मप्र के उप-चुनाव में सशस्त्र बलों की 58 कंपनियां तैनात

भोपाल, 28 अक्टूबर (आईएएनएस)| मध्य प्रदेश में तीन विधानसभा और एक लोकसभा क्षेत्र में हो रहे उप-चुनाव में साढ़े 26 लाख मतदाता 48 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला करेंगे। वहीं चुनाव को निर्विघ्न संपन्न कराने के लिए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए है, इसके लिए सशस्त्र बलों की 58 कंपनियां तैनात की गई हैं । राज्य के तीन विधानसभा रैगांव, जोबट व पृथ्वीपुर के अलावा खंडवा संसदीय क्षेत्र में उप-चुनाव हो रहे हैं। यहां कुल 48 उम्मीदवार मैदान में हैं, जिनमें खंडवा में 16, रैगांव में 16, पृथ्वीपुर में 10 और जोबट में छह उम्मीदवारों के भाग्य का 30 अक्टूबर को फैसला होगा।

खंडवा संसदीय क्षेत्र में 19 लाख 68 हजार 805, पृथ्वीपुर विधानसभा क्षेत्र में एक लाख 98 हजार 542, रैगांव (अजा) में दो लाख सात हजार 443, जोबट (अजजा) में दो लाख 75 हजार 214 मतदाता हैं। इस प्रकार कुल 26 लाख 50 हजार मतदाताओं द्वारा अपने मताधिकार का उपयोग किया जायेगा।

गृह विभाग के अपर मुख्य सचिव डॉ. राजेश राजौरा ने बताया है कि प्रदेश के एक लोकसभा और तीन विधानसभाओं के उप चुनाव को शांतिपूर्ण और निष्पक्ष रूप से कराने के लिये सशस्त्र बलों की 58 कम्पनियां तैनात की गई हैं।

डॉ. राजौरा ने आगे बताया है कि निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार निर्वाचन क्षेत्रों में राज्य के बाहर की विशेष सशस्त्र बल की 50 कम्पनियां और एमपी एसएएफ की आठ कम्पनियां तैनात की गई हैं। निष्पक्ष और शांतिपूर्ण चुनाव के लिये निर्वाचन केंद्रों एवं निर्वाचन क्षेत्रों में 914 डीएसपी, निरीक्षक, उप निरीक्षक और सहायक निरीक्षक, 6992 आरक्षक और प्रधान आरक्षक, 3123 होमगार्ड और 3945 विशेष पुलिस अधिकारी तैनात किये गये हैं। निष्पक्ष निर्वाचन के लिये 42 अंतर्राज्यीय नाके, 37 अंतर-जिला नाके, 55 फ्लाईंग स्कवाड और 64 स्टेटिक्स सर्विलांस टीमें तैनात की गईं हैं।

अपर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी राजेश कौल ने बताया कि खंडवा लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र एवं पृथ्वीपुर, रैगांव एवं जोबट विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र में 26 अक्टूबर, 2021 तक कुल 16 हजार 338 लायसेंसी हथियार, 332 गैर लायसेंसी हथियार जमा किए गए, 2170 गैर-जमानती वारंट तामील कराये गए, 85 नाके पुलिस विभाग द्वारा बनाए गए है।

उप चुनाव के दौरान चार करोड़ 16 लाख 72 हजार रुपए नगद जप्ती की कार्रवाई की गई है। आबकारी एवं पुलिस विभाग द्वारा एक करोड़ 81 लाख 79 हजार रुपए की शराब आदि की जप्ती की गई है। इन क्षेत्रों में कुल छह करोड़ 88 लाख रुपए से अधिक की जप्ती की गई है।

–आईएएनएस

अमेरिका और ईरान के बीच समझौते का कनाडाई प्रधानमंत्री ने किया स्वागत, पाकिस्तान को कहा धन्यवाद

नई दिल्‍ली । अमेरिका और ईरान के बीच हुए समझौते का कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी ने स्‍वागत क‍िया। साथ ही उन साझेदारों की तारीफ की, ज‍िन्‍होंने इस समझौते को...

ईरान को अमेरिका पर भरोसा कम! बाघेई ने याद दिलाया इतिहास, बोले- ‘लंबा रास्ता तय करना होगा’

तेहरान । अमेरिका-ईरान शांति समझौता जिनेवा में 19 जून को संपन्न होगा। समझौते का ऐलान अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप कर चुके हैं, मध्यस्थ की भूमिका निभा रहे पाकिस्तान के पीएम शहबाज...

