छत्तीसगढ़ के भूपेश बघेल सबसे अच्छे सीएम के रूप में उभरे

नई दिल्ली : सीवोटर ट्रैकर के अनुसार, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को भारत में शासन के सभी स्तरों पर सबसे कम विरोधी लहर का सामना करना पड़ा है। बघेल के बाद दूसरे नंबर पर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल हैं। अगले 12 महीनों में मतदान वाले राज्यों में, हिमाचल, कर्नाटक, तेलंगाना और राजस्थान समेत अधिकतर अन्य मुख्यमंत्रियों को इस पैमाने पर कम स्थान दिया गया है।

सर्वे के अनुसार, छत्तीसगढ़ में केवल 6 प्रतिशत उत्तरदाताओं ने मुख्यमंत्री बघेल के खिलाफ विचार व्यक्त किए हैं। इसके विपरीत, ट्रैकर के अनुसार, बघेल के पास सभी मुख्यमंत्रियों के मुकाबले ज्यादा समर्थन है। 2021 की इसी अवधि में किए गए ट्रैकर में भी बघेल सबसे अच्छा प्रदर्शन करने वाले मुख्यमंत्रियों में से एक थे, जिन्हें मतदाताओं के गुस्से का सबसे कम सामना करना पड़ा। बघेल के बाद दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल हैं, जिनसे केवल 8.3 प्रतिशत उत्तरदाता नाराज हैं। तीसरे स्थान पर पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान है। उनके खिलाफ सिर्फ 9.7 प्रतिशत उत्तरदाताओं ने नाराजगी जाहिर की है।

असम के सीएम हिमंत बिस्वा सरमा चौथे स्थान पर हैं। सरमा के मुख्यमंत्री के कार्यकाल से 12.2 उत्तरदाता नाखुश है। तमिलनाडु के मुख्यमंत्री पांचवें स्थान पर है। उनके खिलाफ केवल 12.6 प्रतिशत उत्तरदाताओं के आपत्ति जतायी है।

सूची में सबसे नीचे राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत हैं, जिनसे 35.4 प्रतिशत उत्तरदाता नाराज हैं। गहलोत के बाद कर्नाटक के सीएम बसवराज बोम्मई हैं, उनके खिलाफ 33.1 फीसदी उत्तरदाताओं की नाराजगी सामने आई। वहीं बिहार में सीएम नीतीश कुमार से 32 फीसदी उत्तरदाता नाखुश हैं। हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल चौथे स्थान पर हैं। उनके मुख्यमंत्री पद पर 30.7 प्रतिशत उत्तरदाताओं ने विरोध जताया है। जबकि झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के खिलाफ 29.8 प्रतिशत उत्तदाताओं ने नाराजगी व्यक्त की है।

सर्वे के दौरान सीएम अरविंद केजरीवाल के तहत दिल्ली मॉडल ऑफ गवर्नेंस के बारे में बहुत बात की गई है। इस बारे में ज्यादा बात नहीं की गई है कि कैसे छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री लो प्रोफाइल रखते हुए भी सत्ता विरोधी भावनाओं को इतने निचले स्तर पर रखते हैं, जिसे राजनीतिक पंडित रडार के नीचे कहते हैं। हाल ही मे छत्तीसगढ़ ने सबसे कम बेरोजगारी दर से सभी को चौंका दिया। पूरे भारत में आईएएनएस सी-वोटर ट्रैकर्स में उत्तरदाताओं के लिए बेरोजगारी का मुद्दा सबसे ऊपर रहा है। हाल के सभी सर्वे में, चुनावी राज्यों में बेरोजगारी को सबसे महत्वपूर्ण मुद्दे के रूप में दर्जा दिया गया।

आईएएनएस-सीवोटर गर्वनेंस ट्रैकर सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में हर तिमाही में पच्चीस हजार से अधिक उत्तरदाताओं का इंटरव्यू लेता है। ट्रैकर 11 भाषाओं में चलाया जाता है। केंद्र, राज्य और हर राज्य में शासन की सत्ता विरोधी भावनाओं को मैप करता है। वर्तमान विश्लेषण जुलाई से सितंबर 2022 तक ट्रैकर डेटा का उपयोग करके किया जाता है। राष्ट्रीय स्तर पर एरर का मार्जिन प्लस या माइनस 3 प्रतिशत और क्षेत्रीय स्तर पर प्लस या माइनस 5 प्रतिशत है।

–आईएएनएस

बलूचिस्तान में टैंकों के साथ घुसी पाकिस्तानी सेना, मानवाधिकार कार्यकर्ता बोले- कब्जे की कोशिश होगी नाकाम

क्वेटा । बलूचिस्तान में बलूच विद्रोहियों और पाकिस्तानी सेना के बीच तनाव जारी है। इस बीच स्थानीय मीडिया ने जानकारी साझा की है कि बलूच विद्रोहियों के साथ जानलेवा झड़प...

