अमेरिका में तूफान से अब तक 20 लोगों की गई जान

सैन फ्रांसिस्को । अमेरिका में पिछले सप्ताह के अंत में आए तूफान से अब तक कम से कम 20 लोगों की मौत हो गई है। तूफान का सबसे ज्यादा प्रभाव टेक्सास, अर्कांसस, ओक्लाहोमा और केंटुकी राज्य में पड़ा है।

तूूूफान ने टेक्सास में भारी तबाही मचाई। राज्य के कुक काउंटी में तूफान की चपेट में आकर कुछ मकान धराशाई हो गए। टेक्सास के गवर्नर ग्रेग एबॉट ने रविवार को पत्रकारों से बातचीत करते हुए बताया कि राज्य में अब तक सात लोगों के मारे जाने और 100 से अधिक लोगों के घायल होने की खबर है।

अर्कांसस की गवर्नर सारा हुकाबी सैंडर्स ने रविवार रात बेंटन काउंटी शेरिफ कार्यालय में आयोजित एक संवाददाता सम्मेलन में राज्य में तूफान से आठ लोगों के मारे जाने की बात कही। उन्होंने कहा कि तूफान के कारण भारी मात्रा में संपत्ति को भी नुकसान पहुंचा है। कई मकान ढह गए और पेड़ गिर पड़े।

केंटुकी में, लुइसविले के मेयर क्रेग ग्रीनबर्ग ने शनिवार रात आए तूफान के बाद एक शख्स के मारे जाने की पुष्टि की। मर्सर काउंटी आपातकालीन प्रबंधन निदेशक ब्रैड कॉक्स के अनुसार, मर्सर काउंटी, केंटकी में एक और व्यक्ति की मौत हुई है। केंटुकी के गवर्नर एंडी बेशियर ने भी एक और व्यक्ति के मारे जाने की बात कही। उन्होंने केंटुकी की पांच काउंटियों में आपातकाल की घोषणा की है।

आपातकालीन प्रबंधन अधिकारियों के अनुसार, पूर्वोत्तर ओक्लाहोमा में, मेयस काउंटी में आए बवंडर के कारण दो लोगों की मौत हो गई और कई लोग घायल हो गए। इस दौरान कई घर गिर पड़े। इसकी चपेट में आकर लोग घायल हो गए। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा।

2015 के बाद से टेक्सास में इसे सबसे घातक बवंडर बताया जा रहा है। राष्ट्रीय मौसम सेवा ने बताया कि बवंडर की गति 135 मील प्रति घंटे की थी। इसकी चपेट में आकर अनेक वाहन भी उड़ गए। मकानोें को भारी नुकसान हुआ। टेक्सास के गवर्नर ग्रेग एबॉट ने राज्य की चार काउंटियों में आपातकाल की घोषणा कर दी है।

पॉवरआउटेज डॉट यूएस के अनुसार, तूफान और बवंडर के कारण मिसौरी, अर्कांसस और केंटुकी राज्य में बिजली की सप्लाई पर बहुत असर पड़ा है। खंबे गिर गए हैं और तार टूट गए हैं। लगभग चार लाख लोगों को बिना बिजली के गुजारा करना पड़ रहा है। इससे वहां पानी की सप्लाई भी बाधित हो गई है। लोगों को भारी मुुुुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है।

माैैैसम विभाग के मुताबिक तूफान पूर्व की ओर बढ़ सकता है और न्यूयॉर्क और अलबामा जैसे राज्यों को प्रभावित कर सकता है।

–आईएएनएस

ईरान में प्रदर्शनकारियों की मौत पर जी-7 देशों ने चिंता जताई, तेहरान को कड़ी चेतावनी

ओटावा । सात बड़ी शक्तियों के संगठन जी-7 के विदेश मंत्रियों और यूरोपियन यूनियन के उच्च अधिकारियों ने ईरान के हालातों पर चिंता व्यक्त की है। इस दौरान, जी-7 देशों...

इस बार निशाना नहीं चूकेगा, ट्रंप पर हमले की तस्वीर शेयर कर ईरान ने दी धमकी

तेहरान । ईरान के ताजा हालात चिंताजनक हैं। अमेरिका की ओर से सैन्य कार्रवाई की आशंका के बीच अब ईरान ने भी अपनी भौहें सिकोड़ ली हैं। ईरान ने एक...

