अखिलेश ने साइकिल यात्रा निकालकर फूंका चुनावी बिगुल,2022 में 400 सीटें जीतने का दावा

लखनऊ, 5 अगस्त (आईएएनएस)| यूपी में होने वाली विधानसभा चुनाव के लिए समाजवादी पार्टी ने साइकिल यात्रा के जरिए चुनावी बिगुल फूंक दिया। वरिष्ठ नेता जनेश्वर मिश्र की जयंती पर साइकिल यात्रा पर निकलने से पहले पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सपा कार्यालय पर मीडिया को संबोधित करते हुए कहा कि 2022 के चुनाव में सपा 400 सीटें जीतेगी। जनता भाजपा से नाराज है। भाजपा सरकार ने जनता को धोखा दिया है।

उन्होंने कहा कि भाजपा में अपराधियों की भरमार है। वो ‘मैनीफेस्टो’ नहीं ‘मनीफेस्टो’ बनाते हैं। उनके लिए राजनीति एक व्यापार है। भाजपा की सरकार ने कोरोना के दौरान लोगों की मदद नहीं की और बड़ी संख्या में मौतें हुई हैं।

अखिलेश यादव ने कहा, “सिर्फ प्रचार के दम पर योगी आदित्यनाथ सरकार अपने को नम्बर वन बता रही है। हकीकत तो यह है कि यह सरकार कुपोषण, गंगा किनारे लाशों को लकड़ी न देने, ऑक्सीजन न दे पाने, बेरोजगारी, युवाओं को लाठी से, नौकरी मांगने वालों को पीटने, महिला असुरक्षा, शव से कफन उतारने, बिना इलाज के लोगों को मारने तथा 1600 शिक्षकों को मौत के मुहाने में भेजने में नम्बर वन है। यह सरकार तो माननीय न्यायालय के आदेश न मानने में भी नम्बर वन है।”

उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी के नेता तथा कार्यकर्ता जनेश्वर मिश्र के रास्ते पर है। आज प्रदेश में जगह-जगह साइकिल यात्रा निकाली जा रही है। जिससे कि प्रदेश के हर कोने का हाल जान सकें। उन्होंने कहा कि हम उत्तर प्रदेश को विकास की राह पर लाए थे और अब उसको आगे ले जाएंगे।

पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि जनता में भाजपा की सरकार के खिलाफ काफी नाराजगी है। योगी आदित्यनाथ सरकार हर मुद्दे पर फेल रही इस सरकार ने हमारे कार्यकाल के दौरान कराए गए कामों नाम बदल दिया। इनको अब विधानसभा चुनाव नजदीक आते ही गरीबों की याद आने लगी।

अखिलेश यादव ने सपा कार्यालय से लखनऊ में साइकिल रैली को रवाना किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में लोग लोडर में साइकिल लादकर लोहिया पथ पर एकत्र थे। समाजवादी पार्टी की साइकिल यात्रा के कारण लोहिया पथ पर भीषण जाम लगा था। यहां पर सपा कार्यकतार्ओं को साइकिल उपलब्ध कराई गई। सभी जिलों से कार्यकर्ता सपा कार्यालय पहुंचे हैं। इस दौरान लोहिया पर के दोनों तरफ वाहन पार्क कर सपा के नेता साइकिल रैली में गए। जिसके कारण जाम लग गया। लोहिया पथ सहित तमाम जगहों पर स्वागत मंच बनाया गया। सपा ने उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव 2022 के प्रचार के लिए नया नारा ‘यूपी का यह जनादेश, आ रहे हैं अखिलेश’ भी जारी किया।

–आईएएनएस

इजरायल-लेबनान सीजफायर का वैश्विक स्तर पर स्वागत, खाड़ी देशों ने उल्लंघन से बचने पर दिया जोर

नई दिल्ली । इजरायल और लेबनान के बीच दस दिनों का सीजफायर हुआ है। सीजफायर की खबर से लेबनान के लोगों में खुशी और जश्न का माहौल है। लोग खुशी...

सीजफायर के दौरान इजरायल दक्षिणी लेबनान में 10 किमी का सुरक्षा जोन बनाए रखेगा : नेतन्याहू

यरूशलम । इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने कहा कि हिजबुल्लाह के साथ युद्धविराम लागू होने के बाद भी इजरायल दक्षिणी लेबनान में 10 किलोमीटर का सुरक्षा क्षेत्र बनाए रखेगा।...