इजरायली राष्ट्रपति हर्जोग का ऑस्ट्रेलिया में विरोध, आहत पीएम अल्बनीज ने की शांति अपील

सिडनी । इजरायली राष्ट्रपति इसाक हर्जोग ऑस्ट्रेलिया दौरे पर हैं। बोंडी बीच आतंकी हमले के बाद प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीज ने उन्हें न्योता भेजा था। सोमवार को हर्जोग पहुंचे, लेकिन स्वागत...

आईएफआर के जरिए अफ्रीकी देशों के लिए खुलेंगे नए आयाम, चीन के बढ़ते प्रभाव पर भी लगेगी लगाम

नई दिल्ली । चीन दुनिया भर के देशों को अपनी कर्ज नीति में फंसा रहा है। अफ्रीकी देशों पर भी वह पिछले एक दशक से ज्यादा समय से अपना फोकस...

बांग्लादेश में नहीं थम रहा हिंदुओं की हत्या का दौर, लूट के बाद कारोबारी को बेरहमी से मार डाला

ढाका । बांग्लादेश में अल्पसंख्यकों के खिलाफ हिंसक गतिविधियों में कोई कमी नहीं आई है। स्थानीय मीडिया ने मंगलवार को बताया कि मैमनसिंह जिले के त्रिशाल उपजिला में बदमाशों ने...

कुकी-जो काउंसिल की समुदाय के कर्मचारियों को सलाह, मैतेई इलाकों में पोस्टिंग से बचें

इंफाल । कुकी-जो समुदाय की शीर्ष संस्था कुकी-जो काउंसिल (केजेडसी) ने रविवार को अपने समुदाय से जुड़े राज्य और केंद्र सरकार के कर्मचारियों के साथ-साथ निजी क्षेत्र में कार्यरत कर्मचारियों...

झारखंड के खूंटी में सड़क पर लूटपाट के दौरान युवक को गोली मारी, हालत गंभीर

खूंटी । झारखंड के खूंटी जिले में बेखौफ अपराधियों ने सड़क पर लूटपाट के दौरान एक युवक को गोली मार दी। घटना मुरहू थाना क्षेत्र की है, जहां सड़क घेरकर...

नए इनकम टैक्स नियमों और फॉर्म्स पर सरकार ने लोगों से मांगे सुझाव

नई दिल्ली । केंद्र सरकार ने आयकर अधिनियम 2025 के तहत बनने वाले नए नियमों और फॉर्म्स पर लोगों से सुझाव मांगे हैं। ये नियम 1 अप्रैल 2026 से लागू...

आंतकवाद पर कोई दोहरा मापदंड नहीं और कोई समझौता नहीं : मलेशिया में बोले पीएम मोदी

कुआलालंपुर । भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मलेशिया की दो दिवसीय यात्रा पर हैं। इस दौरान उन्होंने मलेशिया के प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम के साथ प्रतिनिधिमंडल स्तर की बैठक की और...

अमेरिका के साथ बातचीत के बाद अराघची बोले- ईरान अपना यूरेनियम संवर्धन प्रोग्राम को नहीं छोड़ेगा

काहिरा । ईरान के विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराघची ने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि अमेरिका के साथ बातचीत का नया दौर जल्द शुरू होगा। उन्होंने एक दिन पहले...

सुरक्षा सहयोग से द्विपक्षीय भुगतान संबंधों तक, भारत और मलेशिया ने छह प्रमुख समझौतों पर लगाई मुहर

कुआलालंपुर । भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मलेशिया के प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम ने रविवार को कुआलालंपुर में द्विपक्षीय मुलाकातों के दौरान भारत और मलेशिया के बीच छह बड़े समझौतों...

गौरव गोगोई से जुड़े ‘पाकिस्तान कनेक्शन’ पर केंद्र से जांच चाहती है असम सरकार

गुवाहाटी । असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने रविवार को कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई से जुड़े कथित 'पाकिस्तान कनेक्शन' को लेकर गंभीर आरोप लगाए और इस मामले की जांच...

केंद्रीय बजट 2026-27 बदलाव के दौर से गुजर रही अर्थव्यवस्था के आत्मविश्वास और परिपक्वता को दिखाता है: हरदीप सिंह पुरी

देहरादून । केंद्रीय पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने शनिवार को कहा कि केंद्रीय बजट 2026-27 वर्ष 2014 के बाद से परिवर्तन से गुजरी अर्थव्यवस्था के आत्मविश्वास...

admin

Read Previous

इस बार पीएम से अलग से मिलने की कोई संभावना नहीं : ममता

Read Next

इटली में हैं सर्वाधिक अनौपचारिक चीनी ‘पुलिस स्टेशन’ : रिपोर्ट

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com