30 अगस्त को व्हाइट हाउस में यूक्रेन के राष्ट्रपति की मेजबानी करेंगे बाइडन

वाशिंगटन: अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन 30 अगस्त को व्हाइट हाउस में अपने यूक्रेनी समकक्ष वोलोडिमिर जेलेंस्की की मेजबानी करेंगे। इसकी जानकारी प्रेस सचिव जेन साकी ने दी। साकी ने बुधवार को जारी एक बयान में कहा, “यह यात्रा यूक्रेन की संप्रभुता और क्षेत्रीय अखंडता के लिए डोनबास और क्रीमिया में रूस की जारी आक्रामकता के लिए अमेरिका के अटूट समर्थन की पुष्टि करेगी।”

एक बयान के अनुसार, दोनों नेता यूक्रेन में ऊर्जा सुरक्षा सहयोग और भ्रष्टाचार विरोधी प्रयासों पर भी चर्चा करेंगे।

यह घोषणा तब हुई जब अमेरिका और जर्मनी नॉर्ड स्ट्रीम 2 गैस पाइपलाइन मुद्दे पर एक समझौते पर पहुंचे, जिसका यूक्रेन विरोध करता है।

अगले महीने पूरी होने वाली 1,230 किलोमीटर लंबी गैस पाइपलाइन, बाल्टिक सागर के माध्यम से रूस से जर्मनी में सालाना 55 बिलियन क्यूबिक मीटर गैस लाएगी।

जिनेवा में रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ अमेरिकी नेता के शिखर सम्मेलन से पहले, बाइडन ने पिछले महीने जेलेंस्की को व्हाइट हाउस आने का निमंत्रण दिया था।

–आईएएनएस

तेलिन में जेलेंस्की की फिनलैंड के प्रधानमंत्री से मुलाकात, एयर डिफेंस पर हुई अहम बात

नई द‍िल्‍ली । यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने फिनलैंड के प्रधानमंत्री पेटेरी ओर्पो के साथ मुलाकात कर यूरोप की सुरक्षा, यूक्रेन की एयर डिफेंस क्षमता को मजबूत करने और...

पीओके में मानवाधिकार उल्लंघन और फर्जी खबरें फैलाकर अपनी नाकामी छ‍िपा रहा पाकिस्तान: एमईए

नई दिल्ली । भारत ने मंगलवार को पाकिस्तान पर आरोप लगाया कि वह लगातार फर्जी खबरें और वीडियो फैलाकर अपनी नाकामियों को छिपाने और पाकिस्तानी कब्‍जे वाले कश्मीर (पीओके) में...

नेपाल में रियल-टाइम क्रॉस बॉर्डर पेमेंट के लिए यूपीआई-एनपीआई लिंकेज लाइव

नई दिल्ली । एनपीसीआई इंटरनेशनल पेमेंट्स लिमिटेड (एनआईपीएल) ने मंगलवार को इंडिया के यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस (यूपीआई) और नेपाल के नेशनल पेमेंट्स इंटरफेस (एनपीआई) के बीच क्रॉस-बॉर्डर पेमेंट लिंकेज शुरू...

रोमानिया की नेशनल डिफेंस यूनिवर्सिटी से भारतीय एनडीसी प्रतिनिधिमंडल का अध्ययन दौरा शुरू

बुखारेस्ट । भारतीय नेशनल डिफेंस कॉलेज (एनडीसी) का एक प्रतिनिधिमंडल मंगलवार को रोमानिया के अपने अध्ययन दौरे की शुरुआत करते हुए कैरोल नेशनल डिफेंस यूनिवर्सिटी पहुंचा। भारत के दूतावास ने...

पीओके में तनावपूर्ण हालात की ब्रिटेन में चर्चा, 50 सांसदों ने यूके की विदेश सचिव यवेट कूपर को लिखी चिट्ठी

लंदन । पाकिस्तान के कब्जे वाले जम्मू-कश्मीर में हालात तनावपूर्ण बने हुए हैं। इस बीच ब्रिटेन के 50 सांसदों ने विदेश सचिव यवेट कूपर को चिट्ठी लिखी और पीओके में...

जेलेंस्की का दावा: 1100 किमी दूर रूस के अहम सैन्य और तेल ठिकानों पर क‍िया हमला

नई द‍िल्‍ली । यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने दावा किया क‍ि रूसी हमलों के जवाब में यूक्रेनी सुरक्षा बलों ने रूस के कई ठिकानों पर हमले किए हैं। इन...

अमेरिका ने ईरान पर कसा शिकंजा, क्रिप्टो एक्सचेंजों और उनसे जुड़े लोगों पर प्रतिबंध

नई द‍िल्‍ली । अमेरिका ने दबाव बढ़ाते हुए ईरान के सबसे बड़े क्रिप्टो एक्सचेंज समेत कई कंपनियों और उनसे जुड़े लोगों पर नए प्रतिबंध लगाए हैं। यह कदम ऐसे समय...

भारत-अमेरिका अंतरिम व्यापार समझौते पर बातचीत तेज, निवेश और व्यापार बढ़ाने पर जोर

नई दिल्ली । भारत और संयुक्त राज्य अमेरिका के बीच प्रस्तावित अंतरिम व्यापार समझौते को अंतिम रूप देने की दिशा में बातचीत तेज हो गई है। इसी क्रम में अमेरिकी...

‘ईरानी एजेंट्स रच रहे थे अमेरिकी राजनेताओं की हत्या का षड्यंत्र’, रूबियो के इस बयान को बाघेई ने बताया ‘बेतुका’

वाशिंगटन/तेहरान । तेहरान ने अमेरिका के विदेश मंत्री मार्को रूबियो के उस बयान को सिरे से खारिज किया जिसमें उन्होंने दावा किया था कि अमेरिकी राजनेताओं, यहां तक कि राष्ट्रपति...

हनव्हा एयरोस्पेस फैक्ट्री विस्फोट: जांच में दक्षिण कोरिया की एजेंसियां देंगी तकनीकी सहायता

सोल । दक्षिण कोरिया की हथियार खरीद एजेंसी ने मंगलवार को कहा कि उसकी सहयोगी संस्थाएं हाल ही में हनव्हा एयरोस्पेस के एक कारखाने में हुए विस्फोट की जांच में...

विदेश मंत्री जयशंकर से मिले जर्मन राजनेता मारियो, व्यापार और तकनीक पर हुई बात

नई दिल्ली । जर्मनी के थ्यूरिंगिया राज्य के मिनिस्टर-प्रेसिडेंट मारियो वोग्ट ने मंगलवार को विदेश मंत्री एस जयशंकर से मुलाकात की। दोनों के बीच व्यापार और तकनीकी साझेदारी को लेकर...

इस्फहान में अमेरिका-इजरायल हमलों के बाद बचे विस्फोटकों को ईरान ने किया निष्क्रिय

तेहरान । ईरान ने इस्फहान में उन विस्फोटकों को निष्क्रिय (नष्ट) किया, जो हाल ही में अमेरिका-इजरायल हमलों के दौरान फटे नहीं थे। यह कार्रवाई क्षेत्र में विस्फोट की आशंका...

editors

Read Previous

जदयू में नेतृत्व परिवर्तन के कयास, नीतीश के भरोसेमंद को मिल सकती है कुर्सी!

Read Next

न्यूजीलैंड के टी20 विश्व कप टीम में टेलर और डी ग्रैंडहोम को जगह नहीं

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com