इजरायली हमले की वर्षगांठ पर बाघेई ने याद द‍िलाई ईरान की ताकत, कहा- ‘दुश्मन का सपना हार में बदला’

नई द‍िल्‍ली । ईरान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता इस्माइल बाघेई ने इजरायल की ओर से अमेरिका के समर्थन से ईरान पर किए गए सैन्य हमले की पहली वर्षगांठ पर...

यूक्रेन युद्ध के समर्थकों पर ब्रिटेन की सख्ती, इंग्लिश चैनल में रूसी ऑयल टैंकर को रोका

नई द‍िल्‍ली । यूनाइटेड किंगडम (यूके) के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर ने रूस को एक बड़ा झटका द‍िया। उनके आदेश के बाद सेना ने इंग्लिश चैनल से गुजरने की कोशिश कर...

पीएम मोदी फ्रांस में भारत इनोवेट्स समिट से पहले वैश्विक निवेशकों से मिले

नीस/नई दिल्ली | भारत इनोवेट्स समिट के उद्घाटन से पहले, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को भारत, फ्रांस और कई अन्य देशों के चुनिंदा निवेशकों और वेंचर कैपिटल लीडर्स के...

पहले अंतरिम डील होगी लागू, फिर परमाणु मुद्दे पर करेंगे बात: अब्बास अराघची

तेहरान । ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने स्पष्ट किया है कि अमेरिका के साथ होने वाली संभावित शांति वार्ता कोई अंतिम परमाणु समझौता नहीं होगी। यह पहले एक...

स्पेसएक्स के शेयरों की धमाकेदार शुरुआत, पहले ही दिन 19 प्रतिशत चढ़े; कंपनी का मार्केट कैप रिकॉर्ड 2.2 ट्रिलियन डॉलर पहुंचा

नई दिल्ली । एलन मस्क की कंपनी स्पेसएक्स के आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) ने अमेरिकी शेयर बाजार में शानदार शुरुआत की। कंपनी के शेयरों ने शुरुआती निवेशकों को 31 प्रतिशत...

भारत और पापुआ न्यू गिनी के बीच दूसरी विदेश कार्यालय परामर्श बैठक, द्विपक्षीय सहयोग बढ़ाने पर जोर

नई दिल्ली । भारत और पापुआ न्यू गिनी के बीच दूसरी विदेश कार्यालय परामर्श (एफओसी) बैठक 12 जून 2026 को वर्चुअल माध्यम से आयोजित की गई। दोनों देशों के बीच...

ईडी ने रिलायंस अनिल अंबानी समूह के दो पूर्व अधिकारियों को किया गिरफ्तार, कंपनी ने दी प्रतिक्रिया

मुंबई । अधिकारियों के अनुसार, प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने मनी लॉन्ड्रिंग निवारण अधिनियम (पीएमएलए) के तहत रिलायंस अनिल अंबानी समूह (एडीएजी) के दो पूर्व अधिकारियों को मुंबई में गिरफ्तार किया...

नेट-जीरो लक्ष्य के लिए गैर-जीवाश्म ऊर्जा की हिस्सेदारी 80 प्रतिशत से अधिक होनी चाहिए : नीति आयोग

नई दिल्ली । भारत को अपने नेट-जीरो लक्ष्य को हासिल करने के लिए जीवाश्म ईंधनों पर निर्भरता में बड़ी कमी लानी होगी और अपनी कुल ऊर्जा खपत में गैर-जीवाश्म ऊर्जा...

अमेरिका ने उत्तर कोरिया को चिकित्सा उपकरणों के निर्यात लाइसेंस संबंधी जरुरतों को और कड़ा किया

वाशिंगटन । अमेरिकी वित्त विभाग ने उन चिकित्सा उपकरणों की एक सूची जारी की है, जिनके उत्तर कोरिया को निर्यात के लिए अब "विशिष्ट प्राधिकरण" की आवश्यकता होगी। यह जानकारी...

ईरान के विदेश मंत्री अराघची बोले- अमेरिकी कार्रवाई से अप्रैल का सीजफायर निष्प्रभावी हो गया

तेहरान । ईरान के विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराघची ने गुरुवार को कहा कि ईरान के खिलाफ अमेरिका के नए हमलों ने दोनों पक्षों के बीच अप्रैल में हुए सीजफायर...

editors

Read Previous

भाजपा छापेमारी कर जैन समुदाय को बना रही निशाना : अखिलेश

Read Next

चाचा को मारने के लिए शख्स ने पूर्व जज के घर से चुराई पिस्टल, आरोपी गिरफ्तार

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com