बीसीआई ने सुप्रीम कोर्ट में कहा, वकीलों की हड़ताल, अदालती बहिष्कार रोकने के लिए नियम बनाने का प्रस्ताव

नई दिल्ली: बार काउंसिल ऑफ इंडिया (बीसीआई) ने शुक्रवार को सुप्रीम कोर्ट को सूचित किया कि वह वकीलों की हड़ताल को रोकने के लिए नियम बनाएगी।
इसके साथ ही बीसीआई ने कहा कि वह वकीलों को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के जरिए अदालत की सुनवाई से दूर रहने के लिए उकसाने वालों के खिलाफ कार्रवाई भी शुरू करेगी।

बीसीआई के अध्यक्ष वरिष्ठ अधिवक्ता मनन कुमार मिश्रा ने न्यायमूर्ति डी. वाई. चंद्रचूड़ और एम. आर. शाह की पीठ से कहा कि उन्होंने 4 सितंबर को सभी राज्य बार एसोसिएशनों की बैठक बुलाई है। मिश्रा ने पीठ को बताया कि बीसीआई ने सभी बार एसोसिएशनों के साथ बैठक बुलाई है।

मिश्रा ने प्रस्तुत किया, हम वकीलों द्वारा हड़ताल को कम करने के लिए नियम बनाने का प्रस्ताव करते हैं और हम अब सोशल मीडिया पर हड़ताल को भड़काने वाले अधिवक्ताओं के खिलाफ कार्रवाई शुरू करेंगे।

सुनवाई की शुरुआत में मिश्रा ने पिछले साल अदालत के आदेश के अनुपालन में सुझाव नहीं देने के लिए माफी मांगी। उन्होंने कोविड-19 महामारी की शुरुआत का हवाला देते हुए कहा कि वह इस दौरान सुझाव दाखिल नहीं कर पाए।

शीर्ष अदालत ने मिश्रा की दलीलें दर्ज (रिकॉर्ड में रखी) कीं और बीसीआई द्वारा की गई कार्रवाई की सराहना की। इससे पहले की सुनवाई के दौरान शीर्ष अदालत ने वकीलों की हड़ताल के मुद्दे से निपटने के लिए बीसीआई अध्यक्ष से मदद मांगी थी। दलीलें सुनने के बाद पीठ ने मामले की अगली सुनवाई सितंबर के तीसरे सप्ताह में निर्धारित की है।

शीर्ष अदालत ने इस मुद्दे पर स्वत: संज्ञान लिया था। इसने कहा था कि उत्तराखंड के देहरादून, हरिद्वार और ऊधमसिंह नगर जिलों में हर शनिवार को अदालतों का बहिष्कार करना न्यायोचित नहीं है, बल्कि यह अदालत की अवमानना के समान है। यह देखते हुए कि एक महीने के दौरान वकील तीन से चार दिनों की हड़ताल पर थे, शीर्ष अदालत ने कहा कि अगर वकील उन दिनों में काम करते तो इससे त्वरित न्याय प्राप्त करने में मदद मिलती।

शीर्ष अदालत ने 26 जुलाई को अपने 28 फरवरी, 2020 के फैसले का हवाला दिया थे, जिसमें बीसीआई और राज्य बार काउंसिल को वकीलों की हड़ताल और अदालती कार्यवाही के उनके बहिष्कार को रोकने के लिए सुझाव देने का निर्देश दिया गया था। शीर्ष अदालत ने बीसीआई अध्यक्ष से इस मुद्दे पर मदद करने को कहा था।

शीर्ष अदालत ने अपने फरवरी के फैसले में वकीलों की हड़ताल पर चिंता व्यक्त की थी।

पश्चिम बंगाल में एसआईआर मामले पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, जांच सीबीआई या एनआईए को सौंपने के निर्देश

कोलकाता । पश्चिम बंगाल के एसआईआर मामले को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने कड़ी नाराज़गी जताई है। अदालत ने न्यायिक अधिकारियों के खिलाफ हुए धरने और घेराव की घटना को बेहद...

सोनिया गांधी के खिलाफ मतदाता सूची में कथित जालसाजी मामले में अगली सुनवाई 18 अप्रैल को होगी

नई दिल्ली । राउज एवेन्यू कोर्ट में सोनिया गांधी के खिलाफ गैरकानूनी तरीके से मतदाता सूची में नाम शामिल कराने के मामले में सुनवाई अब 18 अप्रैल को होगी। सोनिया...

