84 अफगानी डेनमार्क पहुंचे

कोपेनहेगन, 20 अगस्त (आईएएनएस)| अफगानिस्तान से 84 लोगों का एक ग्रुप गुरुवार को पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद के रास्ते डेनमार्क पहुंचा। इस्लामाबाद से स्कैंडिनेवियाई एयरलाइंस के विमान में सवार होकर ये लोग डेनमार्क पहुंचे। समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, ग्रुप में काबुल में डेनिश दूतावास और उनके परिवारों के लिए काम करने वाले अधिकतर अफगानी शामिल थे।

डेनमार्क के विदेश मंत्री जेप्पे कोफोड ने अपने ट्विटर अकाउंट पर कहा, “मुझे इस बात की पुष्टि करते हुए खुशी हो रही है कि अब हमें अफगान से सुरक्षित निकाले गए 84 लोगों को डेनमार्क लाने वाला विमान मिल गया है।”

विमान के पहुंचने पर, लोगों को पहले कोपेनहेगन से 31 किमी उत्तर में डेनमार्क के सबसे बड़े शरण केंद्र सेंटर सैंडहोम में ले जाया गया। शुरुआत में, रेड क्रॉस उनके देखभाल के लिए जिम्मेदार होगा और फिर उन्हें कोरोनावायरस नियमों के तहत पांच दिनों के लिए क्वारंटीन में रहना होगा।

कोफोड ने ट्विटर पर पुष्टि की कि डेन और अफगान कर्मचारियों की निकासी बेरोकटोक जारी है।

“ऑपरेशन अभी भी पूरे जोरों पर है और हम अंतिम स्थानीय कर्मचारियों, दुभाषियों और अन्य समूहों को काबुल से बाहर निकालने के लिए काम कर रहे हैं।”

हाल ही में एक राजनीतिक समझौते के बाद सुरक्षित निकाले गए अफगान कर्मचारियों और उनके परिवारों को दो साल के लिए डेनमार्क में रहने की अनुमति दी गई है।

–आईएएनएस

पहले अंतरिम डील होगी लागू, फिर परमाणु मुद्दे पर करेंगे बात: अब्बास अराघची

तेहरान । ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने स्पष्ट किया है कि अमेरिका के साथ होने वाली संभावित शांति वार्ता कोई अंतिम परमाणु समझौता नहीं होगी। यह पहले एक...

स्पेसएक्स के शेयरों की धमाकेदार शुरुआत, पहले ही दिन 19 प्रतिशत चढ़े; कंपनी का मार्केट कैप रिकॉर्ड 2.2 ट्रिलियन डॉलर पहुंचा

नई दिल्ली । एलन मस्क की कंपनी स्पेसएक्स के आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) ने अमेरिकी शेयर बाजार में शानदार शुरुआत की। कंपनी के शेयरों ने शुरुआती निवेशकों को 31 प्रतिशत...

भारत और पापुआ न्यू गिनी के बीच दूसरी विदेश कार्यालय परामर्श बैठक, द्विपक्षीय सहयोग बढ़ाने पर जोर

नई दिल्ली । भारत और पापुआ न्यू गिनी के बीच दूसरी विदेश कार्यालय परामर्श (एफओसी) बैठक 12 जून 2026 को वर्चुअल माध्यम से आयोजित की गई। दोनों देशों के बीच...

ईडी ने रिलायंस अनिल अंबानी समूह के दो पूर्व अधिकारियों को किया गिरफ्तार, कंपनी ने दी प्रतिक्रिया

मुंबई । अधिकारियों के अनुसार, प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने मनी लॉन्ड्रिंग निवारण अधिनियम (पीएमएलए) के तहत रिलायंस अनिल अंबानी समूह (एडीएजी) के दो पूर्व अधिकारियों को मुंबई में गिरफ्तार किया...

नेट-जीरो लक्ष्य के लिए गैर-जीवाश्म ऊर्जा की हिस्सेदारी 80 प्रतिशत से अधिक होनी चाहिए : नीति आयोग

नई दिल्ली । भारत को अपने नेट-जीरो लक्ष्य को हासिल करने के लिए जीवाश्म ईंधनों पर निर्भरता में बड़ी कमी लानी होगी और अपनी कुल ऊर्जा खपत में गैर-जीवाश्म ऊर्जा...

अमेरिका ने उत्तर कोरिया को चिकित्सा उपकरणों के निर्यात लाइसेंस संबंधी जरुरतों को और कड़ा किया

वाशिंगटन । अमेरिकी वित्त विभाग ने उन चिकित्सा उपकरणों की एक सूची जारी की है, जिनके उत्तर कोरिया को निर्यात के लिए अब "विशिष्ट प्राधिकरण" की आवश्यकता होगी। यह जानकारी...

ईरान के विदेश मंत्री अराघची बोले- अमेरिकी कार्रवाई से अप्रैल का सीजफायर निष्प्रभावी हो गया

तेहरान । ईरान के विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराघची ने गुरुवार को कहा कि ईरान के खिलाफ अमेरिका के नए हमलों ने दोनों पक्षों के बीच अप्रैल में हुए सीजफायर...

भारतीय नाविकों की मौत पर अमेरिका की कार्रवाई की निंदा, ईरान ने जहाजों पर हमलों को बताया ‘समुद्री डकैती’

नई द‍िल्‍ली । ईरान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता इस्माइल बाघेई ने अमेरिका पर भारतीय वाणिज्यिक जहाजों पर हमले को लेकर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने इन घटनाओं में भारतीय...

अमेरिकी सीनेट की सुनवाई में चीन के साथ एआई की होड़ मुख्य मुद्दा बनी

वॉशिंगटन । अमेरिका की दोनों पार्टियों के सांसदों ने चेतावनी दी है कि अगर अमेरिका आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) से जुड़ी सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत नहीं करता है, तो उसे चीन...

ईरान में नया नेतृत्व उभरा, उनके पास देश के पुनर्निर्माण का मौका : डोनाल्ड ट्रंप

वॉशिंगटन । अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि हाल ही में अमेरिका की सैन्य कार्रवाई ने ईरान की नेतृत्व व्यवस्था को बदल दिया है। उनके मुताबिक, तेहरान...

बांग्लादेश: जशोर में जुबो लीग कार्यकर्ता की हत्या पर अवामी लीग का कड़ा विरोध, निष्पक्ष जांच की मांग

ढाका । बांग्लादेश की अवामी लीग ने जशोर जिले में पार्टी के एक कार्यकर्ता की हत्या की कड़ी निंदा की है। पार्टी ने कहा कि यह घटना देश में राजनीतिक...

पाकिस्तान: बन्नू में हथियारबंद हमलावरों का कहर, दो पुलिसकर्मियों की गोली मारकर हत्या

इस्लामाबाद । पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के बन्नू जिले में अलग-अलग घटनाओं में हथियारबंद हमलावरों की गोलीबारी में दो पुलिसकर्मियों की मौत हो गई। अधिकारियों ने शुक्रवार को यह...

editors

Read Previous

अखिलेश के खिलाफ फेसबुक पोस्ट को लेकर जुकरबर्ग के खिलाफ एफआईआर दर्ज

Read Next

दिल्ली में महिला को लाठियों से बेरहमी से पीटा, 2 गिरफ्तार

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com