महिलाओं में बढ़ी स्वास्थ्य को लेकर जागरूकता : रिपोर्ट

नई दिल्ली । एक रिपोर्ट सामने आई है, जिसमें महिलाओं के स्वास्थ्य को लेकर बड़ा खुलासा किया गया है। रिपोर्ट में कहा गया है कि महिलाएं अपने स्वास्थ्य को बहुत अहमियत दे रही हैं, जिसे एक बड़े परिवर्तन के रूप में देखा जा रहा है।

रेडक्लिफ लैब्स ने यह रिपोर्ट अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस से पहले जारी की है जिसमें महिलाओं के स्वास्थ्य के बारे में बड़ा खुलासा किया गया है। रिपोर्ट में कहा गया है कि पिछले तीन सालों में महिलाओं में अपने स्वास्थ्य को लेकर गंभीरता और संवेदनशीलता बढ़ी है।

रिपोर्ट में सामने आया है कि साल 2021 में जहां 40 फीसद महिलाएं अपने स्वास्थ्य को प्राथमिकता देती थीं, वहीं साल 2022 में यह आंकड़ा बढ़कर 45 फीसद पहुंच गया और इसके बाद साल 2023 में यह आंकड़ा 48 फीसद हो गया।

कंपनी द्वारा ‘लेट हर डिसाइड’ के अभियान के अंतर्गत महिलाओं के स्वास्थ्य को लेकर यह जानकारी जुटाई गई है। जिसके बाद यह रिपोर्ट जारी की गई।

रिपोर्ट में सामने आया है कि दिल्ली-एनसीआर, बेंगलुरु, पुणे, मुंबई और हैदराबाद में रहने वाली महिलाओं में अपने स्वास्थ्य को लेकर जागरूकता तेजी से बढ़ी है। इन इलाकों में रहने वाली महिलाएं समय-समय पर अपना हेल्थ चेकअप कराने लगी हैं।

महिलाओं ने मुख्य रूप से निवारक स्वास्थ्य जांच पैकेजों पर ध्यान केंद्रित किया और मधुमेह की निगरानी के लिए एचबीए1सी परीक्षण, हेमोग्राम परीक्षण, रुमेटीइड कारक (आरए) मात्रात्मक परीक्षण और थायरॉयड प्रोफाइल परीक्षण लोकप्रिय विकल्प के रूप में उभरे।

रेडक्लिफ लैब्स की चिकित्सा प्रयोगशाला निदेशक डॉ. सोहिनी सेनगुप्ता ने बयान जारी कर कहा, “हमारा उद्देश्य महिलाओं को उनके स्वास्थ्य पर ध्यान दिलाना है। हमारे ‘लेट हर डिसाइड ‘ अभियान का मुख्य उद्देश्य महिलाओं का खुद पर विश्वास बढ़ाना है, ताकि वो खुद की बेहतरी के लिए निर्णय ले सकें। हम यह देखकर बेहद खुश हैं कि अब महिलाएं अपने स्वास्थ्य देखभाल की जिम्मेदारी खुद उठा रही हैं।”

–आईएएनएस

ओमान की खाड़ी के पास इंडियन नेवी ने बढ़ाई अपने वॉरशिप की तादाद, भारतीय फ्लैग्ड शिप्स को कर रही है एस्कॉर्ट

नई दिल्ली । वेस्ट एशिया में युद्ध जैसे हालातों ने दुनिया भर में एनर्जी सिक्योरिटी पर संकट के बादल खड़े कर दिए हैं। भारतीय फ्लैग्ड टैंकरों को 'स्ट्रेट ऑफ होर्मुज'...

लारीजानी देश के समर्पित सेवक थे, यूएस-इजरायल के खिलाफ निर्णायक कदम उठाए यूएन : ईरान

नई दिल्ली । ईरान के सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद सचिव अली लारीजानी, उनके बेटे मोर्तेजा लारीजानी, सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद सचिवालय में आंतरिक सुरक्षा के उप-प्रमुख अलीरेजा बायात, समेत कई...

जापानी पीएम का यूएस दौरा: ट्रंप के साथ करेंगी अहम बैठक, ‘रेयर अर्थ’ और ‘एआई’ पर समझौते की उम्मीद

टोक्यो । जापानी प्रधानमंत्री साने ताकाइची बुधवार रात तीन-दिवसीय दौरे पर वाशिंगटन के लिए रवाना होंगी। स्थानीय मीडिया की रिपोर्ट के अनुसार, इस दौरान वह अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के...