अंतरराष्ट्रीय समुदाय ने इजरायल-लेबनान सीजफायर का किया स्वागत

बेरूत । इजरायल और लेबनान के बीच बढ़ते तनाव के बीच आखिरकार राहत की खबर सामने आई है। शुक्रवार को दोनों देशों के बीच 10 दिनों का युद्धविराम लागू हो...

होर्मुज स्ट्रेट खुलवाने के लिए मैक्रों और स्टार्मर करेंगे ग्लोबल मीटिंग की मेजबानी, लगभग 40 देशों के नेता होंगे शामिल

नई दिल्ली । अमेरिका और ईरान के बीच तनाव की वजह से होर्मुज स्ट्रेट से जहाजों के ट्रांजिट को लेकर काफी मुश्किलें आ रही है। एक तरफ ईरान होर्मुज पर...

होर्मुज स्ट्रेट खुला, ईरान पर अमेरिकी नाकेबंदी जारी: डोनाल्ड ट्रंप

वॉशिंगटन । मिडिल ईस्ट में युद्धविराम के बीच स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को वाणिज्यिक जहाजों के लिए “पूरी तरह खुला” घोषित किया गया है। हालांकि, अमेरिका ने संकेत दिया है कि...

अमेरिका ने ईरान वार्ता में प्रगति के दिए संकेत, कहा-समझौते की संभावनाओं को लेकर हैं आश्वस्त

वॉशिंगटन । व्हाइट हाउस ने कहा है कि ईरान के साथ बातचीत “सार्थक और जारी” है। हालांकि होरमुज़ जलडमरूमध्य को लेकर जारी तनाव अब भी वार्ता की गति और परिणाम...

ईरान की कमर तोड़ने के लिए अमेरिका ने तेल व्यापार से जुड़े देशों को दी सेकेंडरी बैन की चेतावनी

वॉशिंगटन । पाकिस्तान में अमेरिका-ईरान की वार्ता विफल होने के बाद अमेरिकी सरकार अब तेहरान को घेरने के लिए दूसरा तरीका अपना रही है। अमेरिका का कहना है कि ईरान...

ट्रंप ने इजरायल और लेबनान के बीच 34 साल बाद हो रही वार्ता का किया स्वागत

वॉशिंगटन । अमेरिका ने एक बार फिर से साफ किया है कि इजरायल और लेबनान के बीच संभावित सीजफायर ईरान के साथ उसकी बातचीत का हिस्सा नहीं है। अमेरिका के...

ईरान ने यूरेनियम संवर्धन के अधिकारों पर समझौते से किया इनकार, यूएस पर युद्ध भड़काने का लगाया आरोप

तेहरान । ईरान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता इस्माइल बाघेई ने कहा कि ईरान अपने न्यूक्लियर संवर्धन अधिकारों से कोई समझौता नहीं करेगा। सरकारी मीडिया ने गुरुवार को बताया कि...

ऑस्ट्रिया के चांसलर क्रिश्चियन स्टॉकर पहुंचे भारत, द्विपक्षीय संबंधों और रणनीतिक साझेदारी को बढ़ावा

नई दिल्ली । ऑस्ट्रिया के फेडरल चांसलर क्रिश्चियन स्टॉकर बुधवार को अपने पहले आधिकारिक दौरे पर भारत पहुंचे। क्रिश्चियन स्टॉकर इस दौरे पर व्यापार, निवेश और नई तकनीक जैसे खास...

अमेरिका के बिना होर्मुज मिशन की योजना बना रहा है यूरोप : रिपोर्ट

वाशिंगटन । यूरोपीय देश अमेरिका और ईरान के बीच एक महीने से ज्यादा समय तक चले संघर्ष के बाद होर्मुज स्ट्रेट को लेकर एक योजना तैयार कर रहे हैं। यूरोपीय...

मध्य-पूर्व का संघर्ष वैश्विक विकास के लिए खतरा, मुद्रास्फीति की आशंकाएं बढ़ीं

वाशिंगटन । मध्य पूर्व में जारी युद्ध का असर अब पूरी दुनिया की अर्थव्यवस्था पर साफ दिखने लगा है। अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) ने चेतावनी दी है कि यह संघर्ष...

editors

Read Previous

दिल्ली सरकार ने कोविड प्रभावित परिवारों के लिए आर्थिक मदद की घोषणा की

Read Next

ओलंपियन पहलवान विनेश फोगाट की कोहनी की सफल सर्जरी हुई

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com