अमेरिका ने हमास के हथियार डालने पर जताया संदेह, बंधक के अवशेष न मिलने पर गंभीर नतीजे भुगतने की दी चेतावनी

वॉशिंगटन । अमेरिका ने गाजा संघर्ष को जड़ से खत्म करने के लिए पीस प्लान का दूसरा चरण लॉन्च कर दिया है, लेकिन अमेरिकी राष्ट्रपति को इस बात पर अब...

अमेरिका में पाकिस्तान-बांग्लादेश के लोगों को वीजा देने पर रोक का फैसला स्वागत योग्य: भारतीय अमेरिकी नेता

वॉशिंगटन । हाल ही में अमेरिका ने बांग्लादेश और पाकिस्तान समेत 75 देशों के लिए इमिग्रेंट वीजा पर रोक लगाने का फैसला किया है। भारतीय अमेरिकी समुदाय के नेता जसदीप...

ईयू और भारत का एक-दूसरे के करीब आना एक नेचुरल चॉइस है: डेनमार्क के राजदूत

नई दिल्ली । ग्रीनलैंड को लेकर अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने नई राजनीति शुरू कर दी है। वेनेजुएला के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति की नजर अब ग्रीनलैंड पर है। हालांकि,...

चीन ने याओकान-50 01 उपग्रह का सफल प्रक्षेपण किया

बीजिंग । चीन ने 13 जनवरी की रात 10 बजकर 16 मिनट पर याओकान-50 01 उपग्रह का सफल प्रक्षेपण किया। यह प्रक्षेपण थाइयुआन उपग्रह प्रक्षेपण केंद्र से लॉन्ग मार्च-6ए वाहक...

ईरान में मौत के बढ़ते आंकड़ों पर ईयू ने जताई चिंता, संघ की अध्यक्ष बोलीं-हम आम जनों के साथ

नई दिल्ली । ईरान में दो हफ्ते से ज्यादा बीतने के बाद भी विरोध प्रदर्शन खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है। अलग-अलग समाचार आउटलेट मृतकों का जो आंकड़ा...

डोनाल्ड ट्रंप के बयानों पर भड़का ईरान, अमेरिका के खिलाफ संयुक्त राष्ट्र को पत्र लिखा

संयुक्त राष्ट्र । हिंसा की हर कोने में फैलती चिंगारी के कारण ईरान मुश्किल के दौर से गुजर रहा है। इसी बीच, ईरान ने संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस और...

ट्रंप का दावा: वेनेजुएला में अमेरिकी दखल से कम हुईं ईंधन की कीमतें, अर्थव्यवस्था को मिली मजबूती

वाशिंगटन । अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपनी ऊर्जा, अर्थव्यवस्था और सुरक्षा नीति पर बात करते हुए वेनेज़ुएला का ज़िक्र किया। उन्होंने कहा कि हाल में अमेरिका ने वेनेज़ुएला...

थाईलैंड में ट्रेन पर क्रेन गिरने से कई कोच पटरी से उतर गए, 22 की मौत और 55 से ज्यादा घायल

नई दिल्ली । बैंकॉक से थाईलैंड के उत्तर-पूर्वी इलाके में जा रही एक पैसेंजर ट्रेन में बुधवार को एक बड़ा हादसा हो गया। एक कंस्ट्रक्शन क्रेन ट्रेन के एक कोच...

झारखंड: खूंटी में आदिवासी नेता हत्याकांड का खुलासा, सात आरोपी गिरफ्तार

खूंटी । झारखंड के खूंटी जिले में आदिवासी नेता पड़हा राजा सोमा मुंडा हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा करते हुए सात आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। इसकी जानकारी खूंटी...

दक्षिण कोरियाई राष्ट्रपति ने बदले माहौल में जापान के साथ अपने रिश्तों को बताया ‘बेहद अहम’

नारा । दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति ली जे म्युंग ने मंगलवार को जापानी प्रधानमंत्री साने ताकाइची से कहा कि जटिल और तेजी से बदलते अंतर्राष्ट्रीय माहौल को देखते हुए दोनों...

admin

Read Previous

नेतन्याहू ने रफा में नागरिकों की मौत को दुखद बताया

Read Next

अदाणी एंटरप्राइजेज कारोबार विस्तार के लिए जुटाएगी 16,600 करोड़ रुपये, बोर्ड ने दी मंजूरी

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com