आईडीएफ का दावा: गाजा में हमास नौसैनिक कमांडर यूनुस अलियान ढेर, बड़े हमले की साजिश नाकाम

नई द‍िल्‍ली । इजरायल ड‍िफेंस फोर्स (आईडीएफ) ने हमले में हमास की उत्तरी गाजा ब्रिगेड के नौसैनिक दस्ते के कमांडर यूनुस मोहम्मद हुसैन अलियान के खात्मे का दावा क‍िया है।...

इजरायली रक्षा मंत्री का दावा- ‘ईरान के सुरक्षा प्रमुख लारीजानी मारे गए’, तेहरान ने नहीं की पुष्टि

तेल अवीव । इजरायल के रक्षा मंत्री इजरायल काट्ज ने दावा किया है कि ईरान के राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के सचिव अली लारीजानी मिसाइल हमले में मारे गए हैं। हालांकि...

वियतनाम के प्रधानमंत्री और चीनी विदेश मंत्री के बीच मुलाकात

बीजिंग । वियतनाम के प्रधानमंत्री फाम मिन्ह चिन्ह ने 16 मार्च को वियतनाम की राजधानी हनोई में चीनी विदेश मंत्री वांग यी, सार्वजनिक सुरक्षा मंत्री वांग श्याओहोंग और रक्षा मंत्री...

चीन और अमेरिका के बीच कुछ मुद्दों पर शुरुआती समानता : ली छंगकांग

बीजिंग । चीन और अमेरिका ने पेरिस में आर्थिक और व्यापारिक वार्ता की। वार्ता के बाद चीनी वाणिज्य मंत्रालय के अंतरराष्ट्रीय व्यापार वार्ता प्रतिनिधि और उप मंत्री ली छंगकांग ने...

ईरानी राष्ट्रपति ने देशवासियों से 84 नौसैनिकों के अंतिम संस्कार में शामिल होने का किया आग्रह

तेहरान । ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान ने राजधानी तेहरान के लोगों से अपील की है कि वे उन 84 नौसैनिकों के अंतिम संस्कार में शामिल हों, जिनकी मौत इस...

काबुल: अस्पताल पर बमबारी में 400 की मौत, मानवाधिकार संगठन आईएचआरएफ ने उठाई स्वतंत्र जांच की मांग

काबुल । एक प्रमुख मानवाधिकार संगठन इंटरनेशनल ह्यूमन राइट्स फाउंडेशन (आईएचआरएफ) ने काबुल के एक अस्पताल पर पाकिस्तान की बमबारी की कड़ी न‍िंदा की है। इस हमले में 400 से...

पश्चिम एशिया तनाव के बीच एलपीजी लेकर पहुंचा पहला भारतीय जहाज शिवालिक

गांधीनगर । पश्चिम एशिया की तनावपूर्ण स्थिति के बीच भारतीय जहाज शिवालिक एलपीजी कैरियर गुजरात स्थित मुंद्रा पोर्ट पहुंच चुका है। यह कतर से गैस लेकर भारत पहुंचा है। यह...

पीएम गोल्डा मेयर: इजरायल की ‘दादी’, जिन्होंने भारत का मुश्किल समय में दिया साथ

नई दिल्ली । 'यू कैन नॉट शेक हैंड्स विद अ क्लेंच्ड फिस्ट'—यानी मुट्ठी बंद हो तो हाथ नहीं मिलते। यही मशहूर कथन है इजरायल की पहली और दुनिया की तीसरी...

पश्चिम एशिया तनाव के बीच 4,300 से ज्यादा भारतीय उड़ानें रद्द: सरकार

नई दिल्ली । पश्चिम एशिया में जारी तनाव के कारण भारतीय और विदेशी एयरलाइंस ने हजारों उड़ानें रद्द कर दी हैं। यह जानकारी सोमवार को केंद्रीय नागर विमानन मंत्री किंजरापु...

admin

Read Previous

बिग बी ने आईएसपीएल टीम के गाने को तैयार करने में लगाया पूरा दिन

Read Next

उत्तराखंड में सामने आए 4 से 5 कोरोना के मरीज

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com