बिहार: पाबंदी हटी तो श्रद्धालु भी पहुंचे भगवान के ‘द्वार’, मंदिरों में लौटी रौनक

पटना: बिहार में कोरोना की रफ्तार थमने के बाद सरकार ने धार्मिक स्थलों पर पाबंदी हटा दी। सरकार द्वारा पाबंदियों में छूट मिलने के बाद गुरुवार को मंदिर के पट आम श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए गए हैं। धार्मिक स्थलों के खुलने के बाद बड़ी संख्या में श्रद्धालु मंदिर पहुंचने लगे। पटना का प्रसिद्ध महावीर मंदिर, मुजफ्फरपुर का गरीबनाथ मंदिर, सोनपुर का हरिहर नाथ मंदिर, गया के विभिन्न मंदिरों सहित राज्य के सभी धार्मिक स्थलों में सुबह से ही श्रद्धालु पहुंचने लगे और अपने इष्टदेव की पूजा अर्चना की।

पांबदी हटने के बाद श्रद्धालुओं में उत्साह देखा गया, जिससे मंदिरों में चहल पहल भी बढ गई है। राज्य के कई क्षेत्रों में हो रही बारिश के बावजूद श्रद्धालुओं में उत्साह कम नहीं हुआ।
इस क्रम में हालांकि कोरोना की संभावित तीसरी लहर को लेकर मंदिरों में एहतियात भी बरते जा रहे हैं।

मुजफ्फरपुर के गरीबनाथ मंदिर के प्रधान पुजारी पंडित विनय पाठक ने पाबंदी हटाने पर सरकार धन्यवाद देते हुए कहा कि मंदिर खुलने से यहां के पुजारी से लेकर भक्तों के बीच उमंग का माहौल है। पिछले दो साल से कोरोना के कारण मंदिर के द्वारा आम लोगों के लिए अधिकांश समय बंद ही रहे, जिससे मंदिर के कोषागार पर भी असर पड़ा है।

मंदिर के महंत पंडित अभिषेक पाठक ने बताया कि सुबह में विधि विधान के साथ बाबा की पूजा-आरती और महाश्रृंगार करने के बाद मंदिर का पट आम श्रद्धालुओं के लिए खोला गया।

उन्होंने बताया कि करीब चार महीने बाद आम भक्तों के लिए मंदिर के पट खोले गए तो विशेष पूजा की गई।

इधर, मंदिरों के आसपास फूल-माला और प्रसाद की दुकान लगाने वाले दुकानदारों के चेहरे पर भी रौनक लौट आई है। दुकानदारों का कहना है कोरोना के कारण बड़ी आर्थिक क्षति हुई है। न भक्त आ रहे थे और न बिक्री हो रही है। कई दुकानदार तो कर्ज के बोझ तले दबे गए हैं। वैसे, दुकानदारों में एक आस भी जगी है कि अब फिर से कोरोना का दौर नहीं आएगा।

उल्लेखनीय है कि राज्य में कोरोना संक्रमण के कम होते मामले के बाद सरकार ने पाबंदियों में और ढील का फैसला लिया है। बुधवार को क्राइसिस मैनेजमेंट ग्रुप की बैठक के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने स्वयं पाबंदी हटाने की घोषणा करते हुए कहा कि संक्रमण की स्थिति में हो रहे लगातार सुधार को देखते हुए सरकार ने राज्य के सभी व्यवसायिक प्रतिष्ठान, धार्मिक स्थल, पार्क सामान्य रूप से खोलने का निर्णय लिए हैं।

–आईएएनएस

ट्रंप ने स्टील, एल्युमीनियम और तांबे पर लगाया 50 प्रतिशत टैरिफ

वाशिंगटन । अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बड़ा आदेश जारी किया है, जिसके तहत स्टील, एल्युमिनियम और कॉपर के आयात पर भारी टैक्स (टैरिफ) लगाया गया है। सरकार...

अमेरिका ने पेटेंट वाली दवाओं पर लगाया 100 प्रतिशत टैरिफ

वॉशिंगटन । संयुक्त राज्य अमेरिका आयातित पेटेंट दवाओं पर 100 प्रतिशत तक शुल्क लगाएगा। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इसके पीछे राष्ट्रीय सुरक्षा जोखिमों और विदेशी आपूर्ति शृंखलाओं पर भारी निर्भरता...

