बारिश से दिल्ली-एनसीआर की वायु गुणवत्ता में सुधार

नई दिल्ली । दिल्ली और उसके पड़ोसी शहरों में शनिवार शाम हल्की बारिश हुई, जिससे रविवार सुबह वायु गुणवत्ता में सुधार हुआ और यह ‘खराब’ श्रेणी में पहुंच गई। इससे, पिछले कुछ दिनों से राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र के कुछ हिस्सों में छाए घने कोहरे से भी कुछ राहत मिली।

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार, शनिवार को दिल्ली में न्यूनतम तापमान 7.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि अधिकतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस रहा, जो मौसम के औसत से तीन डिग्री कम है।

शनिवार को कोहरे की घनी चादर के कारण कम से कम 45 ट्रेनें देरी से चलीं।

हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर सहित उत्तर भारत के अन्य हिस्सों में शीतलहर की स्थिति बनी हुई है, जहां तापमान हिमांक बिंदु से नीचे चला गया है।

दिल्ली और उसके पड़ोसी शहरों जैसे गाजियाबाद और नोएडा में शनिवार शाम को बारिश हुई।

आईएमडी के पूर्वानुमान के मुताबिक रविवार को हल्की बारिश के साथ आसमान में बादल छाए रह सकते हैं।

शनिवार को दिल्ली-एनसीआर के कुछ इलाकों में घना कोहरा छाया रहा, जिसके कारण 45 ट्रेनें देरी से चलीं, हालांकि इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे (आईजीआई) पर उड़ानों का संचालन लगभग सामान्य रहा।

दिल्ली का वायु गुणवत्ता सूचकांक, जो पिछले कुछ दिनों से ‘गंभीर’ से ‘बहुत खराब’ की श्रेणी में था, रविवार सुबह सुधरकर ‘खराब’ श्रेणी में आ गया।

केंद्र के समीर ऐप के अनुसार, रविवार सुबह करीब 5 बजे दिल्ली का समग्र एक्यूआई 285 था।

0 से 50 के बीच का एक्यूआई “अच्छा”, 51-100 “संतोषजनक”, 101-200 “मध्यम”, 201-300 “खराब”, 301-400 “बहुत खराब” और 401-500 “गंभीर” माना जाता है।

हिमाचल प्रदेश में भी शीतलहर का प्रकोप जारी है, स्थानीय मौसम विभाग ने शनिवार और रविवार को निचले मैदानी इलाकों में मध्यम बारिश और शिमला और मनाली सहित मध्यम और उच्च पहाड़ियों के अलग-अलग इलाकों में बर्फबारी की संभावना जताई है।

मौसम विभाग ने कहा कि 14 जनवरी, 2025 की रात से उत्तर-पश्चिम भारत में एक नया पश्चिमी विक्षोभ आने की संभावना है और गुरुवार और शुक्रवार को मध्यम और उच्च पर्वतीय क्षेत्रों में छिटपुट स्थानों पर हल्की बारिश और बर्फबारी का पूर्वानुमान लगाया है।

राष्ट्रीय राजधानी में प्रदूषण-रोधी उपायों की बात करें तो वर्तमान में ग्रैप I, II और III प्रभावी हैं।

सीएक्यूएम ने सुप्रीम कोर्ट के पहले के आदेश के अनुपालन में गुरुवार को ग्रैप के चरण III के तहत कार्रवाई शुरू की।

केंद्र के वायु गुणवत्ता पैनल ने कहा, “दिल्ली का एक्यूआई जो 8 जनवरी, 2025 को 297 दर्ज किया गया था, उसमें तेजी से वृद्धि हुई और 9 जनवरी को शाम 4 बजे शांत हवाओं और धुंध की स्थिति के कारण 357 दर्ज किया गया।”

–आईएएनएस

अमेरिका और ईरान के बीच समझौते का कनाडाई प्रधानमंत्री ने किया स्वागत, पाकिस्तान को कहा धन्यवाद

नई दिल्‍ली । अमेरिका और ईरान के बीच हुए समझौते का कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी ने स्‍वागत क‍िया। साथ ही उन साझेदारों की तारीफ की, ज‍िन्‍होंने इस समझौते को...

ईरान को अमेरिका पर भरोसा कम! बाघेई ने याद दिलाया इतिहास, बोले- ‘लंबा रास्ता तय करना होगा’

तेहरान । अमेरिका-ईरान शांति समझौता जिनेवा में 19 जून को संपन्न होगा। समझौते का ऐलान अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप कर चुके हैं, मध्यस्थ की भूमिका निभा रहे पाकिस्तान के पीएम शहबाज...

