अफगानिस्तान से निकलने के लिए काबुल एयरपोर्ट पर जद्दोजहद करते नजर आए अफगानी नागरिक

काबुल: अफगानिस्तान के काबुल में हामिद करजई हवाईअड्डे पर देश पर तालिबान का कब्जा होते ही एक भयावह दृश्य देखने को मिला। बिजनेस इनसाइडर ने बताया कि सोमवार को एक वीडियो में भीड़ को हवाई अड्डे पर एक जेट ब्रिज पर चढ़ते हुए देखा जा सकता है, जो टरमैक पर खड़े एक विमान में चढ़ने के लिए अपना रास्ता बनाने की कोशिश कर रहे थे और इस कोशिश में लोगों के बीच धक्का-मुक्की हो रही थी।

वीडियो को सोमवार सुबह बीबीसी साउथ एशिया ब्यूरो चीफ निकोला करीम ने ट्विटर पर पोस्ट किया।

करीम ने लिखा, “यह शायद अफगानिस्तान से देखी गई सबसे दुखद तस्वीरों में से एक है। ऐसे लोग जो हताश और परित्यक्त हैं। कोई सहायता एजेंसी नहीं, कोई संयुक्त राष्ट्र नहीं, कोई सरकार नहीं। कुछ भी नहीं।”

भीड़ जिस प्लेन पर जबरदस्ती चढ़ती दिख रही है वह काम एयर जेट है। काम एयर एक निजी अफगान एयरलाइन है, जो घरेलू और साथ ही मध्य पूर्व और एशिया में कहीं और गंतव्यों के लिए उड़ान भरती है।

सीएनएन के अनुसार, अफगानिस्तान नागरिक प्राधिकरण ने कहा कि सोमवार सुबह तक, काबुल से सभी वाणिज्यिक उड़ानें रद्द कर दी गईं हैं।

हवाईअड्डे पर काफी अफरा-तफरी देखी गई और यह उस समय हुआ, जब तालिबान ने रविवार को पूरी तरह से अफगानिस्तान पर कब्जा कर लिया और अपने अधिग्रहण मिशन को अंतिम रूप दिया। इसके बाद अफगानिस्तान में तालिबान के संभावित जुल्म और अधिकारों के हनन के साथ ही अपनी जान का खतरा मानते हुए काफी लोगों ने देश से भागने की कोशिश की।

–आईएएनएस

अमेरिका और ईरान के बीच समझौते का कनाडाई प्रधानमंत्री ने किया स्वागत, पाकिस्तान को कहा धन्यवाद

नई दिल्‍ली । अमेरिका और ईरान के बीच हुए समझौते का कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी ने स्‍वागत क‍िया। साथ ही उन साझेदारों की तारीफ की, ज‍िन्‍होंने इस समझौते को...

ईरान को अमेरिका पर भरोसा कम! बाघेई ने याद दिलाया इतिहास, बोले- ‘लंबा रास्ता तय करना होगा’

तेहरान । अमेरिका-ईरान शांति समझौता जिनेवा में 19 जून को संपन्न होगा। समझौते का ऐलान अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप कर चुके हैं, मध्यस्थ की भूमिका निभा रहे पाकिस्तान के पीएम शहबाज...

इजरायली हमले की वर्षगांठ पर बाघेई ने याद द‍िलाई ईरान की ताकत, कहा- ‘दुश्मन का सपना हार में बदला’

नई द‍िल्‍ली । ईरान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता इस्माइल बाघेई ने इजरायल की ओर से अमेरिका के समर्थन से ईरान पर किए गए सैन्य हमले की पहली वर्षगांठ पर...

यूक्रेन युद्ध के समर्थकों पर ब्रिटेन की सख्ती, इंग्लिश चैनल में रूसी ऑयल टैंकर को रोका

नई द‍िल्‍ली । यूनाइटेड किंगडम (यूके) के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर ने रूस को एक बड़ा झटका द‍िया। उनके आदेश के बाद सेना ने इंग्लिश चैनल से गुजरने की कोशिश कर...