ईरान के राष्ट्रपति ने अमेरिका को लिखा खुला पत्र, कहा-अमेरिकी जनता से कोई दुश्मनी नहीं

तेहरान । ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेज़ेशकियन ने कहा कि ईरानी जनता अमेरिकी लोगों के प्रति कोई दुश्मनी नहीं रखती है। वहीं, उन्होंने अमेरिकी प्रशासन पर ईरान के खिलाफ “इज़रायल...

ईरान के सर्वोच्च नेता ने लोगों से युद्ध पीड़ितों के सम्मान में पौधे लगाने का किया आग्रह

तेहरान । ईरान के सर्वोच्च नेता मोजतबा खामेनेई ने ईरानी लोगों से अपील की है कि वे अमेरिका-इज़राइल हमलों में मारे गए लोगों की स्मृति में पौधे लगाएं और इसे...

ट्रंप बोले, ईरान के खिलाफ कार्रवाई बच्चों के भविष्य में निवेश जैसी, हमले तेज करने की दी चेतावनी

वॉशिंगटन । अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने आने वाले हफ्तों में ईरान के खिलाफ हमले और तेज करने की बात कही और चेतावनी दी है कि ये हमले अभी...

ईरान में अमेरिका के सैनिक तैनात होंगे या नहीं, ट्रंप की चुप्पी से मीडिया परेशान

वॉशिंगटन । अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ईरान को लेकर लगातार अपने पुराने दावों को दोहरा रहे हैं। इसे लेकर अब अमेरिकी मीडिया में भी असंतोष देखने को मिल रहा...

पीएम अल्बानीज ने नाटो देशों को ट्रंप की धमकी पर टिप्पणी से किया इनकार, तनाव खत्म करने की अपील

कैनबरा । ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथनी अल्बानीज ने अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के भाषण के बाद तनाव कम करने की अपील की है। दरअसल, ट्रंप ने देश के नाम...

ईरान संघर्ष खत्म होने के बाद अमेरिका ‘नाटो’ पर फिर से कर सकता है विचार

वाशिंगटन । अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप नाटो से हटने पर विचार कर रहे हैं। विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने भी इसके संकेत दिए हैं। उन्होंने स्पष्ट कहा कि यूरोपीय...

पाकिस्तान : नौकरी में आरक्षण लागू न होने से बढ़ी बेरोजगारी और भेदभाव से ट्रांसजेंडर समुदाय परेशान

इस्लामाबाद । पाकिस्तान के फैसलाबाद में ट्रांसजेंडर समुदाय के सदस्यों ने भेदभाव और 'ट्रांसजेंडर व्यक्तियों (प्रोटेक्शन ऑफ राइट्स) अधिनियम 2018' के सही ढंग से लागू नहीं होने पर चिंता व्यक्त...

खार्ग ईरान-अमेरिका दोनों के लिए जरूरी, कब्जा आसान नहीं: पूर्व राजनयिक वीणा सिकरी

नई दिल्ली । अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने हाल ही में कहा कि वह "ईरान का तेल अपने कब्जे में लेना" चाहते हैं और खार्ग द्वीप पर भी नियंत्रण...

होर्मुज ‘टैक्स’! ईरान ने ट्रंप की रणनीति को क्या ‘अर्थ’ के जाल में फंसाया?

नई दिल्ली । अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का ईरान को लेकर असली खेल उनके हालिया बयानों में साफ झलकता है—एक तरफ कड़ी चेतावनी और दूसरी तरफ सीमित युद्ध का...

राष्ट्रीय पीएनजी अभियान 2.0 की समय सीमा बढ़ाई गई: पेट्रोलियम मंत्रालय

नई दिल्ली । पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव और होर्मुज जलडमरूमध्य के बंद होने के मद्देनजर भारत सरकार ने देश में ऊर्जा आपूर्ति, समुद्री संचालन और विदेशों में रह रहे...

editors

Read Previous

केरल में नोरोवायरस का प्रकोप, हाई अलर्ट पर कर्नाटक

Read Next

बाढ़ का कहर: आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री ने केन्द्र से मांगी 1,000 करोड़ रुपये की अंतरिम राहत

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com