हजारीबाग में नाबालिग की दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका, हाईकोर्ट ने गृह सचिव और डीजीपी को भेजा नोटिस

रांची । झारखंड के हजारीबाग जिले के विष्णुगढ़ इलाके में नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म के बाद नृशंस हत्या की वारदात पर सोमवार को हाईकोर्ट ने स्वतः संज्ञान लेते हुए...

दिल्ली लाल किला ब्लास्ट केस: जांच के लिए एनआईए को मिला 45 दिन का और समय

नई दिल्ली । दिल्ली के लाल किला मेट्रो स्टेशन के पास हुए भीषण ब्लास्ट मामले में जांच को आगे बढ़ाने के लिए अदालत ने राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) को 45...

केरल हाईकोर्ट का चुनाव आयोग को निर्देश, बी. गोपालकृष्णन के खिलाफ शिकायत दो महीने में निपटाई जाए

कोच्चि । केरल हाईकोर्ट ने शुक्रवार को भारत निर्वाचन आयोग को निर्देश दिया कि वह दो महीने के भीतर उस शिकायत पर विचार करे, जिसमें आरोप लगाया गया है कि...

पंजाब : मोहाली पीएमएलए कोर्ट का पटवारी को समन, ईडी ने भ्रष्टाचार से अर्जित 2.76 करोड़ की संपत्ति की कुर्क

मोहाली । प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के जालंधर जोनल ऑफिस ने मनी लॉन्ड्रिंग रोकथाम अधिनियम (पीएमएलए), 2002 के तहत पंजाब के पटवारी चमकौर लाल और चार अन्य आरोपियों के खिलाफ अभियोजन...

असम के पोंजी घोटाले में ईडी ने 13.41 करोड़ रुपए की संपत्ति जब्त की

गुवाहाटी । प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के गुवाहाटी क्षेत्रीय कार्यालय ने मंगलवार को मेसर्स डीबी स्टॉक कंसल्टेंसी और उसके मालिक दीपांकर बर्मन से जुड़े एक बड़े पोंजी घोटाले के सिलसिले में...

दिल्ली ब्लास्ट: एनआईए ने जम्मू-कश्मीर में कई स्थानों पर तलाशी अभियान चलाया

नई दिल्ली । दिल्ली के लाल किले के इलाके में हुए बम धमाके के मामले में चल रही जांच के तहत राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने सोमवार को जम्मू-कश्मीर के...

पंजाब पुलिस की बड़ी कार्रवाई: अंतरराज्यीय साइबर ठगी गिरोह का भंडाफोड़, तीन गिरफ्तार

चंडीगढ़ । पंजाब पुलिस की साइबर क्राइम डिवीजन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक अंतरराज्यीय साइबर ठगी गिरोह का भंडाफोड़ किया है। इस गिरोह के तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया...

ईडी ने 2,672 करोड़ रुपए के एसजीजेएचआईएल बैंक धोखाधड़ी मामले में नई चार्जशीट दाखिल की

कोलकाता । प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के कोलकाता क्षेत्रीय कार्यालय ने श्री गणेश ज्वैलरी हाउस (आई) लिमिटेड (एसजीजेएचआईएल) और अन्य के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट के तहत चल रही जांच के...

असम में एनसीबी की बड़ी कार्रवाई: दो तस्कर गिरफ्तार, 524.9 किलो गांजा जब्त

गुवाहाटी । नशीले पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) की गुवाहाटी जोनल यूनिट ने असम में बड़ी कार्रवाई की। इस दौरान...

अवैध टेंट के व‍िवाद में सरकारी कर्मचारियों से मारपीट, ‘आप’ के सदस्‍यों पर आरोप, एफआईआर दर्ज

नई दिल्ली । दिल्ली के शालीमार बाग सीए ब्लॉक स्‍थित एक सार्वजनिक पार्क में अवैध रूप से टेंट लगाने को लेकर आम आदमी पार्टी के नेताओं की दबंगई का एक...

editors

Read Previous

बैडमिंटन : इंडोनेशिया मास्टर्स के सेमीफाइनल में हारी सिंधु

Read Next

ड्रीम डेब्यू करने वाले हर्षल पटेल, भारतीय क्रिकेटरों के विशेष समूह में हुए शामिल

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com