पीएम मोदी फ्रांस में भारत इनोवेट्स समिट से पहले वैश्विक निवेशकों से मिले

नीस/नई दिल्ली | भारत इनोवेट्स समिट के उद्घाटन से पहले, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को भारत, फ्रांस और कई अन्य देशों के चुनिंदा निवेशकों और वेंचर कैपिटल लीडर्स के...

पहले अंतरिम डील होगी लागू, फिर परमाणु मुद्दे पर करेंगे बात: अब्बास अराघची

तेहरान । ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने स्पष्ट किया है कि अमेरिका के साथ होने वाली संभावित शांति वार्ता कोई अंतिम परमाणु समझौता नहीं होगी। यह पहले एक...

स्पेसएक्स के शेयरों की धमाकेदार शुरुआत, पहले ही दिन 19 प्रतिशत चढ़े; कंपनी का मार्केट कैप रिकॉर्ड 2.2 ट्रिलियन डॉलर पहुंचा

नई दिल्ली । एलन मस्क की कंपनी स्पेसएक्स के आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) ने अमेरिकी शेयर बाजार में शानदार शुरुआत की। कंपनी के शेयरों ने शुरुआती निवेशकों को 31 प्रतिशत...

भारत और पापुआ न्यू गिनी के बीच दूसरी विदेश कार्यालय परामर्श बैठक, द्विपक्षीय सहयोग बढ़ाने पर जोर

नई दिल्ली । भारत और पापुआ न्यू गिनी के बीच दूसरी विदेश कार्यालय परामर्श (एफओसी) बैठक 12 जून 2026 को वर्चुअल माध्यम से आयोजित की गई। दोनों देशों के बीच...

ईडी ने रिलायंस अनिल अंबानी समूह के दो पूर्व अधिकारियों को किया गिरफ्तार, कंपनी ने दी प्रतिक्रिया

मुंबई । अधिकारियों के अनुसार, प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने मनी लॉन्ड्रिंग निवारण अधिनियम (पीएमएलए) के तहत रिलायंस अनिल अंबानी समूह (एडीएजी) के दो पूर्व अधिकारियों को मुंबई में गिरफ्तार किया...

नेट-जीरो लक्ष्य के लिए गैर-जीवाश्म ऊर्जा की हिस्सेदारी 80 प्रतिशत से अधिक होनी चाहिए : नीति आयोग

नई दिल्ली । भारत को अपने नेट-जीरो लक्ष्य को हासिल करने के लिए जीवाश्म ईंधनों पर निर्भरता में बड़ी कमी लानी होगी और अपनी कुल ऊर्जा खपत में गैर-जीवाश्म ऊर्जा...

अमेरिका ने उत्तर कोरिया को चिकित्सा उपकरणों के निर्यात लाइसेंस संबंधी जरुरतों को और कड़ा किया

वाशिंगटन । अमेरिकी वित्त विभाग ने उन चिकित्सा उपकरणों की एक सूची जारी की है, जिनके उत्तर कोरिया को निर्यात के लिए अब "विशिष्ट प्राधिकरण" की आवश्यकता होगी। यह जानकारी...

ईरान के विदेश मंत्री अराघची बोले- अमेरिकी कार्रवाई से अप्रैल का सीजफायर निष्प्रभावी हो गया

तेहरान । ईरान के विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराघची ने गुरुवार को कहा कि ईरान के खिलाफ अमेरिका के नए हमलों ने दोनों पक्षों के बीच अप्रैल में हुए सीजफायर...

editors

Read Previous

ओला स्कूटर को एक दिन में मिलती है एक लाख बुकिंग

Read Next

बरादर, हक्कानी समूहों के बीच झड़प के बाद आईएसआई प्रमुख काबुल पहुंचे

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com