य घायल हो गए।

अक्टूबर 2018 में चोंगकिंग के एक किंडरगार्टन में चाकू से किए गए हमले में 14 बच्चे घायल हो गए थे।

आईएएनएस

नेतन्याहू का सख्त बयान: इजरायल के खिलाफ टेढ़ा रुख रखने वाले देशों पर कार्रवाई की चेतावनी

नई द‍िल्‍ली । इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने एक सख्त बयान में कहा कि इजरायल अपने खिलाफ किसी भी हमले या विरोध के सामने चुप नहीं रहेगा। उन्होंने कहा...

राष्ट्रपति ट्रंप ने होर्मुज स्ट्रेट में तेल टैंकरों से शुल्क वसूले जाने की रिपोर्टों पर ईरान को दी चेतावनी

वाशिंगटन । अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान पर होर्मुज स्ट्रेट के रास्ते तेल की शिपमेंट को सीमित करके संघर्ष-विराम (सीजफायर) की सहमति का उल्लंघन करने का आरोप लगाया। इसके...

प्रणय वर्मा बेल्जियम में भारत के अगले राजदूत नियुक्त, यूरोपीय यूनियन में भी निभाएंगे अहम भूमिका

नई दिल्ली । भारतीय विदेश मंत्रालय ने शुक्रवार को वरिष्ठ राजनयिक प्रणय वर्मा को बेल्जियम में भारत का अगला राजदूत नियुक्त करने की घोषणा की। इसके साथ ही उन्हें यूरोपीय...

दक्षिण कोरिया में मध्य पूर्व युद्ध के प्रभाव को कम करने के लिए अतिरिक्त बजट विधेयक पर होगा मतदान

सियोल । दक्षिण कोरिया की राष्ट्रीय संसद शुक्रवार को एक अतिरिक्त बजट विधेयक पर विचार करने वाली है, जिसका उद्देश्य मध्य पूर्व में जारी युद्ध के आर्थिक प्रभाव से निपटना...

जापान मई से 20 दिन का अतिरिक्त तेल भंडार जारी करेगा

टोक्यो । जापान की प्रधानमंत्री सनाए ताकाइची ने शुक्रवार को कहा कि उनकी सरकार मई से 20 दिनों के तेल भंडार बाजार में जारी करेगी। यह कदम मार्च के मध्य...

वेंस की पाकिस्तान यात्रा से पहले सुरक्षा को लेकर चिंता, सालों बाद यूएस के किसी शीर्ष अधिकारी का पाक दौरा

नई दिल्ली । अमेरिका और ईरान के बीच इस हफ्ते के अंत में पाकिस्तान में बातचीत होने वाली है। अमेरिका की तरफ से इस बैठक में शामिल होने के लिए...

भारत में बढ़ रहा है रक्षा बजट पर खर्च, आईएमएफ ने तेजी से बढ़ोतरी की उम्मीद जताई

वॉशिंगटन । अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) ने कहा कि भारत का घरेलू डिफेंस मैन्युफैक्चरिंग बढ़ाने का कदम आर्थिक बढ़ोतरी को मजबूत कर सकता है। आईएमएफ ने बताया कि जब सैन्य...

भारत-अमेरिका वार्ता में व्यापार, प्रौद्योगिकी और रक्षा मामलों को अहम स्थान

वॉशिंगटन । भारत और अमेरिका ने व्यापार, रक्षा और जरूरी तकनीक के मामले में बातचीत बढ़ाई है। भारत के विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने अपने तीन दिवसीय अमेरिकी दौरे के...

नाटो से निकलने पर विचार कर रहे हैं ट्रंप, चर्चा को गठबंधन के महासचिव मार्क रूटे से की मुलाकात

वॉशिंगटन । ईरान के साथ संघर्ष के बीच नाटो और अमेरिका के बीच मतभेद बढ़ता हुआ नजर आ रहा है। ईरान के खिलाफ अमेरिकी सरकार की कार्रवाई से नाटो देश...

नाजुक युद्धविराम के बीच बातचीत के लिए इस्लामाबाद जाएंगे जेडी वेंस, ईरान के न्यूक्लियर मुद्दे पर रहेगा फोकस

वॉशिंगटन । अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस हंगरी की अपनी यात्रा समाप्त करने के बाद अब इस सप्ताह के अंत में इस्लामाबाद के लिए रवाना होंगे, जहां वह ईरान के साथ...

मैक्रों ने लेबनान में इजरायल के हमलों की आलोचना की, सभी देशों से शांति बनाए रखने पर दिया जोर

पेरिस । ईरान और अमेरिका के बीच एक महीने से ज्यादा समय तक भीषण संघर्ष चलने के बाद दोनों पक्षों के बीच पाकिस्तान की मध्यस्थता में सीजफायर हुई। सीजफायर के...

ईरान के साथ युद्धविराम पर इजरायल भी सहमत, प्रधानमंत्री बेंजामिन बोले- सीजफायर लेबनान पर लागू नहीं

तेल अवीव । ईरान और अमेरिका के बीच युद्धविराम की घोषणा के बीच इजरायल की लड़ाई लेबनान के मोर्च पर जारी रह सकती है। इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने...

admin

Read Previous

आईएमडी ने उत्तर भारतीय राज्यों में भारी बारिश की भविष्यवाणी की

Read Next

तेजस्वी बोले : आने वाले दिनों में लालू और नीतीश के साथ मिलकर करेंगे भाजपा की ‘सर्जरी’

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com