इजरायली हमले की वर्षगांठ पर बाघेई ने याद द‍िलाई ईरान की ताकत, कहा- ‘दुश्मन का सपना हार में बदला’

नई द‍िल्‍ली । ईरान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता इस्माइल बाघेई ने इजरायल की ओर से अमेरिका के समर्थन से ईरान पर किए गए सैन्य हमले की पहली वर्षगांठ पर...

यूक्रेन युद्ध के समर्थकों पर ब्रिटेन की सख्ती, इंग्लिश चैनल में रूसी ऑयल टैंकर को रोका

नई द‍िल्‍ली । यूनाइटेड किंगडम (यूके) के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर ने रूस को एक बड़ा झटका द‍िया। उनके आदेश के बाद सेना ने इंग्लिश चैनल से गुजरने की कोशिश कर...

पीएम मोदी फ्रांस में भारत इनोवेट्स समिट से पहले वैश्विक निवेशकों से मिले

नीस/नई दिल्ली | भारत इनोवेट्स समिट के उद्घाटन से पहले, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को भारत, फ्रांस और कई अन्य देशों के चुनिंदा निवेशकों और वेंचर कैपिटल लीडर्स के...

पहले अंतरिम डील होगी लागू, फिर परमाणु मुद्दे पर करेंगे बात: अब्बास अराघची

तेहरान । ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने स्पष्ट किया है कि अमेरिका के साथ होने वाली संभावित शांति वार्ता कोई अंतिम परमाणु समझौता नहीं होगी। यह पहले एक...

स्पेसएक्स के शेयरों की धमाकेदार शुरुआत, पहले ही दिन 19 प्रतिशत चढ़े; कंपनी का मार्केट कैप रिकॉर्ड 2.2 ट्रिलियन डॉलर पहुंचा

नई दिल्ली । एलन मस्क की कंपनी स्पेसएक्स के आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) ने अमेरिकी शेयर बाजार में शानदार शुरुआत की। कंपनी के शेयरों ने शुरुआती निवेशकों को 31 प्रतिशत...

भारत और पापुआ न्यू गिनी के बीच दूसरी विदेश कार्यालय परामर्श बैठक, द्विपक्षीय सहयोग बढ़ाने पर जोर

नई दिल्ली । भारत और पापुआ न्यू गिनी के बीच दूसरी विदेश कार्यालय परामर्श (एफओसी) बैठक 12 जून 2026 को वर्चुअल माध्यम से आयोजित की गई। दोनों देशों के बीच...

ईडी ने रिलायंस अनिल अंबानी समूह के दो पूर्व अधिकारियों को किया गिरफ्तार, कंपनी ने दी प्रतिक्रिया

मुंबई । अधिकारियों के अनुसार, प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने मनी लॉन्ड्रिंग निवारण अधिनियम (पीएमएलए) के तहत रिलायंस अनिल अंबानी समूह (एडीएजी) के दो पूर्व अधिकारियों को मुंबई में गिरफ्तार किया...

नेट-जीरो लक्ष्य के लिए गैर-जीवाश्म ऊर्जा की हिस्सेदारी 80 प्रतिशत से अधिक होनी चाहिए : नीति आयोग

नई दिल्ली । भारत को अपने नेट-जीरो लक्ष्य को हासिल करने के लिए जीवाश्म ईंधनों पर निर्भरता में बड़ी कमी लानी होगी और अपनी कुल ऊर्जा खपत में गैर-जीवाश्म ऊर्जा...

अमेरिका ने उत्तर कोरिया को चिकित्सा उपकरणों के निर्यात लाइसेंस संबंधी जरुरतों को और कड़ा किया

वाशिंगटन । अमेरिकी वित्त विभाग ने उन चिकित्सा उपकरणों की एक सूची जारी की है, जिनके उत्तर कोरिया को निर्यात के लिए अब "विशिष्ट प्राधिकरण" की आवश्यकता होगी। यह जानकारी...

ईरान के विदेश मंत्री अराघची बोले- अमेरिकी कार्रवाई से अप्रैल का सीजफायर निष्प्रभावी हो गया

तेहरान । ईरान के विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराघची ने गुरुवार को कहा कि ईरान के खिलाफ अमेरिका के नए हमलों ने दोनों पक्षों के बीच अप्रैल में हुए सीजफायर...

admin

Read Previous

जैकी श्रॉफ ने फिल्म ‘फर्ज’ के 24 साल पूरे होने का मनाया जश्न

Read Next

मार्केट आउटलुक: तिमाही नतीजे, महंगाई और आर्थिक आंकड़ों से तय होगी शेयर बाजार की चाल

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com